मध्य प्रदेश (ऑर्काइव)
दिव्यांग वृद्ध से मदद का दिखावा कर धोखाधड़ी को दिया अंजाम
30 Jun, 2023 01:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
उज्जैन | सेवानिवृत्त दिव्यांग वृद्ध के साथ शातिर बदमाश ने मदद का झांसा देकर एक लाख से अधिक की धोखाधड़ी कर ली। वृद्ध की शिकायत पर पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार हाटकेश्वर कॉलोनी में रहने वाले शंकर पिता रघुनाथ सिंह (67) जिला अस्पताल से सेवानिवृत्त है। वृद्धावस्था के चलते वह बोल नहीं पाते हैं। उन्होंने नीलगंगा थाना पुलिस को शिकायती आवेदन देकर बताया कि 10 जून को सांवेर रोड निजी अस्पताल के पास एटीएम पर गये थे। जहां रुपये निकालते वक्त एटीएम कार्ड मशीन में फंस गया था।
उसी दौरान एक युवक आया और उसने मदद का झांसा देकर एटीएम निकालने की बात कहीं। उसकी बातों पर विश्वास कर लिया। उसने एटीएम निकाला लेकिन दूसरा दे दिया। पैसे नहीं निकलने पर वह घर चले गये। उसके बाद खाते से तीन बार में एक लाख 12 हजार रुपये निकाल लिए। टीआई तरूण कुरील ने बताया कि शिकायत की जांच के बाद मामले में अज्ञात बदमाश के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है। एटीएम और आसपास लगे कैमरों के फुटेज देखे जा रहे हैं। जल्द बदमाश का पता लगा लिया जाएगा।
सांसद प्रतिनिधि पर केस दर्ज होने से खफा हैं केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल
30 Jun, 2023 01:28 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
दमोह | केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल भले ही पुलिस से नाराज हैं, और उन्होंने दमोह पुलिस की सेवाएं लेने से इनकार कर दिया है, पर प्रोटोकॉल का पालन करते हुए दमोह पुलिस सांसद और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के बंगले के बाहर तैनात है। बता दें सांसद प्रतिनिधि यशपाल ठाकुर पर दमोह पुलिस ने राशन दुकान सेल्समैन विक्की रोहित की आत्महत्या के मामले में मामला दर्ज कर लिया है। मृतक दो पेज का सुसाइड नोट लिखकर गया था, जिसमें दमोह नगर पालिका में सांसद प्रतिनिधि यशपाल ठाकुर, भाजपा नेता मोंटी रैकवार और दो लोगों के नाम शामिल थे। मृतक के परिजनों ने शव रखकर हंगामा किया था।
इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। गुरुवार को धर्मपुरा के लोग सांसद से मिलने उनके आवास पहुंचे थे और इस मामले में यशपाल को निर्दोष बताया था। जिस पर दमोह सांसद और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने पुलिस द्वारा इतनी जल्द मामला दर्ज करने पर आपत्ति जताई थी। मंत्री पटेल ने दमोह पुलिस और एसपी पर नाराजगी जताते हुए दमोह पुलिस की सेवाएं लेने से मना कर दिया था। केंद्रीय मंत्री का कहना था कि सुसाइड नोट की जांच हैंडराइटिंग एक्सपर्ट से कराई जानी थी, लेकिन उसके पहले ही दमोह पुलिस ने जल्दबाजी में मामला दर्ज कर लिया। मंत्री पटेल का कहना था की दमोह पुलिस का कोई भी कर्मचारी उनके यहां सेवाएं नहीं देगा।
भाजपा के टिकट से लड़ूंगा चुनाव; अपने विकास कार्य गिनाए
30 Jun, 2023 01:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चुनाव लडऩे बिसाहूलाल सिंह ने पेश की दावेदारी, बोले-
भोपाल । मध्यप्रदेश में कुछ ही माह में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव के मद्देनजर टिकट के दावेदार भी अपनी-अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने अपने को खुद ही प्रत्याशी बना लिया है। उन्होंने कहा कि मैं जब भी चुनाव लड़ा हूं, जीत हासिल किया हूं। इस बार भी भारतीय जनता पार्टी के टिकट से चुनाव लड़ूंगा और भारी मतों से जीत हासिल करूंगा।
मध्यप्रदेश के खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने 2023 के विधानसभा चुनाव लडऩे की घोषणा कर दी हैं। जिला मुख्यालय में स्थित होटल मंदाकिनी में अनौपचारिक वार्ता के दौरान उन्होंने कैमरे के सामने ही भारतीय जनता पार्टी की टिकट से चुनाव लडऩे की बात कही। उन्होंने कहा कि पार्टी जब भी उन्हें टिकट दी है। वह चुनाव लड़े और जीते हैं। उनकी घोषणा के बाद आप यह भी कयास लगाए जा रहे कि यदि पार्टी टिकट नहीं देती तो क्या वह कांग्रेस ज्वाइन कर सकते हैं।
अपने विकास कार्य को गिनाया
मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि अनूपपुर में पुल, पुलिया, सडक़, कॉलेज, अस्पताल एवं रेलवे ओवरब्रिज जैसे महत्वपूर्ण निर्माण कार्य उनके द्वारा करवाया हैं। गौरतलब है कि बिसाहूलाल सिंह 72 की उम्र पार कर चुके हैं फिर भी वह चुनाव लडऩे की आतुर हैं।
पार्टी की बढ़ सकती है मुसीबत
2018 के विधानसभा चुनाव में अनूपपुर की तीनों विधानसभा भाजपा हार चुकी थी। जिला मुख्यालय के तीनों विधानसभा में भाजपा का काफी निराशाजनक प्रदर्शन रहा। इस बार भी भारतीय जनता पार्टी में आपसी गुटबाजी की वजह से पार्टी को नुकसान हो सकता है। तीनों विधानसभा में भाजपा के कई उम्मीदवार टिकट की आस लगाए बैठे हैं। टिकट नहीं मिलता तो वह भितरघात भी कर सकते हैं। ऐसे में बिसाहूलाल सिंह के यह बयान पार्टी के लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है। बिसाहूलाल सिंह की उम्र 72 साल से ऊपर हो चुकी है। वह अभी चुनाव लडऩे का मन बनाए हुए हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी के पुराने कार्यकर्ता रामलाल रौतेल भी इस रेस में हैं। उन्हें टिकट नहीं मिला तो वह बिसाहूलाल सिंह का समर्थन नहीं करेंगे। अनूपपुर विधानसभा में दोनों की अपनी अपनी दावेदारी है और दोनों ही कद्दावर नेताओं के एक दूसरे के समर्थन नहीं करने पर पार्टी को नुकसान उठाना पड़ सकता है।
