मध्य प्रदेश (ऑर्काइव)
नाबालिग प्रैमी-युगल साथ रहने के लिये यूपी से मुंबई निकल गये, भोपाल जीआरपी की सर्तकता से परिजनो के पास पहुंचे
16 Aug, 2023 12:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। यूपी में रहने वाले नाबालिग प्रैमी-युगल को जब परिवार वालो से अपनी शादी के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं मिला तब दोनों ने एक साथ रहने का इरादा करते हुए घर छोड़कर मुबंई जाने का फैसला ले लिया। नाबालिग किशोर- किशोरी ट्रैन में जाने के लिये यूपी से अपने घर से निकलकल मुंबई के लिए ट्रैन में बैठ गये। भोपाल जीआरपी की सर्तकता से दोनो को रेलवे चाइल्ड लाइन की मदद से रेस्क्यू कर परिवार वालो तक पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार यूपी के रहने वाले करीब 15 वर्षीय किशोरी और 17 वर्षीय किशोर आपस में दूर के रिश्तेदार हैं। दोनो एक दूसरे को बीते तीन साल से पसंद करते थे। और समाज के रिवाज के अनुसार उनकी शादी भी हो सकती है। परिवार वालो को जब उनकी नजदीकियों के बारे में पता चला तब किशोरी के परिवार वालो ने उससे कहा कि अभी वह अच्छे से पढ़ाई कर लें समय आने पर वह शादी करा देंगे। लेकिन किशोरी के परिवार वालो ने उससे कहा कि अभी उसकी शादी की उम्र नहीं है, जब समय आयेगा तब इस बारे में सोचेंगे। दोनों नाबालिगो को लगा की परिवार वाले उन्हें एक साथ नहीं रहने देगे। इसके बाद उन्होंने चुपचाप घर से निकलकर मुंबई जाकर एक साथ रहने का मन बनाया और ट्रैन में सवार हो गये। भोपाल जीआरपी ने सदिंग्ध लगने पर कार्यवाही की। कांउसिलिग के दौरान दोनो को समझाया गया कि पहले पड़ाई करें। उनके परिवार वालो को सूचना देने के बाद बाल कल्याण समिति के आदेश पर दोनों बच्चों के परिवार वालो को भी समझाईश देते हुए उनके सुर्पूद कर दिया गया।
पार्षद की मासूम भतीजी की हाइवे पर दर्दनाक मौत, रौंगटे खड़े कर देगी
16 Aug, 2023 11:50 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
ग्वालियर । ग्वालियर-शिवपुरी हाइवे पर सवा दो साल की मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। बच्ची की लाश हाइवे पर पड़ी मिली। बच्ची की मौत जिस तरह से हुई है, वह कहानी दिल दहला देने वाली है। बच्ची अपने माता-पिता के साथ घर के अंदर सो रही थी। वह रात करीब 2 बजे जागी, अपने घर से निकलकर हाइवे पहुंच गई। क्योंकि हाइवे किनारे ही बच्ची का घर बना हुआ है। बच्ची हाइवे पर सड़क पार कर गई, तभी एक ट्रक यहां से गुजरा, जिसके नीचे बच्ची आ गई। बच्ची की ट्रक से कुचलने से दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। पुलिस कैमरे में नजर आ रहे ट्रक की पहचान के लिए प्रयास कर रही है। पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है।
रात दो बजे की घटना, घर से 50 मीटर दूर मिला शव
ग्वालियर के घाटीगांव सर्किल के एसडीओपी संतोष पटेल ने बताया कि मोहना में पार्षद बलवीर प्रजापति के भाई संदीप प्रजापति की सवा दो वर्षीय मासूम बेटी सानवी बीती रात दादी-दादा के साथ सो रही थी। संदीप की पत्नी कैंसर हास्पिटल ग्वालियर में स्टाफ नर्स है। रात करीब 2 बजे बच्ची की नींद खुल गई। बच्ची जागी और कब बाहर निकल गई किसी को पता नहीं लगा। बच्ची घर से निकलकर हाइवे पहुंच गई। इन लोगों का घर हाइवे किनारे बना हुआ है। घर के सामने से जा रही सड़क बच्ची पार कर गई और रेलिंग से सड़क के दूसरे तरफ पहुंच गई। दूसरी तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने बच्ची को रौंद दिया। