मनोरंजन (ऑर्काइव)
'कंगुवा' का टीजर हुआ रिलीज़, लोगो को फिल्म का है बेसब्री से इंतज़ार.....
16 Apr, 2023 01:59 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
तमिल फिल्म एक्टर सूर्या शिवकुमार की साउथ जोन के साथ ही नॉर्थ साइड भी अच्छी फैन फॉलोइंग है। बीते कुछ वक्त में 'जय भीम' जैसी फिल्मों से हिंदी बेल्ट में भी उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग बन गई है। हाल ही में यह एक्टर अपनी 42वीं फिल्म को लेकर सुर्खियों में थे। तगड़ी फैन फॉलोइंग एंजॉय करने वाले साउथ के इस एक्टर की अगली फिल्म के टाइटल की घोषणा हो चुकी है।
अभिनेता सूर्या की 42वीं फिल्म का नाम कंगुवा है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर फिल्म का टाइटल लुक शेयर किया, जो फैंस के बीच काफी ज्यादा पसंद किया गया है। वहीं, फिल्म का टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो भी काफी शानदार रहा। यह इतना कमाल का है कि बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख तक ने वीडियो और साउंड ट्रैक की तारीफ की है।
अनाउंसमेंट वीडियो की हुई तारीफ
करीब एक मिनट के इस वीडियो में ग्राफिक्स का जमकर इस्तेमाल किया गया है। एक शख्स घोड़े पर बैठा दिखाया गया है, और उसका चेहरा मुखौटे से ढका हुआ है। उसके साथ ही चील और कुत्ते भी एनिमेटेड वर्जन में दिखाए गए हैं। पूरे वीडियो में 'कंगुवा' का साउड ट्रैक बैकग्राउंड में बज रहा है। वीडियो को देखकर लगता है कि फिल्म एक्शन से भरपूर होगी। फिल्म में शह और मात से जुड़े सीन दिखाए जाएंगे।
कब रिलीज होगी फिल्म
सूर्या शिवकुमार द्वारा अभिनीत इस फिल्म में दिशा पाटनी लीड एक्ट्रेस होंगी। इसके अलावा योगी बाबू भी प्रमुख भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस मास एंटरटेनर फिल्म में सुपरस्टार सूर्या एक पॉवरफुल भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज डेट के लिए साल 2024 को लॉक कर दिया गया है।
हालांकि, यह जानकारी सामने नहीं आई है कि 2024 में किस दिन मूवी थिएटर्स में लगेगी। सूर्या और दिशा पाटनी स्टारर यह फिल्म थ्रीडी में 11 भाषाओं में रिलीज होगी।
ऋतिक रोशन अपनी एक्स वाइफ सुजैन खान के साथ डिनर पर दिखाई दिए.....
16 Apr, 2023 10:47 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
ऋतिक रोशन और सुजैन खान को अलग हुए कई साल बीत चुके हैं। एक वक्त था जब यह कपल फैंस का फेवरेट हुआ करता था। मगर अब दोनों के रास्ते अलग हैं। जहां ऋतिक रोशन अपनी प्रोफेशनल लाइफ में काफी आगे बढ़ चुके हैं, वहीं सुजैन खान के अर्सलान गोनी के साथ रिलेशन की खबरें सामने आती रहती हैं।
ऋतिक का नाम भी अभिनेत्री सबा आजाद के साथ जुड़ता है। इन खबरों के बीच एक्टर को हाल ही में एक बार फिर सुजैन खान और उनके परिवार के साथ देखा गया।
साथ दिखे ऋतिक और सुजैन
ऋतिक और सुजैन 2014 में अलग हो गए थे। इनके अलगाव की खबरों ने जहां फैंस को मायूस किया, वहीं कुछ समय बाद दोनों के किसी और को डेट करने की खबरें सामने आने लगीं। ऋतिक रोशन का नाम आज सबा आजाद के साथ जोड़ा जाता है। सुजैन खान एक्टर और मॉडल अर्सलान गोनी के साथ पार्टी और तमाम पब्लिक प्लैटफॉर्म में देखी जाती हैं। मगर इन सबके विपरीत ऋतिक और सुजैन को इस बार पब्लिक प्लैटफॉर्म पर एक साथ देखा गया।
रोशन फैमिली की डिनर पार्टी में शामिल हुईं सुजैन
दरअसल, शनिवार को रोशन फैमिली में डिनर पार्टी का आयोजन किया गया था। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, इस मौके पर सुजैन खान अपने भाई जायद के साथ पहुंची। उनके साथ अर्सलान गोनी भी नजर आए। जहां, सुजैन अपने पार्टनर के साथ थीं, वहीं ऋतिक बिना सबा आजाद के नजर आए। डिनर पार्टी में ऋतिक और सुजैन ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करते भी नजर आए। इस फैमिली डिनर में ऋहान, ऋदान और बाकी रिलेटिव्स भी शामिल हुए।
ऋतिक रोशन वर्कफ्रंट
ऋतिक रोशन की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें, तो उनकी आखिरी फिल्म 'विक्रम वेधा' थी, जो कि सितंबर 2022 में रिलीज हुई थी। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में 'वॉर 2' और 'फाइटर' शामिल है। 'वॉर 2' को अयान मुखर्जी डायरेक्ट करेंगे।
हनी सिंह ने किया दावा, शाह रुख खान को शुरुआत से ही नहीं पसंद 'लुंगी डांस'.....
