छत्तीसगढ़ (ऑर्काइव)
सांप के काटने से किशोरी की मौत....
18 Jul, 2023 12:19 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कोरबा स्थित उरगा थाना क्षेत्र के सोहागपुर गांव में रहने वाली एक किशोरी की सांप के काटने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अमाना अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी, तभी उसे जहरीले सांप ने काट लिया। पता चलते ही परिजनों ने उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान अमाना की मौत हो गई। अमाना की मौते से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराके उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। बारसात के चलते इस समय जीव-जंतुओं बाहर निकल आए है। इनमें कई जहरीले जीव भी शामिल हैं, जिनके काटने से इंसान का बचना मुश्किल है। जहरीले जीवों के काटने से मौत की खबरें भी सामने आ रही हैं। ऐसा ही एक मामला कोरबा जनपद के उरगा थाना क्षेत्र के सोहागपुर गांव से सामने आया है। यहां अमाना नाम की एक किशोरी अपने घर के सामने गलियारे पर झाड़ू लगा रही थी। इसी दौरान उसे सांप ने काट लिया। परिजनों को जब इस बात की जानकारी हुई तो वे किशोरी को लेकर सीधे जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने किशोरी का उपचार शुरु किया। बावजूद इसके उसकी जान नहीं बच सकी और उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अमाना कक्षा 11 की पढ़ाई कर रही थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराके उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
तेज रफ्तार बस ने वाहन में मारी जोरदार टक्कर, कई घायल....
18 Jul, 2023 12:04 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जगदलपुर नेशनल हाईवे पर मंगलवार की सुबह एक तेज रफ्तार यात्री बस और मुर्गी से भरे ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई।। हादसे में ट्रक चालक का यात्री बस में सवार को चोट आई है। जिन्हें इलाज के लिए मेकाज ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार बस और सामने से आ रहे मुर्गी वाहन का आसना के पास सुबह करीब छह बजे आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में बस में सवार करीब आधा दर्जन लोगों को चोट आई है। वहीं, मुर्गी वाहन चालक बुरी तरह से घायल हो गया, उसका पैर ट्रक में फंस गया। घटना की जानकारी लगते ही कोतवाली पुलिस, यातायात पुलिस मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी। वहीं, मुर्गी वाहन चालक बुरी तरह से फंसने के कारण उसे निकालने के लिए नगर सेना सेनानी एस मार्बल के निर्देश पर एसडीआरएफ की टीम को कटर मशीन के साथ बुलाया गया। जहां एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चालक को वाहन से निकालने के बाद 108 की मदद से मेकाज भेजा गया।
छत्तीसगढ़ में दो दिन तक होगी भारी बारिश.....
18 Jul, 2023 11:27 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी दी है। इसके साथ ही अन्य क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार है। हालांकि अब लगातार हो रही वर्षा पर ब्रेक लगेगा। बीते तीन दिनों से रायपुर सहित छत्तीसगढ़ में हो रही बारिश के चलते मुख्य मार्गों के साथ ही बहुत से गल्ली मुहल्ले भी जलमग्न हो गए है।
मौसम विभाग का इन क्षेत्रों में आरेंज अलर्ट
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, जांजगीर और बलौदाबाजार जिलों में कुछ क्षेत्रों में भारी से अति भारी वर्षा और रायपुर जिले के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा हो सकती है। इन क्षेत्रों के लिए आरेंज अलर्ट जारी है। इसके साथ ही दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, बस्तर, दंतेवाड़ा, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर जिले के लिए यलो अलर्ट जारी है।
लगातार बारिश से घरों में घुसा पानी