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद जब स्वजनों की नींद खुली तब बच्ची को गायब देखा। बच्ची जब गायब दिखी तो उसे ढूंढना शुरू किया। घर से 50 मीटर दूर हाइवे पर बच्ची की लाश पड़ी हुई थी। बच्ची की लाश मिलने पर हड़कंप मच गया। पहले उसकी हत्या की खबर फैली। जब सीसीटीवी कैमरे देखे गए तब हकीकत सामने आई। इसमें सामने आया कि बच्ची की मौत सड़क हादसे में हुई है।
40 साल के किरायेदार ने नहाते समय पांचवीं की छात्रा का वीडियो बनाया, हुआ गिरफ्तार
16 Aug, 2023 11:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। अशोका गार्डन थाना इलाके में किराये से रहने वाले 40 वषीय आरोपी द्वारा 11 साल की मासूम का बाथरुमें नहाते समय चोरी छिपे मोबाइल से वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। नजर पढ़ने पर किशोरी के शोर मचा दिया, जिसके बाद आरोपी वहॉ से भाग गया। बाद में शिकायत मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर छेड़छाड़, पाक्सो एक्ट की धाराओं में मामला कायम किया है। थाना पुलिस के मुताबिक अपनी मॉ के साथ पहुंची नाबालिग किशोरी ने बताया की वह अशोका गार्डन इलाके में रहती है, और निजी स्कूल से पांचवी कक्षा की पढ़ाई कर रही है। उसकी मां महिला एवं बाल विकास में नौकरी करती हैं, वहीं उसके पिता एक सरकारी स्कूल में टीचर हैं, जो वर्तमान में शहर से बाहर पदस्थ हैं। उसके घर में आरोपी कमलेश चौरसिया किराए से रहता है। रविवार की सुबह किशोरी की मां किसी काम के लिये घर से बाहर से गई थी। मां के जाने के बाद छात्रा नहाने के लिये बाथरुम में चली गई थी। आरोप है कि इस दौरान घर के दरवाजे की कुंडी लगी न होने के कारण भीतर आ गया। घर में किसी के न होने और बच्ची के बाथरुम में नहाने का लगने पर वह दबे पॉव बाथरूम के पास पहुंचा और खिड़की से झांकने के बाद मोबाइल से किशोरी का नहाते समय अश्लील वीडियो बनाने लगा। किशोरी की नजर उस पर पड़ी तो उसने जोर-जोर से शोर मचा दिया। इससे घबराकर आरोपी वहॉ से भाग गया। बाद में मां के लौटने पर बेटी ने आरोपी की सारी करतूत उसे बताई। मॉ बेटी को लेकर थाने पहुंची और शिकायत की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर घेराबंदी करते हुए देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया की आरोपी अविवाहित है, और मेहनत मजदूरी करता है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जायेगा।
पूजा करने मदिंर गई महिला के गले से सोने की चेन चोरी
16 Aug, 2023 10:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। अशोका गार्डन थाना इलाके में स्थित एक मंदिर में पूजा करने गई महिला को अपना निशाना बनाकर अज्ञात बदमाश ने उनके गले में पहनी सोने की चेन पर हाथ साफ कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक इलाके के पंजाबी बाग के पास स्थित राधा कृष्ण मंदिर में वर्षीय उमा बाजपेई पति अशोक बाजपेई (55) पूजा करने आती हैं। दो दिन पहले भी शाम के समय वह पूजा पाठ के लिए मंदिर पहुंची थीं। उनका कहना है कि आरती के दौरान उनकी सोने की चैन अज्ञात आरोपी ने चोरी कर ली। उधर कोहेफिजा इलाके में रहने वाली डॉ. रचना शर्मा पुत्री श्री जगदीश (45) ने पुलिस को लिखित शिकायत करते हुए बताया की वह अपनी कार घर के सामने ही खड़ी करती है। बीती रात अज्ञात आरोपी उनकी कार का साईलेंसर चुरा कर ले गए। दोनो ही घटनाओं में संबधित थाना पुलिस ने जॉच के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला कायम कर जॉच शुरु कर दी है।