15 Apr, 2023 05:47 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
शाह रुख खान और यो यो हनी सिंह ने चेन्नई एक्सप्रेस में लूंगी डांस गाने पर साथ काम किया था। यह गाना इस फिल्म को सुपरहिट कराने का बहुत बड़ा कारण भी बना था। इस गाने में शाह रुख खान को लूंगी पहनकर डांस करते हुए देखा जा सकता है।
लूंगी डांस गाना अपने जमाने का काफी फेमस गाना था
लूंगी डांस गाना अपने जमाने का काफी फेमस गाना था। हालांकि, अब इस गाने को लेकर हनी सिंह ने दावा किया है कि शाह रुख खान शुरुआत में इस गाने को लेकर उत्साहित नहीं थे। ई टाइम्स को दिए इंटरव्यू में हनी सिंह ने कहा है, 'मुझे बॉलीवुड के लिए गाने बनाते समय हमेशा परेशानी हुई है। शाह रुख खान ने एक बार मुझे चेन्नई एक्सप्रेस के लिए गाना बनाने के लिए बुलाया। उन्होंने कहा- अंग्रेजी बीट जैसा कुछ बना दो, मैंने उनसे पूछा क्यों?'
लूंगी डांस शाह रुख खान को शुरुआत में पसंद नहीं आया था
शाह रुख खान ने हनी सिंह से कहा, 'क्योंकि वह गाना बहुत हिट है तो मैंने उनसे कहा- मैं उस गाने की तरह गाना नहीं बना पाऊंगा लेकिन मैं एक ऐसा गाना बनाऊंगा जो आपको वाइब देगा। इसके बाद मैंने लूंगी डांस बनाया जो उन्हें शुरुआत में पसंद नहीं आया। उन्होंने 3 हफ्ते का समय लिया। इसके बाद उन्होंने बताया कि उन्हें यह गाना चाहिए या नहीं।'
हनी सिंह ने अक्षय कुमार की सराहना की
हनी सिंह ने अक्षय कुमार की सराहना की। उन्होंने उनके साथ भी कई फिल्मों में काम किया है। हनी सिंह कहते हैं कि अक्षय कुमार का हमेशा उन पर विश्वास रहा है और वह उन्हें काम करने की छूट देते हैं। हनी सिंह इन दिनों अपने नए एल्बम हनी 3 का प्रमोशन कर रहे हैं। वह इसके बाद अमेरिका टूर पर चले जाएंगे। वह एक दशक के बाद टूर पर निकलेंगे। हनी सिंह ने बॉलीवुड में कई गाने बनाए हैं। उनके गाने आज भी काफी पसंद किए जाते हैं। उनके गाने पब और डिस्को में काफी बजाए जाते हैं। लड़कियां उनके गानों पर जमकर थिरकती नजर आती है।
अनोखे अंदाज में हुआ ‘स्त्री 2’ फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान
15 Apr, 2023 03:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कॉमेडी-हॉरर फिल्म ‘स्त्री’ को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी की जबरदस्त अदाकारी ने लोगों को काफी इंप्रेस किया था। डर के साथ-साथ फिल्म में कॉमेडी का डोज भी था। वहीं फिल्म ‘भेड़िया’ की रिलीज के साथ ये बात भी साफ हो गई थी कि ‘स्त्री’ का सीक्वल भी बनाया जाएगा। इस खबर को सुनने के बाद फैंस काफी खुश हो गए थे।अब ‘स्त्री 2’ की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट की गई है। बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में राजकुमार के साथ-साथ पंकज त्रिपाठी, श्रद्धा कपूर और अपारशक्ति खुराना भी नजर आ रहे हैं।
