उत्तर प्रदेश (ऑर्काइव)
सीएम योगी ने दिव्यांग सफाईकर्मी की पुत्री का कराया अन्नप्राशन
15 May, 2023 03:51 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गोरखपुर। दिव्यांग सफाईकर्मी विवेक और उनकी पत्नी संध्या की मन्नत मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने पूरी कर मानो उन्हें पूरी दुनिया की खुशी दे दी है। सीएम योगी ने सोमवार सुबह मंदिर परिसर में विवेक की सात माह की बिटिया का अन्नप्राशन कराया और आशीर्वाद दिया तो विवेक की आंखें खुशी से छलक उठीं। विवेक का कहना है कि बिटिया का अन्नप्राशन मुख्यमंत्री के हाथों होना हमारे लिए बड़े सौभाग्य की बात है।
पैर से दिव्यांग विवेक शर्मा नगर निगम में आउटसोर्सिंग सफाईकर्मी हैं। उनकी ड्यूटी छिड़काव कार्य की है। वह मंदिर परिसर में ही बने कर्मचारी आवास में पत्नी संध्या व अन्य परिजनों के साथ रहते हैं। उनके दो बच्चे हैं। तीन साल का बेटा और सात माह की बिटिया। बिटिया से पहले भी एक और बच्चा हुआ था लेकिन वह असमय साथ छोड़ गया। बकौल विवेक बिटिया के जन्म के ही दिन उन्होंने गुरु गोरखनाथ से मन्नत मांगी थी कि बच्ची का अन्नप्राशन गोरक्षपीठाधीश्वर के हाथों हो। और, उनकी यह मन्नत सोमवार को पूरी हो गई।
पीएम मोदी जून में करेंगे लोकसभा चुनाव का शंखनाद
15 May, 2023 01:09 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
लखनऊ | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार 2.0 के नौ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में भाजपा एक महीने तक प्रदेश भर में कार्यक्रम आयोजित करेगी। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी देश में रैलियां कर चुनावी शंखनाद करेंगे, इनमें तीन रैलियां उत्तर प्रदेश में करने की योजना है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने रविवार शाम पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक में इसकी जानकारी दी।नगर निकाय चुनाव में जीत का परचम फहराने के साथ ही भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। मोदी सरकार के नौ वर्ष का कार्यकाल 30 मई को पूरा हो रहा है। मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा प्रदेश में महा सपंर्क अभियान चलाएगी। 15 मई से 15 जून तक मोदी सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। भाजपा के नेता प्रदेश से लेकर जिला स्तर पर प्रबुद्ध वर्ग के लोगों से संपर्क कर मोदी सरकार में हुए बदलाव को बताएंगे। लोकसभा स्तर पर पांच और विधानसभा स्तर पर चार अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रमों के लिए प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला और संजय राय की अगुवाई में कमेटी गठित की गई है।
Accident : बारात से लौट रहे तीन बाइक सवारों की सड़क हादसे में मौत
15 May, 2023 12:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिजनौर नूरपुर मार्ग स्थित गांव पैजनियां चौराहे के के निकट विवाह समारोह से लौट रहे तीन बाइक सवारों की अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।जानकारी के अनुसार हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के ग्राम उमरी पीर से हल्दौर क्षेत्र ग्राम अथाई शेख निवासी मोहम्मद आमिर के घर बारात आई थी।
बारात में गांव उमरी पीर निवासी सलमान पुत्र शमीम,फरदीन पुत्र रहीसूदीन व आजमीन पुत्र अनीस भी शामिल होने के लिए पहुंचे थे।जानकारी के अनुसार रविवार रात्रि करीब बारह बजे तीनों बारात में शामिल होकर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। ग्राम पैजनिया चौराहे के निकट स्थित बैकरी के सामने किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।भीषण टक्कर में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
सभी चुनावों के लिए एक मतदाता सूची बनाएगा निर्वाचन आयोग
15 May, 2023 12:24 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
लखनऊ | नगर निकाय चुनाव के दौरान मतदाता सूची से मतदाताओं के नाम काटे जाने के आरोपों के बीच राज्य निर्वाचन आयोग ने इस समस्या को हमेशा के लिए दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत आयोग अन्य कई राज्यों की तरह यूपी में भी लोकसभा चुनाव की मतदाता सूची से नगर निकाय की मतदाता सूची को जोड़ेगा। इसी मतदाता सूची पर किसी भी चुनाव से पहले काम होगा। इस सूची में हर वोटर की फोटो भी होगी ताकि गड़बड़ी की कोई गुंजाइश न हो।
