उत्तर प्रदेश (ऑर्काइव)
जम्पिंग के दौरान हाइटेंशन लाइन में पैराशूट उलझने से कमांडो अंकुर शर्मा की हुई मौत
12 May, 2023 11:44 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
आगरा में पैराशूट जम्पिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मलपुरा थाना क्षेत्र में पैराशूट जम्पिंग के दौरान कमांडो का पैराशूट हाइटेंशन लाइन में उलझ गया। ये देख किसानों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। कमांडो अंकुर शर्मा को उपचार के लिए मिलिट्री हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी जान चली गई।बताया गया है कि मलपुरा के ड्राप जोन से दूर पैराशूट हाइटेंशन लाइन में उलझ गया था। जिसके बाद हाईटेंशन लाइन से कमांडो नीचे गिरे। ये देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। बताया गया है कि कमांडो अंकुर शर्मा जम्मू कश्मीर में तैनात थे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मंत्रियों संग देखेंगे फिल्म 'द केरल स्टोरी'
12 May, 2023 10:52 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार सुबह 11.30 बजे अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों के साथ लोक भवन के सभागार में चर्चित हिंदी फिल्म 'द केरल स्टोरी' देखेंगे। यूएफओ सिने मीडिया नेटवर्क के सहयोग से की जाने वाली इस फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग में महिलाओं की बड़ी संख्या होगी।फिल्म देखने के लिए भाजपा की महिला मोर्चा तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महिला सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। बड़ी संख्या में महिला अधिकारी और कर्मचारी भी इस विशेष शो को देखेंगी।
इस फिल्म का कथानक केरल की महिलाओं के धर्मांतरण और उन्हें जेहादी संगठन इस्लामिक स्टेट की गतिविधियों में धकेले जाने पर आधारित है।मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकृत ट्विटर हैंडल से किये गए ट्वीट में कहा गया था कि इस फिल्म को प्रदेश में टैक्स फ्री किया जाएगा। यह भी जानकारी दी गई थी कि मुख्यमंत्री 12 मई को लखनऊ में अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों के साथ इस फिल्म को देखेंगे। गौरतलब है कि इस फिल्म के निर्माता, निर्देशक और अभिनेत्री ने मंगलवार को मुख्यमंत्री से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की थी।
तेज रफ्तार कार की टक्कर से दूर जा गिरे बच्चे, भयावह मंजर देख दहले लोग
12 May, 2023 10:46 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
आगरा के फतेहाबाद मार्ग पर डौकी के गांव कछपुरा में तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक छात्र और दो छात्राओं की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर घायल हो गए। सभी बच्चे सड़क किनारे खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे, तभी एक कार तेजी से आई, गलत दिशा में जाते हुए बच्चों को टक्कर मार दी।दीप्ति 10 फुट उछलकर दूर जा गिरी। पांच बच्चे कई फुट दूर जा गिरे। यह दृश्य देखकर मेरे रौंगटे खड़े हो गए। प्रत्यक्षदर्शी महिपाल सिंह ने बताया कि भयावह मंजर ने उन्हें हिलाकर रख दिया। वह एक खोखे पर बैठे हुए थे। 10 कदम पर यह हादसा हुआ।
बांस महापत के बच्चे रोजाना की तरफ सड़क किनारे खड़े थे। सबसे आगे दीप्ति खड़ी हुई थी। तभी नीले रंग की कार दनदनाती हुई आई और तेजी से मुड़कर रांग साइड पहुंच गई। बच्चों को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दीप्ति 10 फुट उछलकर दूर जा गिरी।इसके अलावा प्रज्ञा, नमन, गुंजन, अरविंद, लावान्या भी आठ से 10 फुट तक की दूरी पर बिखर गए। महिपाल बोले कार इतनी तेज थी कि वो चिल्लाना चाहते थे मगर मुंह से चीख तक नहीं निकल सकी। तब तक खून ही खून बिखर गया। घटनास्थल पर कुछ ही मिनटों में आसपास के लोग ने बच्चों को उठाकर अस्पताल ले जाना शुरू कर दिया।
