मध्य प्रदेश (ऑर्काइव)
कर्ज से होगी मेट्रो की राह आसान
2 Aug, 2023 01:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। इंदौर मेट्रो रेलवे को न्यू डेवलपमेंट बैंक से 1600 करोड़ रुपये ऋण मिल गया है। अब इस राशि से मेट्रो के निर्माण की राह आसान होगी। इंदौर में मेट्रो के एलिवेटेड हिस्से में न्यू डेवलपमेंट बैंक (एनडीबी) से ऋण लेने की प्रक्रिया लंबे समय से चल रही थी। 10 जुलाई को एनडीबी के प्रतिनिधियों ने ऋण स्वीकृति संबंधित दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए जा चुके हैं। एनडीबी से ऋण के रूप में 1600 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसमें से इंदौर मेट्रो के लिए जैसे-जैसे जरूरत होगी, उपयोग किया जा सकेगा। इससे इंदौर मेट्रो के लिए कोच खरीदी की प्रक्रिया व एलिवेटेड हिस्से में निर्माण कार्य की राह आसान होगी।
उल्लेखनीय है कि इंदौर में मेट्रो रेल परियोजना के काम के लिए 3200 करोड़ रुपये की दरकार है। इसमें से एनडीबी द्वारा 1600 करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृत हो जाने के बाद अब मेट्रो के भूमिगत भाग में एशियन डेवलपमेंट बैंक से 1600 करोड़ रुपये का ऋण मिलने का भी इंतजार किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि अभी तक इंदौर में मेट्रो निर्माण के लिए अभी तक केंद्र व राज्य सरकार द्वारा 20-20 प्रतिशत राशि इक्विटी के रूप में मिली है। अभी तक इसी राशि को मेट्रो के निर्माण में खर्च किया जा रहा था।
75 कोचों की खरीदी पर खर्च होंगे 700 करोड़ रुपये
इंदौर मेट्रो को न्यू डेवलपमेंट बैंक से ऋण के रुप में स्वीकृत हुए 1600 करोड़ रुपये में से 550 करोड़ रुपये पावर सप्लाई, विद्युतीकरण, सब स्टेशन के निर्माण पर खर्च होंगे। वहीं ऋण की राशि में से 700 करोड़ रुपये से इंदौर में मेट्रो के लिए 75 कोच खरीदे जाएंगे। उल्लेखनीय है कि इंदौर में 25 सेट ट्रेनों का संचालन होगा। एक सेट में तीन कोच होंगे। ऋण राशि में से 350 करोड़ रुपये मेट्रो के एलिवेटेड हिस्से के निर्माण व अन्य कार्यों पर खर्च होंगे। इंदौर में सिंतबर में होने होने वाले ट्रायल रन के लिए 3 कोच जल्द ही इंदौर पहुंचेंगे। ऐसे में इन तीन कोचों के लिए इंदौर मेट्रो रेल कार्पोरेशन लि. कंपनी एनडीबी से मिले ऋण की राशि में से 27 करोड़ रुपये खर्च करेगा।
जनवरी 2024 तक एशियन डेवलपमेंट बैंक से राशि मिल पाएगी
इंदौर मेट्रो के लिए न्यू डेवलपमेंट बैंक से 1600 करोड़ रुपये की राशि ऋण के रूप में मिलने के बाद अब भूमिगत भाग के निर्माण के लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) से 1600 करोड़ रुपये का ऋण मिलना शेष है। पिछले दिनों एडीबी के अधिकारियों ने इंदौर में मेट्रो के भूमिगत भाग का सर्वे किया था। इस मार्ग पर अलायमेंट व अन्य कार्य होना शेष हैं। ऐसे में संभावना है कि जनवरी 2024 तक एशियन डेवलपमेंट बैंक के साथ ऋण स्वीकृति के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर हो सकेंगे।
मालवा-निमाड़ के दावेदारों की कुंडली ले गए अमित शाह
2 Aug, 2023 12:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की पूरी कमान सीधे गृह मंत्री अमित शाह के हाथों में ही रहेगी, यह अब साफ हो गया है। वे मालवा-निमाड़ के दावेदारों की कुंडली और वहां के समीकरण साथ ले गए हैं। यह भी लिस्ट ले गए हैं कि कब कौन हारा और कब जीता। लोकल कारण क्या रहे, इस पर समीक्षा भी की जा रही है। रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इंदौर आए थे। वे यहां के संगठन के नेताओं का स्पष्ट संदेश देकर गए हैं कि चुनाव में किसी भी हाल में 2018 जैसी स्थिति नहीं बनना चाहिए। 37 में से अधिकतर सीटें भाजपा को जीतना है। यह चर्चा मैरियट होटल में करीब 1 घंटे तक बैठक में की गई। इसमें चुनाव को लेकर संगठन किस तरह महत्वपूर्ण भूमिका में रहकर काम करेगा यह फैसले लिए गए।