यह जानकारी निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने रविवार को दी। आयुक्त ने कहा कि नगर निकाय मतदाता सूची को लोकसभा चुनाव की सूची से जोड़ने का काम बाराबंकी से करने का प्रयास किया गया था, पर उस प्रयोग पर काम ही शुरू नहीं हो पाया। इसमें कुछ व्यावहारिक दिक्कतें आईं थीं। सवाल उठा कि यदि नई सूची में खामियां निकली तो जिम्मेदारी किसकी होगी। वहीं, भारत निर्वाचन आयोग ने इसकी जिम्मेदारी लेने से मना कर दिया। आयुक्त ने कहा कि अब हम लोकसभा चुनाव वाली सूची को आधार बनाकर अपनी फोटो युक्त निर्वाचक नामावली तैयार करेंगे। इसकी शुरुआत लखनऊ जिले से की जाएगी। इसके बाद हर जिले में सूची बनाएंगे।
जितने मारे, उससे ज्यादा निकलते गए सांप, जानें आखिर क्या है मामला
15 May, 2023 12:22 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायबरेली के सरेनी ब्लॉक इलाके का रामगांव मजरे काल्हीगांव गांव इस समय खूब चर्चा में है। वजह एक घर में शुक्रवार को दिन मे सांप निकले। उनको मार दिया गया, तो फिर निकल आए। यह सिलसिला अब तक थमा नहीं है। पूरा परिवार खौफ के साए में जी रहा है। पूरी रात और दिन चारपाई पर बैठकर बीतता है। वहीं सूचना के बाद भी गांव में अभी तक वन विभाग की टीम नहीं पहुंची है।घर वालों के मुताबिक शुक्रवार को दिन में दो सांप निकले थे जिनको मार दिया गया। इसके बाद फिर सांप निकलते गए और उनको मारा जाता रहा। कादिर अली ने बताया कि शुक्रवार को दिन में दो सांप मारे तो रात में सांपों के निकलने का सिलसिला फिर शुरू हो गया।
उसका कहना है कि सांपों को मारने के बाद वे फिर निकल आते हैं। कादिर के मुताबिक अब तक 100 से ज्यादा सांप निकल चुके हैं, जिनको मार दिया गया। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि यह पानी के सांप हैं, जो किसी बांबी में बैठे थे और मौसम विपरीत यानी गर्मी होने पर बाहर निकल आए।इसके विपरीत कादिर ग्रामीणों की इस बात को मानने को तैयार नहीं है। गांव और आसपास पुरवों के राजन मिश्रा, सुधीर, चांदबाबू आदि का कहना है कि पता नहीं यह सब कैसे हो रहा है। कौतूहल का विषय यह है कि आखिर इतने सांप निकल कहां से रहे हैं।
78 दिनों से फरार शाइस्ता माफिया घोषित
14 May, 2023 04:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बमबाज गुड्डू मुस्लिम भी एसटीएफ की पहुंच से दूर
प्रयागराज । उमेश पाल हत्याकांड को 2 महीने से अधिक समय बीत गया है, लेकिन अब तक पुलिस शाइस्ता परवीन और गुड्डू मुस्लिम को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। शाइस्ता की अब तक कोई खोज-खबर नहीं मिली है। दूसरी तरफ गुड्डू इस तरह से भागता फिर रहा है, जैसे उसे पता है कि पुलिस और एसटीएफ उसके पीछे तभी आएगी, जब वह ठिकाना बदल देगा।
उल्लेखनीय है कि अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन 24 फरवरी की शाम घटना के बाद एक दिन चकिया में ही रही। पुलिस ने उसके दो नाबालिग बेटों को उठा लिया था, लेकिन उसे नहीं पकड़ा था। फिर वह भी भागी तो अब मिल नहीं रही है। पुलिस और एसओजी के अलावा एसटीएफ ने चकिया और हटवा से लेकर कानपुर, लखनऊ, दिल्ली तक तमाम ठिकानों पर खोजबीन की, लेकिन अब तक नतीजा शून्य है। यही हाल बमबाज गुड्डू मुस्लिम और बाकी दो शूटरों अरमान बिहारी तथा साबिर के बारे में भी है। क्या शूटर अरमान बिहार में सरेंडर कर जेल में बंद है। इस पर भी पुलिस अधिकारी कुछ नहीं बता पा रहे हैं।
बड़ी बात यह है कि शाइस्ता न ही अपने बेटे असद के जनाजे पर पहुंची और न ही अपने पति अतीक अहमद की अंतिम विदाई में शामिल हुई। माना यह भी जा रहा है कि वह अब अतीक का गैंग संभालने की फिराक में है। क्या वह अतीक के ही लोकल नेटवर्क का इस्तेमाल कर पुलिस से बच रही है। उत्तर प्रदेश की टास्क फोर्स उसे लेकर हर कोने में सर्च ऑपरेशन चला रही है। शाइस्ता को माफिया घोषित कर दिया गया है।
बिहार : फंदे से लटका मिला युवक का शव, पत्नी से हुआ था विवाद.....
