छत्तीसगढ़ (ऑर्काइव)
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहीद जवानों की अर्थी को कंधा दिया
27 Apr, 2023 10:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू सहित उपस्थित सांसद, विधायक, पूर्व विधायक तथा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी शहीद जवानों की अर्थी को कंधा दिया। शहीद जवानों के पार्थिव शरीरों को उनके गृह ग्राम के लिए रवाना किया जा रहा है
मॉडल गौठान चिल्हाटी में महिला स्व सहायता समूह वर्मी कम्पोस्ट का विक्रय कर आर्थिक रूप से हो रही सशक्त
27 Apr, 2023 10:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
उत्तर बस्तर कांकेर : छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनांतर्गत जिले के गौठानों में विभिन्न आयमूलक नवाचार किया जा रहा है। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार गौठानों में वर्मी खाद का उत्पादन कर उसका विक्रय किया जा रहा है। गोधन न्याय योजना जैविक खेती को बढ़ावा देने के साथ-साथ गांव की महिला स्व सहायता समूह को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराई जा रही है। विकासखंड भानुप्रतापपुर के मॉडल गौठान चिल्हाटी की दीदी बहना महिला स्व सहायता समूह द्वारा वर्मी कम्पोस्ट का विक्रय कर अच्छी आमदनी प्राप्त कर रहे हैं।
चिल्हाटी गौठान की वर्मी उत्पादक महिला समूह की अध्यक्ष हिरोतीन गोटा ने बताया कि कृषि विभाग के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी प्रवीण कवाची के तकनीकी मार्गदर्शन से समूह की महिलाएं वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन कार्य मे दक्षता हासिल की है। जिसके परिणाम स्वरूप गोधन न्याय योजना से बीते वर्ष 2021-22 में 305 क्विंटल वर्मी खाद का उत्पादन एवं उसका विक्रय कर समूह की महिलाओं द्वारा किया जा चुका है। जिसे लेम्पस के माध्यम से विक्रय कर लगभग 03 लाख रुपए की आमदनी प्राप्त हुई है। इसी प्रकार खरीफ वर्ष 2023 में मानसून खेती शुरू होने से पहले ही कोरर लैम्पस में 670 बैग वर्मी खाद अथवा 201 क्विंटल विक्रय कर लगभग 02 लाख रुपये आय अर्जित किये हैं। वर्मी खाद का भंडारण कोरर लैम्पस में किसानों को बिक्री हेतु उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की यह योजना गांव की महिला स्व सहायता समूह के लिए वरदान साबित हो रही है, जिसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद ज्ञापित किये हैं।
80 विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा किसानों कोे मिला बैल जोड़ी
27 Apr, 2023 10:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जशपुरनगर : जिला प्रशासन के द्वारा जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा किसानो को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पशु पालन विभाग के माध्यम से 80 परिवारों को एक-एक बैल जोड़ी प्रदान की गई है। ताकि पहाड़ी कोरवा किसान अच्छी खेती- बाड़ी कर सके।
इसी कड़ी में मनोरा विकासखण्ड के सरडीह पाठ के किसान मंगरा राम और जलसू राम ने बैल जोड़ी मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि अब उन्हें खेती- बाड़ी करने में आसानी होगी। जशपुर जिले के पहाड़ी कोरवा किसानों को छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं से लाभांन्वित किया जा रहा है। उनका राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, वन अधिकार पट्टा पहाड़ी कोरवा बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में भी प्रवेश दिलाया गया है। बच्चों को विभिन्न खेल के क्षेत्र में भी आगे बढ़ाया जा रहा है। किसानों को अच्छी खेती की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उनके खेतो में बोर खनन का कार्य करवाया गया है। ताकि पहाड़ी कोरवा किसान अच्छी फसल लेकर अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन व्यतीत कर सके।