बड़े ही खास अंदाज में फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की गई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि राजकुमार को एक स्त्री नजर आती है। जिसके देखकर वह घबरा जाता हैं।एक्टर स्त्री की ओर आगे बढ़ते हैं लेकिन वो गायब हो जाती है। फिर पंकज और अपारशक्ति भी नजर आते हैं। वहीं श्रद्धा आकर कहती हैं कि अरे स्त्री नहीं हम हैं। एक्ट्रेस कहती हैं कि जल्द ही एक बड़ी और खतरनाक मुसिबत आने वाली है। सब पूछते हैं कि कब। लेकिन वह कुछ नहीं बताती और चली जाती हैं।
जिसके बाद पंकज त्रिपाठी एक लेटर पढ़ते हुए बताते हैं कि स्त्री अगले साल अगस्त 2024 में आने वाली है।वहीं इस वीडियो की शुरुआत में लिखा हुआ नजर आता है कि ओ स्त्री कल आना। लेकिन स्त्री 2 अब अगले साल आएगी।फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। बता दें, स्त्री 2 हाल ही में जियो स्टूडियो के अनाउंस किए गए 100 प्रोजेक्ट का हिस्सा है। स्त्री की कहानी को काफी पसंद किया गया था। जिसके बाद फिल्म के डायरेक्टर ने इसका दूसरा पार्ट बनाने का मन बनाया था।
अनुराग कश्यप ने शेयर किया फिल्म 'कैनेडी' का फर्स्ट लुक
15 Apr, 2023 03:32 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बॉलीवुड फिल्म मेकर अनुराग कश्यप की फिल्म 'कैनेडी' कांस फिल्म फेस्टिवल में स्क्रीन की जाएगी। यह इकलौती ऐसी फिल्म है, जिसे कांस फिल्म फेस्टिवल के लिए चुना गया है। इसके अलावा मई में फिल्म का प्रीमियर होने वाला है। इससे पहले अनुराग ने फिल्म के फर्स्ट लुक का अनावरण किया है। 'कैनेडी' में सनी लियोनी और राहुल भट मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं।'कैनेडी' एक थ्रिलर ड्रामा बताई जा रही है। प्रोजेक्ट के बारे में बताते हुए अनुराग कश्यप ने साझा किया था, यह एक ऐसी फिल्म और शैली है, जिसे मैं हमेशा से एक्सप्लोर करना चाहता था। यह नोयर की तुलना में अधिक ध्रुवीय है, जो पैट्रिक मैनचेट के अपराध लेखन और जैक्स टार्डी के साथ उनके कॉमिक बुक सहयोग और मेलविले के सिनेमा से प्रेरित है।
यह एक गहरा व्यक्तिगत अपराध/पुलिस ड्रामा भी है और मैं ज़ी स्टूडियोज, शारिक और टीम, नीरज, भूमिका, मेरे निर्माता रंजन, कबीर और कवन, मेरी पूरी टीम, अपराध में मेरे साथी सिल्वर, काज़्विन, प्रशांत का बहुत आभारी हूं जिन्होंने मुझे आकार देने में मदद की यह। राहुल भट जिन्होंने अपने जीवन के 8 महीने दिए, सनी लियोनी जिन्होंने इस चुनौती को स्वीकार किया, मोहित टकलकर ने इसका सामना किया
'कैनेडी' मिडनाइट स्क्रीन सेक्शन के लिए चयनित की गई है। कांस फिल्म फेस्टिवल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी इस बात की जानकारी साझा की गई है। उन्होंने लिखा है, 'अनुराग कश्यप की कैनेडी का चुनाव किया गया है।' बता दें कि कांस फिल्म फेस्टिवल 16 मई से 27 मई तक होने वाला है।
माही विज को किया ट्रोल तो पति जय भानुशाली ने यूजर्स को दिया मुँह तोड़ जवाब.....