गांजा तस्कर को पकड़ने गई थी पुलिस, उसे देखकर भागने लगा शराब तस्कर भी पकड़ाया
16 Aug, 2023 09:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। खजूरी सड़क थाना पुलिस ने गांजा तस्कर सहित शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उनके पास से 40 हजार का माल बरामद किया है। थाना पुलिस के अनुसार सूचना मिलने पर बीती रात पुलिस टीम ने फंदा कला के पास से घेराबंदी कर संदिग्ध को हिरासत में लिया था। तलाशी लेने पर उसके पास से एक किलो तीन सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ। उसकी पहचान फंदा कला खजूरी सड़क निवासी 30 वर्षीय चंदू उर्फ चंदन रैकवार पुत्र श्याम लाल (30) के रुप में हुई, जो पहले से ही नशीले पर्दाथो की तस्करी करता है। गांजा तस्कर को पकड़ने की कार्रवाई के दौरान ही एक अन्य युवक जो ने पुलिस को देखकर तेजी से भागने का प्रयास किया। सदेंह होने पर पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की तो सामने आया की पास में ही रहने वाला युवक शिवम उर्फ शुभम पिता कन्हैया लाल (26) पुराना बदमाश है। पुलिस टीम देखकर उसे लगा की किसी वारंट तामील या अन्य मामले में पुलिस उसे पकड़ने आई है। आगे की जॉच में सामने आया की शिवम इन दिनों घर से शराब की तस्करी करने का काम भी कर रहा है। पुलिस ने उसके घर के करीब 54 लीटर शराब जब्त की है।
युवक ने फांसी लगाई, आर्थिक तंगी से परेशान होने की बात सामने आई
16 Aug, 2023 08:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। निशातपुरा थाना इलाके में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जॉच में फिलहाल खुदकुशी के सही कारणो का खुलासा तो नहीं हुआ है, लेकिन मृतक के आर्थिक रुप से परेशान होने को लेकर बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक किटुआ, तहसील ग्यारसपुर, जिला विदिशा का वाला 30 वर्षीय हरिओम केवट अपनी पत्नी कीर्ति केवट के साथ अराधना नगर में किराए से रहता था। पत्नी ने पुलिस को बताया कि वह आसपास के घरों में साफ-सफाई का काम करती है। बीती सुबह करीब आठ बजे वह काम पर चली गई थी। घर पर पति हरिओम अकेला था। लगभग साढ़े दस बजे जब वह वापस घर लौटी तो दरवाजा अंदर से बंद होने पर उसने काफी आवाज लगाई लेकिन न तो उसके पति ने दरवाजा खोला और न ही कोई जवाब दिया। उसने पड़ोसियों
को घटना की जानकारी दी। आसपास के लोगो ने जैसै-तैसै खिड़की से हाथ डालकर दरवाजे खोला। भीतर जाने पर उन्हें हरिओम का शव फांसी के फंदे पर लटका नजर आया। बाद में जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने जॉच के बाद शव को पीएम के लिये भेज दिया। शुरुआती जॉच में सामने आया की मेहनत-मजदूरी करने वाले हरिओम ने दो साल पहले लॉकडाउन में ओमकारा सेवनिया निवासी कीर्ति केवट से शादी की थी। लेकिन बीते कई दिनो से उसकी आर्थिक स्थिति खराब चल रही थी, जिसे लेकर वो मानसिक रुप से तनाव में रहता था। पुलिस का अनुमान है, कि इसी कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा। फिलहाल पुलिस आगे की जॉच कर रही है।
महिलाएं कांवड़ यात्रा निकालकर पहुंची श्मशान, भगवान शिव का किया जलाभिषेक
15 Aug, 2023 11:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