बताया जा रहा है कि होटल में बंद कमरे में चली बैठक में शाह ने साफ शब्दों में कहा कि आप ऊपर बैठे नेताओं के सामने शक्ति प्रदर्शन करने की जगह बूथ पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं पर ध्यान दें। बूथ कार्यकर्ता ही चुनाव जिताते हैं, मंच पर बैठे नेता नहीं। आप लोगों ने समितियां बना दी। कार्यकर्ताओं को पद दे दिए हैं लेकिन अब उन्हें काम भी दें। आप उनको जो टास्क दें उसकी हर 15 दिन में समीक्षा करें। मैं हर माह रिपोर्ट लूंगा ताकि आपकी और उनकी सक्रियता बनी रहे।
भाजपा सूत्रों ने बताया कि बैठक में शाह का पूरा फोकस बूथ कार्यकर्ता और इंदौर संभाग की 37 सीटों पर था। शाह ने बैठक में जिला वार सभी 9 जिलों की समीक्षा की। बताया जा रहा है कि इसके साथ ही वह 37 सीटों की 2018 की हार-जीत की समीक्षा रिपोर्ट और संभावित प्रत्याशियों की लिस्ट और अन्य जानकारी दिल्ली लेकर गए हैं। सूत्रों का कहना है कि बैठक में उन्होंने यह भी कहा कि इन 37 सीटों पर पार्टी जिसे भी टिकट दे आपको अपने कार्यकर्ताओं से प्रत्याशी का चेहरा देखकर नहीं बल्कि कमल का फूल देखकर काम करने के लिए कहना है।
सूत्रों ने बताया कि शाह ने बैठक में शामिल नेताओं से कहा कि शक्ति केंद्रों को भी काम पर लगा दें। अकसर देखने में आया है कि बूथ कार्यकर्ता चुनाव में बाहर निकलते हैं और फिर निष्क्रिय हो जाते हैं। ऐसा ना हो, इसकी मॉनिटरिंग करें। बता दें कि इंदौर में 341 शक्ति केंद्र हैं, संभाग में कुल 1886 हैं, वहीं 11 हजार बूथ हैं। बताया जा रहा है कि बैठक में शाह ने कहा कि कोई भी कार्यकर्ता नकारात्मक ना सोचे ना बात करें। सबके मन में मेरी सरकार सबसे अच्छी सरकार की बात होनी चाहिए। सूत्रों ने बताया कि बैठक में एक जिलाध्यक्ष ने राय देना शुरू किया तो शाह ने सख्त लहजे में कह दिया की मैं भी छोटा नेता हूं। छोटे-छोटे काम आपको बताए जा रहे हैं। जो बताया जा रहा है, वह किया जाए।
बता दें कि 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को मालवा-निमाड़ में तगड़ा झटका लगा था। भाजपा उस चुनाव में इंदौर संभाग की 37 में से 21 सीटों पर हारी थी। भाजपा संभाग की सिर्फ 16 सीटों पर ही जीत दर्ज करा पाई थी।
कांग्रेस ने चला आदिवासी कार्ड
2 Aug, 2023 11:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कांतिलाल भूरिया बने चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष
भोपाल। विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर आदिवासी कार्ड चल दिया है। पार्टी ने विधानसभ चुनाव अभियान समिति की घोषणा कर दी है। जिसका अध्यक्ष वरिष्ठ नेता कांतिलाल भूरिया को बनाया है। गौरतलब है कि 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को आदिवासियों को सबसे अधिक वोट मिला था। इसलिए पार्टी ने इस बार आदिवासियों को साधने की दिशा में यह बड़ा कदम उठाया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खडग़े ने मध्य प्रदेश के लिए चुनाव अभियान समिति का गठन किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री और विधायक कांतिलाल भूरिया को इस समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, अरुण यादव, अजय सिंह, विवेक तंखा, नकुलनाथ, सज्जन सिंह वर्मा को समिति सदस्य बनाया गया है।
कांग्रेस ने मप्र में इस साल के आखिर में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज अपनी प्रदेश इकाई के लिए चुनाव अभियान समिति का गठन किया, जिसकी अध्यक्षता पार्टी के वरिष्ठ नेता कांतिलाल भूरिया करेंगे। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए चुनाव अभियान समिति के गठन को स्वीकृति प्रदान की। जानकारी के मुताबिक, समिति में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के अलावा 30 से अधिक वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है। एक दिन पहले ही कांग्रेस ने पार्टी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया था।