200 मीटर की दूरी पर बच्चों के ताऊ मान सिंह के खेत हैं। वह खेत में काम कर रहे थे। हादसे की जानकारी मिलने पर दौड़ पड़े। महिपाल ने बताया कि कार में चालक आकाश सहित चार लोग थे। वेयर हाउस के बोर्ड से टकराने के बाद कार रुकी तो तीन लोग निकल भागे। मैंने ड्राइवर को पकड़ लिया, बाकी को नहीं पकड़ सकता था।घटनास्थल पर कुछ ही मिनटों के बाद लौटे रूपेश सुधबुध खो बैठे। अमित के कपड़े बच्चों को उठाने में खून से सन चुके थे। इसी बीच वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने भी गाड़ियां रोककर ग्रामीणों की मदद करना शुरू कर दिया। दर्दनाक मंजर को देखकर लोगों का बुरा हाल था।
बच्चे का अपहरण कर की बेरहमी से हत्या, मुंह में कपड़ा ठूंसकर दबाया गला
11 May, 2023 03:32 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गोरखपुर जिले में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां पड़ोसी ने छात्र का अपहरण करने के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। हाथ, पैर बांधने के बाद मुंह में कपड़ा ठूंसकर गला दबाया गया था। देर रात पुलिया के नीचे अचेतावस्था में मिले छात्र को हरपुर-बुदहट थाना पुलिस ने बीआरडी में भर्ती कराया था। अपहरण के आरोपित पड़ोसी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।हरपुर-बुदहट क्षेत्र के गोरेडीह निवासी सत्यनारायण सिंह गीडा की फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं। पांच भाई बहनों में चौथे नंबर का उनका 11 वर्षीय पुत्र आयुष सिंह गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था। बुधवार की सुबह 11.30 बजे स्कूल से लौटते समय पड़ोसी रामसिंह अपनी बाइक से लेकर चला गया।
देर शाम तक आयुष के घर न पहुंचने पर बहनों ने खोजबीन शुरू की। पता न चलने पर सत्यनारायण को बताया। साथ में पढ़ने वाले गांव के बच्चों से पूछने पर पता चला कि आयुष को रामसिंह अपनी बाइक से ले गया था।सत्यनारायण के पूछने पर उसने जानकारी होने से इंकार कर दिया जिसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी हरपुर-बुदहट थाना पुलिस को देने के साथ ही अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। आरोपित को हिरासत में लेकर पुलिस ने छानबीन शुरू की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। रामसिंह की निशानदेही पर रात एक बजे कटाई टीकर के पास पुलिया के नीचे आयुष को बरामद किया। उसके दोनों हाथ-पैर बंधे होने के साथ ही मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। अचेतावस्था में पुलिस बीआरडी मेडिकल कालेज ले गई जहां गुरुवार की सुबह आयुष की मृत्यु हो गई। रामसिंह ने आयुष की हत्या क्यों की पुलिस इसकी जांच कर रही है।
यूपी में निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान जारी
11 May, 2023 01:34 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
लखनऊ | यूपी में निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया। जागरुक मतदाओं ने सुबह से ही वोट डालना शुरू कर दिया है।प्रदेश में आज 38 जिलों में मतदान किया जा रहा है। इस चरण में 370 निकायों के लिए 6929 विभिन्न पदों पर 39146 उम्मीदवार मैदान में हैं। इन सभी का भाग्य आज ईवीएम और मतपेटिकाओं में बंद हो जाएगा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह ट्वीट कर मतदाताओं से वोट करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि उ.प्र. नगर निकाय चुनाव-2023 का आज अंतिम चरण है। सभी सम्मानित मतदाताओं से अपील है कि ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए लोकतंत्र के इस उत्सव में अवश्य सहभागी बनें। मतदान जरूर करें। आपका अमूल्य वोट आपके नगर निकाय को और अधिक सशक्त बनाएगा। ध्यान रहे, पहले मतदान, फिर जलपान!
झारखंड में गर्मी से नहीं मिल रही राहत, राजधानी रांची में गर्मी से परेशान मरीज....