रविवार रात हुई बारिश के चलते रायपुर के कुछ क्षेत्रों में तो घरों के अंदर पानी घुस आया और लोग रात भर घर से पानी निकालने में लगे रहे। इसके साथ ही पानी निकासी की व्यवस्था न होने के कारण ओवरब्रिज के नीचे भी पानी भर गया, और लोग परेशान होते रहे।
शनिवार से शुरू हुई इस बारिश के साथ ही रविवार रात को हुई बारिश के चलते रायपुर के शीतला कालोनी कुशालपुर, जोरा, प्रोफेसर कालोनी, जलविहार कालोनी, कमल विहार के कुछ क्षेत्र सहित बहुत सी बस्तियों में जलभराव हुआ। इसके साथ ही मोवा ओवरब्रिज के नीचे भी पानी भर गया।
आज कुछ क्षेत्रों में भारी से अति भारी वर्षा
इसके चलते राहगीरों की परेशानी और ज्यादा बढ़ गई। रायपुर का अधिकतम तापमान भी दो डिग्री गिरकर 28.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसूनी तंत्र के प्रभाव से मौसम का मिजाज तो ऐसा ही रहेगा। मंगलवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है।
इन क्षेत्रों में हुई बारिश
आरंग 14 सेमी. शिवरीनारायण 10 सेमी, मस्तूरी-महामुंद 9 सेमी, लाभांडी-रायपुर,माना रायपुर 8 सेमी, नवागढ़-गीदम-पलारी-बिलाईगढ़ 7 सेमी, पामगढ़-तिल्दा-भानुप्रतापुर 6 सेमी वर्षा हुई। इनके साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई।
छत्तीसगढ़ में आज से शुरू होगा विधानसभा का चार दिवसीय मानसून सत्र....
18 Jul, 2023 11:21 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर। विधानसभा का चार दिवसीय मानसून सत्र मंगलवार से शुरू हो रहा है। सत्र में सरकार की तरफ से करीब तीन हजार करोड़ का प्रथम अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। इसके साथ ही छह संशोधन विधेयक भी पेश किया जाएगा। वहीं, विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव के माध्यम से सरकार को घेरने की कोशिश करेगी।
18 जुलाई से 21 जुलाई तक चलने वाले सत्र के लिए विधायकों ने 550 सवाल लगाए हैं। सत्र के पहले दिन वैशाली नगर के दिवंगत भाजपा विधायक विद्यारतन भसीन और अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री भानुप्रताप सिंह को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
वहीं, पहले दिन सदन में बैठक व्यवस्था भी अलग नजर आएगी। मंत्री रविंद्र चौबे की सीट पर उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और पूर्व मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम की सीट पर नवनियुक्त मंत्री मोहन मरकाम बैठेंगे। इसके साथ ही प्रश्नकाल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्री मोहम्मद अकबर, रुद्र गुरु के विभागों के सवालों पर चर्चा होगी।
आखिरी विधानसभा सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष में भिड़ंत
आखिरी विधानसभा सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच महासंग्राम होगा। सत्ता पक्ष जहां सौगातों की घोषणा के साथ चुनाव मैदान में उतरेगा। वहीं, विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव के माध्यम से चुनावी मुद्दे सेट करेगा। आखिरी सत्र में विधायकों ने भी सक्रियता के साथ सवाल पूछे हैं। विधायकों ने 550 सवाल लगाए हैं, जिसमें 274 तारांकित सवाल हैं।
राज्य सरकार के प्रवक्ता और मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दे नहीं है। अविश्वास प्रस्ताव के बहाने सिर्फ उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश है। कांग्रेस विधायक विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने सत्र में कम समय को मुद्दा बनाते हुए कहा कि सरकार चर्चा से भाग रही है। चार दिन का सत्र सिर्फ अनुपूरक बजट पास कराने के लिए लाया गया है।
सदन के पटल पर रखे जाएंगे यह संशोधन विधेयक
सदन के पटल पर रखे जाएंगे यह संशोधन विधेयक सदन के पटल पर मंत्री उमेश पटेल निजी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक पटल पर रखेंगे। इसके साथ ही मंत्री रविंद्र चौबे छत्तीसगढ़ विधान मंडल सदस्य निरर्हता संशोधन विधेयक और मंत्री जय सिंह अग्रवाल वाणिज्य कर संशोधन विधेयक पटल पर रखेंगे।
छत्तीसगढ़ में किसानों को बांट रहे नकली कीटनाशक.....