राम की मेहनत से लहलहायी रागी की फसल
27 Apr, 2023 10:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सूरजपुर : माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के मंशानुरूप छत्तीसगढ़ प्रदेश के हर जिले में कृषि विभाग के माध्यम से मिलेट मिशन योजना की शुरुवात की गई है, इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को मोटे अनाज के उत्पादन के लिए जागरूक कर, उनको उसका अच्छा मूल्य दिलवाना है। मोटे अनाज जैसे कोदो, कुटकी, रागी, सॉंवा जो विलुप्ति के कगार पर थी, अब इस योजना के क्रियांवनित होने से रकबा में अच्छी खासी वृद्धि हो रही है। सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड के श्यामनगर ग्राम पंचायत के कृषक राम ने इस वर्ष कृषि विभाग से रागी बीज प्राप्त कर 5 एकड़ में रागी की खेती रोपा विधि से की है। यह वही खेत है, जहा पहले वो गर्मी में धान की फसल लिया करता था। पर अब कृषि विस्तार अधिकारी अभिषेक सिंह की सलाह से रागी की फसल लगाई है। राम की मेहनत से रागी की फसल खेतों में लहलहा रही है। राम ने बताया की हमारे गांव में कुल 12 एकड़ में 6 किसानों ने रागी की खेती की है। जो पूर्ण रूप से सफल है। अभी वर्तमान में फुल व फलन आ गया है, आगामी खरीफ ऋतु में ली जाने वाली फसल से पहले खेत खाली हो जायेगा, और उत्पादन को मिलेट कैफे में विक्रय कर अच्छा मूल्य भी प्राप्त हो जायेगा। इसके लिए सभी कृषको ने जिला प्रशासन व कृषि विभाग के अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
जानकरी अनुसार बाकी अनाज के मुकाबले रागी में 5 से 30 गुना ज्यादा कैल्शियम पाया जाता है। राष्ट्रीय पोषण संस्थान के अनुसार 100 ग्राम रागी में 344 एमजी कैल्शियम पाया जाता है जो पूरे दिन की कैल्शियम की जरूरत को पूरा करने के लिए अच्छा है। इससे कहा जा सकता है कि रागी में कैल्शियम से भरपूर होते हैं। रागी में कैल्शियम पाये जाने के कारण हड्डियां, दांत मजबूत रहते हैं और ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डियों से जुड़ी बीमारी) से बचाव मिलता है। कैल्शियम से भरपूर होने के कारण बढ़ते बच्चे और गर्भवति महिलाओं के लिए रागी के फायदे और बढ़ जाते हैं। कैल्शियम के अलावा रागी में विटामिन डी से भी भरपूर हैं। विटामिन डी होने से कैल्शियम अब्जॉर्ब करना आसान हो जाता है। अगर आप सूरज की किरणों से विटामिन डी नहीं ले पा रहे हैं तो रागी डाइट में शामिल करने का सोच सकते हैं। 283 एमजी फास्फोरस भी रागी में होता है। अन्य अनाज के मुकाबले रागी में पॉलीफेनोल्स और डाइटरी फाइबर पाया जाता है। रागी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ने के आसार कम हो जाते हैं। आयरन से भरपूर होने के कारण भी जाना जाता हैं। आयरन का सेवन करने से हीमोग्लोबिन में सुधार होता है जिससे एनीमिया होने के आसार कम हो जाते हैं। जिन लोगों को एनीमिया है, उन लोगों को अपनी डाइट में आयरन से भरपूर डाइट फॉलो करनी चाहिए। आयरन की कमी को पूरा करने के लिए आप रागी कुकीज या रागी का हलवा भी खा सकते हैं। और यह ऑप्शन आयरन की दवाई खाने से तो बहुत अच्छा है।
आयुर्वेद, पंचकर्म और प्राकृतिक चिकित्सा का मरीजों को मिल रहा फायदा