भोपाल में मदुरै के व्यापारी को कार से किया अगवा, पिस्तौल की नोक पर 21 लाख रुपये लूटे
30 Jun, 2023 12:02 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । राजधानी में दिनदहाड़े लूट का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मदुरै के एक कारोबारी को बंधक बनाकर उससे 21 लाख रुपये लूट लिए गए। आरोपितों से कारोबारी का संपर्क फोन के जरिए हुआ था और जिन्होंने उसे प्लास्टिक का कच्चा माल बेहद सस्ते दामों में उपलब्ध कराने का झांसा देकर उसे भोपाल बुलाया था। कारोबारी के भोपाल आने पर आरोपितों ने गन प्वाइंट पर उससे अलग-अलग सात खातों में रकम ट्रांसफर करा ली। पीड़ित कारोबारी किसी तरह से आरोपितों के चंगुल से छूटकर वापस मदुरै पहुंचा। जहां उसकी शिकायत पर एफआइआर दर्ज कर उसकी केस डायरी भोपाल भेजी है। इस पर क्राइम ब्रांच ने अपहरण का मामला दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
क्राइम ब्रांच के मुताबिक मदुरै निवासी 39 वर्षीय बी सतीश प्लास्टिक का कारखाना चलाते हैं। उनको कच्चे माल की हमेशा जरूरत रहती है। इसलिए वह सस्ते रेट पर सामान खरीदने के लिए संपर्क करते रहते हैं। कुछ दिन उनको एक नंबर मिला, उस पर उन्होंने बात की तो काफी सस्ते दामों पर प्लास्टिक मिल रही थी। उन्होंने उस नंबर पर बात कर सौदा पक्का कर लिया और वह 23 जून को भोपाल आ गए और एक होटल में आकर रुके। उसके बाद उन्होंने उस पार्टी से बात की, जो सस्ते दाम पर उनको कच्चा माल उपलब्ध करवा रही थी। उनको आरोपितों ने गांधीनगर के आसाराम तिराहे पर मिलने बुलाया। यहां पहुंचे तो आरोपितों ने उनको कार में बिठा लिया और पूरे शहर में घुमाते रहे। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपितों ने उनकी कनपटी पर पिस्तौल अड़ा दी और उनसे करीब सात खातों में 21 लाख रुपये की राशि जमा करवा ली। उसके बाद पीडित् को धमकाया कि अगर भोपाल में किसी को बताया तो उसे गोली मार देंगे। वह डर के कारण भोपाल से सीधे वापस मदुरै पहुंचा और पूरे मामले की शिकायत पुलिस आयुक्त से की। इस पर मदुरै थाने में एफआइआर दर्ज होने के बाद केस डायरी क्राइम ब्रांच पहुंची।
किसे मिलेगी इंदौर कांग्रेस की कमान, बागड़ी, गोलू या नया चेहरा
30 Jun, 2023 12:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ बुधवार को दिल्ली दौरे पर थे। बताया जा रहा है कि नाथ दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे से मिले। इस दौरान उनके साथ प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल भी थे। नाथ के दिल्ली पहुंचने के बाद ही इधर इंदौर में शहर कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। वहीं कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि देर सबेर ही सही लेकिन जब भी शहर अध्यक्ष की घोषणा होगी उसमें इंदौर की कमान अरविंद बागड़ी या गोलू अग्निहोत्री में से किसी एक को मिलने की चर्चाएं हैं।
इंदौर कांग्रेस में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब कांग्रेस नेताओं में चल रही गुटबाजी के कारण किसी नेता को अपना मिलता हुआ पद छोडऩा पड़ा हो। 22 जनवरी 2023 को भी आपसी गुटबाजी की वजह से अरविंद बागड़ी को भी शहर अध्यक्ष पद से हाथ धोना पड़ गया था। लेकिन अब बुधवार को कमल नाथ के दिल्ली पहुंचने से शहर अध्यक्ष की घोषणा को लेकर अटकलें एक बार फिर तेज हो गई हैं। पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो शहर अध्यक्ष को लेकर नाम लगभग तय हो चुका है, जिसकी जल्द ही घोषणा हो जाएगी। वहीं इंदौर शहर अध्यक्ष के मामले में दोनों ग्रामीण विधायक जीतू पटवारी और विशाल पटेल के साथ ही शहरी विधायक संजय शुक्ला किसी भी प्रकार की बात करने से बच रहे हैं।
अध्यक्ष के साथ बनाए जाएंगे तीन कार्यकारी अध्यक्ष
कांग्रेस पदाधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार आलाकमान शहर अध्यक्ष के साथ ही तीन से चार कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त करेगा। कार्यकारी अध्यक्ष के लिए अमन बजाज का नाम यूथ कांग्रेस की तरफ से आगे बढ़ाया गया है। 2017 में भी यूथ कांग्रेस ने अमन का नाम भेजा था। इसी तरह देवेंद्र यादव के लिए महेंद्र जोशी और शोभा ओझा ने लॉबिंग की है। वहीं कार्यकारी अध्यक्ष के लिए एक नाम लच्छू मिमरोट का भी बताया जा रहा है। जिसकी लॉबिंग विशाल पटेल और स्वप्निल कोठारी की ओर से की जा रही है। हालांकि इस नाम पर अभी सहमति होना बाकी है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि अरविंद बागड़ी का नाम राहुल गांधी के यहां से फाइनल हुआ था। इसलिए कमलनाथ अब तक उनकी जगह कोई नए नाम की घोषणा नहीं कर पाए हैं। जबकि कमलनाथ चाहते हैं कि गोलू अग्निहोत्री या अन्य किसी के नाम पर भी विचार किया जाना चाहिए।
प्रभारियों के भरोसे चल रही इंदौर कांग्रेस