18 Jul, 2023 11:16 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों को नकली कीटनाशक थमाया जा रहा है। कुछ कीटनाशक दुकानदार कंपनी के मूल उत्पाद की जगह नकली यानी उसी नाम से निर्मित करवाकर उत्पाद को किसानों को बेचकर रहे हैं। यह शिकायत एफएमसी कंपनी के उप महाप्रबंधक राजीव कुमार दत्ता ने कृषि विभाग से की है।
कंपनी ने दुकानों का लाइसेंस निरस्त करने की मांग की
कंपनी ने प्रदेश की 40 दुकानों की सूची भी दी है, जहां से नकली कीटनाशक किसानों को बांटा गया है। कंपनी ने आरोप लगाया है कि उनके उत्पाद फरटेरा-4 केजी के स्थान पर नकली उत्पाद बनाकर जिलों के डीलर के द्वारा बेचा जा रहा है। कंपनी ने इन दुकानों का लाइसेंस निरस्त करने की मांग की है।
मामले में कृषि संचालनालय ने मांगी रिपोर्ट
मामले में कृषि संचालनालय ने रायपुर, धमतरी, गरियाबंद, बलौदाबाजार, महासमुंद, दुर्ग, बेमेतरा, बालोद, कवर्धा, खैरागढ़, राजनांदगांव, बिलासपुर, सारंगढ़-बिलाईगढ़, जांजगीर-चांपा और बस्तर से सात दिन के भीतर जांच करके रिपोर्ट मांगी है। यह पहली दफा नहीं है जब प्रदेश में किसानों को नकली कीटनाशक थमाया गया हो। इसके पहले भी विभाग ने लगातार जांच में नकली कीटनाशक बेच रहे डीलरों को पकड़ा है।
जगह-जगह खुली हैं दुकानें
जानकारों का कहना है कि प्रदेश में खाद, बीज व कीटनाशक की सैकड़ों दुकानें हैं, जो गांव-गांव खुल गई हैं। कीटनाशक विक्रेता बेरोकटोक किसानों को गुमराह कर अपना माल बेच रहे हैं। कंपनी ने पत्र में लिखा है कि छत्तीसगढ़ में किसानों के फसल के उत्पादन में भारी गिरावट आएगी। जिससे किसानों का आर्थिक नुकसान भी होगा। और इससे परेशान होकर किसान आत्महत्या जैसे कदम उठाने के लिए मजबूर होंगे।
नकली कीटनाशक का बाजार बना छत्तीसगढ़
केस 01
13 जुलाई को दुर्ग में कृषि के उप संचालक ललित मोहन के निर्देश पर टीम ने मेसर्स सुंदरम एग्रोटेक कंपनी में छापा मारा था। यहां बिना लेबल के 58 लीटर पौध संरक्षण औषधि मिली है।
केस 02
कृषि विभाग ने 17 नवंबर 2022 को सहदेवपाली में मदन प्रसाद धनुहार वल्द महादेव प्रसाद के मकान में छापा मारा था। बायर क्राप साइंस लिमिटेड कंपनी के नकली उत्पाद नेटिवो कीटनाशक के भरे हुए और खाली पैकेट बरामद किए थे। मार्च 2023 में इनके विरुद्ध कार्रवाई की है।
केस 03
जनवरी 2023 बालोद जिला कृषि उप संचालक को जिले के कोसागोदी गांव में नकली खाद बनाए जाने की सूचना मिली थी, यहां विभाग ने 60 बोरी नकली खाद पकड़ी थी।
छत्तीसगढ़ कृषि विभाग के अपर संचालक एससी पदम ने कहा, प्रदेश के कुछ जिलों में मूल कंपनी के उत्पाद की जगह नकली कीटनाशक बेचने की शिकायत मिली है। इसके बाद इन दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करने को जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है।
भारतीय किसान संघ के प्रदेश महामंत्री के नवीन शेष ने कहा, नकली कीटनाशक खेतों में डाला गया तो इसका असर फसल उत्पादन पर पड़ेगा। किसान कर्ज लेकर खेती करता है, खेती चौपट होने से कर्जा कैसे चुकाएगा। इन परिस्थितियों में ही किसान आत्महत्या के लिए मजबूर हो जाता है। इसका पूरा दोष कृषि विभाग और शासन-प्रशासन का होगा। कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
छत्तीसगढ़ को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों से मिलेगा भूमि सम्मान....