14 May, 2023 03:38 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिहार के मोतिहारी में रविवार को पुलिस ने संदिग्ध स्थिति में फंदे से लटका एक युवक का शव बरामद किया है। युवक का शव उसके किराए के कमरे में पंखे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक मोतिहारी में रह कर मजदूरी करता था। यह मामला छतौनी थाना क्षेत्र के बढ़ई टोला का है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान पहाड़पुर थाना क्षेत्र के सेमरा खास गांव निवासी राजकुमार (25) के रूप में हुई है। राजकुमार काफी दिनों ने मोतिहारी में रह कर मजदूरी कर रहा था। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी शादी साल 2018 में पहाड़पुर थाना क्षेत्र के नोनेया गांव के उपेंद्र साह की बेटी पूजा कुमारी से हुई थी। इस शादी से उसे तीन बेटी और एक बेटा हुए। सब कुछ ठीक चल रहा था।
बताया जा रहा है कि एक साल पहले राजकुमार की मुलाकात बगहा निवासी एक बच्चे की मां रुखशद से मोतिहारी के मीना बाजार में बैग बनाने वाली फैक्ट्री में हुई। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। फिर अब से छह महीने पहले दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। शादी के बाद दोनों छतौनी थाना क्षेत्र के बढ़ई टोला में किराए का घर लेकर रह रहे थे। चार महीने पहले राजकुमार के घरवालों को उसकी दूसरी शादी का बात पता चला। इसको लेकर पति पत्नी में विवाद भी हुआ।
शनिवार को उसकी पत्नी डेरा पर आई थी और तीनों के बीच विवाद हुआ था। फिर पहली पत्नी घर चली गई और दूसरी पत्नी पटना। घर पर वह अकेला था। रात में करीब साढ़े दस बजे जब उसकी दूसरी पत्नी डेरा पर आई तो घर अंदर से बंद था। जब खिड़की से झांक कर देखा तो राजकुमार का शव पंखे में फंदे से लटका हुआ था। फिर आसपास के लोगों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
छतौनी थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक युवक ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचा तो शव फंदे से झूल रहा था। शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन की तरफ से आवेदन अब तक नहीं मिला है।
हरियाणा : संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिग बच्ची की हुई मौत, पुलिस ने जांच की शुरू....
14 May, 2023 03:25 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हरियाणा के सोनीपत में नाबालिग बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोनीपत के गांव ग्यासपुर में इस खबर से सनसनी फैल गई है। एक नाबालिग बच्ची की मौत से इलाके में शांति पसर गई है। मामले की जांच के लिए सोनीपत पुलिस ने नाबालिग बच्ची के शव को कब्र से बाहर निकाला है।
दरअसल, ग्यासपुर में एक नाबालिग बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने उसके शव को दफना दिया। इस संदिग्ध मौत की सूचना जब पुलिस को मिली तो उन्होंने एक्शन लिया। सोनीपत पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नाबालिग बच्ची की हत्या होने की संभावना है। इस सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
पुलिस ने बच्ची के शव को कब्र से बाहर निकलवाया। गुप्त सूचना पर सोनीपत मुरथल थाना पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई की और जांच के लिए शव को निकाल लिया है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की तैनाती में पुलिस ने कार्रवाई की। नाबालिग बच्ची के शव को कब्र से निकाल कर जांच शुरू कर दी गई है।
सोनीपत मुरथल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही नाबालिग बच्ची की मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। सोनीपत पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
बिहार : जहानाबाद में पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या....