इंदौर शहर कांग्रेस से विनय बाकलीवाल को 21 जनवरी को हटाकर उनके स्थान पर अरविंद बागड़ी को अध्यक्ष बना दूसरे ही दिन कमलनाथ ने उनको होल्ड कर दिया था। लगभग 6 महीने से शहर कांग्रेस अध्यक्ष का पद खाली पड़ा हुआ है। तब से ही इंदौर कांग्रेस का पूरा काम काम प्रभारियों के भरोसे चल रहा है। वहीं इंदौर आने वाला कांग्रेस का हर बड़ा नेता इंदौर कांग्रेस के दावेदारों और कार्यकर्ताओं को दिलासा और तारीख देकर आगे बढ़ जाते हैं। विनय बाकलीवाल भी अध्यक्ष बनने के लिए ताकत लगा रहे हैं। एक समय कमलनाथ के खास रहे बाकलीवाल अब दिग्विजय सिंह को साधने में लगे हुए हैं। लेकिन अरविंद बागड़ी को अध्यक्ष बनाने के बाद गांधी भवन पर प्रदर्शन में उनके समर्थकों द्वारा अरविंद का पुतला दहन उन्हें भारी पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान कमलनाथ मुर्दाबाद के भी नारे लगे थे। ये वीडियो पूरे शहर में खूब वायरल हुए थे।
यूसीसी पर बोले सिंधिया-हम इसे भी संभव करवाएंगे
30 Jun, 2023 11:47 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
ग्वालियर । नागरिक उडडयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यूनिफार्म सिविल कोड को लेकर कहा कि हम इसे भी संभव करवाएंगे। हम चर्चा करेंगे। देश में एक समान नीति को स्थापित करने का जो असंभव कार्य था वह पूर्व में पीएम ने संभव कराया है। मुख्यमंत्री के अंचल के प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री सिंधिया यहां ग्वालियर एयरपोर्ट पर आगमन के दौरान मीडिया से चर्चा कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि हमारे देश में हर व्यक्ति 140 करोड़ जनता में एक सामन है, अगर एक समान है तो एक नीति होना चाहिए सभी के लिए। ये जो संकल्प भारतीय जनता पार्टी का है,यह संकल्प संविधान में भी है। तो आज जो सत्तर साल में नहीं हो सका, तीन तलाक को हटाने, कश्मीर में 370 को रद करने और पूरे देश में एक समान नीति स्थापित करने का जो असंभव कार्य था वो पीएम ने कराया।
भाजपा की संतुष्टिकरण की नीति है, दूसरी तरफ तुष्टिकरण की नीति
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत माता का परचम विश्व में लहरा रहा है। आर्थिक विकास के साथ अध्यात्मिक विकास भी किया जा रहा है। क्योंकि आर्थ के साथ अध्यात्मिक विकास ही हमारा मूल आधार था। इसी कारण विश्व गुरु माना जाता गया। प्रधान सेवक नेतृत्व में समय फिर करवट ले रहा है। आज समूचा विश्व हमारी तरफ आशभरी दृष्टि से देख रहा है। यह बात केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किलागेट में महासंपर्क अभियान के तहत किलागेट पर गुरुवार को जनसभा को संबोधित करते हुये व्यक्त किये। उन्होंने कांग्रेस का बगैर लिये उसकी नीतियों पर प्रहार करते हुये कहा कि एक तरफ हर वर्ग के लिये संतुष्टिकरण की नीति है। दूसरी तरफ तुष्टिकरण है। सिंधिया जनसभा में जोश में नजर आये। माइक छोड़कर मंच पर आकर भाषण देने लगे। सभा को राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने सभी संबोधित करते हुये केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को लोगों को बताया।
मप्र के जिला अस्पतालों में मरीजों को पौष्टिक खाने के साथ परिजनों को भी मिलेंगे लजीज व्यंजन
30 Jun, 2023 11:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जिला अस्पतालों में बनेंगे अपग्रेड किचन, खाना बनाने लगेंगी आधुनिक मशीनें, स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पतालों के अधीक्षक को भेजा पत्र, आउट सोर्स एजेंसी का होगा चयन
भोपाल । जिला अस्पतालों में अब नए जमाने के अपग्रेड किचन तैयार होंगे। जिसमें मरीजों के साथ परिजनों के लिए भी लजीज भोजन की व्यवस्था होगी। भोपाल के जेपी अस्पताल समेत प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों में किचन के संचालन का काम आउट सोर्स एजेंसी को दिया जाएगा। यह जानकारी जिला अस्पताल के अधीक्षकों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से आए पत्र के जरिए दी गई है। नए किचन में इडली और सेंडविच जैसी चीजों को भी शामिल किया जाएगा। खास बात यह है कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर सिविल सर्जन को कार्रवाई करने का अधिकार रहेगा। इससे व्यवस्थाएं बनाए रखने में मदद मिलेगी।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नए किचन में पौष्टिक और हाइजीनिक खाना मिलेगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्य स्तर पर मॉडल टेंडर डॉक्यूमेंट तैयार किया गया है। इससे आउट सोर्स एजेंसी का चयन होगा। यह एजेंसी किचन का संचालन करेगी। इसे भी तय मानकों के अनुरूप संचालित किया जाएगा।
यह सुविधाएं मिलेंगी
जिला अस्पतालों में अभी भर्ती मरीजों को फ्री खाना दिया जाता है। मगर ओपीडी में आने वाले मरीज और परिजनों के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। नई व्यवस्था में निजी एजेंसी कैंटीन का संचालन भी करेगा। जिसमें वेजीटेवल व चीज सेंडविच, फ्राइड राइस, उपमा, समोसा, कचोड़ी, आलू बडा समेत अन्य चीजें उपलब्ध होंगी। इसके लिए पांच लाख रुपए के बजट से किचिन के लिए 1200 से 1500 स्क्वायर फीट क्षेत्रफल निर्धारित किया गया है।