18 Jul, 2023 11:07 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों 18 जुलाई 2023 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ को भूमि सम्मान मिलेगा। साथ ही प्रदेश के दो जिलों सरगुजा और बेमेतरा को भी भूमि प्रबंधन और प्रशासन के लिए भूमि सम्मान प्लेटिनम सर्टिफिकेट से सम्मानित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश को भूमि प्रबंधन के लिए सम्मान मिलना पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है। उन्होंने प्रदेश के राजस्व विभाग और सरगुजा तथा बेमेतरा जिला प्रशासन को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल इंडिया लैंड रिकार्ड मार्डनाईजेशन प्रोग्राम (डीआइएलआरएमपी) अंतर्गत प्रदेश में बेहतर काम हुए है जिससे आम लोगों को भूमि संबंधी जानकारियां मिलना आसान हुआ है।
इसलिए मिलेगा सम्मान
जानकारी के मुताबिक प्रदेश में डिजिटल इंडिया लैंड रिकार्ड मार्डनाईजेशन प्रोग्राम (डीआइएलआरएमपी) अंतर्गत प्रदेश में भूमि प्रबंधन से जुड़े 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुके हैं। इसी तरह भूमि प्रबंधन से जुड़े चार घटकों, लैंड रिकार्ड का डिजिटाइजेशन, पंजीयन कार्यालय से समन्वय, माडल रिकार्ड रूम की स्थापना में प्रदेश के सरगुजा और बेमेतरा जिले में शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुके है। ये जिले भूमि प्रबंधन में देश के शीर्ष जिलों में शामिल है।
डबरा में डूबने से लड़की की मौत....
17 Jul, 2023 04:13 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में रविवार शाम 15 साल की लड़की की डबरा में डूबने से मौत हो गई। लड़की नहाने के लिए गई थी। इसी दौरान उसे मिर्गी का दौरा पड़ गया। जब काफी देर बाद भी घर नहीं लौटी तो परिजन तलाश करने निकले। इसके बाद हादसे का पता चला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामला परपा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, बुरुंगपाल निवासी शंकर की इकलौती बेटी कुमारी गीता रविवार शाम को घर से 100 मीटर दूर डबरा में नहाने के लिए गई थी। वहां से घंटों बाद भी गीता नहीं लौटी तो पिता उसकी तलाश करने के लिए निकले। जहां उसका कपड़ा दिखाई दिया। इसके बाद डबरा में उसे तलाश किया तो गीता डूबी हुई मिल गई। परिजन उसे निकालकर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि मना करने के बाद भी गीता डबरा में नहाने के लिए गई थी। पुलिस ने सोमवार को शव परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
अरपा नदी में नहाने गई तीन बहनों की डूबकर हुई मौत....
17 Jul, 2023 03:42 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र के सेंदरी इलाके में एक ही परिवार की तीन बच्चियों की अरपा नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रेत के अवैध खनन से बने गड्ढे के कारण तीनों बहनों की मौत हुई है। मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। बच्चियों की पहचान पूजा पटेल, धनेश्वरी पटेल, रितु पटेल के रूप में हुई है। बच्चियों की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो रोकर बुरा हाल है।
हेड कांस्टेबल ने की फायरिंग, 30 राउंड चलाई गोलियां....
