मध्य प्रदेश (ऑर्काइव)
मुख्यमंत्री चौहान ने कैप्टन डॉ. लक्ष्मी सहगल की पुण्य-तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी
23 Jul, 2023 09:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तप, तेजस्विता का पर्याय व आजाद हिंद फौज की महिला इकाई की कैप्टन डॉ. लक्ष्मी सहगल की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री चौहान ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर कहा कि- आप जैसी बहादुर बेटी पर देश को गर्व है। देश की स्वतंत्रता के लिए लड़ने वाली बेटी ने आजादी के बाद भी राष्ट्र व समाज सेवा के लिए जीवन का हर क्षण अर्पित कर दिया।
जो शतायु होते हैं, वे देवतुल्य हो जाते हैं : मुख्यमंत्री चौहान
23 Jul, 2023 09:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुख्यमंत्री चौहान विदिशा में स्व. दांगी की शांति सभा में हुए शामिल
भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जो शतायु होते हैं, वे देवतुल्य हो जाते हैं। स्व. महाराज सिंह दांगी पुण्यात्मा थे और 103 वर्ष आयु पूरी की। वे देव तुल्य हो गए थे। उनका आशीर्वाद उनके परिवार और हम सब पर बना रहे, यही ईश्वर से प्रार्थना हैं।
मुख्यमंत्री चौहान आज विदिशा में समाजसेवी तोरण सिंह दांगी के पिता स्व. महाराज सिंह दांगी की शांति सभा में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री चौहान ने अपनी और प्रदेश की जनता की ओर से स्व. दांगी को श्रद्धांजलि दी। स्वर्गीय दांगी के परिवार जन और विदिशा के गणमान्य जन उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि भारतीय परंपरा, सनातन संस्कृति कहती है कि शरीर नश्वर है, लेकिन आत्मा अजर-अमर है। आत्मा को शस्त्र नहीं काट सकता, आग जला नहीं सकती, पानी भिगो नहीं सकता, हवा सुखा नहीं सकती है। आत्मा अजर-अमर, अविनाशी, शाश्वत, सनातन, चिरंतन है। सच्चिदानंद आत्मा का वास्तविक स्वरूप है।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जब भी मैं महाराजसिंह जी से मिलता था, वे आशीर्वाद की वर्षा करते थे। उन्होंने बहुत यशस्वी जीवन जिया। गाँव के सरपंच के रूप में उन्होंने बहुत सारे कार्य कराए। जब गाँव को जरूरत पड़ी तो स्वयं की भूमि दान कर दी। सरपंच के रूप में किए गए उनके कार्य आज तक याद किए जाते हैं। वे सामाजिक कार्यकर्ता थे, मैं उनके चरणों में प्रणाम करता हूँ।
शांति सभा में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता रघुवंशी, विधायक हरिसिंह सप्रे, श्रीमती लीना जैन, श्रीमती राजश्रीसिंह, विदिशा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शर्मा, विदिशा जनपद अध्यक्ष वीरसिंह रघुवंशी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री चौहान ने बरगद, जामुन, महुआ और गुलमोहर के पौधे रोपे
23 Jul, 2023 09:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट उद्यान में बरगद, जामुन, महुआ और गुलमोहर के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री चौहान के साथ सोशल मीडिया प्रतिनिधि शैतान सिंह पटेल, वजेराम पटेल, प्रकाश भाऊ उईके, सदस्य जिला पंचायत मंडला जगत मरावी, प्रोफेसर अनिल पाण्डे, महेन्द्र चौहान और डॉ. अरुणा चौहान एवं सामाजिक कार्य डॉ. मुकेश तिलगाम ने पौधे लगाए।
मुख्यमंत्री चौहान के साथ शिवा भवरे, आशीष, नेहा और नितिन ने अपने जन्म-दिन पर पौधे लगाए। उनके साथ आए परिवार के सदस्यगण कमला, हेमंत, आदित्य जैन, रितिक खटीक, युवराज पटेरिया और गणपत खटीक ने पौध-रोपण किया। आईसीएसआई कम्पनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष गुप्ता, योगेश खाकरे, पी.के.राय, अमित कुमार जैन एवं प्रदीप मुट्रेजा ने पौध-रोपण किया।
मुख्यमंत्री चौहान के साथ पौध-रोपण में जनसंपर्क महाक्विज- जल जीवन मिशन के विजेता बालू सिंह पवार राजगढ़, नीलेश मिश्रा बड़वानी, दिव्य प्रकाश तिवारी सतना, अनुराग दुबे टीकमगढ़ और दिनेश चौधरी भोपाल भी शामिल हुए।
डीबीटी के बाद भी खाते में नहीं आ रही राशि
23 Jul, 2023 08:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
लाड़ली बहना हो रही परेशान
भोपाल। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में महिलाओं के सभी दस्तावेज कम्पलीट कराने के बाद भी खाते में राशि नहीं आ रही है। परेशान महिलाएं अब सीएम हेल्प लाइन में अपनी शिकायतें दर्ज करा रही हैं। शिकायतों के निराकरण करने में महिला बाल विकास पूरा अमला परेशान है, जिसके कारण विभाग के कई महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
अधिकतर शिकायतों में डीबीटी व आधार लिंक कराने के बाद भी 1 हजार की राशि न मिलने का उल्लेख किया जा रहा है। कुछ शिकायतों में ग्राम पंचायत से केवायसी करने में लापरवाही दर्ज कराई गई है।
शिकायत बंद कराने में नंबर वन जिला