11 May, 2023 01:08 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
झारखंड की धरती तप रही है। आधा दर्जन जिलों में तापमान 40 के पार पहुंच चुका है। फिलहाल राहत के भी आसार नहीं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन से चार दिनों तक तापमान में कुछ खास बदलाव नहीं होगा।
40 डिग्री के पार हो सकता है पारा
गर्मी से आमजनों में असहजता की स्थिति है। सुबह 11 बजने के बाद से ही तेज धूप का असर दिखने लगता है। पूर्वानुमान के अनुसार झारखंड के 16 जिलों में अगले 4 दिनों के अंदर पारा 40 डिग्री के पार रहने की उम्मीद है।
ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किया है।
तूफान मोचा को लेकर अलर्ट
चक्रवाती तूफान मोचा को लेकर कई जिलों को अलर्ट जारी किया गया है। बंगाल की खाड़ी के लो प्रेशर जोन के कारण चक्रवाती तूफान बनने की संभावना है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक मोचा का असर झारखंड में कम ही पड़ेगा। इसके बंगाल की दक्षिण-पूर्व खाड़ी और इससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक दबाव के रूप में तेज होने की संभावना है।
इसके बाद बंगाल की मध्य खाड़ी और उससे सटे उत्तर अंडमान सागर की ओर लगभग उत्तर की ओर बढ़ते हुए चक्रवाती तूफान के तेज होने की संभावना है। केंद्र के वरीय विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि मोचा प्रारंभिक चरण में है और चक्रवात के अन्य मापदंडों को एक मजबूत चक्रवात में विकसित होने के बाद ही सूचना सार्वजनिक की जाएगी।
11 से 14 मई तक दोपहर या शाम के समय आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। जबकि 15 मई को राज्य में कहीं-कहीं वर्षा की संभावना है।
रांची में गर्मी का सितम
राजधानी में गर्मी अपना कहर बरपा रही है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक चला गया है। शहर में आम लोग तो परेशान हैं ही, सबसे अधिक परेशानी रिम्स में इलाज कराने पहुंच रहे मरीजों को उठानी पड़ रही है।
मरीजों के परिवजन यह कहते हुए सुने जा रहे हैं कि यहां इलाज तब कराएं जब गर्मी की मार से बच सकें।
रिम्स के न्यूरो वॉर्ड में एसी-पंखा खराब होने के कारण मरीज गर्मी से परेशान रहे। गर्मी से बचने के लिए मरीज खूद पंखा घर व दुकानों से खरीदकर लाने को मजबूर है। वहीं न्यूरो वॉर्ड में सबसे अधिक नस से सबंधित मरीज पहुंचते है। गर्मी में रिम्स में ऐसा ही इलाज चलता रहा तो इलाज से पहले ही गर्मी से मरीजों की जान चली जाएगी।
पिछले 24 घंटे की बात करें तो राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस गोड्डा का जबकि सबसे कम न्यूनतम 23 डिग्री गढ़वा का रिकार्ड किया गया है। वहीं राजधानी रांची का अधिकतम 38.6 और न्यूनतम 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।
बिहार : पुलिस से भाग रहे स्कॉर्पियो सवार शराब धंधेबाजों ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो मौत....
11 May, 2023 12:43 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिहार में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं, शराब धंधेबाजों का भी तांडव जारी है। मुधबनी के झंझारपुर के कन्हौली एनएच 57 पर शराब लदी स्कॉर्पियो ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई।
बता दें कि पुलिस से भाग रहे स्कॉर्पियो सवार शराब धंधेबाज ने झंझारपुर थाना क्षेत्र के कन्हौली एनएच 57 पर स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। हादसे के बाद एक शराब धंधेबाज भागने में कामयाब रहा। हालांकि, पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया और स्कॉर्पियो जब्त कर ली।
जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात स्थानीय गश्ती पुलिस को देख स्कॉर्पियो चालक अपनी गाड़ी को भगाने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो कन्हौली के समीप स्कूटी को टक्कर मारकर धंधेबाज पुल से नीचे कूद गया। पुलिस ने पीछा कर एक धंधेबाज को पकड़ा लिया।
गिरफ्तार धंधेबाज जिले के लदनियां का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। शव पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेजा गया है।
Accident: कबाड़ी की दुकान में घुसी स्कॉर्पियो कार, चार की मौत, 2 गंभीर
11 May, 2023 11:05 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
आगरा | एटा के थाना पिलुआ के पास बृहस्पतिवार की सुबह करीब सात बजे स्कॉर्पियो कार कबाड़ी की दुकान में घुस गई। तेज रफ्तार होने के चलते मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक ने जिला अस्पताल लाते समय दम तोड़ दिया। दो लोगों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।मृतकों के नाम और पते अभी तक स्पष्ट नहीं हो पा रहे हैं। कार में सवार घायल बोलने की स्थिति में नहीं हैं, इसके चलते स्पष्ट नहीं हो पा रहा कि मृतक और घायल कहां के रहने वाले हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