15 Apr, 2023 03:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
छोटे पर्दे के मशहूर कपल जय भानुशाली और माही विज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अपनी बेटी तारा के साथ कई फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। फैंस इस कपल की जोड़ी के साथ ही उनकी बेटी को भी पसंद करते हैं।
तारा सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली स्टार किड्स में से एक हैं। मगर कुछ दिनों पहले उसे भारती सिंह के बेटे की बर्थ डे पार्टी में मेकअप में देखा गया, जिसके बाद कई यूजर्स ने माही और जय की पेरेंटिंग पर सवाल खड़े किए।
माही विज को किया गया था ट्रोल
तीन साल की बच्ची तारा को लिपस्टिक और हल्के-फुल्के मेकअप में देख यूजर्स ने माही विज को खूब खरी खोटी सुनाई थी। लोगों का कहना था कि यह सब उसकी नाजुक सी स्किन के साथ खिलवाड़ करने जैसा है। कुछ यूजर्स ने यह तक कह दिया था कि माही को तारा का चेहरा धो कर फिर लाना चाहिए। ढेर सारी आलोचनाओं के बाद आखिरकार जय भानुशाली ने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया है।
जय भानुशाली ने तोड़ी चुप्पी
इटरव्यू में जय ने कहा, ''हम सब जानते हैं कि लड़कियों को मेकअप करना अच्छा लगता है। हर लड़की अपनी मां से प्रेरित होती है। अगर कोई मां अपनी बेटी को लिप्सटिक लगाती है, तो बेटी को भी ऐसा करना अच्छा लगता है। हम यह कोशिश करते हैं कि तारा को मेकअप न लगाया जाए, लेकिन वीकेंड्स पर हम उसे ऐसा करने की इजाजत देते हैं, जब उसका स्कूल नहीं होता। सोमवार से शुक्रवार उसे उन सभी नियमों का पालन करना होता है, जो स्कूल में बनाए गए हैं। लेकिन मुझे लगता है कि कभी-कभी यह ठीक है।''
आलोचनाओं का ऐसे करते हैं सामना
गुड लुकिंग एक्टर जय भानुशाली ने यह भी बताया कि सोशल मीडिया पर मिलने वाली आलोचनाओं को वह कैसे हैंडल करते हैं। उन्होंने बताया कि अगर कोई हमारे अच्छे के लिए कुछ कह रहा है, वह भी सभ्य तरीके से, तो हम उसे स्वीकार करते हैं क्योंकि हम समझते हैं कि उन्हें भी तारा की परवाह है। मगर जब उनका मतलब ऐसा नहीं होता, तो मैं भी जवाब देने में पीछे नहीं हटता। मैं भी वैसा ही जवाब देता हूं।
उन्होंने कहा कि भारत में 2.5 जीबी डेटा फ्री है, इसलिए लोगों ने कुछ भी लिख देना शुरू कर दिया है। मैं बहुत मतलबी हो जाता हूं और इसे स्वीकार करने में मुझे कोई परहेज नहीं है।
कंगना रनोट ने फिर साधा करण जौहर पर निशाना, पूछे सवाल.....
15 Apr, 2023 02:58 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कंगना रनोट ने एक बार फिर करण जौहर पर निशाना साधा है। उन्होंने करण की एक पुरानी क्लिप शेयर की, जिसमें फिल्ममेकर ने कगंना के मूवी माफिया वाले कमेंट पर ये कहते हुए रिएक्शन दिया था कि वो 'उनके साथ काम करने में दिलचस्पी नहीं रखते' हैं। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कंगना ने एक एडिटेड क्लिप शेयर की है।
कंगना ने फिर साधा करण जौहर पर निशाना
कंगना रनोट ने फिल्म निर्माता करण जौहर की एक पुरानी क्लिप शेयर की है, जिसमें उनकी 'मूवी माफिया' टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी गई है और कहा गया है कि वह 'उनके साथ काम करने में दिलचस्पी नहीं रखते' हैं। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ले जाते हुए, कंगना ने एक एडिटेड क्लिप भी शेयर की जिसमें करण की टिप्पणी और उनकी प्रतिक्रिया भी थी।
'चाचा चौधरी' कह कर किया संबोधित
क्लिप के साथ, कंगना ने लिखा, "चाचा चौधरी, जब मैं एक फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के तौर पर खुद को स्थापित कर रही हूं, तो इन तुच्छ बातों के लिए धन्यवाद... इन्हें आपके चेहरे पर मलूंगी..." याद दिला दें कि कुछ साल पहले, जब कंगना, करण की मेहमान थीं। जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में उन्होंने उन्हें 'भाई-भतीजावाद का झंडाबरदार' और 'मूवी माफिया' कहा था।
करण जौहर ने मारा था ताना
2017 में लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के एक इवेंट में करण ने कंगना के बारे में बात की थी। करण ने कहा था, "जब उन्होंने 'मूवी माफिया' कहा तो उसका क्या मतलब है? वह क्या सोचती है कि हम क्या कर रहे हैं? बैठे रहना और उसे काम नहीं देना? क्या यही हमें माफिया बनाता है? नहीं, हम अपनी मर्जी से ऐसा करते हैं। मैं ऐसा करता हूं। क्योंकि शायद मुझे उनके साथ काम करने में कोई दिलचस्पी नहीं है।"
कंगना ने पूछा था सवाल
एडिटेड क्लिप में इंडिया टुडे के एक कार्यक्रम में कंगना के बयान का एक हिस्सा भी था। उन्होंने कहा था, "उन्होंने कहा कि मैं बेरोजगार हूं और उनसे नौकरी मांग रही हूं या ऐसा ही कुछ। पहले आप मेरी प्रतिभा को देखो और अपनी फिल्मों को देखो। मेरा मतलब क्या सच में?"
प्रियंका चोपड़ा पर भड़के पाकिस्तानी एक्टर अदनान सिद्दीकी.....