लाड़ली बहना की राशि न मिलने पर महिलाएं सीएम हेल्प लाइन मेंं शिकायत दर्ज करा रही हैं। बीते दो महीने से शिकायतों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। विभाग शिकायतकर्ता से संपर्क कर संतुष्टि पूर्वक निराकरण कर शिकायत बंद करा रहा है।
बैंक की लापरवाही से डीबीटी सक्रिय नहीं
विभाग से मिली जानकारी में बताया गया कि बैक के आइआइटी टीम को आधार से डीबीटी के लिए काम करना है। बैंक अपनी जिम्मेदारीं का सही तरीके से निर्वहन नहीं कर रहे, जिसके कारण महिलाओंं के खाते में डीबीटी की समस्या आ रही है, जिसके कारण खाते में राशि अंतरित नहीं हो पा रहा है। पात्र महिलाएं अपनी तरफ से बैंक संबंधी सभी दस्तावेज कंम्पलीट करा चुकी हैं। बावजूद इसके कुछ महिलाओं के खाते डीबीटी होने के बाद भी राशि आने में समस्या हो रही है, कुछ महिलांओं के डीबीटी सक्रिय नहीं होना बताया जा रहा है।
यह आ रही समस्या
पोर्टल में सबकुछ सक्रिय होने के बाद भी राशि अंतरित नहीं।
सीएम हेल्प लाइन की शिकायत से अन्य काम हो रहे प्रभावित।
ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को बार-बार बैंक आने की समस्या।
बैंक से आइआइएन की मैपिंग मेन्युल दर्ज न होने की समस्या।
ग्रामीण क्षेत्र के बैंको में उचित संसाधन का न होना।
डीबीटी सक्रिय होने के बाद भी राशि न आना।
असफल भुगतान की लिस्ट में उचित कारण स्पष्ट न होना।
एक महिला के दो खाते होने की सही जानकारी न देना।
काफी दिनों से बंद पड़े खाता में डीबीटी अप्रूव न होना।
ऐतिहासिक बहुमत से विजयश्री हासिल करेगी भाजपा
23 Jul, 2023 07:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भाजपा चुनाव प्रबंधन कार्यालय का उद्घाटन, प्रदेश अध्यक्ष बोले
भोपाल । एमपी विधानसभा चुनाव के बीच भाजपा चुनाव प्रबंधन कार्यालय का आज विधि विधान से कन्या पूजन के साथ उद्घाटन हुआ है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि टीम स्पिरिट के साथ भाजपा ऐतिहासिक बहुमत से विजयश्री हासिल करेगी।
भाजपा चुनाव प्रबंधन कार्यालय को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि, चुनाव प्रबंधन कार्यालय का आज शुभारंभ हो गया है। चुनाव अभियान से पहले से माइक्रोमैनेजमेंट इलेक्शन के लिए यह काम करेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, टीम स्पिरिट के साथ भाजपा ऐतिहासिक बहुमत से विजयश्री हासिल करेगी। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता चुनावी कार्यों में जुटा हुआ है। वहीं चुनावी मंथन के लिए भाजपा में बैठकों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि, समितियों और चुनाव प्रबंधन को लेकर बैठक जारी हैं। अधिकांश समिति और प्रकोष्ठ के नाम तय है। इसकी जल्द ही घोषणा होगी। चुनावी प्रबंधन के लिए केंद्रीय नेतृत्व के साथ हो विचार मंथन हो रहा हैं। इस उद्घाटन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, नरेंद्र सिंह तोमर, भूपेंद्र यादव, कैलाश विजयवर्गीय, शिव प्रकाश शामिल हुए।
वॉर रूम के लिए जगह की तलाश
भाजपा विधानसभा चुनाव के लिए स्टेट वॉर रूम की तलाश कर रही है। जहां से भाजपा चुनावी रणनीति और मॉनीटरिंग करेगी। चुनाव सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव चुनावी वॉर रूम के लिए रानी कमलापति रेलवे स्टेशन स्थित बंसल वन बिल्डिंग देखने पहुंचे। भाजपा ने 2018 में भी पार्टी ऑफिस से दूर नई जगह स्टेट वॉर रूम बनाया था।
इधर हाथ मिलाया, उधर पंजा लड़ाने की तैयारी
23 Jul, 2023 06:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मप्र में कांग्रेस का खेल बिगाडऩे चली आप
भोपाल । लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस से हाथ मिला लिया है लेकिन मध्य प्रदेश में पार्टी अपने पुराने प्लान के तहत आगे बढ़ रही है। पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने कैंपेन का आगाज कर दिया है। ऐसे में भाजपा, कांग्रेस के द्विपक्षीय सियासी रण में आप की एंट्री के बाद चुनाव त्रिकोणीय हो सकता है। इतना ही नहीं, लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की अगुआई वाले गुट इंडिया शामिल हुई आम आदमी पार्टी कांग्रेस के बड़े वोट शेयर भी काट सकती है।मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। आम आदमी पार्टी सूबे के चुनावी दंगल में एंट्री के लिए बेताब है। पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान बीते दिनों मप्र दौरे पर आये थे और यहाँ पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक और रैली की। दिल्ली में केंद्र के अध्यादेश पर कांग्रेस के समर्थन के बाद आप विपक्षी गुट का हिस्सा तो बन गई है लेकिन विधानसभा चुनावों को लेकर अपने पुराने प्लान पर ही चल रही है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में पार्टी अपने कैडर को मजबूत करने में भी जुटी हुई है। मध्य प्रदेश को छोडक़र छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है ऐसे में ्र्रक्क इन दो राज्यों में कांग्रेस के सामने बड़ी चुनौती पेश कर सकती है। वहीं, मध्य प्रदेश में पार्टी चुनाव को त्रिकोणीय बनाकर कांग्रेस का बना बनाया खेल बिगाड़ सकती है।