कांतिलाल भूरिया के नेतृत्व वाली कांग्रेस की 34 सदस्यीय टीम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह, सुरेश पचौरी, अरुण यादव, अजय सिंह राहुल, विवेक तन्खा, राजमणि पटेल, सज्जन सिंह वर्मा, एनपी प्रजापति, केपी सिंह कक्काजू, लक्ष्मण सिंह, बाला बच्चन, तरुण भनोट, ओंकार सिंह मरकाम, विजयलक्ष्मी साधो, राजेन्द्र सिंह, हिना कांवरे, लाखन सिंह यादव, सुखदेव पांसे, जीतू पटवारी, कमलेश्वर पटेल, सुरेन्द्र सिंह हनी बघेल, रामनिवास रावत, नकूल नाथ, सुरेन्द्र चौधरी, आरिफ मसूद, महेन्द्र जोशी, शोभा ओझा, अशोक सिंह, राजीव सिंह, अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक, ओबीसी विभाग के अध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस के अन्य प्रकोष्ठों के प्रमुख शामिल हैं। इस साल के अंत होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस 15 अगस्त के पहले कई अन्य समितियों का भी गठन कर सकती है।
दरअसल, मध्य प्रदेश की राजनीति में आदिवासी वोट बैंक की खासी अहमियत मानी जाती है। यहां आदिवासी वोट बैंक को सत्ता की चाबी माना जाता है। यानी जिस पार्टी को आदिवासी समुदाय का समर्थन मिलता है, उसे सत्ता मिलना भी तय माना जाता है। इसकी वजह भी है, राज्य की 47 विधानसभा सीटें अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए लिए आरक्षित हैं। यही कारण है कि कांग्रेस के साथ भाजपा भी इन सीटों पर खास फोकस कर रहे हैं। अब कांग्रेस एक कदम आगे बढ़ते हुए चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष आदिवासी वर्ग से आने वाले कांतिलाल भूरिया को बनाया गया है।
कांग्रेस इन समितियों में क्षेत्रीय संतुलन का ध्यान रखते हुए अपने वरिष्ठ नेताओं को स्थान देने की कोशिश कर रही है। सहयोगी संगठनों के प्रदेश अध्यक्षों को भी इनमें शामिल किया जाएगा। इसे चुनाव अभियान समिति के गठन भी भी देखा जा सकता है। इसमें कांग्रेस ने अपने आनुसांगिक संगठनों के प्रमुखों को जगह दी है।अभियान समिति ही निर्धारित करेगी कि कब, कहां और किस नेता के कार्यक्रम कराने हैं।
मध्य प्रदेश में कांग्रेस की अभी राजनीतिक मामलों की समिति ही थी। इसमें सभी वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है। प्रत्याशियों के चयन के लिए भी समिति का गठन होगा। समन्वय, प्रचार-प्रसार और सत्कार समिति का भी गठन होना है। इन समितियों में कमलनाथ की अहम भूमिका होगी। प्रत्याशी चयन के लिए अभी जो आवेदन आ रहे हैं,उन्हें सर्वे करने वाली एजेंसियों को दिया जा रहा है, ताकि मैदानी स्थिति का आकलन हो सके। सर्वे में जो भी नाम आएंगे। उस पर स्क्रीनिंग कमेटी विचार कर आगे बढ़ाएगी।
भाजपा की न्यू जॉइनिंग टोली की हुई बैठक
2 Aug, 2023 10:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले दल बदल का दौर जारी है। इसे देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने न्यू जॉइनिंग टोली का गठन किया है। भाजपा में एंट्री से पहले नेताओं की स्क्रीनिंग होगी। इसे लेकर भाजपा प्रदेश कार्यलाय में न्यू जॉइनिंग टोली की बैठक हुई। मीटिंग के बाद समिति प्रभारी नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कई लोग भारतीय जनता पार्टी के संपर्क में हैं। वहीं मंत्री कमल पटेल ने कहा कि भाजपा में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है।
मंगलवार को न्यू जॉइनिंग टोली की पहली बैठक भाजपा कार्यालय में बैठक हुई। जिसमें सदस्यता को लेकर रणनीति बनाई गई। भाजपा सदस्यता देने से पहले कुंडली खंगालेगी। नए लोगों को सदस्यता देने से पहले उसकी कुंडली खंगाली जाएगी। कुंडली देखने के बाद ही विक्षपी नेताओं को भाजपा में सदस्यता मिलेगी। इस मीटिंग में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, नरोत्तम मिश्रा, कमल पटेल, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और हितानंद शर्मा मौजूद रहे।
न्यू ज्वाइनिंग टोली की पहली बैठक भाजपा कार्यालय में बैठक हुई। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, नरोत्तम मिश्रा, कमल पटेल, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और हितानंद शर्मा मौजूद रहे। बैठक के बाद मंत्री कमल पटेल ने मीडिया से चर्चा में कहा- अपराधियों की भाजपा में कोई जगह नहीं है। सबको भाजपा में जोड़ा जाएगा। लेकिन, आपराधिक पृष्ठभूमि वालों को स्थान नहीं मिलेगा। हमारी पार्टी में शामिल होने वालों की लंबी कतार है।