27 Apr, 2023 09:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : आयुर्वेद, पंचकर्म और प्राकृतिक चिकित्सा भारत की प्राचीन चिकित्सा पद्धतियां है, इसके लाभ और महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करने छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा राजधानी रायपुर में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण शिविर में आयुर्वेद, पंचकर्म और प्राकृतिक चिकित्सा के प्रदर्शन, इलाज के साथ मरीजों को परामर्श भी दिया जा रहा है। लगभग 100 लोग प्रतिदिन इन चिकित्सा पद्धतियों का लाभ उठा रहे हैं। यहां डॉ.दिनेश कुमार नाग के मार्गदर्शन में योग, पंचकर्म, पैरामेडिकल के 15 विशेषज्ञों की टीम सेंवाएं दे रही है।
डॉ. नाग ने बताया कि शरीर पंच तत्व मिट्टी, जल, वायु, अग्नि और आकाश से मिलकर बना होता है। इन तत्वों के असंतुलन से रोग उत्पन्न होते हैं, इसे संतुलित बनाने की पद्धति ही प्राकृतिक चिकित्सा है। यह एक दवा रहित इलाज की पद्धति है, जिसमें योग और आहार विशेष महत्व रखते हैं। प्राकृतिक चिकित्सा में आहार को भी औषधि माना गया है। मरीजों को रोग के अनुसार उन्हें भोजन में क्या लेना चाहिए और कौन से योगासान करना चाहिए इसकी सलाह भी दी जा रही है। इसके साथ आयुर्वेद, पंचकर्म पद्धति से भी लोगों का इलाज किया जा रहा है।
डॉ. नाग ने बताया कि आयुर्वेद में वात, पित्त, कफ के असंतुलन के अनुसार बीमारी का कारण जानकर चिकित्सा की जाती है। इस पद्धति में वमन कर्म, विरेचन, वस्ति चिकित्सा, नस्य कर्म और रक्त मोक्षण के माध्यम से इलाज किया जाता है। शिविर में आने वाले मरीजों को इसकी आवश्यकतानुसार परामर्श और क्रियाओं का प्रदर्शन कर जानकारी दी जा रही है। इससे लोगों में इलाज के प्रति विश्वास बढ़ा है और जागरूकता आई है। रायपुर के श्री मनोहर साहू ने बताया कि उनकी पिंडली में योग करते हुए खिचाव आ गया था। इससे उन्हें दर्द के साथ चलने में परेशानी हो रही थी। शिविर में चिकित्सा से उन्हें एक दिन में ही काफी आराम मिल गया। इलाज से वे पूरी तरह संतुष्ट हैं।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा योग के लाभ को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से राजधानी रायपुर के ‘योग भवन‘ वर्किंग वूमेन हॉस्टल, बी.आई.पी रोड में 24 अप्रैल से तक सात दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का आयोजन 30 तक किया जाएगा। शिविर में प्रशिक्षणार्थियों को योग के सैद्धांतिक शिक्षण के साथ प्रायोगिक प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
मुख्य सचिव ने की जल-जीवन मिशन की समूह नल-जल योजनाओं के लिए जल आबंटन की समीक्षा
27 Apr, 2023 09:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राज्य में जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्वीकृत समूह नल-जल योजनाओं के लिए जल आबंटन की गहन समीक्षा की। मुख्य सचिव ने जल-जीवन मिशन के अंतर्गत स्वीकृत विभिन्न समूह नल-जल योजनाओं में सम्मिलित ग्रामों में नल से पेयजल प्रदाय की अद्यतन स्थिति के बारे में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों से जिलेवार जानकारी ली। उन्होंने समूह नल-जल योजनाओं हेतु जल स्त्रोतों नदी, एनीकट और बांध जिनमें पानी उपलब्ध होता है, जल आबंटन के संबंध में जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से जल आबंटन करने शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। बैठक में जल संसाधन विभाग के सचिव अन्बलगन पी., लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव डॉ. एस.भारतीदासन, जल जीवन मिशन के संचालक आलोक कटियार, जल संसाधन एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मुख्य अभियंता सहित सभी जिलों के प्रमुख अधिकारी शामिल हुए।
सीएम बघेल ने शहीद जवानों की पार्थिव देह को दिया कंधा