भीषण हादसा : स्कूल बस का इंतजार कर रहे बच्चों को कार ने रौंदा, तीन की दर्दनाक मौत
11 May, 2023 10:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
आगरा । डौकी क्षेत्र में गुरुवार को सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया। स्कूल बस के इंतजार में सड़क किनारे खड़े बच्चों को कार ने रौंद दिया। इनमें से तीन बच्चों की मृत्यु हो गई। जबकि दो को गंभीर हालत में हास्पिटल में भर्ती कराया है।गुस्साए ग्रामीणों ने फतेहाबाद-आगरा रोड पर जाम लगा दिया। हादसा गुरुवार सुबह आठ बजे हुआ। डौकी के गांव बास महापत में बच्चे सड़क किनारे खड़े होकर स्कूल बस का इंतजार कर रहे थे।तभी फतेहाबाद रोड की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने पांच बच्चों को रौंद दिया। कुछ बच्चों ने सड़क किनारे भागकर जान बचाई।बच्चों ने गांव में जाकर स्वजन को बताया। वे मौके पर पहुंच गए और रोड पर जाम लगा दिया। एसीपी फतेहाबाद सौरभ सिंह ने बताया कि हादसे में तीन बच्चों की मृत्यु हुई है। दो को हास्पिटल में भर्ती करा दिया है। ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है।
Weather: प्रयागराज का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
10 May, 2023 01:35 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
लखनऊ | मई के दूसरे सप्ताह में प्रदेश के ज्यादातर शहरों में पारे ने तेजी दिखाई है। प्रयागराज मंगलवार को सबसे गर्म रहा, यहां का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि झांसी का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री रहा।वाराणसी का तापमान 42.2 डिग्री दर्ज हुआ। हमीरपुर, बस्ती, फुरसतगंज, फतेहपुर, चुर्क बलिया, गोरखपुर में भी पारा मई में पहली बार 40 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया।मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बुधवार को भी मौसम शुष्क रहने के आसार हैं और 20 से 30 किमी. की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
पॉलीटेक्निक की प्रवेश परीक्षाएं 20 से 30 जून के बीच
10 May, 2023 01:11 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
लखनऊ | पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन प्रवेश परीक्षाएं अब 20 से 30 जून के बीच प्रस्तावित की गई हैं। इसका विस्तृत कार्यक्रम जल्द जारी किया जाएगा। पूर्व में प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से प्रवेश परीक्षाएं एक से पांच जून के बीच प्रस्तावित थीं।प्रवेश आवेदन की तिथि भी 15 मई से बढ़ाकर 25 मई कर दी गई है। परिषद के सचिव राम रतन ने बताया कि विद्यार्थियों को प्रवेश परीक्षा संबंधित विस्तृत व अपडेट जानकारी परिषद की वेबसाइट पर दी जाएगी।अब तक प्रवेश के लिए 2.38 लाख सीटों के सापेक्ष 3.17 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इसमें से 2.67 अभ्यर्थियों ने सभी औपचारिकता पूरी कर प्रवेश आवेदन शुल्क भी जमा कर दिया है।
बिना वोटर आईडी कार्ड के भी कर सकते हैं मतदान
10 May, 2023 01:02 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार मंगलवार शाम पांच बजे थम गया। 11 मई को बरेली मंडल के चारों जिलों में मतदान है। अब मतदाताओं को अपनी जिम्मेदारी निभानी है। मतदान जरूर करें। अगर आपके पास मतदाता पहचान पत्र नहीं है तो 14 और ऐसे विकल्प हैं, जिन्हें अपना कर आप मतदान कर सकते हैं।
ये हैं विकल्प
आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड,
राज्य/ केंद्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्थानीय निकाय अथवा पब्लिक लिमिटेड कंपनियों की ओर से जारी किए गए फोटो पहचान पत्र
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों पोस्ट ऑफिस द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक
फोटोयुक्त पेंशन अभिलेख, भूतपूर्व सैनिक की पेंशन बुक, पेंशन भुगतान आदेश, वृद्धावस्था पेंशन की पासबुक
फोटोयुक्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पहचान पत्र, फोटोयुक्त शस्त्र लाइसेंस, फोटोयुक्त दिव्यांग प्रमाण पत्र
श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड
राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनसीआर) के अंतर्गत रजिस्ट्रार जनरल इंडिया द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड
सांसदों विधायकों विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र राशन कार्ड
कार सवार को बदमाशों ने बाइक से ओवरटेक कर लूटा ब्रेसलेट व चेन....