भाजपा संगठन की ओर से बनाई गई न्यू जॉइनिंग टोली यह तय करेगी कि जो नेता और कार्यकर्ता भाजपा में शामिल होने वाले हैं उनकी कोई आपराधिक पृष्ठभूमि तो नहीं है। महिला उत्पीडऩ, छेड़छाड़, यौन अपराधों जैसे संगीन मामलों में आरोपी तो नहीं है। पार्टी में एंट्री के पहले छवि का भी ध्यान रखा जाएगा। यह भी देखा जाएगा कि भाजपा में शामिल होने के इच्छुक नेता ने पीएम नरेन्द्र मोदी, अमित शाह, सीएम शिवराज सहित पार्टी के किसी सीनियर नेता के खिलाफ बयानबाजी तो नहीं की। इसके साथ ही पार्टी की टीम उस नेता का सोशल मीडिया अकाउंट भी देखेगी।
चुनाव के पहले भाजपा ने मप्र के अलग-अलग इलाकों की जाति, वर्गों को साधने के लिए सामाजिक टोली बनाई है। इस टोली में क्षेत्रवार नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। ये नेता अपने इलाकों की जातियों और सामाजिक संगठनों से चर्चा करके उनकी समस्याएं और नाराजगी को समझेंगे।
मप्र में बसपा की चुनावी तैयारी
2 Aug, 2023 10:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव लडऩे की बहुजन समाज पार्टी ने भी तैयारी तेज कर दी है। सतना की रामपुर बघेलान सीट के लिए सेवानिवृत तहसीलदार मणिराज पटेल को प्रत्याशी घोषित कर अन्य प्रत्याशियों का चयन तेज कर दिया गया है। पार्टी सबसे पहले उत्तर प्रदेश से लगे जिलों की विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा करेगी। चुनाव के पहले पार्टी की प्रदेश में बड़ी सभा करने की भी तैयारी है।
सितंबर में प्रस्तावित इस सभा को पार्टी सुप्रीमो मायावती संबोधित करेंगी। इसके लिए स्थान और दिन निर्धारित किया जा रहा है। इसके पहले पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद की अगस्त में भोपाल में सभा हो सकती है। प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल ने बताया कि टिकट के लिए बड़ी संख्या में दावेदारों के आवेदन आ रहे हैं।
नाम निर्धारित करने का काम जल्द शुरू होगा। अगस्त में पार्टी पदाधिकारी राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मिलेंगे और आदिवासियों पर बढ़ रहे अत्याचार और अन्य मामलों पर ज्ञापन देंगे। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए भी काम चल रहा है।
भाजपा घोषणा पत्र समिति की पहली बैठक में हुआ निर्णय
2 Aug, 2023 09:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता जयंत मलैया का उत्साह इनदिनों सातवें आसमान पर है। विधानसभा चुनाव हारने के बाद से हाशिए पर चले गए मलैया को जब से घोषणा पत्र समिति का अध्यक्ष बनाया गया है उनकी सक्रियता बढ़ गई है। सांगठनिक दायित्वों से दूर रहने वाले जयंत मलैया को इस बार संगठन ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। इसलिए उनकी सक्रियता चर्चा का विषय बनी हुई है। मलैया को जब से बड़ा दायित्व मिला है, वे तत्परता से काम में जुट गए हैं। मंगलवार को विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर बनाई गई भाजपा की घोषणा पत्र समिति की पहली बैठक प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई। पूर्व वित्त मंत्री और मेनिफेस्टो कमेटी के चीफ जयंत मलैया ने इस बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में जनता को प्रभावित करने वाले मुख्य मुद्दों पर इस बैठक में चर्चा हुई। इस बैठक में मेनिफेस्टो कमेटी के चीफ जयंत मलैया, चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेन्द्र सिंह तोमर, मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, राज्यवर्धन सिंह, अजय प्रताप सिंह, सेवानिवृत्त आईएएस कवींद्र कियावत, एसएनएस चौहान, दीपक विजयवर्गीय, अतुल सेठ, मनोज पाल यादव, इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव और डॉ. विनोद मिश्रा शामिल हुए।