ऑटोमेटिक उपकरण लगेंगे
अपग्रेडड किचन में बर्नर, ओवन, इलेक्ट्रिक चिमनी, रोटी मेकर, मिक्सिंग मशीन, वेजीटेबल कटर, हॉट बेन मेरी (इलेक्ट्रिक ट्रॉली) समेत अन्य उपकरणों को लगाया जाएगा।
मप्र कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात, दो दिन तक तेज बारिश का दौर
30 Jun, 2023 10:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सिवनी के डुंगरिया डैम में रिसाव, दो गांव खाली कराए
जबलपुर-इटारसी रेलवे ट्रैक पर पानी भरा
भोपाल । मध्यप्रदेश में मानसून के पहले सप्ताह में तेज बारिश के कारण नरसिंहपुर, उमरिया, सिवनी समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। ऐसे ही हालात शुक्रवार को भी बन सकते हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी जारी की है। आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। भोपाल में सुबह से रिमझिम बारिश हो रही है। सिवनी में भारी बारिश के कारण डुंगरिया डैम की दीवार में रिसाव होने लगा। इससे आसपास के दो गांवों को खाली कराया गया है।
जबलपुर और नरसिंहपुर में बुधवार को हुई बारिश से नर्मदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नर्मदापुरम के सेठानी घाट पर नर्मदा नदी का जलस्तर गुरुवार सुबह 8 बजे 947 फीट पहुंच गया। 24 घंटे के अंदर 10 फीट से ज्यादा पानी बढ़ा है। यह खतरे के निशान से 18 फीट नीचे है। जिला प्रशासन व बचाव दल अलर्ट हो गए हैं। तेज बारिश के कारण जबलपुर-इटारसी रेलवे ट्रैक पर करेली-नरसिंहपुर स्टेशन के बीच बालू रेवा ब्रिज पर पानी आ जाने के कारण करीब सात ट्रेनों के रूट डायवर्ट कर दिए गए हैं। 28 जून को रवाना हुई ट्रेनें को दूसरे रूट से निकाला जा रहा है। इसी प्रकार जबलपुर मंडल के कटनी- बीना ट्रैक पर सैलया स्टेशन के पास ट्रैक पर पानी भर गया।
सिवनी में सडक़ टूटी, आवागमन बंद
सिवनी जिले के लखनादौन विकासखंड में लगातार बारिश से निचले क्षेत्रों में पानी भर गया। बारिश के कारण आदेगांव सडक़ टूट गई, जिससे इस मार्ग पर आवागमन बंद हो गया। गनेशगंज के समीप डुंगरिया बांध की बाहरी दीवार में छेद होने से पानी रिसाव को देखते हुए डुंगरिया और बदनौर गांव को प्रशासन ने खाली कराया है। ग्रामीणों को जोगीगुफा व अन्य गांव में सुरक्षित पहुंचाया गया। केवलारी थाना अंतर्गत थांवर नदी का जलस्तर बढऩे से पुल पर पानी आ गया। इससे केवलारी का नैनपुर-मंडला जिले से संपर्क टूट गया। डुंगरिया पुल पर भी पानी भर गया।
दमोह में 24 घंटे में गिरा साढ़े 5 इंच पानी
मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे में कई शहरों में पानी गिरा। दमोह में सबसे ज्यादा 143 मिमी यानी साढ़े 5 इंच से ज्यादा बारिश हुई। खजुराहो में भी तेज बारिश का सिलसिला जारी रहा। इसी प्रकार दमोह में 5.6, खजुराहो 3.8, रीवा 2.5, गुना 2.5, सतना 2.2, पचमढ़ी 2.1, मंडला 2.0, उमरिया 1.8, नौगांव 1.5, शिवपुरी 1.5, जबलपुर 1.2, टीकमगढ़ 0.9 सागर 0.8, छिंदवाड़ा 0.6, उज्जैन 0.5, रायसेन 0.5, धार 0.3, नरसिंहपुर 0.3, सीधी 0.2, नर्मदापुरम 0.2, नर्मदापुरम 0.1 और रतलाम में रतलाम 0.1 इंच बारिश हुई। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में भोपाल, बैतूल, इंदौर, दतिया, सिवनी में भी बारिश दर्ज की गई।
12 जिलों में अतिभारी बारिश का अलर्ट
अगले 24 घंटों के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान कहता है कि नर्मदापुरम, भोपाल, उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर, चंबल, सागर, जबलपुर संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर, शहडोल, रीवा संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट बता रहा है कि गुना, राजगढ़, शिवपुरी, निवाड़ी, अशोकनगर, पन्ना, नीमच, सागर, टीकमगढ़, दमोह, छतरपुर, मंदसौर जिलों में कहीं-कहीं अतिभारी बारिश होने की संभावना है। आठ इंच तक बारिश की आशंका है। वहीं यलो अलर्ट के मुताबिक श्योपुरकलां, भोपाल, दतिया, मुरैना, रायसेन, भिंड, ग्वालियर, विदिशा, अलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी, उज्जैन, रीवा, उमरिया, जबलपुर, रतलाम, शाजापुर, बालाघाट, नरसिंहपुर, आगर, सिवनी, कटनी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
श्योपुर लाडली बहना सम्मेलन में सीएम शिवराज बोले-
30 Jun, 2023 09:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कांग्रेस की गारंटी भ्रष्टाचार और बहनों का अपमान करने की है
श्योपुर। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान गुरूवार को दोपहर हेलीकॉप्टर से श्योपुर जिले विजयपुर पहुंचे। जहां वे आईटीआई कॉलेज के पास मैदान में आयोजित लाडली बहना सम्मेलन में शिरकत की। यहां मंच पर आते ही उन्होंने महिलाओं का फूल बरसा कर स्वागत किया। कन्या पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम शिवराज से साथ केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, जिले के प्रभारी मंत्री भारत सिंह कुशवाह सहित मध्यप्रदेश और श्योपुर जिले की कई नामचीन हस्तियां मौजूद रहे। सीएम शिवराज ने लाड़ली बहना सम्मेलन में 775.64 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
सीएम के आने से पहले हुई बारिश