15 Apr, 2023 02:55 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पाकिस्तानी एक्ट्रेस अदनान सिद्दीकी ने शुक्रवार को ट्विटर पर प्रियंका चोपड़ा को टैग करते हुए एक पोस्ट में शरमीन ओबेद-चिनॉय को 'दक्षिण एशियाई' के रूप में संबोधित किया। प्रियंका ने स्टार वार्स के लिए शरमीन की तारीफ करने के लिए एक पोस्ट शेयर किया था। अदनान ने प्रियंका के शब्दों के चयन पर नाराजगी जताते हुए ट्वीट किया और उनकी आलोचना की।
पाकिस्तानी एक्टर ने किया प्रियंका चोपड़ा को ट्रोल
अपने पोस्ट में अदनान सिद्दीकी ने लिखा- “उचित सम्मान के साथ, प्रियंका चोपड़ा, अपके ज्ञान को बढ़ाते हुए बता दूं कि शरमीन ओबेद-चिनॉय पहली पाकिस्तानी हैं। ठीक उसी तरह जैसे दक्षिण एशियाई होने का दावा करने से पहले आपको जब भी मौका मिलता है तो आप अपनी भारतीय नागरिकता का इजहार करती हैं।'
ट्वीट कर लिखी ये बात
अदनान सिद्दीकी बॉलीवुड की फिल्म मॉम में भी श्रीदेवी के अपोजिट नजर आ चुके हैं। उनके ड्रामा मात, मेरे कातिल मेरे हमदम, मोहब्बत सुबह का सितारा है भारत में भी काफी पॉपुलर हैं। उनके इस ट्वीट पर भी लोग मिक्स रिएक्शन दे रहे है। एक पाकिस्तानी यूजर ने कहा कि हमें गर्व होना चाहिए कि हमारे देश का नाम हो रहा है। तो दूसरे ने लिखा कि ठीक है हम तो साउथ एशियन ही, हमें छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करना चाहिए।
शरमीन ओबेद-चिनॉय को दी थी बधाई
प्रियंका ने हाल ही में शरमीन को उनकी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बधाई दी। उन्होंने लिखा, "फर्स्ट परसन ऑफ कलर और स्टार वार्स फिल्म डायरेक्ट करने वाली पहली महिला, और वह दक्षिण एशियाई है! क्या ऐतिहासिक क्षण है, शरमीन। तुम पर बहुत गर्व है, मेरी दोस्त। और तरक्की करो"
प्रियंका के अलावा, कई हस्तियों ने फिल्म के लिए शरमीन को बधाई संदेश दिए। इसमें कई पाकिस्तानी भी शामिल थे। महविश हया ने लिखा, "और यह बहुत दूर एक गैलेक्सी में शुरू होता है।" वजाहत रऊफ और अदनान मलिक जैसे अन्य लोगों ने भी इंस्टाग्राम पर निर्देशक की पोस्ट पर कमेंट किया। जबकि रऊफ ने लिखा, "बधाई", अदनान ने कहा, "आप ने शानदार सफर तय किया, आपके लिए बहुत उत्साहित हैं हम।"
रणबीर को आलिया ने किया सबके सामने किस, पत्नी का प्यार देख शर्माए अभिनेता.....
15 Apr, 2023 11:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के क्यूट कपल और फैंस के फेवरेट रणबीर कपूर-आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल को पहली वेडिंग एनिवर्सरी मनाई। आलिया ने दिन की शुरुआत रणबीर के साथ अपनी कुछ अनदेखी तस्वीरों को शेयर करते हुए की। वहीं, अपने दिन को और यादगार बनाने के लिए इस कपल ने एक दूसरे के साथ कुछ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड किया।
शाम को इस कपल को बाहर जाते देखा गया। इस दौरान पैपराजी ने उन्हें क्लिक करने की कोशिश की, जिनके सामने ही आलिया ने कुछ ऐसा किया जिसकी चर्चा हर ओर हो रही है।
अच्छे मूड में नजर आए रणबीर-आलिया
आलिया और रणबीर ने 14 अप्रैल, 2022 को लव मैरिज की थी। इसके कुछ ही महीनों बाद एक्ट्रेस ने राहा नाम की बेटी को जन्म दिया। जिंदगी के इतने अहम पलों के बाद शुक्रवार की शाम दोनों को साथ देखा गया, जहां उन्हें देखते ही फैंस ने उन्हें घेर लिया। आम जनता तो आम जनता, पैपराजी भी उन्हें देख उनकी फोटो लेने से खुद को रोक नहीं पाए। रणबीर और आलिया इस दौरान काफी खुश नजर आए। उन्होंने खुले दिल से पैपराजी का स्वागत किया।
सोशल मीडिया पर इस कपल का वीडियो शेयर किया गया है। इसमें देखा जा सकता है कि रणबीर के करीब आते ही हंसने लगती हैं। वह पैपराजी के सामने उन्हें साइड हग कर गाल पर किस करती हैं। इतना करते ही खुद आलिया और रणबीर शर्मा जाते हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो को देख फैंस उनकी क्यूटनेस की तारीफ करते नहीं थक रहे। हालांकि, कुछ यूजर्स ने इसे दिखावा बताया है।
फैंस ने बताया दिखावा
सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने आलिया-रणबीर के वीडियो को शेयर किया है। इस पर आए कमेंट्स के मुताबिक एक फैन ने लिखा, ''आलिया हर वक्त इतनी ओवरएक्टिंग क्यों करती है? उन्हें पब्लिक में निजी पलों को दिखाने की क्या जरूरत है जब वह यह सब प्राइवेट में भी कर सकती हैं? और इसका पीआर लगा है एनिवर्सरी प्रमोशन में।''
इससे पहले आलिया ने एनिवर्सरी पर रणबीर के साथ उन पलों की फोटो शेयर की, जिसमें दोनों एक दूसरे के लिए अपना प्यार जताते देखे जा सकते हैं। उन्होंने रणबीर के प्रपोजल, हल्दी और एक अन्य फंक्शन से तस्वीरें शेयर कर अपने पति को पहली सालगिरह की मुबारकबाद दी।
पैपराजी ने लिया गलत नाम तो भड़की अजय देवगन की बेटी नीसा....