कांग्रेस का खेल बिगाड़ सकती है आप
राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो मध्य प्रदेश में आप की एंट्री का डायरेक्ट असर कांग्रेस पर पड़ेगा। ऐसा भी संभव है कि आप जितनी सीटों पर जीत दर्ज करे या फिर जितने फीसदी वोट शेयर को हथियाती है उससे कांग्रेस को घाटा हो। इसके पीछे तर्क दिया जा रहा है कि गुजरात में भाजपा को चुनौती देने के लिए उतरी आप ने कांग्रेस के ही वोट शेयर को काट लिया और जिन सीटों पर जीत दर्ज की उनमें से ज्यादातर सीटों पर पिछले चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। विश्लेषकों की मानें तो मध्य प्रदेश में आप भाजपा को पूरी तरीके से चुनौती देने में कामयाब नहीं हो सकती है। ऐसे में आम आदमी पार्टी सूबे के विधानसभा को चुनाव को केवल त्रिकोणीय ही बना सकती है और इसका असर भाजपा से ज्यादा कांग्रेस पर पडऩे के आसार अभी से दिख रहे हैं। यहां तक कि अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने कांग्रेस के गढ़ माने जाने वाले ग्वालियर से ही चुनावी हुंकार भरी है।
अध्यादेश पर साथ लेकिन राज्यों में अलग-अलग प्लान
बीते दिनों, विपक्षी एकता के गुट इंडिया में शामिल होने से पहले आप ने कांग्रेस से केंद्र के अध्यादेश पर अपना रुख साफ करने को कहा था। बेंगलुरु में महाजुटान से पहले कांग्रेस ने इसपर अपना बेशर्त समर्थन दे दिया। जिसके बाद आप भी लोकसभा चुनाव में भाजपा कि अगुआई वाले एनडीए के खिलाफ गुट में शामिल हुई। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल न सिर्फ बेंगलुरु मीटिंग में पहुंचे बल्कि एकजुट होकर लोकसभा में भाजपा को चुनौती देने की बात भी कही। इसके बावजूद मध्य प्रदेश राजस्थान और छत्तीसगढ़ में पार्टी अपने पुराने प्लान को लेकर आगे बढ़ रही है। इसका ये मायने भी निकाला जा रहा है कि विपक्ष की एकजुटता में शामिल होकर 2024 की तैयारी में जुटी आप इससे पहले विधानसभा चुनावों में किसी भी प्रकार का गंठजोड़ नहीं करेगी।
आप ने कांग्रेस से की थी ये मांग
दरअसल मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में आप के चुनावी मैदान में उतरने की बात और कांग्रेस के खिलाफ भी चुनाव लडऩे का मामला एक प्रस्ताव से जुड़ा हुआ है। आप ने कांग्रेस को अलिखित प्रस्ताव दिया था कि अगर कांग्रेस दिल्ली और पंजाब में चुनाव न लाडे तो आप कांग्रेस शासित राज्यों में चुनावी रण में नहीं उतरेगी। लेकिन इस प्रस्ताव पर कोई विचार नहीं किया गया। ऐसे में आम आदमी पार्टी देश भर में अपने काडर को मजबूत करने में जुटी है और विधानसभा चुनावों में इस बात की फिक्र किए बिना उतर रही है कि उसके चलते कांग्रेस को नुकसान हो सकता है।
मप्र में आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा
शनिवार को प्रदेश के खंडवा में चुनावी बिगुल फूंकते हुए आम आदमी पार्टी ने बदलाव यात्रा निकाली। यात्रा में शामिल हुए पंजाब के खंडूर साहिब से विधायक और मध्य प्रदेश के सह प्रभारी मनजिंदर सिंह लालपूरा के साथ ही पंजाब के राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त सुगरफेड के चेयरमैन नवदीप सिंह जिंदा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लेकर बड़े बयान दिए । राज्यमंत्री ने कहा कि मोदी से देश को बचाने के लिए 26 पार्टियां एक साथ इक_ी हुई हैं। भले ही इन पार्टियों के विचार अलग-अलग हों, विचारधारा अलग हो, लेकिन ये सभी भारत के अभी के हालात और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश को बचाना चाहते हैं। और इससे बीजेपी, अमित शाह सहित मोदी जी डरे हुए हैं, घबराए हुए हैं और एमपी में लोग आम आदमी की सरकार चाहते हैं। मप्र विधानसभा चुनाव के लिए अपने अभियान का आगाज करने वाली आम आदमी पार्टी 2024 लोकसभा के लिए बने गुट से परे अपने पुराने प्लान पर ध्यान देगी। पार्टी चुनाव में कांग्रेस हित अनहित देखे बिना भाजपा को चुनौती देने के लिए उतर रही है। पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल भी सूबे में भाजपा शासन के खिलाफ चुनावी हुंकार भर चुके हैं। संभावना ये भी है कि गुजरात की ही तरह आप की एंट्री से कांग्रेस का हाल और बदहाल हो सकता है।
छिंदवाड़ा में पंडित धीरेंद्र शास्त्री की रामकथा 5 अगस्त से
23 Jul, 2023 05:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