इटारसी । श्मशानवासी शिव का सावन माह में अभिषेक करने के लिए महिलाएं कांवड़ यात्रा में पवित्र जल लेकर श्मशान पहुंची। बड़ी संख्या में महिला भक्त कांवड़ लेकर बोल बम के जयकारे लगाकर उस स्थान पर पहुंची, जहां महिलाएं कभी नहीं जाती हैं। यहां शांतिधाम में बनी शिवजी की विशाल प्रतिमा का पूजन कर उनका जलाभिषेक किया।वार्ड 6 दक्षिण बंगलिया में मौजूद विशाल शिवलिंग का पूजन कर यात्रा प्रारंभ हुई थी।
शांतिधाम समिति ने जताया आभार
शांतिधाम समिति के सदस्य प्रमोद पगारे ने वार्ड 06 और 8 के नागरिकों का आभार जताते हुए कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है कि कांवड़ यात्रा शांतिधाम आई है। विशेष बात यह है कि महिलाएं यहां कांवड़ लेकर भोलेबाबा का अभिषेक कर रही हैं। कावड़ यात्रा में तिरंगा भक्तों ने पकड़ा हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घर तिरंगा अभियान को आगे बढ़ाते हुए कावड़ यात्रा में धर्म ध्वज की जगह तिरंगा को शामिल किया।
ये लोग रहे मौजूद
महाकाल समिति दक्षिण बंगलिया में कांवड़ यात्रा प्रारंभ करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, पार्षद कुंदन गौर, पार्षद ज्योति राजकुमार बाबरिया, पूर्व पार्षद प्रियंका चौहान ने पूजन कर यात्रा प्रारंभ की। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिला मंत्री ममता मालवीय, महाकाल समिति दक्षिण बंगलिया से छाया मेहरा, प्रीति कैथवास, रीता प्रजापति, पिंकी बाबरिया, संध्या राजपूत, हीरा प्रजापति, संतर कैथवास, रेखा कैथवास, सुनीता कैथवास, कामिनी बौरासी, चंद्रा मेहरा, सवित्री कश्यप, पिंकी बाबरिया, रीता प्रजापति, हीरालाल बाबरिया, संध्या मेहरा, भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री राजकली बाबरिया मौजूद रहे।
कांवड़ यात्रा ने वार्ड 8 उत्तर बंगलिया में जब प्रवेश किया, तो यहां पार्षद ज्योति बाबरिया और वार्डवासियों ने यात्रा का स्वागत किया, यहां से वार्ड के नागरिकों के साथ यात्रा में शामिल हुए। कांवड़ यात्रा में बसंत चौहान, पशुपतिनाथ धाम समिति के अध्यक्ष मेहरबान सिंह चौहान, हीरालाल बाबरिया, विनोद बाबरिया, राजकुमार चौहान, मुकेश बाबरिया, विकास बाबरिया, नीरज बाबरिया, दिलीप बाबरिया सहित अन्य बडी संख्या में बंगलिया के वार्डवासी मौजूद रहे।
खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने किया ध्वजारोहण, विद्यार्थियों के साथ किया सहभोज
15 Aug, 2023 05:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
शिवपुरी । स्वंतत्रता दिवस का मुख्य समारोह आज पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथी के रूप में खेल एवं कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया शामिल हुईं। ध्वजारोहण करने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। उसके बाद पुलिस परेड की सलामी की। परेड के क्रम में मुहिला व पुरूष पुलिस बल, एसएएफ, वन विभाग, स्काउट एंड गाइड, एनसीसी की टुकडियां पुलिस परेड ग्राउंड पर कदमताल किया। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के बाद यशोधरा राजे सिंधिया ने फतेहपुर स्थित शासकीय विद्यालय में पहुंचकर स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ बैठकर सहभोज किया। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सभी शासकीय इमारतों पर नियमानुसार लाइटिंग कराई है।
आज स्कूलों में बंटा विशेष भोज