वहीं इधर सीएम शिवराज के आने से पहले बारिश भी शुरू हो गई, हालांकि कुछ देर बाद थम भी गई। सीएम ने अपने संबोधन में कहा-आंधी, तूफान या बारिश आ जाए,अपने भांजे भांजियों से मिलने जरूर आऊंगा। उन्होंने कहा कि देश की मोदी सरकार के 9 साल पूरा होने पर देश को अनेक सौगात मिली है। सीएम ने लाडली बहना सम्मेलन में फूलों का तारों का सबका सबका कहना है लाखों हजारों में मेरी बहना हैं गाना भी गाया। उन्होंने कहा कि लाडली बहना योजना मेरी अंतरआत्मा की आवाज सुनकर बनाई गई योजना है। पहले बेटी को कोख में मारने का काम होता था, इससे लिंगानुपात गिरा, अब लाडली लक्ष्मी योजना से बेटी जन्म लेगी तो वह लखपति बनकर पैदा होंगी। मामा बेटी के पैदा होने से पढ़ाई लिखाई और शादी तक की चिंता करेगा। सीएम ने कहा कि बहने अब जिला पंचायत की अध्यक्ष बन रही हैं, पहले बहने रोटियां बनाती थी साहब चुनाव लड़ते थे। पहले मां अपने बेटे बेटियों की इच्छा पूरी नहीं कर पाती थीं, मेरे मन में विचार आया कि, भैया तो तू भी है रे, भैया मुख्यमंत्री बन गया है , तेरा कोई फर्ज नहीं है क्या, यह सोचकर हर महीने बहनों को रुपये देने की योजना बनाई।
सीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि जब कमलनाथ सरकार में थे, तो संबल योजना बंद कर दी, बेटियों के सम्मेलन के पैसे खा गए, मेघा सहरिया योजना के एक लाख खा गए, भांजे भांजियों के लैपटॉप के पैसे खा गए। लेकिन हमने सबके हित का ख्याल रखा।
मुख्यमंत्री हमेशा सौगात लाते हैं
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि नैरोगेज को ब्राड गैज में परिवर्तित कर आवागमन की सुविधा बढ़ाएंगे। भाजपा सरकार ने मेडीकल कालेज श्योपुर को दिलवाया था। पिछली बार शिवराज ने तीन तीन योजनाएं दी है। एक बार फिर शिवराज आए हैं तो खाली हाथ नहीं आए हैं और योजनाए लाए हैं। ये योजना क्षेत्र के 55 गांवों की जमीन को सिंचित करेगा। मुख्यमंत्री आते हैं तो सौगातें लाते हैं। प्रदेश में प्रगति व विकास चाहिए तो केवल पुरुष नहीं, महिलाओं को भी प्रथम पंक्ति में लाना होगा। मुख्यमंत्री भोपाल में कम बैठते हैं, आमजन के बीच अधिक रहते हैं। सिंधिया ने कहा कि लाडली बहना योजना का 1000 रुपए मात्र टेलर है, शीघ्र ही राशि बढाकर 1250 और फिर 1500 किया जाएगा। इसके बाद धीरे-धीरे 2750 रुपए तक बढ़ाए जाएंगे, फिर तीन हजार रुपए राशि की जाएगी। सिंधिया ने पनडुब्बी और कोयला घोटाला को लेकर कांग्रेस की पूर्व सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इनकी सरकार ने पनडुब्बी और कोयले में भी घोटाला किया। साथ ही सिंधिया ने कहा कि हमारी सरकार ने अन्नदाताओं का ब्याज माफ करने के लिए 2205 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की। सिंधिया ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सिर्फ घोषणाओं की पार्टी है, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना योजना शुरू की। इस पर कांग्रेस को खुजलाहट हुई। उन्होंने 1500 रुपए की योजना बनाई। कांग्रेस घोषणाओं की पार्टी है।
मप्र भाजपा में गुटबाजी और बगावत रोकने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संभाला मोर्चा, विद्रोह रोकने सिंधिया पर नकेल
30 Jun, 2023 08:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। मध्यप्रदेश में इस साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होना है। लेकिन, मप्र में विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर सियासत गरमा गई है। लगातार सिंधिया समर्थकोंके भाजपा छोडऩे से पार्टी के सामने परेशान बढ़ती जा रही है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोर्चा संभाला है और मप्र भाजपा में विद्रोह को रोकने सिंधिया पर नकेल कस दी है। इसका परिणाम गुरूवार को देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ सिंधिया ने श्योपुर में जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सरकार और शिवराज की जमकर प्रशंसा की। भाजपा सूत्रों की मानें तो पार्टी में बगावत, दिग्गज नेताओं में वर्चस्व की जंग, सर्वे में मिले फीडबैक के बाद केंद्रीय नेतृत्व और संघ ने मिलकर प्रदेश में नई चुनावी रणनीति बनाई है। इस रणनीति के तहत सिंधिया पर नकेल कसने का निर्णय लया है। दरअसल, मंगलवार को भोपाल आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अचानक से ज्योतिरादित्य सिंधिया को अपने साथ दिल्ली ले गए। जिसके बाद अब यह चर्चा होने लगी की क्या ज्योतिरादित्य सिंधिया की मप्र में भाजपा का चेहरा होंगे? लेकिन जानकारों का कहना है कि प्रधानमंत्री ने यात्रा के दौराना सिंधिया को उनकी जमीनी हकीकत से अवगत कराया और उन्हें अपने समर्थकों को हद में रखने की हिदायत भी दी। पीएम को मिला था सिंधिया के खिलाफ फीडबैक गौरतलब है कि चुनावी साल में मप्र की राजनीति में हर दूसरे-तीसरे दिन कोई न कोई घटनाक्रम ऐसा घटित हो जाता है, जिससे प्रदेश का पारा गरमा जाता है। वर्तमान समय में मप्र का सियासी पारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री ज्यातिरादित्य सिंधिया के एक साथ दिल्ली जाने से गरमाया हुआ है। प्रदेश में कयासों का दौर शुरू हो गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रदेश में