ढाई लाख वर्ग फीट में 3 डोम, 30 एलईडी स्क्रीन, 5000 वर्ग फीट का स्टेज और एक साथ डेढ़ लाख श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की जा रही
भोपाल । कांग्रेस अब भाजपा की तर्ज पर हिंदुत्व के सहारे चुनावी समर पार करना चाहती है। पीसीसी चीफ कमलनाथ पंडित धीरेंद्र शास्त्री की राम कथा करवा रहे हैं। सिमरिया मंदिर के पीछे 5 से 7 अगस्त तक कथा होगी। हाल में भोपाल में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा करवाई थी। अब सवाल ये है कि क्या हिंदुत्व कार्ड कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में जीत दिला पाएगा? कथा से पहले कलश यात्रा भी निकाली जाएगी। इसके लिए मारुति नंदन सेवा समिति के संयोजक आनंद बख्शी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और सांसद नकुलनाथ तैयारियों में जुटे हैं। रामकथा की खास बात यह है कि इसके लिए आयोजन समिति ने 12 किसानों से कुल 25 एकड़ जमीन दो महीने के लिए किराए पर ली है। प्रति एकड़ 18 हजार रुपए किराया भी दिया गया है।
आयोजन समिति ने किसानों की जमीन पर रामकथा के दौरान उन्हें नुकसान नहीं उठाना पड़े, इसलिए यह भुगतान एडवांस कर दिया गया है। इसके अलावा सभी 12 किसानों को पंडित धीरेंद्र शास्त्री के दर्शन का भी आश्वासन दिया गया है। इस तरह दो महीने के लिए 25 एकड़ जमीन का किराया साढ़े चार लाख दिया जा चुका है। ढाई लाख वर्ग फीट में 88 लाख रुपए के 3 डोम, 30 एलईडी स्क्रीन, 5000 वर्ग फीट का स्टेज और एक साथ डेढ़ लाख श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की जा रही है।
पंडित धीरेंद्र शास्त्री की टीम शहनाई लॉन में रुकेगी
कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री के साथ 100 से ज्यादा लोग रहेंगे। इनके ठहरने की व्यवस्था समिति ने शहनाई लॉन में की गई है। इसमें पंडित धीरेंद्र शास्त्री के सुरक्षा गार्ड, संगीत मंडली की टीम सहित अन्य लोग भी शामिल हैं। यहां ठहरने से लेकर खान-पान की व्यवस्था का ध्यान रखा जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
पंडित धीरेंद्र शास्त्री 110 विद्यार्थियों को करेंगे पुरस्कृत
तुलसीदास रचित रामचरित मानस के (सुंदरकाण्ड एवं बालकाण्ड) पर आधारित एक जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन भी होगा। इस स्पर्धा के विजयी प्रतिभागियों को ख्याति प्राप्त कथावाचक बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और सांसद नकुलनाथ द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।
हर ब्लॉक से 10 विद्यार्थियों का होगा चयन
जिला कांग्रेस धर्म एवं उत्सव प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष आनंद बक्षी, नगर निगम के जलसभापति प्रमोद शर्मा व पार्षद चंदू ठाकरे ने बताया कि जिले के 11 ब्लॉकों में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें (सुंदरकाण्ड एवं बालकाण्ड) से जुड़े प्रश्नों को पूछा जाएगा। ऑफलाइन होने वाली इस प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन विकासखंड स्तर पर किया जाएगा। परीक्षा के बाद चयन समिति द्वारा किया जाएगा। इसमें प्रत्येक ब्लॉक से 10 विद्यार्थियों का चयन होगा। इस तरह जिले से कुल 110 विद्यार्थी चयनित होंगे। प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को कमलनाथ व सांसद नकुलनाथ पुरस्कृत करेंगे, जबकि बाकी बच्चों को पंडित धीरेन्द्र शास्त्री पुरस्कृत करेंगे।
पीसीसी चीफ कमलनाथ बोले- यह प्रदेश के भविष्य का चुनाव
23 Jul, 2023 03:03 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कांग्रेस का नहीं सच्चाई का साथ देना
भोपाल । मध्य प्रदेश में चुनावी साल में तमाम राजनीतिक दल अलग-अलग वर्गों को साधने में जुट चुके हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस ने शनिवार को स्वर्णकार समाज का सम्मेलन बुलाया। स्वर्णकार समाज के महासम्मेलन में पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरा और कांग्रेस का साथ मत देना, सच्चाई का साथ देना। यह इलेक्शन प्रदेश के भविष्य का चुनाव है। साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार पर भी जमकर निशाना साधा हैं।
मप्र में कांग्रेस पार्टी ने जातिगत समीकरण को साधने की कवायद तेज कर दी है। इसी कड़ी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ शनिवार को स्वर्णकार समाज के महासम्मेलन में शामिल हुए। जहां उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा हैं। कमलनाथ ने कहा कि 18 साल में व्यापार-व्यवसाय सब बर्बाद हो गया, बेरोजगारी बढ़ी, अर्थव्यवस्था चौपट हो गई, 31 लाख करोड़ के निवेश का दावा झूठा निकला।