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए विशेष भोज का वितरण हुआ। प्रशासन के निर्देशों के अनुसार मीनू में खीर, पूड़ी, आलू टमाटर की सब्जी, बूंदी और बूंदी के लड्डू थे। ग्रामीण क्षेत्र के कई सरकारी स्कूलों में स्कूली छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुति भी दी।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान अचानक मंच पर बेहोश हुए स्वास्थ्य मंत्री
15 Aug, 2023 05:06 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायसेन । आज देश भर में 77वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया है। इसी बीच, रायसेन के जिला मुख्यालय के होमगार्ड मैदान में चल रहे स्वतंत्रता दिवस के आयोजन में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ गया। फिलहाल, उनकी तबीयत स्थिर बताई जा रही है।दरअसल, ध्वजारोहण के बाद मैदान में परेड चल रही थी, इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री मंच पर खड़े थे।
तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें चक्कर आ गए। खुद को संभालने के लिए वे तुरंत कुर्सी पर बैठे और वहीं बेहोश हो गए। इसके तुरंत बाद स्वास्थ्य मंत्री रायसेन के जिला अस्पताल लाया गया।जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद वह बेहतर इलाज के लिए भोपाल चले गए। हालांकि, अब वह स्वस्थ हैं और डॉक्टर के मुताबिक, मंत्री काफी देर तक खड़े थे, इसलिए उनके पैर ठंडे पड़े गए थे।
अस्पताल में शुगर, ब्लड प्रेशर सभी चीजों की जांच की गई और सब नॉर्मल रहा।करीब 15 मिनिट अस्पताल में रहने के बाद स्वास्थ्य मंत्री स्वयं चलकर गाड़ी में बैठे और भोपाल निकल गए। भोपाल में उनका उपचार चल रहा है, विधायक रामेश्वर शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर उनसे मुलाकात की। समारोह के दौरान अचानक मंत्री की तबीयत बिगड़ जाने के कारण ग्राउंड में अफरा-तफरी मच गई थी।
स्वतंत्रता दिवस पर परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने फहराया तिरंगा
15 Aug, 2023 04:55 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
दमोह में आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ तहसील ग्राउंड पर मनाया गया। परिवहन एवं राजस्व और दमोह जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। सुबह से शहर के सभी सरकारी संस्थानों में और खासतौर पर शिक्षण संस्थानों में इस पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
स्कूलों में सांस्कृतिक आयोजन किए गए और इसके बाद बच्चों को मिठाइयां बांटी गईं।सुबह 9:00 बजे तक सरकारी स्कूलों में आयोजन चलते रहे और उसके बाद ज्यादातर बच्चे और शहर के गणमान्य जन मुख्य समारोह स्थल तहसील मैदान पहुंचे। यहां पर सुबह 9:00 बजे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
उन्होंने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी भी ली।साथ ही जिले वासियों को देश की आजादी के पर्व की शुभकामनाएं भी दीं। इस मौके पर दमोह कलेक्टर मयंक अग्रवाल, एसपी सुनील तिवारी के अलावा सभी प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम में पंचायत और स्वास्थय विभाग के द्वारा कई प्रकार की झांकियां प्रस्तुत की गईं तो वहीं स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। इसके बाद प्रभारी मंत्री उमरी गांव में आयोजित सामूहिक भोज में शामिल हुए।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पीसीसी मुख्यालय में किया ध्वजारोहण