भाजपा का घोषणा पत्र तैयार करने के लिए पब्लिक से सुझाव लेने के लिए भाजपा एक सिस्टम तैयार करेगी। आम लोग नेताओं, पदाधिकारियों के जरिए सुझाव दे सकेंगे। पार्टी इसके लिए ऑनलाइन सुझाव मंगाने के लिए एक पोर्टल भी बनाने पर चर्चा हुई। बैठक के बाद मप्र के एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने कहा- आज हमारी घोषणापत्र समिति की बैठक हुई है। बैठक में सबसे पहले इस बात पर चर्चा हुई कि कैसे हम हर वर्ग के साथ वो अगले पांच साल भाजपा से मप्र के विकास में संयुक्त रूप से क्या-क्या सोचते हैं। उनकी सबकी सोच आने के बाद, उनपर चर्चा करने के बाद आगे का तय होगा। हर संभाग और हर जिले में हम सुझाव लेंगे। फिजिकल बॉक्स लगाएंगे और ऑनलाइन सुझाव भी लेंगे। पहले सुझाव आएंगे फिर उनपर चर्चा होगी। एक महीने में सुझाव लेने का काम एक महीने में पूरा हो जाएगा। मेनिफेस्टो कमेटी के चीफ जयंत मलैया खुद हर संभाग स्तर पर जाएंगे और बैठकें करेंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा- मंगलवार को घोषणापत्र समिति की पहली मीटिंग थी। हमने सारे रोडमैप की तैयारी की है। जनआकांक्षाओं को एकत्रित करते हुए हर व्यक्ति को कैसे हम अपने साथ जोड़ें। उनके जो सुझाव हैं। लोग विकास के बारे में जो विचार करते हैं प्रदेश के बारे में जो लोग सोचते हैं। ऐसे सभी वर्गों को जोडऩे का काम करेंगे। एक ऐसा मेनिफेस्टो जो अपने मध्यप्रदेश को कांग्रेस के राज में जो बीमारु राज था। उसे विकसित राज्य भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बनाया। अब यह स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनेगा इस परिकल्पना के आधार पर बीजेपी का मेनिफेस्टो बनेगा।
कांग्रेस की चुनावी टीम तैयार
2 Aug, 2023 08:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने मप्र में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव और अगले साल में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने इलेक्शन कैंपेन कमेटी (चुनाव प्रचार अभियान समिति) और चुनाव समिति की घोषणा कर दी है। 32 सदस्य की कैंपेन कमेटी का अध्यक्ष आदिवासी नेता और विधायक कांतिलाल भूरिया को बनाया है। प्रदेश चुनाव समिति का अध्यक्ष कमलनाथ को बनाया गया है। इसमें सभी फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन के स्टेट हेड समेत 20 सदस्यों को शामिल किया गया है।
मध्य प्रदेश चुनाव समिति में चेयरमैन कमलनाथ, डॉ. गोविंद सिंह, दिग्विजय सिंह, सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव, अजय सिंह राहुल, विवेक तन्खा, राजमणि पटेल, नकुलनाथ, सज्जन सिंह वर्मा, विजयलक्ष्मी साधौ, तरुण भनोत, ओमकार सिंह मरकाम, सुखदेव पांसे, बाला बच्चन, जीतू पटवारी, कमलेश्वर पटेल, आरिफ मसूद समेत सभी फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन के स्टेट हेड को शामिल किया गया है।
15 दिन में हेलमेट नहीं लगाने वाले 36892 वाहन चालकों पर कार्रवाई
1 Aug, 2023 09:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । मध्य प्रदेश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सात जुलाई से सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम एवं विशेष अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश भर में अभियान के पहले 15 दिन में हेलमेट नहीं पहनने वाले 36 हजार 892 वाहन चालक और सवारी के विरुद्ध अर्थंदंड की कार्रवाई की गई है। वहीं, सीट बेल्ट नहीं बांधने वाले नौ हजार 875 लोगों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई विभिन्न जिलों में पुलिस बल ने की है। यह अभियान सात सितंबर तक चलेगा।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (पुलिस प्रशिक्षण अनुसंधान संस्थान) जी जनार्दन ने बताया कि प्रदेश में पहली बार दो माह का अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य यह है कि सड़क दुर्घटनाओं के प्रति अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जा सके। यातायात नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध सख्ती भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में प्रदेश में 54 हजार 432 सड़क दुर्घटनाओं में 13 हजार 427 लोगों की मृत्यु हुई थी। इनमें 47 प्रतिशत की मृत्यु हेलमेट नहीं लगाने और 13 प्रतिशत की सीट बेल्ट नहीं लगाने के कारण हुई है। लोगों को सीट बेल्ट और हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित किया जाए तो इन मौतों को रोका जा सकता है।