पीसीसी चीफ ने कहा कि भाजपा सरकार को चुनावी समय में कर्मचारियों, बहनों और समाजों की याद आ रही है। भाजपा तोडऩे की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ और कांग्रेस का साथ मत देना, सच्चाई का देना साथ। प्रदेश की खुशहाली के लिए सच्चाई का साथ देना जरूरी है। यह सामान्य नहीं बल्कि प्रदेश के भविष्य का चुनाव है। वहीं कमलनाथ लोगों से सोच समझ कर मतदान करने की अपील की है।
शिवराज के बयान पर कमलनाथ का पलटवार, बोले-
23 Jul, 2023 02:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सूप बोले तो बोले, चलनी क्या बोले, जिसमें बहत्तर छेद
भोपाल । मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव है। इसमें दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के ग्वालियर दौरे के एक दिन बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झूठ बोलने का आरोप लगाया है। इस पर पीसीसी चीफ और पूर्व सीएम कमलनाथ ने पटलवार करते हुए कहा कि सूप बोले तो बोले, चलनी क्या बोले, जिसमें बहत्तर छेद।
पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि जिस व्यक्ति ने 22000 झूठी घोषणा करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है, जब वह व्यक्ति सत्य के लिए जान तक कुर्बान कर देने वाले गांधी परिवार के व्यक्ति पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हैं तो एक ही कहावत याद आती है- सूप बोले तो बोले, चलनी क्या बोले, जिसमें बहत्तर छेद।
बता दें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी में मीडिया के सवाल पर कहा कि प्रियंका गांधी को झूठ नहीं बोलना चाहिए। उन्होंने कई झूठ बोले है। तीन साल में 27 नौकरी की बात प्रियंका गांधी कर रही है। कांग्रेस को भर्ती करो तो दिक्कत है और ना करो तो दिक्कत है। सच यह है कि एक साल में 55 हजार नौकरियां दी गई। कांग्रेस हर काम में सवाल उठाती है। उन्होंने लाडली बहना योजना, लाडली लक्ष्मी योजना और सीखो कमाओ योजना को गिनाते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पूछ रही है कि 18 साल में क्या किया? उन्होंने कहा कि 18 साल पहले गड्ढे में सडक़ को ढूंढना पड़ता था। हमने सडक़ों को निर्माण कराया। सिंचाई और पीने का पानी नहीं था। बिजली का पता नहीं रहता था। हमने सिंचाई समेत सभी सुविधाओं को बढ़ाया। हम प्रदेश की जनता की जिंदगी को बेहतर करने का लगातार काम कर रहे है। कांग्रेस ने तो योजनाओं को बंद किया। सीएम ने प्रियंका गांधी का साफ झूठ सुनकर आश्चर्य होता है।
अब शिवराज सरकार लौटाएगी निवेशकों का पैसा
23 Jul, 2023 01:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सहारा इंडिया में मप्र में हुआ था करोड़ों का निवेश
भोपाल । सहारा इंडिया में निवेश करने वालों का फंसा हुआ पैसा मिलेगा। इसके लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में ‘सहारा रिफंड पोर्टल’ लॉन्च किया है। इस पोर्टल के जरिए सहारा के उन निवेशकों के पैसे वापस दिए जाएंगे, जिनके निवेश की अवधि यानी समय सीमा पूरी हो चुकी है। खास बात यह है कि मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार भी सहारा में निवेश करने वालों का पैसा लौटाएगी।
बता दें कि मध्य प्रदेश में करीब 250 करोड़ रुपए का निवेश सहारा इंडिया में हुआ था। 7 हजार 500 से अधिक एजेंटो के माध्यम से प्रदेश के लाखों लोगों ने अपना निवेश कराया था। ऐसे में शिवराज सरकार ने भी यह पैसा लौटाने का फैसला किया है। जिससे सहारा कंपनी में निवेश करने के बाद कई सालों के बाद निवेशकों को उनका पैसा वापस मिलेगा।
शिवराज सरकार ने जारी किए आदेश
शिवराज सरकार के फैसले के बाद पुलिस मुख्यालय की तरफ से प्रदेश के सभी जिलों के एसपी को सहारा इंडिया से जुड़ी हुई शिकायतों के बाद उनका पैसा वापस लौटाने के निर्देश दिए हैं। जहां जिस भी निवेशक जो आपत्ति होगी। उसे उसकी शिकायत के आधार पर पैसा लौटाया जाएगा।
अमित शाह ने लॉन्च किया था पोर्टल
दरअसल, हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री अमिथ शाह ने ‘सहारा रिफंड पोर्टल’ लॉन्च किया था। इस पोर्टल में सहारा इंडिया के सभी इन्वेस्टर्स की डिटेल्स है। जिसमें यह जानकारी भी दी गई है कि सहारा में निवेश करने वालों का पैसा कैसे वापस पाया जा सकता है। बता दें कि सहारा इंडिया की को-ऑपरेटिव सोसाइटीज के 10 करोड़ निवेशकों के पैसे फंसे हुए हैं। जिसमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड जैसे राज्य के लोगों की संख्या सबसे ज्यादा है।
कम मतदान वाली 95 विधानसभा सीटों पर आयोग का फोकस
23 Jul, 2023 12:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
इस बार मतदान प्रतिशत बढ़वाएंगे... केन्द्रों की विसंगतियां भी दूर होंगी