15 Aug, 2023 04:51 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल | पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनथ ने मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्होंने प्रदेश की जनता के लिए संदेश वाचन भी किया। उन्होंने जनता से प्रदेश की तरक्की और सच्चाई का साथ देने बुराई का अंत करने संकल्प लेने की बात कही। उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना भी साधा।पूर्व सीएम कमलनाथ ने कांग्रेस कार्यालय में सुबह 8.30 बजे ध्वजारोहण किया।
इस दौरान कांग्रेस के पदाधिकारी भी मौजूद थे। इस अवसर पर कमलनाथ ने अपनी सरकार की उपलब्धी गिनाते हुए जनता से कहा कि आज देश के लोकतंत्र पर हमला हो रहा है। हमें इस हमले का डट कर मुकाबला करना है। आजादी के 76 साल बाद हमें एक बार फिर बुराई पर अच्छाई की जीत हासिल करनी है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश में बहुत सी बुराईयां सिर उठा रही है। उन्होंने कहा कि हमें बेरोजगारी की बुराई का अंत युवाओं को रोजगार देकर करना है।
उन्होंने कहा कि एक और बुराई भ्रष्टाचार और घोटाले है। मध्य प्रदेश में इंसान से लेकर भगवान तक किसी को भ्रष्टाचार और घोटालों से निजात नहीं मिल रही है। उन्होंने महाकाल लोक घोटाला, सतुपड़ा भवन अग्निकांड घोटाला, पटवारी भर्ती घोटाला, पोषण आहार घोटाला, आरक्षक भर्ती घोटाला, कारम डैम घोटाला, पेसा भर्ती घोटाला, नर्सिंग कॉलेज घोटाला, छात्रवृत्ति घोटाला, ई-टेंडर घोटाला से लेकर कई घोटाला किए है। हमें इस भ्रष्टाचार और घोटाला राज को खत्म करना है।
देश को आजादी दिलाने के लिए मध्य भारत में बैतूल से शुरू हुआ था जंगल सत्याग्रह
15 Aug, 2023 03:41 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बैतूल । देश को आजादी दिलाने में बैतूल जिले के लोगों ने हर आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा ही नहीं लिया, बल्कि अपने प्राणों का बलिदान भी दिया है। जिस जंगल सत्याग्रह ने अंग्रेजी हुकूमत की जड़ों को हिला दिया था उसकी मध्य भारत में शुरूआत बैतूल जिले के ग्राम चिखलार से हुई थी। लेखक कमलेश सिंह की पुस्तक सतपुड़ा के गुमनाम शहीद में उल्लेख किया गया है कि वर्ष 1930 में बैतूल के चिखलार से दीपचंद गोठी के नेतृत्व में जंगल सत्याग्रह प्रारंभ हुआ।
कोंवा गोंड ने दिया बलिदान
सातलदेही में बलिदानी मोहकम सिंह की पत्नी मनकी बाई ने इसका नेतृत्व किया। बंजारीढाल में गंजन सिंह कोरकू ने 800 आदिवासियों के साथ जंगल सत्याग्रह किया और ब्रिटिश सेना के साथ 72 घंटे तक रक्त-रंजित संघर्ष किया। इसमें आदिवासी सत्याग्रही कोंवा गोंड का बलिदान हुआ था और 30 आदिवासी घायल हुए थे। आमला विकासखंड में स्थित जम्बाड़ा में अमर सिंह गोंड के नेतृत्व में सत्याग्रह हुआ था और यहां पर पुलिस की गोली से जिर्रा गोंड का बलिदान हुआ था।
वीरांगना बाना बाई के नेतृत्व में हुआ सत्याग्रह
भीमपुर विकासखंड में पार्वती बाई के नेतृत्व में जंगल सत्याग्रह हुआ था और सत्याग्रही गिरफ्तार हुए थे। आमला विकासखंड के बोरदेही के पास स्थित चिखलार में अंग्रेजों की पुलिस और आदिवासियों में भीषण संघर्ष हुआ था। जिसमें रामू गोंड और मकडू गोंड नामक दो आदिवासियों का बलिदान हुआ था। प्रभातपट्टन के मासोद के पास उत्तम सागर स्थान पर वीरांगना बाना बाई के नेतृत्व में जंगल सत्याग्रह किया गया और भैंसदेही विकासखंड के सांवलमेढ़ा के पास स्थित झिरी में जुगरू गोंड और निम्बाजी ने सत्याग्रह किया।