देश की तीन प्रतिष्ठित कंपनी मध्य प्रदेश में 1300 करोड़ का निवेश करेगी
1 Aug, 2023 08:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । देश की तीन प्रतिष्ठित कंपनी मध्य प्रदेश में 13 सौ करोड़ रुपये का निवेश करेगी। टेकफैब इंडिया, गुलशन पालिओल्स और ग्रीनको ग्रुप के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मंगलवार को मंत्रालय में भेंट कर निवेश की इच्छा जताई। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में उद्योगों और निवेश के लिए स्वस्थ वातावरण विद्धमान है। राज्य सरकार का उद्योगों के प्रति हर संभव सहयोग और स्वागत का भाव है। मुख्यमंत्री से टेकफैब इंडिया के प्रबंध संचालक अनंत कनोई, गुलशन पालीओल्स की आरुषि जैन और ग्रीनको ग्रुप के प्रबंध संचालक अनिल चलमलसेट्टी ने भेंट की। टेक्सटाईल इंजीनियरिंग और इंजीनियरिंग फेब्रिकेशन में विशेषज्ञता रखने वाली टेकफैब इंडिया कंपनी मंडीदीप में 100 करोड़ रुपये के निवेश से सड़क निर्माण में उपयोगी सामग्री की इकाई प्लग एंड प्ले आधार पर स्थापित करने की इच्छुक है।
यह समूह भोपाल के पास वेयरहाउसिंग यूनिट भी स्थापित करना चाहता है। इसी तरह 40 वर्षों से अनाज और खनिजों से विशेष रसायन बना रहा 1200 करोड़ रुपये के टर्न ओवर वाला गुलशन पालिओल्स छिंदवाड़ा में डिस्टलरी प्लांट संचालित है। गुलशन पालिओल्स 200 करोड़ के निवेश से प्रदेश में रासायनिक विनिर्माण इकाई स्थापित करने का इच्छुक है, जिसमें लगभग एक हजार से अधिक व्यक्तियों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। समूह ने इकाई के लिए नरसिंहपुर जिले में जमीन चिन्हित की है। इसी तरह नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में कार्य कर रहा ग्रीनको ग्रुप के प्रबंध संचालक चलमलसेट्टी ने नीमच जिले में 10 हजार करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित 1920 मेगावाट क्षमता की पम्प स्टोरेज परियोजना की क्षमता वृद्धि के संबंध में चर्चा की।
प्रेमी संग भागने के लिए युवती ने की नाना की हत्या
1 Aug, 2023 07:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
ग्वालियर । मध्य प्रदेश के सिरोल इलाके में एक नातिन ही अपने नाना के मौत का कारण बन गई। अपने प्रेमी के साथ भागने के लिए लड़की ने अपने नाना-नानी के नूडल्स में नींद की गोली मिला दी। जिसके बाद दोनों की हालत काफी गंभीर हो गई थी। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी नातिन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।सिरोल इलाके में रहने वाले किशनलाल संखवार और उनकी पत्नी कंठश्री अपने बेटे सोनू और नातिन काजल के साथ रहते थे।
काजल का बंटी संखवार नाम के एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा थ। एक दिन काजल ने अपने प्रेमी के साथ भागने की योजना बनाई। इसके लिए उसने एक दिन नूडल्स बनाई और उसमें नींद की गोली डाल दी।काजल ने यह मैगी अपने नाना, नानी और उनके बेटे सोनू को खिला दी। इसके बाद किशनलाल संखवार और उनकी पत्नी कंठश्री की हालत बेहद गंभीर हो गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान किशनलाल की मौत हो गई और उनकी पत्नी की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।
मध्य प्रदेश सरकार की उद्यम क्रांति योजना से शुरू कर पाएंगे स्टार्टअप
1 Aug, 2023 06:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए एक अहम कदम उठाया गया है। युवाओं मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्टार्टअप के लिए लोन देगी।शिवराज सरकार की इस पहल से युवा खुद के उद्योग को स्थापित कर पाएंगे। हालांकि, इस लोन के लिए युवाओं को ज्यादा परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी, क्योंकि इसकी गारंटी भी सरकार ही लेती है। जिससे उन्हें लोन आसानी से मिल पाएगा।
क्या है उद्यम क्रांति योजना?