27 Apr, 2023 02:06 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा के अरनपुर में शहीद हुए 10 जवानों को अंतिम सलामी दी गई। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री बघेल के साथ गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू भी दंतेवाड़ा पहुंचे हैं। दोनों नेताओं ने शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को कंधा भी दिया। इसके बाद वह जवानों के परिजनों से भी मिले। मुख्यमंत्री यहां पर अफसरों के साथ उच्च स्तरीय बैठक भी लेंगे। शहीद जवानों के पार्थिव शरीरों को उनके गृह ग्राम के लिए रवाना किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि, हमारे जवानों ने नक्सलियों से लड़ते हुए शहादत दी है। उनकी ये शहादत बेकार नहीं जाएगी। नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई अब और तेज होगी। मुख्यमंत्री ने कहा, नक्सलियों को हमारे जवान घेरकर जंगल में मारते हैं और उनके शवों को लेकर भी आते हैं। नक्सलियों को अब मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उनको अब ज्यादा नुकसान उठाना पड़ेगा। लगातार नक्सलियों का दायरा घटता जा रहा है।
परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन
मुख्यमंत्री बघेल ने पुलिस लाइन में शहीद जवानों के परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवदेनाएं प्रकट कीं। उन्होंने परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। जवानों को श्रद्धांजलि देने पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी, दंतेवाड़ा विधायक, देवती कर्मा समेत दंतेवाड़ा कलेक्टर, आईजी, एसपी से लेकर तमाम पदाधिकारी पहुंचे हैं। वहीं दूसरी ओर पुलिस की ओर से हमले का वीडियो जारी किया गया है। इसमें जवानों की गाड़ी को ब्लास्ट से उड़ते और नक्सलियों के मूवमेंट को दिखाया गया है।
Weather: मौसम विभाग ने कई क्षेत्रों में जारी किया आरेंज और यलो अलर्ट
27 Apr, 2023 12:25 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर। बीते कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है और बंगाल की खाड़ी से नम हवाएं आ रही है। तेज धूप के बाद भी ठंडी हवाओं के चलते वातावरण में ठंडकता है। बुधवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार को भी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अंधड़ चलने व हल्की वर्षा के आसार है। मौसम विभाग ने बहुत से क्षेत्रों के लिए आरेंज व यलो अलर्ट भी जारी किया है।
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि गुरुवार को आंशिक बादल छाने के साथ ही हल्की वर्षा के भी आसार है, तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। अगले सप्ताह यानि एक-दो मई से प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर से बदलेगा और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी। इससे गर्मी भी बढ़ेगी।बता दें कि बुधवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। साथ ही नम हवाएं भी आ रही है, इसके चलते तेज धूप के बाद भी पारे में गिरावट है। बादल छाने के साथ ही बुधवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की वर्षा भी हुई। बिलासपुर का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियसदर्ज किया गया,जो सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।
नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों को दी जाएगी अंतिम सलामी
27 Apr, 2023 11:56 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