घर-घर तक पहुंचा जंगल सत्याग्रह
प्रभातपट्टन विकासखंड में स्थित खार में राधाबाई के नेतृत्व में जंगल सत्याग्रह हुआ था। स्वतंत्रता के महायज्ञ में कोवां की शहादत ने आग में घी का काम किया। आजादी की आग शोला बनकर पूरे सतपुड़ांचल में धधकने से आदिवासी समुदाय अब आजादी का सही मतलब समझने लगा था। कुर्बानी की कहानी गांव-गांव में सुनाई देने लगी। जंगल सत्याग्रह संदेश घर-घर तक पहुंचने लगा था।
ब्रिटिश फौज से मुकाबला
सैकड़ों आदिवासी नौजवानों, महिलाओं, पुरुषों का बस एक ही संकल्प था कि कोवां के बलिदान को व्यर्थ नहीं होने देंगे। बैतूल के वनवासी स्वतंत्रता आन्दोलन के हर मोर्चे पर ब्रिटिश फौज का मुकाबला करने के लिए तैयार हो गए थे। बैतूल ही नहीं छिंदवाड़ा, मंडला, सिवनी सभी जगह जंगल सत्याग्रह चरम पर पहुंच गया था। 22 अगस्त 1922 को बैतूल जिले के रानीपुर थाना में भीड़ ने घुसकर आग लगा दी थी। इसके बाद 29 अगस्त को सरदार विष्णु सिंह समेत बड़ी संख्या में लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था।
विवाद को लेकर बेटे ने की मां की हत्या
15 Aug, 2023 11:58 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
राजगढ़ के ब्यावरा नगर में सोमवार को हत्या का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां बेटे ने अपनी ही मां को मौत के घाट उतार दिया और थाने पर जाकर इसकी सूचना भी दी। उसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।
दरअसल, मामला ब्यावरा शहरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगर के भंवरकुंज में निवास करने वाली 50 साल की सजन बाई मालवीय का है, जिनका सोमवार को उनके ही बेटे जयकिशन मालवीय से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके चलते वह आत्महत्या करने पर उतारू था। उसकी मां ने उसे रोका तो उसने उन पर ही चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
घटनाक्रम सोमवार सुबह का था और मां की हत्या करने के बाद आरोपी शाम तक मां की लाश के पास ही बैठा रहा। शाम को ब्यावरा शहरी थाने में पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना बताई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया, मृतिका की लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिए अस्पताल पहुंचाया। आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
रीवा : थाना प्रभारी ने साथियों संग गाया देशभक्ति गीत
15 Aug, 2023 11:54 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
देश आज के दिन आजादी का 76वां स्वतंत्रता दिवस बना रहा है। आज का दिन हर भारतवाशी के लिए बेहद ही गौरवशाली का दिन होता है। चारो ओर लोग आजादी के जश्न में डूबे हुए दिखाई दे रहे हैं। हर तरफ देश भक्ति के गीत और संगीत की धुन सुनाई पड़ रहे हैं।इसी अवसर में रीवा जिले के गोविंदगढ़ थाने में पदस्थ थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल का एक वीडियो आज सोशल मीडिया में काफी सुर्खियां बटोर रहा है। स्वतंत्रता दिवस हो या फिर गणतंत्र दिवस हो थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल हर मौके पर अपनी मधुर आवाज से देश भक्ति के गाने गाकर सुर्खियों में आ जाते हैं।अब एक बार फिर थाना प्रभारी का इस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोशल मीडिया में एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसमें थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल देश के सैनिकों का जज्बा बढ़ाते हुए अपने अन्य साथियों के साथ गाना गाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