14 Apr, 2023 06:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा देवगन इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। नीसा इंडस्ट्री में दोस्तों संग पार्टी करने को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। आए दिन उन्हें किसी न किसी के साथ पार्टी करते देखा जाता है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।
इसी बीच उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसको लेकर वह फिर से खबरों में आ गई हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद वह फिर से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं।
फिर ओरी संग नजर आईं नीसा
नीसा देवगन एक बार फिर से ओरी संग नजर आई हैं। सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि ओरी और नीसा एक होटल से बाहर आते हुए स्पॉट किए। बता दें कि नीसा अपने दोस्त ओरी के साथ पार्टी से बाहर निकलती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान नीसा के एक्सप्रेशन और उनके चलने के अंदाज को देखने के बाद उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। इस दौरान नीसा के एक्सप्रेशन काफी अजीब थे और वह लड़खड़ा रही थीं। इस बात को लेकर यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
पैपराजी ने लिया नीसा का गलत नाम
नीसा देवगन को देखते ही पैपराजी ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान पैपराजी उनको नायसा कहकर बुलाते हैं। इस पर वह गाड़ी में बैठते हुए वो कहती हैं, ‘मेरा नाम नीसा है।' उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस पर कमेंट कर यूजर्स का कहना है कि वह हमेशा ही नशे में रहती हैं। इस पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, ‘हमेशा नशे में...और उसकी मां को उस पर बहुत गर्व है, क्योंकि वह मजे कर रही है।' एक ने लिखा, ‘क्या वह हमेशा पीती है या क्या?' एक लिखता है, ‘उसकी बॉडी लैंग्वेज देखिए यार।' वहीं, एक का कहना था, ‘जिंदगी तो इनकी है यहां कितना भी कर लो कोई नहीं पूछता और ये बिना कुछ करे ही ऐश हो रही है।' ऐसे कई और कमेंट नीसा के इस वीडियो पर आ रहे हैं।
आलिया ने अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी पर शेयर की रोमांटिक तस्वीरें.....
14 Apr, 2023 05:25 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को एक साल हो चुका है। दोनों बीते साल 14 अप्रैल 2022 को शादी के बंधन में बंधे थे। रणबीर-आलिया की शादी शोरगुल में नहीं, बल्कि बेहद ही प्राइवेट तरह से हुई थी। दोनों की शादी में उनके परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।
उनकी शादी की पहली सालगिरह पर सोनी राजदान, नीतू कपूर ने फोटोज शेयर करके उन्हें फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सरी पर बधाई दी। अब हाल ही में आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के साथ अपनी शादी और ट्रिप की कुछ अनदेखी फोटोज शेयर की है, जिसे देखने के बाद आप निश्चित तौर से अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे।
पहली एनिवर्सरी पर आलिया भट्ट ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें
बॉलीवुड की डार्लिंग एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर पति रणबीर कपूर संग कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस कपल को बधाई देते हुए खूब प्यार लुटा रहे हैं। पहली अनसीन तस्वीर आलिया भट्ट-रणबीर कपूर के हल्दी के फंक्शन की है, जिसमें येलो रंग के आउटफिट में एक्ट्रेस बहुत ही क्यूट लग रही हैं और सांवरिया एक्ट्रेस ने उन्हें बेहद ही प्यार से गले लगाया हुआ है।
दूसरी अनदेखी तस्वीर में 'तू झूठी, मैं मक्कार' एक्ट्रेस घुटने के बल बैठे हुए हैं और उन्होंने आलिया के दोनों हाथ अपने हाथों में लिए हुए हैं। आलिया भट्ट के चेहरे की मुस्कुराहट ये साफ बयां कर रही है कि रणबीर उन्हें इस मौके पर कुछ स्पेशल महसूस करवा रहे हैं।
एक-दूसरे में खोए नजर आए रणबीर-आलिया
पहली और दूसरी तस्वीर में रणबीर-आलिया जहां कैमरा के लिए पोज दे रहे हैं, तो वहीं उनकी तीसरी तस्वीर हद से ज्यादा रोमांटिक है। रालिया की ये फोटो ब्लैक एंड व्हाइट है, जिसमें दोनों दुनिया से बेपरवाह हुए एक-दूसरे में खोए हुए नजर आ रहे हैं। इन फोटो को शेयर करते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी डे'।