दरअसल, उद्यम क्रांति योजना को मध्य प्रदेश सरकार ने युवाओं के लॉन्च किया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इस योजना की शुरुआत की थी। यह योजना सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के अंतर्गत आती है। उद्यम क्रांति योजना के तहत युवाओं को बैंक लोन उपलब्ध करवाया जाता है। इसकी गारंटी सरकार लेती है।
बता दें शिवराज सरकार ने राज्य के युवाओं को खुद का रोजगार स्थापित करने के लिए इस उद्यम क्रांति योजना को शुरू किया है। इस योजना के माध्यम से उन युवाओं को रोजगार मिल सकेगा, जो इस समय बेरोजगार हैं। इसके अलावा वह खुद के स्टार्टअप को भी इसके माध्यम से शुरू कर सकेंगे।इस योजना के तहत सरकार द्वारा बैंकों के माध्यम से कोलेटरल फ्री ऋण उपलब्ध कराया जाता है। साथ ही ब्याज अनुदान के जरिए ऋण लागत कम कर परियोजना की व्यवहार्यता को बढ़ाया जाता है, ताकि प्रदेश में अधिक से अधिक छोटे उद्योग स्थापित हो सके।
योजना के लिए क्या है सही उम्र?
इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक की उम्र 18 से 45 साल के बीच होना चाहिए।
इसके अलावा आवेदक का 8वीं पास होना जरूरी है।
साथ ही आवेदक के परिवार की वार्षिक आय को भी जांचा जाएगा। 12 लाख रुपये से अधिक वार्षिक आय न होने पर ही इसका लाभ मिल पाएगा।
इसके साथ ही आवेदक किसी बैंक अथवा वित्तीय संस्था में डिफाल्टर न हो।
साथ ही वह केंद्र सरकार की किसी अन्य स्वरोजगार योजना का लाभ न ले रहा हो।
आवेदन प्रक्रिया
बता दें कि आवेदक के इस योजना का लाभ उठाने के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र में आवेदन करना होगा। इसके बाद आवेदक की पात्रता की जांच की जाएगी। जांच के बाद लोन प्रक्रिया के लिए आवेदन बैंक भेजा जाएगा। इसके बाद बैंक 6 माह के भीतर आवेदन पर निर्णय लेगा। जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी होगी, उसके एक माह के बाद आवेदक को लोन दे दिया जाएगा।
योजना के तहत और क्या मिलेंगे लाभ?
जानकारी के अनुसार, इस योजना के तहत लोन लेने वाले आवेदकों को ब्याज पर 3 फीसदी सब्सिडी दी जाती है। साथ ही उन्हें बैंक की गारंटी फीस उपलब्ध करवाई जाती है। यह सुविधा अधिकतम सात साल के लिए दिए जाने का प्रावधान है। योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए संबंधित जिले के जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र में संपर्क किया जा सकता है।
भाजपा में नए लोगों को सदस्यता देने से पहले खंगाली जाएगी कुंडली
1 Aug, 2023 05:59 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में चुनाव है। इससे पहले नेताओं का इधर से उधर आने जाने का सिलसिला तेज हो जाता है। भाजपा ने अब पार्टी में नेताओं की एंट्री के लिए न्यू जॉइनिंग टोली बनाई है। यह टोली पार्टी में आने वाले नेताओं की कुंडली खंगालेंगी। इस नई व्यवस्था के मापदंडों पर खरे उतरने पर ही पार्टी की सदस्यता मिलेगी। न्यू जॉइनिंग टोली समिति के प्रभारी गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा है।
इस समिति में कई वरिष्ठ नेता को शामिल किया गया है। यह समिति तय करेंगी कि पार्टी में आने वाले नेता पर कोई महिला उत्पीड़न जैसे गंभीर आपराध के आरोप तो नहीं है। न्यू जॉइनिंग टोली समिति की पहली बैठक में केंद्रीय मंत्री और चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, मंत्री कमल पटेल शामिल हुए।
बैठक के बाद मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कई लोग पार्टी में शामिल होने के लिए आतुर है। पुराने नेताओं का मान न घटे इसका ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि लगातार कई लोग पार्टी में आने को आतुर है। वहीं, मंत्री कमल पटेल ने कहा कि पार्टी में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में नेता इच्छुक है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई आपराधिक छवि के व्यक्ति को पार्टी में जगह ना मिले।
दुष्कर्म की शिकार 13 साल की नाबालिक मासूम बनी मां