भोपाल । एक तरफ राजनीतिक दल जोर-शोर से विधानसभा चुनाव के लिए जुट गए हैं, तो दूसरी तरफ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लगातार अफसरों की बैठकें ली जा रही हैं। आयोग के निर्देश पर ही तीन साल से जमे मैदानी अफसरों के भी तबादले कर दिए हैं, वहीं उन 95 सीटों पर भी फोकस किया गया है, जहां पिछले चुनाव में मतदान का प्रतिशत औसत से भी कम था। लिहाजा इन सीटों पर इस बार चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के पूरे प्रयास किए जाएंगे। मतदान केन्द्रों की जो विसंगतियां हैं, उसे भी आयोग दूर करवा रहा है, साथ ही अब लगातार जनजागरूकता अभियान मतदान होने तक सभी 230 सीटों पर जारी रहेंगे।
अभी आयोग द्वारा मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य भी कराया जा रहा है और अंतिम कार्य के पश्चात अक्टूबर में मतदाता सूची को अंतिम रूप से घोषित किया जाएगा, जिसके आधार पर नवम्बर अंत में चुनाव होना है। कलेक्टरों से लेकर सभी रिटर्निंग अधिकारियों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, वहीं एक मुद्दा मतदान प्रतिशत बढ़ाने का भी शामिल है। आयोग इस बात को लेकर चिंतित है कि पिछले चुनाव में ऐसी 95 विधानसभा सीटें थीं, जहां पर औसत से भी कम मतदान हुआ। उदाहरण के लिए जोबट विधानसभा सीट में लगभग 22 फीसदी औसत से कम मतदान हुआ। इसी तरह ग्वालियर, भिंड, मुरैना, रीवा, अटेर, महूगंज सहित इंदौर-भोपाल की भी कुछ सीटों पर प्रतिशत कम ही रहा। आयोग ने कम मतदान के कारणों को भी जानने के प्रयास किए, जिसमें मजदूरों के पलायन, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के प्रति नाराजगी से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में खेती-किसानी सहित अन्य कामों में व्यस्त रहने के अलावा मतदान केन्द्रों की दूरी और अन्य समस्याएं भी सामने आई।
राहुल नहीं प्रिंयका होंगी कांग्रेस का चुनावी चेहरा
23 Jul, 2023 11:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
प्रियंका की सभा से संकेत, कर्नाटक की तरह भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महंगाई को मुद्दा बनाएगी कांग्रेस
भोपाल । जबलपुर के बाद ग्वालियर-चंबल अंचल में प्रियंका गांधी की सभा से संकेत मिलते हैं प्रदेश के चुनाव में राहुल गांधी की बजाए प्रियंका गांधी कांग्रेस का राष्ट्रीय चेहरा होंगीं। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के पुत्र नकुल नाथ ने अपने संबोधन में कहा आप तो मध्य प्रदेश को गोद ले लें। सभा से पहले शहरभर में लगे होर्डिंग्स में राहुल गांधी कम नजर आ रहे हैं। प्रियंका गांधी सभा में पूर्ण सादगी के साथ पहुंची और आम महिलाओं की तरह नजर आईं। उनका भाषण के हर शब्द आम जनता से जुड़ा हुआ नजर आ रहा था। वहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की मेला ग्राउंड में सभा से संकेत मिले कि कांग्रेस कर्नाटक की तरह भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महंगाई को विधानसभा चुनाव में प्रमुख मुद्दा बनाएगी। लोगों को बताएगी कि कैसे जनादेश से 2018 के चुनाव में बनी कांग्रेस सरकार को भाजपा ने गिराया। इसके साथ सस्ती बिजली, 500 रुपये में गैस सिलेंडर, किसानों का कर्जा माफ, महिलाओं के खाते में 1500 रुपये भेजने जैसी योजनाओं का प्रलोभन देगी।
कांग्रेस भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे को कर्नाटक में भुना चुकी है। मध्य प्रदेश के चुनाव में इन्हीं मुद्दों पर पूरी ताकत लगा देगी। यह की जीत कांग्रेस को दिल्ली में मजबूत आधार प्रदान करेगी और विपक्षी गठजोड़ में सम्मानजनक भूमिका दिलाने वाली होगी। ग्वालियर के मेला ग्राउंड की सभा में प्रियंका गांधी वाड्रा के भाषण से प्रदेश में होने वाले चुनाव के लिए स्पष्ट दिशा नजर आ रही थी। प्रियंका गांधी 35 मिनट के भाषण में इसी मुद्दे पर बोलीं। जनता से जुड़े मुद्दों से दाएं-बाएं जाने से कांग्रेस को नुकसान हो सकता है। हालांकि अन्य वक्ता जरूर इधर-उधर की बातों पर ताल ठोकते नजर आए।
दिग्विजय भूमिका भी साफ हुई
यह तो पहले से तय है कि दिग्विजय सिंह का उपयोग कांग्रेस सार्वजनिक मंचों पर नहीं करेगी। हालांकि कांग्रेस के प्रमुख रणनीतिकार दिग्विजय सिंह ही होंगे। प्रियंका गांधी की सभा के सूत्रधार दिग्विजय सिंह नजर आए। मंच पर बैठे भी, लेकिन भाषण नहीं दिया। यानी चुनाव में दिग्विजय पर्दे के पीछे रहेंगें। भाजपा आरोप लगाती रही है मुख्यमंत्री कमल नाथ भले ही थे, किंतु सरकार पर्दे के पीछे से दिग्विजय सिंह चला रहे थे।
क्या गढ़ बचाएगा कांग्रेस का ‘पीजी’ फॉर्मूला