14 May, 2023 03:11 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
घोसी थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह पारिवारिक विवाद में एक विवाहिता की लाठी से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतका 20 वर्षीय अंजू कुमारी गया जिले के चाकंद थाना इलाके के रौना गांव निवासी बिंदी पासवान की बेटी थी।
एक साल पहले हुई थी शादी
एक साल पहले घोसी बाजार के प्रखंड कॉलोनी बैरामसराय निवासी समुंदर पासवान के बेटे गोलू पासवान से उसकी शादी हुई थी। ग्रामीणों की सूचना पर घोसी पुलिस गांव पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जहानाबाद भेजा।
अंजू के पिता बिंदी पासवान ने पुलिस को बताया कि बेटी की निर्मम हत्या की वजह उन्हें नहीं पता। पति-पत्नी व ससुराल वालों से किसी तरह का विवाद पहले कभी सामने नहीं आया था। वह हंसी-खुशी ससुराल में रह रही थी।
अचानक उसकी हत्या क्यों कर दी गई यह ससुराल वालों की गिरफ्तारी के बाद ही सामने आएगा। एक साल पहले ही धूमधाम से दोनों की शादी की थी।
पति ने की थी पिटाई
ग्रामीणों के अनुसार सुबह में किसी बात को लेकर पत्नी से पति गोलू का विवाद हो गया, जिसके बाद पति ने लाठी से उसकी पिटाई शुरू कर दी। विवाहिता बचाने की गुहार लगाती रही लेकिन ससुराल वाले बचाने नहीं आए।
पति तब तक लाठी बरसाता रहा जब तक अंजू ढेर नहीं हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
ससुराल वाले फरार
पुलिस के आने की भनक मिलते ही ससुराल वाले शव छोड़कर फरार हो गए। पुलिस महिला को उठाकर अस्पताल ले गई जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर अंजू के मायके वाले सदर अस्पताल पहुंचे। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
आठ केंद्रों पर PCS Pre Exam आज निगरानी के किए कड़े इंतजाम
14 May, 2023 12:51 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अमरोहा : पीसीएस प्री परीक्षा को शांतिपूर्ण व नकल विहीन संपन्न कराने के लिए प्रशासन गंभीर है। उसने जिले में आठ कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया है। रविवार की सुबह 9:30 बजे से परीक्षा शुरू होगी।परीक्षा प्रभारी माया शंकर यादव के मुताबिक प्रत्येक केंद्र पर अभ्यर्थी सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेंगे। इसके अलावा हर जगह एक एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। अभ्यर्थी परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले तक केंद्र में प्रवेश कर सकते हैं। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में दाखिल नहीं कराया जाएगा।दो जोन व तीन सेक्टर में जिले को बांटा गया है। सेक्टर मजिस्ट्रेट ही प्रश्न पत्र परीक्षा केंद्रों तक पहुंच जाएंगे। जनपद भर में 3400 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। हर जगह सुरक्षा व्यवस्था के मजबूत इंतजाम किए गए हैं।
मुस्लिम बाहुल सीटों पर भी भाजपा का दबदबा
14 May, 2023 12:38 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
लखनऊ | नगर निकाय चुनाव में मुस्लिम बाहुल सीटों पर भी भारतीय जनता पार्टी ने भगवा लहराया है। इस बार भाजपा ने 395 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया था। नगर निकाय चुनाव में भाजपा के पांच मुस्लिम प्रत्याशी नगर पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासिल अली ने बताया कि पार्टी ने नगरी निकाय चुनाव में 395 मुस्लिम प्रत्याशियों को टिकट दिया था। शनिवार देर शाम तक आए नतीजों में पांच मुस्लिम प्रत्याशी नगर पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।
कुंवर बासित अली ने कहा कि कांग्रेस-सपा-बसपा जैसे दलों ने मुसलमानों के मन में भाजपा के प्रति तमाम तरह की शंकाएं पैदा की थीं। लेकिन मुसलमानों ने 2014 से लेकर अब तक यही देखा कि उसके साथ कोई भेदभाव नहीं हो रहा है। बल्कि सभी कल्याणकारी योजनाओं में वह आबादी में अपने अनुपात से ज्यादा हिस्सा पा रहे हैं।उन्होंने कहा कि मुस्लिम बहुल सीटों पर भी भाजपा की जीत इस बात का संकेत है कि अल्पसंख्यकों के मन में भाजपा को लेकर तमाम आशंकाएं समाप्त हो गई हैं। अब वे अपने विकास के लिए भाजपा को वोट कर रहे हैं। र भाजपा के प्रति उसके मन में अफवाह फैलाने वालों की राजनीतिक दुकान बंद हो गई है।
बिहार : गोपालगंज में झोपड़ी में घुसा अनिंयत्रित ट्रक, एक की हुई मौत और एक घायल....