17 Jul, 2023 03:37 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक हेड कांस्टेबल ने सीएएफ कैंप में सोमवार को फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि जवान ने करीब 30 राउंड गोलियां चलाई हैं। फायरिंग हवा में की गई है। हालांकि इसे लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ सकी है। अफसर मौके पर पहुंचे हुए हैं। घटना दुर्गुकोंदल थाना क्षेत्र के करलापाल स्थित सीएएफ कैंप की बताई जा रही है। एसपी दिव्यंग पटेल ने बताया कि घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि फायरिंग मामले की जांच कर रहे हैं। अभी सिर्फ फायरिंग करने की शुरुआती जानकारी ही सामने आई है।
वंदे भारत एक्सप्रेस में पत्थरबाजी, मामला दर्ज....
17 Jul, 2023 12:19 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
वंदे भारत एक्सप्रेस में पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि ट्रेन में एक ही दिन दो अलग-अलग सेक्शनों में पत्थरबाजी हुई है। यह घटना राजनांदगांव और तिल्दा- हथबंद स्टेशन के बीच हुई है। अज्ञात पत्थरबाजों के खिलाफ भाटापारा और राजनांदगांव में मामला दर्ज कर आरपीएफ ने पत्थरबाजों की तलाश शुरू कर दी है।
चरोटा भाजी खाने से महिला की उपचार के दौरान हुई मौत....
17 Jul, 2023 12:07 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जगदलपुर के विश्रामपुरी थाना क्षेत्र के पांडेपारा बड़ेराजपुर में रहने वाली महिला ने अपने खाने के लिए जंगल से भाजी तोड़कर उसकी सब्जी बनाई। जिसे खाने के बाद अचानक वह बीमार हो गई। जिसके बाद उसे उपचार के लिए मेकाज लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि बड़ेराजपुर पांडेपारा थाना विश्रामपुरी में रहने वाली महिला आशो बाई ने 11 जुलाई की शाम को अपने घर आंगन के आगे बाड़ी से चरोटा भाजी को तोड़कर उसकी सब्जी बनाई। घर पर वह अकेली ही थी, जिस कारण सिर्फ उसने ही सब्जी खाई। खाना खाकर आराम कर रही थी कि तभी अचानक शाम को उसे उल्टी होना शुरू हो गया, जिसके बाद शाम को जब पति घर पहुंचा तो उसे उल्टी करता देखा। उसे उपचार के लिए बड़े राजपुर ले जाया गया, जहां उसकी बिगड़ती तबियत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे कोंडागांव जिला अस्पताल भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे 15 जुलाई को मेकाज रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान 16 जुलाई को महिला ने दम तोड दिया, परिजनों का कहना था की जब महिला ने सब्जी बनाई थी तब उसका पति काम पर गया हुआ था। वहीं, बेटा भी घर पर नहीं था।
लगातार झमाझम बारिश, इन जिलों में अलर्ट जारी....
17 Jul, 2023 12:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
छत्तीसगढ़ में मानसून फिर एक्टिव हो गया है। पिछले तीन दिनों से प्रदेश के कई इलाकों में लगातार झमाझम बारिश हो रही है। मौमस विभाग ने 24 घंटे में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में अच्छी बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। कल 18 जुलाई से सिस्टम (बंगाल की खाड़ी में) बनने से प्रदेश में बारिश हो रही है। मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा के अनुसार, निम्न दाब का क्षेत्र ओडिशा और उससे लगे गंगेटिक पश्चिम बंगाल और झारखंड के ऊपर स्थित है। इसके साथ ऊपरी हवा का एक चक्रवात 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है। मानसून द्रोणिका गंगानगर, नारनौल, अलीगढ़, वाराणसी, डाल्टनगंज, निम्न दाब का केंद्र और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है। ऐसे में आज प्रदेश के अधिकतर जगहों पर हल्की मध्यम बारिश होने और फिर गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है । एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। मुख्यतौर पर भारी बारिश बिलासपुर संभाग के जिलों और उससे लगे रायपुर और दुर्ग संभाग के जिलों हो सकती है।
रायपुर में सुबह से ही बारिश
आज राजधानी रायपुर में सुबह से ही बारिश हो रही है। काले बादल छाए हुए हैं। इसके बाद भी सावन सोमवार होने से श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। रविवार को कांकेर, गरियाबांद, बलौदाबाजार, बालोद, मुंगेली, मोहला-मानपुर समेत कई जिलों में बारिश हुई है। बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। बारिश होने से पारे में गिरावट जारी है।
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, 17 जुलाई सुबह 10 बजे तक प्रदेश के सरगुजा, जशपुर, पेंड्रा, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर, बेमेतरा, और कबीरधाम जिला में एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है। प्रदेश के कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, रायपुर, बलौदाबाजार, दुर्गऔर बस्तर जिलों में एक-दो स्थानों पर मध्यम बारिश होने की संभावना है।
18 जुलाई को अलर्ट
18 जुलाई सुबह 8:30 बजे तक प्रदेश के सरगुजा, जशपुर, कोरिया, पेंड्रारोड, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, जांजगीर, दुर्ग, बेमेतरा और कबीरधाम जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के सरगुजा, बलरामपुर, कोरबा, रायपुर, बलौदाबाजार, दंतेवाड़ा, और सुकमा जिलों में एक-दो स्थानों पर मध्यम बारिश होने की संभावना है।
महिलाएं बैठी हड़ताल पर कांकेर शहर की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई....