दंतेवाड़ा। बुधवार को दंतेवाड़ा के अरनपुर में नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। जिसमें 11 जवान बलिदान हो गए थे। दंतेवाड़ा के अरनपुर में हुए नक्सली हमले में बलिदान जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दंतेवाड़ा के लिए रवाना हो गए हैं। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, बस्तर सांसद दीपक बैज, राज्यसभा सांसद फुलोदेवी नेताम सहित डी.जी.पी भी मौजूद है। बता दें कल के हमले को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपना कर्नाटक दौरा रद कर दिया है। अब सीएम बघेल आज दंतेवाड़ा में जवानों को श्रद्धांजलि देंगे। साथ ही मुख्यमंत्री बघेल दंतेवाड़ा जाकर नक्सल घटना की समीक्षा करेंगे और जमीनी स्थिति का आंकलन करेंगे। सभी जवानों का पुलिस लाइन दंतेवाड़ा में 11 बजे सलामी दी जाएगी, जिसके बाद जवानों के शव को उनके गृह ग्राम भेजा जाएगा।
नक्सली हमले के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कर्नाटक दौरा रद
27 Apr, 2023 11:22 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर । दंतेवाड़ा में नक्सली हमले के बाद मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुलिस मुख्यालय और एंटी नक्सल आपरेशन के आला अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक ली। मुख्यमंत्री ने घटना स्थल, वहां की सुरक्षा और नक्सलियों के हमले के बारे में विस्तार से जानकारी ली।करीब दो घंटे चली बैठक के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कर्नाटक दौरे को रद कर दिया। अब सीएम बघेल गुरुवार को दंतेवाड़ा जाएंगे और जवानों को श्रद्धांजलि देंगे। मुख्यमंत्री बघेल दंतेवाड़ा जाकर नक्सल घटना की समीक्षा करेंगे और जमीनी स्थिति का आंकलन करेंगे।इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री बघेल से फोन पर बात की और पूरे मामले की जानकारी दी। केंद्रीय गृहमंत्री ने राज्य सरकार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री के साथ बैठक में डीजीपी अशोक जुनेजा, एडीजी नक्सल आपरेशन विवेकानंद सिन्हा समेत आला अधिकारी मौजूद थे।
तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, नाले में गिरा चालक
27 Apr, 2023 10:58 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जगदलपुर के मध्य सीताराम शिवालय के पास एक तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घटना के बाद कार चालक फरार हो गया है। वहीं दूसरी तरफ बाइक सवार का अब तक पता नहीं चला है। घटना के तुरंत बाद बाइक सवार एक नाले में गिरते हुए दिखाई दे रहा है। फिलहाल, अब तक इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है या नहीं। अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
बताया जा रहा है कि बुधवार की रात करीब 10.45 बजे के आसपास केरला होटल की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार बिना हॉर्न बजाए सड़क पर दौड़ रही थी। उसी दौरान चांदनी चौक की ओर से एक बाइक पर दो युवक सवार थे। उन्हें कार चालक ने अपने चपेट में ले लिया। जिस दौरान यह हादसा हुआ। उसी समय 2 अन्य बाइक सवार भी वहां से गुजर रहे थे।
लेकिन घटना में जहां एक युवक सड़क पर जा गिरा तो वहीं दूसरा युवक सड़क किनारे बने नाले में जा गिरा। घटना के तुरंत बाद वहां कई स्थानीय लोग पहुंचे। जिसके बाद कुछ युवकों ने नाले में गिरे युवक को बाहर निकाला। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने लगे मंदिर के कैमरे में कैद हो गया। फिलहाल, खबर लिखे जाने तक मामले में आगे क्या अपडेट हुआ है। इसकी जानकारी नहीं मिली है।
CM भूपेश बघेल आज नक्सली हमले के बाद दंतेवाड़ा में हाई लेवल मीटिंग करेंगे