आपको बता दें कि शादी के दो महीने बाद अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। 6 नवंबर को इस कपल ने अपनी बेटी राहा का स्वागत किया था। आपको बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के प्यार की कहानी 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के दौरान शुरू हुई थी।
पूजा हेगड़े ने सलमान खान संग डेटिंग की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
14 Apr, 2023 12:25 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
साउथ से लेकर बॉलीवुड तक की फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा दिखाने वाली अदाकारा पूजा हेगड़े एक बार फिर से छाने के लिए तैयार हैं। पूजा हेगड़े जल्द ही सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आने वाली हैं। बीते दिनों से ये खबर आ रही थी कि सलमान खान फिलहाल पूजा हेगड़े पर काफी मेहरबान है। दोनों को लेकर डेटिंग भी खबर सामने आई थी।अब इन खबरों पर पूजा हेगड़े ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। दरअसल कुछ पहले से ही सलमान और पूजा हेगड़े के डेटिंग की अफवाहें आनी शुरू हुई थीं।
उस वक्त सलमान खान को पूजा हेगड़े के भाई ऋषभ हेगड़े की शादी में मैंगलोर में देखा गया था। जिसकी तस्वीरें भी काफी वायरल हुई थीं। उन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस इस बात का अंदाजा लगा रहे थे कि पूजा के लिए वह मैंगलोर तक चले गए।लेकिन जब पूजा से सलमान खान संग डेटिंग की खबरों पर सवाल किया गया तो उन्होंने साफ-साफ मना कर दिया। एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने कहा कि वग क्या कहें। वह अपने बारें में बातें पढ़ती रहती हैं। वह सिंगल हैं, उन्हें सिंगल रहना पसंद है। वह वास्तव में अभी अपने करियर पर ध्यान देना चाहती हैं।
वह एक शहर से दूसरे शहर जाने की उम्मीद कर रही है, अभी यही उनका लक्ष्य है। वह अब इन अफवाहों पर और ध्यान नहीं दे सकती हैं।बता दें, बीते दिनों ये भी खबर आई थी कि सलमान खान को पूजा हेगड़े का काम इस कदर पसंद आया है कि उन्होंने उन्हें अपनी एक और फिल्म ऑफर की है। खबरों की मानें तो बजरंगी भाईजान के दूसरे पार्ट में करीना कपूर नहीं होगीं। माना जा रहा है कि करीना की जगह सलमान अब पूजा को दे सकते हैं। हालांकि इन बातों में कितनी सच्चाई है ये सामने नहीं आया है। वहीं अभी तक इस फिल्म की अनाउंसमेंट भी नहीं हुई हैं। ‘किसी का भाई किसी की जान’ के बाद सलमान खान टाइगर 3 लेकर आएंगे।
फिल्म जवान और केजीएफ 3 को लेकर फैंस ने पहले ही बता दिया कौन बनेगा बॉक्स ऑफिस का किंग....
14 Apr, 2023 12:20 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
शाह रुख खान साउथ की सबसे बोल्ड सुपरस्टार नयनतारा के साथ अपनी अपकमिंग धमाकेदार रिलीज 'जवान' के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दूसरी तरफ यश स्टार केजीएफ 3 की भी रिलीज होने की चर्चा चल रही है। खबर है कि बॉक्स ऑफिस पर जवान और केजीएफ 3 की भिड़ंत देखने को मिलने वाली है। फैंस ने तो पहले ही कह दिया है कि अगर ये टक्कर हुई तो यश के सामने कोई टिक नहीं पाएगा।
केजीएफ 2 और जवान की होगी टक्कर
आपको याद दिला दें कि केजीएफ चैप्टर 1 और केजीएफ चैप्टर 2 दोनों ही ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। पिछले साल के सबसे बड़े स्टार यश ही थे। यहां तक की करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' 7 में गेस्ट बनकर आए शाहिद कपूर ने भी माना था कि बॉक्स ऑफिस के असली किंग यश ही हैं। 'रॉकी भाई' से जो भी टकराएगा वो चूर-चूर हो जाएगा।
पठान ने कमाए थे 1000 करोड़ से ज्यादा
वहीं शाह रुख खान के बारे में बात करें तो वो, पठान की रिलीज के साथ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बॉक्स ऑफिस के किंग साबित हुए। फिल्म ने दुनियाभर में 1000 करोड़ से अधिक की कमाई की और फिर भी यश स्टार केजीएफ 2 को हराने में असफल रही और यह दर्शाता है कि दक्षिण के सितारे अभी भी बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहे हैं।
शाह रुख खान या यश?