16 Jul, 2023 05:24 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
छत्तीसगढ़ के कांकेर में डोर- टू-डोर कचरा कलेक्शन का काम करने वाली महिला कर्मचारी शनिवार से सात दिवसीय हड़ताल पर चली गई हैं। उनके हड़ताल पर जाने से नगर समेत जिले के सभी नगर पंचायत में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन भी ठप हो गया है। महिला कर्मचारी अपनी तीन सूत्रीय मांग लेकर हड़ताल पर हैं और प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की शासन- प्रशासन को चेतावनी दी है।
नगर पंचायतों में काम कर रहीं 260 महिलाएं
मिशन क्लीन सिटी के जिलाध्यक्ष ग्वालिन बाई साहू ने बताया कि कांकेर नगर निकाय क्षेत्र समेत जिले के नगर पंचायतों में घर-घर से कचरा उठाने का काम करने के लिए 260 महिलाएं 2017 से काम कर रही है। नगर निकाय क्षेत्र कांकेर में तीन आरएमएम सेंटर में 60 महिलाएं काम कर रही है। मिशन क्लीन सिटी के तहत बेरोजगार महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए उनको स्वच्छता अभियान में जोड़ा गया। यहां पर उनको पांच हजार मासिक मानदेय पर काम पर नियुक्त किया गया है।
10 घंटे काम के मिलते हैं छह हजार रुपये
उन्होंने बताया कि, महिलाएं सुबह 7 बजे से घर-घर जाकर सूखा-गीला कचरा एकत्र कर उसे सेंटर पहुंचाती हैं। यहां पर कचरा को छांट कर गीला और सूखा कचरा अलग-अलग करते हैं। दिन भर काम करने के बाद शाम को 5 बजे वे घर पहुंचती हैं। करीब 10 घंटे काम के बदले में उनको प्रतिमाह पांच हजार वेतन दिया जा रहा था। प्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार बनी तो 2019 में उन्होंने मानदेय में एक हजार का वृद्धि की, अब उनको छह हजार मानदेय मिल रहा है। इतनी महंगाई में इससे घर नहीं चलता है।
तीन सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन
महिला सफाई कर्मचारियों ने मांग की है कि, उनको कलेक्टर दर पर वेतनमान दिया जाए। सप्ताह के रविवार को छुट्टी दी जाए और सभी कर्मचारियों का पीएफ राशि काटी जाए। स्वच्छता अभियान की महिलाएं जिला मुख्यालय में 15 से 17 तक तीन दिवसीय हड़ताल पर रहेंगी। इसके बाद वे लोग 18 से 21 तक चार दिन रायपुर में प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन में शामिल होंगी। एक सप्ताह तक वे हड़ताल पर रहेंगे। इससे शहर में फिर गंदगी का अंबार नजर आने लगा है। बारिश में गंदगी फैलने से महामारी का खतरा बना रहेगा।
नवोदय विद्यालय के 100 छात्र-छात्राओं को आई फ्लू....