सीएम शिवराज ने भोपाल के लाल परेड मैदान में फहराया तिरंगा, मुख्यमंत्री जन आवास योजना शुरू की जाएगी
15 Aug, 2023 11:49 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज भोपाल के लाल परेड मैदान में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस बार परेड में 18 टुकड़ियां शामिल हो रही है, हर्ष फायर किया गया। पहली बार लाड़ली बहना सेना भी परेड में शामिल हुुुई । इसके पहले सीएम शिवराज ने अपने निवास पर भी ध्वजारोहण कर सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री जन आवास योजना प्रारंभ की जाएगी, जिससे वंचितों को आवास उपलब्ध कराएं जाएंगे।मुख्यमंत्री मेघावी योजना प्रारंभ कर रहे है। जिससे हमारे बच्चों को लाभ मिले। महालोक की तर्ज पर प्रदेश के कई स्थानों पर धार्मिक लोग बनाए जाएंगे।
कोरोना संक्रमण के बाद पहली बार अश्वारोही दल भी
इसके अलावा कोरोना संक्रमण के बाद पहली बार अश्वारोही दल भी शामिल किया गया है। हर वर्ष यह आयोजन मोती लाल नेहरू स्टेडियम में होता था, पर इस बार स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम लाल परेड मैदान में हो रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान यहां उत्कृष्ट सेवा और वीरता के लिए पदक पाने वाले पुलिस के 66 अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित करेंगे।
20 पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक और चार को वीरता पुलिस पदक मिलेगा
मध्य प्रदेश पुलिस के कर्तव्यनिष्ठ चार अधिकारी व कर्मचारियों को वीरता पदक एवं 20 अधिकारी-कर्मचारियों को विशिष्ट तथा सराहनीय सेवा के लिए वर्ष 2023 के राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान करने की घोषणा की गई है। पदकों का वितरण अगले साल स्वतंत्रता दिवस समारोह में किया जाएगा।
नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बेहतर कार्य के लिए पुलिस का वीरता पदक एएसपी आदित्य मिश्रा, उप निरीक्षक रामपदम शर्मा, सहायक उप निरीक्षक आशीष शर्मा तथा आरक्षक रमेश विश्वकर्मा को देने की घोषणा की गई है।राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक एडीजी आशुतोष राय, एडीजी/ओएसडी ए.साईं मनोहर, पुलिस उपायुक्त मनीष कपूरिया एवं इंदौर के निरीक्षक अशोक कुमार रघुवंशी को दिया जाएगा।
सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक एआइजी मलय जैन, एएसपी सुरेन्द्र कुमार जैन, डीआइजी मनोज कुमार श्रीवास्तव, एसपी ग्वालियर (अजाक) पंकज कुमार पांडे, भोपाल पुलिस अधीक्षक (एटीएस) प्रणय नागवंशी, ग्वालियर एसपी (लोकायुक्त) रामेश्वर सिंह यादव, डीजीपी के स्टाफ आफिसर (एएसपी) संदेश जैन, उज्जैन डीएसपी अजय कैथवास, निरीक्षक सुनील कुमार राय, उप निरीक्षक डीपी सक्सेना, इंदौर के आरक्षक मोहनलाल, छिंदवाड़ा के प्रधान आरक्षक केशव राव इंगले, ग्वालियर के प्रधान आरक्षक अशोक सिंह भदौरिया, उज्जैन के प्रधान आरक्षक राम रतन नादेड़, सागर के आरक्षक रमेश जोशी और उज्जैन के डीएसपी सुनील कुमार तालान को दिया जाएगा।