27 Apr, 2023 10:56 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नक्सली हमले के बाद आज दंतेवाड़ा जाएंगे। बुधवार को 10 जवानों नक्सली हमले में बलिदान दे दिया था। इसके बाद मुख्यमंत्री आज श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचेंगे। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस हमले को लेकर सीएम बघेल से बात भी की थी।श्रद्धांजलि देने के बाद सीएम बस्तर पुलिस और सुरक्षाबल के अधिरकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक भी करेंगे। बुधवार को हुए इस नक्सली हमले में डीआरजी के 10 जवानों ने बलिदान दे दिया, इसमें एक सिविलियन ड्राइवर की मौत भी हो गई थी।
दरअसल ये जवान एक पिकअप वैन में सवार थे, फिर दंतेवाड़ा के अरनपुर में ये वैन Improvised Explosive Device (IED) की चपेट में आ गई है। बता दें कि डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) के ये जवान एक ऑपरेशन से लॉट रहे थे जिस समय ये ब्लास्ट हुआ।हमले के बाद सीएम भूपेश बघेल ने इसे लेकर एक आपातकालीन बैठक बुलाई। इस बैठक में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, मुख्यमंत्री के सचिव अंकित आनंद, पुलिस महानिरीक्षक गुप्तवार्ता अजय यादव मौजूद रहे।हमले के बाद मुख्यमंत्री का बयान भी सामने आया था। इसमें उन्होंने कहा कि नक्सलियों को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ हमारी लड़ाई अंतिम चरण में है, योजनाबद्ध तरीके से नक्सलवाद को जड़ से खत्म किया जाएगा।
दंतेवाड़ा नक्सली हमले में 6 हेड कांस्टेबल सहित 10 जवान शहीद
26 Apr, 2023 04:37 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बुधवार दोपहर को नक्सली हमले में 10 जवान शहीद हो गए। वहीं एक नागरिक भी मारा गया है। सभी जवान डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के हैं। नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर जवान सर्चिंग के लिए निकले थे। इसी दौरान नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया। इसकी चपेट में जवानों का वाहन भी गया। इसमें 10 जवान शहीद हो गए। दूसरी ओर गृहमंत्री अमित शाह ने भी नक्सली हमले को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बात की है। उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
नक्सल ऑपरेशन के बाद लौट रहे थे जवान
जानकारी के मुताबिक, माओवादी कैडर की मौजूदगी की सूचना पर दंतेवाड़ा से डीआरजी जवानों को रवाना किया गया था। इसके बाद सभी जवान वहां से लौट रहे थे। इसी दौरान घात लगाए नक्सलियों ने अरनपुर मार्ग पर पालनार में ब्लास्ट कर दिया। बताया जा रहा है कि जवान एक प्राइवेट वाहन से निकले थे। हमले में एक नागरिक की भी मौत हुई हैै। हमले के बाद जवानों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई। इसमें कुछ नक्सली भी घायल हुए हैं। मौके पर फोर्स पहुंच गई है। वारदात की पुष्टि आईजी सुंदरराज पी. ने की है।
बताया जा रहा है कि वाहन में 25 से 30 जवान सवार थे। घायल जवानों को जिला अस्पताल लाने के लिए चार एंबुलेंस को घटना स्थल के लिए रवाना किया गया है। घटना के बाद आसपास के एरिया में सर्चिंग तेज कर दी गई है। एसपी भी मौके पर पहुंच गए हैं।
बस्तर में नक्सलियों ने इस समय TCOC (टैक्टिकल काउंटर अफेंसिव कैंपेन) चला रखी है। इस दौरान नक्सली अक्सर बड़े हमले करते हैं। इसके चलते फोर्स पहले से ही अलर्ट माेड पर है। इसी के तहत जवानों की भी सर्चिंग लगातार जारी है। पिछले सप्ताह बीजापुर कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी के काफिले पर नक्सलियों ने हमला किया था। वह साप्ताहिक बाजार में नुक्कड़ सभा कर लौट रहे थे। इसके तीन दिन बाद नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी कर TCOC चलाए जाने की बात कही थी। हालांकि विधायक को निशाना बनाने की बात से इनकार किया था।
सीएम भूपेश बघेल ने वीडियो किया शेयर, कहा- मेरा PG पूरा नहीं हुआ है अब सोचता हूं कर लूं , लेकिन डर है........