प्रदेश में ग्वालियर-चंबल अंचल को कांग्रेस अपना गढ़ मानती आ रही है। अभी तक अंचल में महल के कारण कांग्रेस का वर्चस्व कायम रहता था। लेकिन 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में जाने के साथ ही कांग्रेस पूरी तरह से महल के प्रभाव से मुक्त हो गई है। ऐसे में अपने गढ़ को बचाए रखने के लिए कांग्रेस ने जहां अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में जिस ‘पीजी’ फॉर्मले के सहारे कांग्रेस ने सत्ता हासिल की है, उसका इस्तेमाल मप्र में भी शुरू कर दिया है। इससे सवाल उठ रहे हैं कि क्या बिना सिंधिया के कांग्रेस ‘पीजी’ फॉर्मूला से अपना गढ़ बचा पाएगी? गौरतलब है की हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में कांग्रेस की कामयाबी के पीछे ‘पीजी’ फॉर्मूला का बड़ा योगदान रहा है। कांग्रेस इसे मप्र में भी दोहराना चाह रही है। ‘पी’ मतलब प्रियंका गांधी और ‘जी’ मतलब गारंटी यानी वादे। जबलपुर के बाद ग्वालियर में भी कांग्रेस के ‘पीजी’ फॉर्मूले का पूरा प्रभाव दिया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को ग्वालियर में एक रैली को संबोधित किया। इस रैली में उन्होंने 6 गारंटी दी। जिसमें पुरानी पेंशन लागू करेंगे, महिलाओं के खाते में हर महीने 1500 रुपए, रसोई गैस सिलेंडर 500 रुपए में मिलेगा, 100 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी। 200 यूनिट पर बिल आधा किया जाएगा। किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा और दिव्यांगों की पेंशन बढ़ाई जाएगी। कांग्रेसियां का कहना है कि हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक के बाद मप्र में भी ‘पीजी’ फॉर्मूला काम करने लगा है।
ग्वालियर पर पूरा फोकस
प्रियंका गांधी 40 दिन में दूसरी बार मप्र पहुंचीं और ग्वालियर में कांग्रेस ने अपना पूरा दम दिखाया। यह इस बात का संकेत है कि कांग्रेस ग्वालियर से अपनी जड़ें नहीं छोडऩा चाहती है। सिंधिया राजवंश ने एक समय ग्वालियर की तत्कालीन रियासत पर शासन किया है। यहां पार्टी पर सिंधिया परिवार कांग्रेस के साथ नहीं हैं। ऐसे में संगठन के सामने उसी मजबूती से खड़े रहने की चुनौती है। यही वजह है कि पार्टी 2020 के बाद इस इलाके में खास फोकस कर रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने जब नेता प्रतिपक्ष का पद तो ये जिम्मेदारी संगठन ने छोड़ा, ग्वालियर- चंबल इलाके के दिग्गज और अनुभवी नेता गोविंद सिंह को सौंपी। गोविंद भिंड जिले की लहार सीट से 7 बार से विधायक हैं। इस इलाके को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। कांग्रेस के ग्वालियर-चंबल में फोकस रखने की एक और वजह है। पार्टी को 2018 के विधानसभा चुनाव हों या 2020 का उपचुनाव या फिर नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव। इन सभी फॉर्मेट के चुनाव में कांग्रेस को जबरदस्त जीत मिली है। 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने ग्वालियर-चंबल के 8 जिलों की कुल 34 सीटों में 26 सीटें जीती थीं, जबकि बीजेपी को 7 और बसपा को एक सीट मिली थीं।
सिंधिया का नाम तक नहीं लिया
जब से सिंधिया ने पाला बदला है वे कांग्रेस नेताओं के निशाने पर रहे हैं। लेकिन सिंधिया के गढ़ में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने करीब 30 मिनट के भाषण के दौरान जहां मप्र सरकार पर जमकर हमला बोला, वहीं सिंधिया का नाम तक नहीं लिया। भाषण के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया पर कोई हमला नहीं किया। प्रियंका गांधी ने नकारात्मक राजनीति की बजाय जनता के मुद्दों पर ज्यादा फोकस किया। बता दें कि ज्योतिरादित्य के पिता माधवराव सिंधिया और प्रियंका के पिता राजीव गांधी करीबी मित्र थे। ज्योतिरादित्य भी जब तक कांग्रेस में थे, प्रियंका के बेहद करीब थे। सिंधिया के भाजपा में जाने के बाद से सियासत पूरी तरह बदल गई, लेकिन प्रियंका ने इसे रिश्तों पर हावी नहीं होने दिया। अब सवाल यह है कि प्रियंका ने पुराने रिश्तों का मान रखा या भविष्य के संबंधों की नींव रखी।
शिवराज सरकार चुनाव से पहले रखेगी विकास का रिपोर्ट कार्ड
23 Jul, 2023 10:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जनता को बताएंगे पहले और अब का मध्यप्रदेश
भोपाल । मध्य प्रदेश में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसी के चलते इलेक्शन से पहले शिवराज सरकार जनता के सामने विकास का रिपोर्ट कार्ड रखेगी। जिसमें बीजेपी सरकार जनता को बताएगी कि 2003 के पहले का एमपी कैसा रहा और अब कैसा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास पर्व के संबंध में कलेक्टर्स और जन-प्रतिनिधियों को जानकारी दी है।
प्रदेश में चुनाव का माहौल है। चुनाव जीतने के लिए पार्टियां कोई कसर नहीं छोडऩा चाहती। इसके पहले शिवराज सरकार विकास का रिपोर्ट कार्ड पेश करेगी। जिसमें जनता को बताया जाएगा कि 2003 के पहले का एमपी कैसा रहा और अब कैसा है। सीएम शिवराज ने कलेक्टर और जनप्रतिनिधियों की बैठक में कहा कि तुलनात्मक स्थिति से ही प्रगति का अंदाज लगाया जा सकता है।
मैं दिन-रात जनसेवा में व्यस्त हूं