कोई बड़ा खेला हो सकता है। लेकिन जानकारों का कहना है कि सत्ता और संगठन से सिंधिया और उनके समर्थकों की मनमानी और गुटबाजी की शिकायत पीएम को मिली थी। यही कारण है कि पीएम सिंधिया को अपने साथ दिल्ली ले गए थे। जुलाई में बड़े बदलाव की संभावना मप्र में इस साल के अंत में विधानसभा चुनावों के पहले भाजपा में बगावत और गुटबाजी देखने को मिल रही है। कई नेता भाजपा का साथ छोड़ रहे हैं। उधर, सरकार एवं संगठन में बदलाव की तमाम अटकलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भोपाल में बड़े चुनावी कार्यक्रम के बाद सिंधिया के साथ निकटता के प्रदर्शन से राज्य के तमाम भाजपा नेताओं के पसीने छूट गए हैं। प्रधानमंत्री और सिंधिया के बीच बढ़ी नजदीकी से भाजपा में हलचल बढ़ गई है। इसके अलावा जिस तरह से जेपी नड्डा, अमित शाह और संघ के शीर्ष नेताओं के बीच लगातार बैठकें हो रही हैं उससे भी प्रदेश भाजपा में सरगर्मियां हैं। बुधवार को प्रधानमंत्री ने अपने आवास पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री भी असंतोष से संगठन और मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर लंबा विचार विमर्श किया है। सूत्रों का कहना है कि जुलाई के पहले सप्ताह में सत्ता और संगठन में बड़े परिवर्तन संभावित हैं।
- केंद्रीय नेतृत्व ने संभाली कमान
मप्र सरकार और संगठन की लगातार पहुंच रही शिकायतों के बाद केंद्रीय नेतृत्व ने मप्र में चुनावी कमान संभाल ही है। सूत्रों के अनुसार भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, और नरेंद्र मोदी के नजदीकी माने जाने वाले राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने अपने भोपाल प्रवास के दौरान जो फीडबैक प्राप्त किया। उसे उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तक पहुंचा दिया है। संभवत: इसी कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह नसीहत दी कि सभी कार्यकर्ता और नेता केवल कमल यानी संगठन के लिए काम करें। दरअसल कर्नाटक चुनाव परिणामों के साइड इफेक्ट्स मप्र भाजपा में भी देखने को मिल रहे हैं। लंबे अरसे से चुप बैठे नाराज भाजपा नेता कर्नाटक की पराजय के बाद मुखर होकर सामने आ रहे। सूत्रों के अनुसार सागर जिले में जिस तरह कद्दावर कैबिनेट मंत्रियों के बीच खींचतान सामने आई है। उससे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेतृत्व की चिंता प्रदेश को लेकर बढ़ गई है। जो स्थिति सागर में है वही हाल दमोह, सतना, जबलपुर और उज्जैन जिले में है, जहां बड़े दिग्गज आपस में उलझ रहे हैं। अभी तक माना जा रहा था कि ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक विधायकों और मंत्रियों के क्षेत्र में भाजपा में अधिक समस्या है लेकिन जहां सिंधिया समर्थक प्रभावी नहीं है या बिल्कुल भी नहीं है वहां भी भाजपा में खींचतान मची हुई है। मुख्यमंत्री ने दिलाया साथ देने का संकल्प प्रदेश में भाजपा की कमजोर स्थिति का आंकलन इसी से लगाया जा सकता है कि श्योपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने लोगों से कहा कि हमने सभी का साथ दिया है और विकास किया है। इसलिए संकल्प लें कि जो हमारा साथ दे उसका साथ दें। इसलिए भाजपा का साथ दें। इसलिए भाजपा का साथ देने का संकल्प लें। अभी तक प्रदेश में मंत्री और विधायक मतदाताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं को कसम और संकल्प दिला रहे थे कि वे चुनाव में उनका साथ दें, लेकिन अब विकास के बड़े-बड़े दावे करने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी भाजपा का साथ देने के लिए संकल्प दिला रहे हैं।
न घर के रहेंगे न घाट के
प्रधानमंत्री और सिंधिया के बीच जो जुगलबंदी भोपाल में देखने को मिली उससे मप्र के नेताओं में खलबली मची हुई है। यही वजह है कि अगले दिन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रियों के साथ बैठक की, फिर वीडी शर्मा के साथ जाकर उमा भारती से मुलाकात की। दरअसल, भोपाल में 27 जून को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के उद्घाटन एवं भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं के साथ करीब तीन घंटे के कार्यक्रम के बाद पीएम नरेंद्र मोदी का सिंधिया के साथ गुफ्तगू करना और फिर प्रधानमंत्री के विशेष विमान से सिंधिया का दिल्ली लौटना, प्रधानमंत्री के मप्र दौरे के खत्म होने के बाद ही राज्य भर में ना केवल भाजपा बल्कि कांग्रेस के बड़े नेताओं की चर्चा में यह मामला गरम रहा। वहीं भाजपा सूत्रों का कहना है कि मोदी ने सिंधिया को बता दिया की वे अपने समर्थकों को हद में रखे। क्योंकि अगर वे इसी तरह बगावत करते रहे तो उनको कहीं भी जगह नहीं मिलेगी। यानी वे न घर के रहेंगे, न घाट के।
सडक़ नहीं बनी तो पूरा गांव करेगा आत्मदाह
29 Jun, 2023 08:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
ग्रामीणों ने की तहसीलदार से सडक़ बनवाने की मांग, मंत्रियों से भी लगा चुके हैं गुहार
भोपाल। मध्यप्रदेश में मुरैना जिले के बिहार पुरा गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को सडक़ बनवाने को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है। वहीं ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपते हुए तहसीलदार से कहा कि अगर सडक़ नहीं बनी तो पूरा गांव आत्मदाह करेगा। इसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की रहेगी।