26 Apr, 2023 02:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मजाकिया अंदाज में अपने पढ़ाई को लेकर एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि मेरा PG पूरा नहीं हुआ है। अब सोचता हूं कि PG कर लूं लेकिन डर इस बात का है कि अगर नंबर कम आए तो बच्चे बोलेंगे कि मुख्यमंत्री के नंबर कम आए। इस वीडियो में सीएम ने बताया कि पहली-दूसरे ईयर की परीक्षा दी लेकिन फाइनल में नहीं गया। अब उनका ये वीडियो ट्वीट वायरल हो गया है। ये वीडिया हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के प्रथम दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के 8वें स्थापना दिवस समारोह का है। इस समारोह में हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी से सीएम बघेल को PHD की मानद उपाधि दी गई थी। लेकिन इसके बाद उन्होंने इस बात का खुलासा किय़ा कि उनका पीजी यानी पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा नहीं हुआ है।
हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी के पहले दीक्षांत समारोह के मौके पर सीएम बघेल ने जहां छात्रों को संबोधित करते हुए अपने छात्र जीवन के किस्से, अपनी अधूरी पढ़ाई और अपने डर का खुलासा किया। वहीं दूसरे वीडियो में अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जब बच्चों को दीक्षांत समारोह में डिग्री मिलती है तो उनके अभिभावक आते हैं। मुझे जब पीएचडी की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया तो मेरी पत्नी और बच्चे भी मेरे साथ रहे। पीएचडी उपाधि मिलने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम के आगे अब डाक्टर भूपेश बघेल जुड़ गया है। बता दें इस दौरान उनके साथ पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल और सीएम की दोनों बेटियां भी साथ रहीं।
पर्यावरण संरक्षण व समाज कल्याण के लिए मिली पीएचडी उपाधि
बता दें कि सोमवार को हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के प्रथम दीक्षांत समारोह व विश्वविद्यालय के 8वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पीएचडी की मानद उपाधि दी गई। पर्यावरण संरक्षण व समाज कल्याण की दिशा में अद्वितीय कार्य के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मानद उपाधि दी गई। पीएचडी के लिए चुनने पर मुख्यमंत्री बघेल ने विश्वविद्यालय प्रशासन से पूछा कि आपने मुझे मानद उपाधि के लिए क्यों चुना, मुझे थोड़ा असहज लग रहा था। तो विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना था कि हमने छत्तीसगढ़ राज्य में सुराजी गांव योजना के तहत नरवा, गरूवा, घुरूवा, बाड़ी कार्यक्रम तथा अन्य जनहितैषी योजनाओं और कार्यक्रमों के लिए जो सफल नवाचार किए हैं, उसके लिए यह मानद उपाधि विश्वविद्यालय की ओर प्रदान की गई है। इसके बाद सीएम ने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग का धन्यवाद किया और जनकल्याणकारी और पर्यावरण के हित में कार्यक्रम जारी रखने की बात कही।
बिल्डिंग मटेरियल की शॉप में पहुंचा घुसा भालू, कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान
26 Apr, 2023 02:11 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
छत्तीसगढ़ के कांकेर शहर में वन्य जीवों की आमद लगातार जारी है। अक्सर रात के अंधेरे में आने वाले भालू और तेंदुए अब दिन की रोशनी में भी रिहायशी इलाकों में पहुंचने लगे हैं। एक दिन पहले ही तेंदुआ एक स्कूल के पीछे डेरा डाले हुआ था। अब बुधवार सुबह एक भालू बिल्डिंग मटेरियल की शॉप 'बिल्डमार्ट' में पहुंच गया। भालू को सामने से आता देख कर्मचारी ने भागकर किसी तरह से अपनी जान बचाई। हालांकि अन्य कर्मचारियों के आने और शोर मचाने से भालू किनारे से निकलकर जंगल की ओर भाग गया।
शहर के चिल्का बोड़ स्थित बिल्डमार्ट में रोज की तरह कर्मचारी काम कर रहे थे। एक कर्मचारी मार्ट के बाहर बने हुए सुरक्षा बूथ में बैठा था। इसी दौरान एक भालू शॉप के कैंपस में दाखिल हो गया। भालू को सामने से आता देख अन्य कर्मचारियों की नजर उस पर पड़ी। तभी भालू बाहर बैठे कर्मचारी की ओर मुड़ गया और बढ़ने लगा। यह देखकर बाकी कर्मचारियों ने शोर मचाया तो बाहर बैठा कर्मचारी वहां से भागा और अपनी जान बचाई। इस बीच शोर सुनकर भालू कैंपस से बाहर निकलकर भाग निकला।