10 May, 2023 12:59 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जौनपुर में नेवढ़िया थाना क्षेत्र के खेतापुर महारथपुर गांव निवासी रणजीत सिंह मंगलवार की शाम मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के मोकलपुर गांव में अपने बहन के यहां परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पूजा पाठ में सम्मलित होने गए थे। वहां से लौटते समय नेवढ़िया थाना क्षेत्र के इटाये बाजार में पहुंचे तो फॉर्चूनर गाड़ी को दो बदमाश बाइक से ओवरटेक करने लगे। करीब एक किलोमीटर दूर बर्राह पुल के पास फॉर्च्यूनर के आगे अपनी बाइक बदमाशों ने लगा दी और बदमाशों ने किसी को फोन किया। 2 मिनट के अंदर 4 लोग और आ गए।
गाड़ी में सवार रणजीत सिंह को पंच व डंडे से मारकर लहूलुहान कर दिया। आरोप है कि उनके गले की चेन व हाथ का ब्रेसलेट लूट लिया। रणजीत सिंह के साथ अन्य लोगों ने 112 नंबर पुलिस को सूचना दी। 112 नंबर की पुलिस घटनास्थल पर न पहुंचकर उनको इटाए बाजार आने को कहा। पीड़ित जब वहां पहुंचे तो रणजीत सिंह का बहता खून देखकर 112 पुलिस घबरा गई और तुरंत हॉस्पिटल जाने की सलाह दी।
पीड़ित रात में करीब 11.30 बजे मड़ियाहूं पहुंचे तो निजी चिकित्सालय के चिकित्सकों ने हाथ उठा लिया और इलाज करने में असमर्थता जताई। किसी प्रकार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं में उनका इलाज हो पाया। इसके बाद पीड़ित रात में ही नेवढ़िया थाना पहुंचा तो थाने के लोग सुबह आने को बोल कर घर जाने को कहे । इस संबंध में थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि लूट नहीं है मारपीट की घटना है।
शॉर्ट सर्किट से जर्जर तारों में हुआ ब्लास्ट, घबराए लोग....
10 May, 2023 12:36 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
आजमगढ़ के रानी की सराय में बिजली विभाग की लापरवाही के चलते मंगलवार की रात सवा आठ बजे के करीब स्टेशन रोड पर कुछ लोगों की जान बच गई। जर्जर तारों में शॉर्ट सर्किट के कारण तार तेज आवाज के साथ टूटकर जमीन पर आ गिरा। जहां तार गिरा वहीं एक व्यक्ति का मकान है। बाहर टीन शेड डाल रखा है, संयोग ही था कि बाहर कोई नहीं था, नहीं तो किसी का जान भी जा सकती थी। उधर तार में ब्लास्ट के चलते स्टेशन रोड पर दर्जनों मकान की बिजली गुल हो गई।
लोगों ने बताया कि इसके पूर्व 16 अप्रैल को भी रेलवे स्टेशन मोड़ पर तारों में फाल्ट से बिजली गुल हो गई थी। इसकी सूचना लोगों ने विभाग को दी। उस दौरान तार जोड़कर आपूर्ति बहाल कर दी गई। लोगों ने जेई से इस तार को बदलने की मांग की। जेई ने जल्द तारों को बदलने का आश्वासन दिया लेकिन आज तक तार नहीं बदला गया। एक पखवारा बाद मंगलवार की रात सवा आठ बजे के करीब फिर तारों में फाल्ट के चलते आपूर्ति ठप हो गई। इस गर्मी में बिजली गुल रहने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि विभाग के लोगों से कई बार जर्जर तारों को बदलने की शिकायत की गई। लेकिन तारों को नहीं बदला जा रहा है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द तारों को नहीं बदला गया तो वे सड़क पर उतर आंदोलन को बाध्य होंगे।
मौसम में आया बदलाव, मई के दूसरे सप्ताह में पारे ने दिखाई तेजी....
10 May, 2023 12:29 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मई के दूसरे सप्ताह में प्रदेश के ज्यादातर शहरों में पारे ने तेजी दिखाई है। प्रयागराज मंगलवार को सबसे गर्म रहा, यहां का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि झांसी का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री रहा।
वाराणसी का तापमान 42.2 डिग्री दर्ज हुआ। हमीरपुर, बस्ती, फुरसतगंज, फतेहपुर, चुर्क बलिया, गोरखपुर में भी पारा मई में पहली बार 40 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बुधवार को भी मौसम शुष्क रहने के आसार हैं और 20 से 30 किमी. की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।