16 Jul, 2023 05:07 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मस्तूरी मल्हार स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में आई फ्लू फैल गया है। यहां करीब 100 छात्र-छात्राएं इसकी चपेट में हैं। इसके बाद स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। स्कूल में कैंप लगाकर बच्चों की जांच की जा रही है। डॉक्टरों ने साफ पानी के साथ साफ कपड़े और बिस्तर का उपयोग करने के निर्देश दिया है। बताया जा रहा है कि बैक्टीरिया, वायरस, फंगल के संपर्क में आने से बच्चे संक्रमित हुए हैं।
मानसून के साथ होगी तेज़ बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट....
16 Jul, 2023 04:48 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। अगले 24 घंटे में प्रदेश के अधिकांश जगहों पर हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। वहीं एक-दो स्थानों पर वज्रपात गिरने और भारी बारिश होने की संभावना है। रायपुर शहर में बादल छाए रहेंगे और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। यहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। कुछ दिनों से प्रदेश में बारिश न होने से लोग गर्मी से काफी परेशान थे। बारिश होने से लोगों को राहत मिली है। बीते दिन शनिवार को दोपहर के बाद राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में जमकर बारिश हुई है। दोपहर के बाद बारिश देर रात तक हुई। कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बारिश हुई। इससे कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति भी बन गई है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में बारिश की गतिविधि में बढ़ोतरी की संभावना है। अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट होने की भी संभावना है। बीते दिन शनिवार को जशपुर, कबीरधाम, कोरबा, सरगुजा, पेंड्रा, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली जैसे कुछ जगहों पर भारी बारिश हुई है। वहीं बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बलरामपुर, कोरिया कोंडागांव, बस्तर, सुकमा इन जिलों में काम हुई है। मानसून द्रोणिका गंगानगर, हिसार, अलीगढ़, उरई, सीधी, डाल्टनगंज, दीघा और दक्षिण पूर्व से पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है। ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवर्ती परिसंचरण उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उड़ीसा गंगा और पश्चिम बंगाल के तटों पर औसत समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है। इसकी ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है ,जो अगले दो-तीन दिनों के दौरान उत्तर उड़ीसा और उससे सटे गंगी है पश्चिम बंगाल और झारखंड होते हुए पश्चिम उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक 17 जुलाई सुबह 8: 30 बजे तक प्रदेश के सरगुजा, जशपुर, पेंड्रा, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर, बेमेतरा, और कबीरधाम जिला में एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है। प्रदेश के कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, रायपुर, बलौदाबाजार, दुर्गऔर बस्तर जिलों में एक-दो स्थानों पर मध्यम बारिश होने की संभावना है।
दूसरे दिन की अलर्ट
17 को सुबह 8:30 से 18 जुलाई सुबह 8:30 बजे तक प्रदेश के सरगुजा, जशपुर, कोरिया, पेंड्रारोड, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, जांजगीर, दुर्ग, बेमेतरा और कबीरधाम जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के सरगुजा, बलरामपुर, कोरबा, रायपुर, बलौदाबाजार, दंतेवाड़ा, और सुकमा जिलों में एक-दो स्थानों पर मध्यम बारिश होने की संभावना है।
संभावित प्रभाव
लगातार बारिश वर्षा होने से मौसम विभाग में संभावित प्रभाव बताते हुए कहा कि स्थानीय बाढ़ निचले इलाकों में जल भराव और मुख्य रूप से उपरोक्त क्षेत्रों में शहरी क्षेत्रों में अंडर पासों का बंद होना, कृषि क्षेत्रों में जलजमाव के कारण फूल, पत्तियां, फल गिरना, बड़ी सफल फसलों को नुकसान, भारी वर्षा के कारण दृश्यता में कमी शहरों में जलभराव के कारण मुख्य सड़कों में यातायात बाधित होने से यात्रा का समय बढ़ जाता है, सड़कों में फिसलन का बढ़ जाना।