सीएम शिवराज ने कलेक्टर्स से कहा कि मैं दिन-रात जनसेवा में व्यस्त हूं आप से भी यही उम्मीद है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि विकास पर्व की गतिविधियों में सभी को हिस्सा लेना है। विकास पर्व की गतिविधियों में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पट्टों के वितरण का कार्य भी किया जाएगा। सीएम शिवराज ने आगे कहा कि प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर कार्य हुए हैं। कई कार्यों में तो मध्यप्रदेश ने रिकार्ड तोड़े हैं।
कांग्रेस ने बुंदेलखंड में खेला बड़ा दांव
23 Jul, 2023 09:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कई नेताओं ने कमलनाथ के सामने ली सदस्यता, बदलेंगे सियासी समीकरण
भोपाल । मध्य प्रदेश में चुनावी साल में सियासी उठापठक जारी है। बुंदेलखंड अंचल में भी कांग्रेस ने बड़ा दांव खेला है। दमोह जिले के जिला पंचायत की उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थकों ने भी कांग्रेस का दामन थामा है। इन सभी को पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कांग्रेस की सदस्यता दिलाई है।
दरअसल, दमोह जिला पंचायत उपाध्यक्ष मंजू कटारे के पति धर्मेंद्र कटारे विधानसभा चुनाव में टिकट के दावेदार माने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह दमोह जिले की पथरिया विधानसभा सीट से टिकट की मांग कर सकते हैं। उनका कहना है कि वह कमलनाथ की विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी में आए हैं। आने वाले चुनाव में हम उनके साथ मिलकर काम करेंगे। अगर पार्टी उन्हें विधानसभा चुनाव लडऩे का आदेश देगी तो वह चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि दमोह में इससे पहले भी कई नेता कांग्रेस का दामना थाम सकते हैं। कांग्रेस जिले में जातिगत समीकरणों को भी साधने में जुटी है। अब जिला पंचायत उपाध्यक्ष के कांग्रेस में आने से दमोह में कांग्रेस को चारों सीटों पर फायदा होने की उम्मीद है। क्योंकि धर्मेंद्र कटारे के साथ बटियागढ़ जनपद पंचायत के अध्यक्ष, पांच जनपद सदस्य और कई सरपंच भी कांग्रेस में शामिल हुए हैं।
दमोह विधायक ने निभाई अहम भूमिका
इन सभी नेताओं को कांग्रेस में लाने में दमोह विधायक अजय टंडन ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने दावा किया है कि इस बार जिले की चारों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस को जीत मिलेगी। कमलनाथ के सर्वे के आधार पर ही सभी को टिकट मिलेंगे।
जिले के सियासी समीकरण
दमोह जिले में विधानसभा की चार सीटें आती हैं। जिनमें दमोह, पथरिया, जबेरा और हटा शामिल है। 2018 के विधानसभा चुनावों में जबेरा और हटा सीट पर बीजेपी को जीत मिली थी। जबकि दमोह सीट पर कांग्रेस को जीत मिली थी। पथरिया सीट पर बहुजन समाज पार्टी ने जीत दर्ज की थी।
विकास पर्व जनकल्याण और खुशहाली लेकर आया है : मंत्री डंग
22 Jul, 2023 11:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : विकास पर्व के दौरान नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा तथा पर्यावरण मंत्री श्री हरदीप सिंह डंग ने सुवासरा विधानसभा क्षेत्र में 40 करोड़ 01 लाख 92 हजार के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया। उन्होंने ग्राम सालरी में 1 करोड़ 22 लाख 93 हजार से निर्मित सालरी से नई आबादी सड़क मार्ग, ग्राम चंदवासा का खेड़ा में 2 करोड़ 90 लाख 51 हजार की लागत से निर्मित चंदवासा से चंदवासा खेड़ा सड़क मार्ग का लोकार्पण और ग्राम खेरखेड़ी में 2 करोड़ 74 लाख 39 हजार रुपए की लागत से निर्मित खेरखेड़ी से बोरखेड़ी रेडका मार्ग का भूमि पूजन किया। ग्राम चंदवासा में 33 करोड़ 14 लाख 9 हजार रुपए की लागत से निर्मित होने वाले सीएम राईज स्कूल निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।
मंत्री श्री डंग ने कहा की विकास पर्व जनकल्याण और खुशहाली लेकर आया है। विकास पर्व प्रदेश सरकार की योजनाओं से हुए जन कल्याण और खुशहाली का पर्व है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के कुशल निर्देशन में पूरा मध्यप्रदेश आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से अग्रसर है। पहले समय में पूरे प्रदेश का बजट बहुत कम हुआ करता था। अब की सरकार ने जनता के कल्याण और विकास के लिये बढ़ाकर अरबों रूपये का बजट किया है। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में किये गये विकास कार्यों से क्षेत्र की तस्वीर बदली है। लोगों की आय भी बढ़ी है। आज मध्यप्रदेश में प्रति व्यक्ति आय पहले की तुलना में काफी आगे बढ़ चुकी है। यह लगातार विकास के कारण हुआ है। श्री डंग ने आज सुवासरा से ग्राम गुराडिया कला तक निर्मित होने वाले 19 करोड़ 21 लाख रुपए की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमि-पूजन भी किया।