1 Aug, 2023 05:55 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मध्यप्रदेश के विदिशा में 13 साल की नाबालिक ने बच्चे को जन्म दिया। बच्चा सात महीने का है। बच्चे और मां की हालत नाजुक बनी हुई है। दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि नाबालिक मासूम के साथ पड़ोस के युवक ने दुष्कर्म किया था, जिसके चलते पीड़िता गर्भवती हो गई थी।जानकारी के अनुसार नाबालिग पांच बहने और एक भाई हैं।
पीड़िता के पिता को बीमारी हो गई थी। जिसके चलते उन्हें इलाज के लिए इंदौर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।पीड़िता अपने भाई और बहनों के साथ घर पर रहती थी। इस दौरान पड़ोस में रह रहे अनजान युवक ने मौका पाकर घर में घुसकर नाबालिक के साथ दुराचार किया। परिवार में चल रही परेशानियों की वजह से नाबालिक ने इस बात को छुपाकर रखा।
कुछ समय बाद नाबालिग गर्भवती हो गई। जब बच्ची की हालत बिगड़ने लगी तो उसने अपनी मां को अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। तबीयत बिगड़ने पर बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने सात माह के बच्चे को जन्म दिया है। फिलहाल बच्चे और नाबालिग मां की हालत गंभीर है।
दस साल बाद जुलाई मेें 18 इंच से ज्यादा बारिश
1 Aug, 2023 05:51 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
इंदौर | मानसून देरी से आ ने के बावजूद इस बार जुलाई में अच्छी बारिश हुई है। इस बार जुलाई माह में 18 इंच पानी बरसा ।इससे पहले 2013 मेें 22 इंच बारिश जुलाई में हुई थी। दस साल में दूसरी बार शहर मेें इतना पानी बरसा है। जुलाई मेें धूप भी कम ही निकली। 31 दिनों में 27 दिनों तक बारिश का कभी रिमझिम तो कभी झमाझम बारिश हुई, हालांकि एक दिन में सर्वाधिक बारिश ज्यादा नहीं हुई।
सिर्फ एक ही दिन पौने तीन इंच पानी 24 घंटे में गिरा था।2013 के बाद 2015 में 15 इंच से ज्यादा बारिश हुई थी। बीते दस सालों में सबसे कम इंच बारिश 2021 में हुई थी। तब जुलाई में सिर्फ 7 इंच पानी ही बरसा था। मौसम विभाग के अनुसार अगस्त माह में भी अच्छी बारिश होगी। 5 अगस्त के बाद तेज बारिश का दौर चलेगा। बारिश के सीजन में इंदौर में 40 इंच तक बारिश होती है। अभी आधा कोटा पूरा हो चुका हैै।
जुलाई माह में औसत वर्षा 313. 5 मिलीमीटर है।जुलाई माह में सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड 1973 का है उस वर्ष माह में 773. 8 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड दर्ज की गई थी। जुलाई माह में 24 घंटो में सर्वाधिक 10 अगस्त 1981 का जब 212. 6 मिलीमीटर यानि ( 8. 37 इंच ) रिकॉर्ड दर्ज की गई थी। इससे पहले 24 घंटे में सर्वाधिक वर्षा 293. 4 मिली मीटर ( 11. 56 इंच ) 27 जुलाई 1913 में दर्ज की गई थी। वर्ष 2013 में जुलाई माह में 563. 88 मिलीमीटर यानि 22. 2 इंच वर्षा रिकॉर्ड दर्ज की गई थी।
चुनाव से पहले अधिकारियों को सौंपी गई नई जिम्मेदारी
1 Aug, 2023 05:48 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । राजधानी में विधानसभा चुनाव से पहले कलेक्टर आशीष सिंह ने जिले में नए सिरे से कार्य विभाजन कर अधिकारियों को प्रभार सौंपा है। इसके अनुसार आशुतोष शर्मा को हुजूर और प्रभारी डिप्टी कलेक्टर विनोद सोनकिया को बैरसिया तहसील का एसडीएम बनाया है।इसके साथ ही ज्वाइंट कलेक्टर रविशंकर राय को उपजिला निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डिप्टी कलेक्टर मुनव्वर खान, राजेश सोरते, निधि चौकसे और अजय शर्मा को भी जिम्मेदारी सौंपी जानी है।इन अफसरों ने हाल में ही भोपाल में ज्वाइनिंग दी है।
बता दें कि जिले के दो अपर कलेक्टर और पांच एसडीएम का तबादला भोपाल से बाहर होने के बाद नई पदस्थापना में आए अधिकारियों को सोमवार को प्रभार सौंपा है। इसके अनुसार अपर कलेक्टर प्रकाश सिंह चौहान को दक्षिण और अंकिता धाकरे को मुख्यालय एडीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई। एडीएम हरेंद्र नारायण उत्तर और भूपेंद्र गोयल एडीएम मुख्यालय दो का पहले से काम देख रहे है।इन अफसरों को सौंपे गए काम में भी बदलाव किया गया है। कोलार में पदस्थ एसडीएम क्षितिज शर्मा के विदिशा तबादले के बाद यहां आशुतोष गोस्वामी को एसडीएम बनाया गया है। एमपी नगर और कोलार तहसील में पहले से पदस्थ प्रभारी डिप्टी कलेक्टरों को सर्कल की जिम्मेदारी नहीं दी गई है।