दरअसल, पूरा मामला जिले के पोरसा जनपद पंचायत अतंर्गत बिहार पुरा गांव का है, जहां कई सालों से सडक़ नहीं होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना है। वहीं प्रदेश में बारिश को दौर जारी है। ऐसे में ग्रामीणों की समस्या और भी बढ़ती जा रही है। इसी परेशानी को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सहित सभी जनप्रतिनिधियों से सडक़ की मांग कर चुकें है। इसके बाद भी इस पर अब तक गांव में सडक़ निर्माण कार्य को लेकर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसे परेशान ग्रामीण तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर सडक़ निर्माक की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा है कि अगर ग्रामीण कोई भी कदम उठाते हैं तो इसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की रहेगी।
1 जुलाई से बदलेगा सीए का सिलेबस
29 Jun, 2023 07:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अपनी पसंद का सब्जेक्ट पढ़ सकेंगे स्टूडेंट
अब साढ़े तीन साल में पूरी हो जाएगी डिग्री, स्टायपेंड भी होगा दोगुना
भोपाल । चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) सीए की पढ़ाई का सिलेबस एक जुलाई से बदलने जा रहा है। यह बदलाव नई एजुकेशन पॉलिसी को ध्यान में रखते हुए किया गया है। ऐसे में 7 साल बाद चार्टर्ड अकाउंटेंट का पाठ्यक्रम बदलेगा। बदले हुए सिलेबस में फाउंडेशन, इंटरमीडिएट व फाइनल के 20 में से केवल 16 लिखित पेपर सेंटर से होंगे। 4 पेपर सेल्फ पेस लर्निंग के जरिए होंगे। इन 4 पेपरों को छात्र देश के किसी भी हिस्से से ऑनलाइन माध्यम से दे सकेंगे। इसके साथ ही सीए की पढ़ाई करने की न्यूनतम समयावधि घटकर 3.5 साल हो गई है, अभी तक साढ़े चार साल का समय लगता था। इसके साथ ही आर्टिकलशिप के दौरान छात्रों को दिया जाने वाला स्टायपेंड भी बढ़ गया है।
नए पाठ्यक्रम के तहत अब छात्र अपनी पसंद के विषय पढ़ सकेंगे। नए बदलाव के अनुसार छात्र पहली बार भारतीय संविधान, टेक्नोलॉजी, साइकोलॉजी, आर्ट ऑफ एडवोकेसी और फिलॉस्फी जैसे विषय फाउंडेशन से फाइनल के बीच पढ़ेंगे। पूर्व में सीए इंटरमीडिएट व फाइनल में अकाउंटिंग के दो पेपर थे, अब एक ही होगा। इसी तरह पहले इंटर और फाइनल में स्टूडेंट कॉस्टिंग पढ़ते थे। अब केवल इंटरमीडिएट में पढ़ेंगे, फाइनल से हटाया जाएगा।
छात्रों का समय बचेगा
सीए आर्टिकलशिप 24 महीने की ही रहेगी। इसमें प्रति माह सिर्फ छुट्टी ही मान्य होगी। इसके साथ ही आर्टिकलशिप के दौरान पढ़ाई भी नहीं करनी पड़ेगी। आइसीएआइ ग्वालियर ब्रांच के सचिव पंकज शर्मा ने बताया कि आइसीएआइ की ओर से किए जा रहे कोर्स के बदलाव से न केवल छात्रों का समय बचेगा बल्कि वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार नए विषयों का अध्ययन करने से उनको नए क्षेत्रों में एक्सपर्ट बन कार्य करने का अवसर भी प्राप्त होगा। साथ ही सूचना प्रौद्योगिकी में चार्टर्ड एकाउंटेंट्स अपनी अहम भूमिका निभाने में सक्षम होंगे।
सुबह सात बजे ईदगाह पर हुई नमाज, फिर शहर की सभी बड़ी मस्जिदों में नमाज अदा की गई
29 Jun, 2023 06:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । राजधानी में गुरुवार को ईद-उल-अजहा पर्व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। तीन दिन तक ईद का पर्व मनेगा। पहले दिन शहर की सभी बड़ी मजिस्दों में सुबह ईद की नमाज अदा की गई। ईद की पहली नमाज ईदगाह पर सुबह सात बजे शहर काजी मौलाना सैयद मुश्ताक अली नदवी की मौजूदगी में हुई। फिर शहर की बाकी बड़ी मस्जिदों में नमाज अदा की गई। नमाज के बाद कुर्बानियां दी गईं । दूसरे व तीसरे दिन भी निरंतर कुर्बानी की जाएगी। मुस्लिम धर्मगुरुओं ने ईद पर कुर्बानी का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल नहीं करने की अपील की है।
जमीअत उलमा मप्र ने मुस्लिम समाज व नगर निगम प्रशासन से मांग की कि ईद के तीनों दिन साफ- सफाई करें। कुर्बानी की जगह को चारों ओर से दीवार या टीनशेड से मजबूती से बंद रखें एवं साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। उलमा के प्रेस सचिव हाजी मोहम्मद इमरान ने मुस्लिम समाज से अपील करते हुए कहा क़ुर्बानी के मवेशी की अनुपयोगी चीजों को सुरक्षित एवं नगरीय निकाय द्वारा रखे कंटेनर या चयनित स्थान पर ही डालें।
MP में मनाई जा रही है ईद-उल-अजहा, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेशवासियों को दी मुबारकबाद
29 Jun, 2023 05:19 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । आज मध्यप्रदेश समेत पूरे देश में ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का त्यौहार मनाया जा रहा है। सुबह 7 बजे ईदगाह पर मुख्य नमाज हुई। इसके बाद मस्जिदों में नमाज अदा की गई। ईद की पहली नमाज ईदगाह पर सुबह सात बजे शहर काजी मौलाना सैयद मुश्ताक अली नदवी की मौजूदगी में हुई। नमाज के बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ। वहीं, सुरक्षा को देखते हुए जगह-जगह सुरक्षा बल भी तैनात किए हैं। नमाजियों ने नमाज अदा कर देश में अमन चैन और तरक्की के लिए दुआ मांगी। वहीं, पीसीसी चीफ कमलनाथ ने प्रदेश वासियों को ईद की मुबारकरबाद दी है।