14 May, 2023 12:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हथुआ नगर पंचायत के बड़ा कोईरोली गांव में शनिवार की देर रात एक अनियंत्रित ट्रक सड़क के किनारे झोपड़ी में जाकर घुस गया। इस हादसे में झोपड़ी में सो रहे बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी प्रमिला देवी घायल हो गई।
उग्र भीड़ ने ड्राइवर को पीटा
हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। दुर्घटना के बाद उग्र लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।
चालक भोजपुर जिले का रहने वाला पिंटू यादव है। पिटाई से घायल चालक पिंटू को पुलिस ने हिरासत में लेकर हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी नाजुक हालत को देखकर यहां से सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
झोपड़ी तोड़ सड़क पार दीवार से टकराया ट्रक
जानकारी के अनुसार बड़ा कोईरोली गांव के चंदेश्वर पटेल सड़क किनारे अपनी झोपड़ी में सो रहे थे। उसी वक्त बड़कागांव की ओर से आ रहा ट्रक बड़े ब्रेकर से अनियंत्रित होकर उनकी झोपड़ी को तोड़ते हुए सड़क पार दीवार से टकरा गया।
इस दर्दनाक हादसे में खाट पर सो रहे चंदेश्वर पटेल की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस आगे की कार्रवाई में लगी हुई है।
Nikay Chunav: भाजपा ने महापौर पद पर बढ़ाया जीत का अंतर बना नया रिकॉर्ड
14 May, 2023 12:07 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कानपुर : निकाय चुनाव के परिणामों ने साफ कर दिया है कि शहर में योगी मैजिक चला ही नहीं बल्कि पूरी तरह छा गया। जहां महापौर पद पर जीत का अंतर बढ़ा वहीं पार्षदों की भी पांच सीट ज्यादा जीतीं। सपा प्रत्याशी ने चुनाव प्रचार में चाहे जितने आरोप लगाए हों लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके दोनों उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य ने जनता के सामने अपनी जो बात रखी, उस पर मतदाताओं ने भी स्वीकृति की मुहर लगा दी।
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन नौ मई को मुख्यमंत्री ने अपनी जनसभा में शहर में केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा कराए गए कार्यों को तो बताया ही था, इसके साथ ही उन्होंने एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग के जल्दी शुरू होने, पनकी मंदिर कारिडोर का काम होने की बात तो कही ही, साथ ही गंगा की श्रद्धा के साथ भी खुद को जोड़ा था। दूसरी ओर सपा भ्रष्टाचार के मुद्दों के साथ अराजक ट्रैफिक था। मतदान के दौरान मतदाताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के विकास कार्यों पर अपनी संतुष्टि की मुहर लगाई।
ट्रिपल इंजन की सरकार की जो बात मुख्यमंत्री ने कही थी, मतदाताओं ने भी उसे स्वीकारा। खुद सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने इसे प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ईमानदारी, मेहनत, नीतियों की जीत बताया।
उत्तर जिलाध्यक्ष सुनील बजाज के मुताबिक उनके तीन वार्ड बढ़े हैं। उत्तर जिले में पार्टी ने 35 वार्ड जीते हैं। उन्होंने कहा कि यह मोदी, योगी की लहर है। वहीं दक्षिण जिलाध्यक्ष डा. वीना आर्या ने कहा कि उनके जिले में 28 सीटें जीती हैं। उनके अनुसार आम मतदाता के दिल दिमाग में कमल चुनाव चिह्न बस गया है।