लेकिन जब जवान की बात आती है, तो फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी एक्साइटमेंट है। पठान जैसी बड़ी ब्लॉकबस्टर के बाद, आप डबल एक्शन की उम्मीद कर सकते हैं। हाल ही में जवान की शूटिंग से कुछ सीन लीक भी हुए थे जिसमें लोगों ने देखा कि कैसे किंग खान किला फतह करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। यश ने भी माना कि वो शाह रुख खान के बड़े फैन हैं। खैर क्लैश तो शायद ना हो, लेकिन फैंस इनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
एल्बम 'लव अगेन' से सेलीन डायोन ने किया कमबैक
14 Apr, 2023 12:19 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पॉप डीवा सेलीन डायोना ने गुरुवार को अपने नए म्यूजिक रिलीज की घोषणा की है। पिछले साल उन्होंने खुलासा किया था कि वह न्यूरोलॉजिकल विकार से पीड़ित थीं, जिसकी वजह से उनके गाने पर असर पड़ रहा था। नया एल्बम "लव अगेन" उसी नाम की एक फिल्म का साउंडट्रैक है और इसमें पांच नए गाने और साथ ही पिछले हिट गाने भी शामिल हैं।सेलीन डायोन ने एक बयान में कहा, "इस फिल्म को करने में मुझे बहुत मजा आया और मेरी पहली फीचर फिल्म में सुंदर और प्रतिभाशाली अभिनेताओं सैम ह्यूगन और प्रियंका चोपड़ा के साथ दिखाई देने का सौभाग्य मिला, यह एक उपहार है जिसे मैं हमेशा संजो कर रखूंगी।"
डायोन ने कहा, "मुझे लगता है कि यह एक अद्भुत फील-गुड कहानी है, और मुझे उम्मीद है कि लोग इसे पसंद करेंगे और नए गाने भी पसंद करेंगे।" निर्देशक जिम स्ट्रॉस की रोमांटिक कॉमेडी पांच मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। दिसंबर में डायोन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें कहा गया था कि उसे हाल ही में स्टिफ-पर्सन सिंड्रोम का पता चला है और वह फरवरी में यूरोपियन टूर शुरू करने के लिए तैयार नहीं होगी क्योंकि उसने योजना बनाई थी।
तीन साल बाद शूटिंग सेट पर वापसी कर इमोशनल हुईं रिया चक्रवर्ती
14 Apr, 2023 12:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रिया चक्रवर्ती इन दिन अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में फंस चुकी रिया लंबे समय बाद काम पर लौटी हैं। ऐसे में एक्ट्रेस थोड़ी इमोशनल भी हो गईं। हालांकि, सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें एक बार फिर ट्रोल कर दिया।रिया चक्रवर्ती आखिरी बार साल 2020 में आई फिल्म चेहरे में नजर आई थीं। इसके बाद से एक्ट्रेस किसी नए प्रोजेक्ट्स से नहीं जुड़ीं। हाल ही में एमटीवी ने अपने स्टंट बेस्ट रियलिटी शो रोडीज के नए सीजन का प्रोमो शेयर किया था। प्रोमो में चैनल ने रिया चक्रवर्ती को नई गैंग लीडर के तौर पर इंट्रोड्यूस किया।
रिया चक्रवर्ती ने वीडियो में कहा कि तीन सालों के लंबे वक्त के बाद वो एक बार शूटिंग सेट पर पहुंची हैं। वैनिटी वैन देखी है, उनका हेयर और मेकअप किया जा रहा है तो वो बेहद खुश हैं, ब्रम्हांड ने उनके लिए सब कुछ बदल करके रख दिया है और वो एक बार फिर लौट आई हैं।रिया चक्रवर्ती ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "मैंने इसके लिए बहुत लंबा इंतजार किया। सेट पर एक बार फिर वापसी, काम पर वापस लौटने की खुशी को बयां नहीं कर सकती। मेरा दिल कृतज्ञता से भर गया है, अच्छा काम करने के लिए तैयार हूं। आप सभी का प्यार और सपोर्ट देने के लिए शुक्रिया। समय कठिन था, लेकिन आप सभी का प्यार सच्चा है।"