कमलनाथ ने दी मुबारकरबाद:
पीसीसी चीफ कमलनाथ ने प्रदेश वासियों को ईद की मुबारकरबाद दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि, "समस्त देशवासियों - प्रदेश वासियों को ईद-उल-अजहा की दिली मुबारकबाद। विश्वास और समर्पण का यह पवित्र पर्व हमें त्याग, बलिदान, भाईचारे व परस्पर प्रेम का संदेश देता है।"
कई जगहों पर जाम की स्थिति:
जानकारी के लिए बता दें कि, आज ईद के त्यौहार को देखते हुए ईदगाह पर मुख्य नमाज होने के बाद शहर के कई इलाकों में जाम की स्थिति देखने को मिला। ईदगाह हिल्स की तरफ जाने वाली सभी रास्तों के साथ हमीदिया अस्पताल के बाहर भी जाम की स्थिति बनी है। वहीं, लालघाटी से लेकर वीआईपी रोड, पीरगेट, शाहजहांनाबाद सहित कई इलाकों में जाम देखने को मिला।
कुर्बानी को लेकर वक्फ बोर्ड की तरफ से जारी की गई एडवायजरी:
मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड ने ईद पर कुर्बानी को लेकर एडवाइजरी जारी की है। इसमें कुर्बानी के वीडियो, ऑडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल नहीं करने की समझाइश दी गई है। कुर्बानी की जगह को चारों ओर से दीवार या टीन शेड से मजबूती से बंद रखें। उक्त जगहों पर जरूरी दवाओं का छिड़काव भी कराएं। कुर्बानी के लिए चयनित स्थानों पर ही कुर्बानी करें, कुर्बानी के जानवर की अनुपयोगी चीजों को सुरक्षित एवं नगरीय निकाय द्वारा रखे कंटेनर या चयनित स्थान पर ही डालें। मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड ने कहा- प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी किसी सूरत में न करें, सरकारी आदेशों का सख्ती से पालन करें। वहीं, मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड ने कहा- कुर्बानी का कोई भी वीडियो, फोटो या ऑडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल न करें।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा संकल्प लें जो हमारा साथ देता है उसका साथ दें
29 Jun, 2023 05:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
श्योपुर । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि हमने सभी का साथ दिया है और विकास किया है। इसलिए संकल्प लें कि जो हमारा साथ दे उसका साथ दें। इसलिए भाजपा का साथ दें। इसलिए भाजपा का साथ देने का संकल्प लें। मुख्यमंत्री विजयपुर में लाडली बहना योजना के तहत सम्मेलन में शिरकत कर रहे थे। उनके साथ केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया व भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ मौजूद थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि विपरीत मौसम के बाद भी आपके बीच में हूं। भारी बारिश के बीच भी आप लोग प्रेम की बारिश कर रहे हैं। पहले लाडली लक्ष्मी योजना बनाई। दो बेटियों तक लाडली लक्ष्मी होगी।
बहने आगे बढ़ेंगी, गांव गांव में लाडली सेना बनेगी। अलग अलग रहेंगे तो दुखी रहेंगे। इसलिए एक रहें और आगे बढ़ें। कभी कांग्रेस ने श्योपुर में कोई डैम नहीं बनाया। चाहे मूंजरी हो या चेंटीखेड़ा, भाजपा ने ही डैम बनाया है। इसके साथ मेडीकल कालेज हो, भाजपा ने ही किए हैं। श्योपुर विजयपुर की जनता की स्थति केवल भाजपा सरकार ने ही बदली है। श्योपुर व विजयपुर विकास पथ पर चल निकला है। सीएम ने कहा कि शिक्षा के लिए प्रयास कर रही है। बच्चे पढें और आगे बढ़ें। सीखो और कमाओ योजना भी आ रही है। रोजगार के लिए 1 लाख नौकरियों के लिए भर्ती हो रही है। 12वीं पास को सीखो औ कमाओ योजना शुरू की जाएगी। भाजपा सरकार जिंदगी बदलने के लिए है।
शिवराज सिंह ने कराए विकास कार्य
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ का भी स्वागत करें। मुख्यमंत्री के सामने मांग रखी तो उन्हाेंने मांग मानी व बजट जुटाया और स्वीकृति दी। दस साल के बाद वह दिन आया है विजयपुर व सबलगढ़ का क्षेत्र इस योजना से प्रभावित होंगे। शिवराज सिंह को लगना चाहिए कि विजयपुर के आम आदमी की मांग थी।
मुख्यमंत्री हमेशा सौगात लाते हैं
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि नैरोगेज को ब्राड गैज में परिवर्तित कर आवागमन की सुविधा बढ़ाएंगे। भाजपा सरकार ने मेडीकल कालेज श्योपुर को दिलवाया था। पिछली बार शिवराज ने तीन तीन योजनाएं दी है। एक बार फिर शिवराज आए हैं तो खाली हाथ नहीं आए हैं और योजनाए लाए हैं। ये योजना क्षेत्र के 55 गांवों की जमीन को सिंचित करेगा। मुख्यमंत्री आते हैं तो सौगातें लाते हैं। प्रदेश में प्रगति व विकास चाहिए तो केवल पुरुष नहीं, महिलाओं को भी प्रथम पंक्ति में लाना होगा। मुख्यमंत्री भोपाल में कम बैठते हैं, आमजन के बीच अधिक रहते हैं।
बारिश ने डाला व्यवधान
मुख्यमंत्री की सभा में बारिश ने व्यवधान डाला। सभा स्थल पर लोगों को पानी से बचने के लिए अपने सिर पर कुर्सियों को उलटा करके रखना पड़ा। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम शुरू होने से पहले 1 घंटे पहले से बारिश हो रही थी। साथ ही मुख्यमंत्री के हेलीकाप्टर के उतरने में भी मुश्किल हो रही थी।