Nikay Chunav: मेयर की आधी सीटों पर सपा ने दी BJP को सीधी टक्कर
14 May, 2023 10:55 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
लखनऊ | नगर निगम चुनाव में भाजपा ने जहां विपक्षी पार्टियों का सूपड़ा साफ कर दिया, वहीं सपा ने आधी सीटों पर मुख्य लड़ाई में रहकर अपने वजूद का अहसास भी कराया। वर्ष 2017 के नगर निगम चुनाव के लिहाज से देखें तो इस बार कांग्रेस और भी नीचे चली गई। बसपा भी मात्र चार ही सीटों पर सत्ताधारी दल को सीधे टक्कर दे सकी। अलबत्ता, मेरठ में ओवैसी की पार्टी का प्रदर्शन सपा के लिए जरूर चिंता का सबब है।मेयर के चुनाव में सपा के प्रत्याशी लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी और अयोध्या जैसी अहम सीटों के अलावा अलीगढ़, प्रयागराज, फिरोजाबाद और कानपुर में दूसरे स्थान पर रहे। बरेली में भी सपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी ही दूसरे स्थान पर रहे।
इस तरह से सपा कुल नौ सीटों पर दूसरे स्थान पर रही, वहीं 2017 के मेयर चुनाव में सपा 5 सीटों लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर, बरेली और अयोध्या में दूसरे स्थान पर रही थी।पिछले चुनाव में बसपा ने मेरठ और अलीगढ़ में मेयर पद कब्जाया था तो सहारनपुर, झांसी और आगरा में दूसरे स्थान पर रही थी। इस बार सहारनपुर, गाजियाबाद, मथुरा और आगरा में ही वह मुख्य लड़ाई में दिखी। यानी, पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार नगर निगम चुनाव में उसका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा।मेयर चुनाव के नतीजे बताते हैं कि कांग्रेस को लेकर यूपी के मतदाता कोई खास आशांवित नहीं है। मुरादाबाद, झांसी और नव गठित नगर निगम शाहजहांपुर में कांग्रेस प्रत्याशी दूसरे स्थान पर रहे।
यूपी में अब ट्रिपल इंजन सरकार, शहरों में भाजपा का दबदबा कायम
14 May, 2023 10:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
लखनऊ | नगर निगम चुनाव में भाजपा ने जहां विपक्षी पार्टियों का सूपड़ा साफ कर दिया, वहीं सपा ने आधी सीटों पर मुख्य लड़ाई में रहकर अपने वजूद का अहसास भी कराया। वर्ष 2017 के नगर निगम चुनाव के लिहाज से देखें तो इस बार कांग्रेस और भी नीचे चली गई। बसपा भी मात्र चार ही सीटों पर सत्ताधारी दल को सीधे टक्कर दे सकी। अलबत्ता, मेरठ में ओवैसी की पार्टी का प्रदर्शन सपा के लिए जरूर चिंता का सबब है। लेकिन यूपी में अब ट्रिपल इंजन सरकार है और शहरों में भाजपा का दबदबा कायम है।
मेयर चुनाव के नतीजे बताते हैं कि कांग्रेस को लेकर यूपी के मतदाता कोई खास आशांवित नहीं है। हालांकि, मुरादाबाद में उसका प्रत्याशी काफी कम 3589 मतों के अंतर से हारा, पर वहां के अलावा कांग्रेस झांसी और नव गठित नगर निगम शाहजहांपुर में ही दूसरे स्थान पर रहा। जबकि, पिछले चुनाव में कांग्रेस 5 नगर निगम क्षेत्रों गाजियाबाद, मथुरा, कानपुर, वाराणसी और मुरादाबाद में दूसरे स्थान पर रही थी। इस बार मथुरा में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को सपा ने भी अपना समर्थन दिया था, पर वहां दूसरे स्थान पर बसपा प्रत्याशी रहा। मेरठ में असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम पार्टी के टक्कर में आने के स्पष्ट राजनीतिक संकेत हैं कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का पढ़ा-लिखा मतदाता इस विकल्प पर भी विचार कर रहा है।