मध्य प्रदेश (ऑर्काइव)
मुख्यमंत्री चौहान भगवान महाकालेश्वर की संध्या आरती में शामिल हुए
22 Mar, 2023 11:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर की संध्या आरती में शामिल हुए। सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक बहादुरसिंह चौहान, बहादुरसिंह बोरमुंडला, राजेन्द्र भारती, विशाल राजौरिया, सत्यनारायण खोईवाल, जगदीश अग्रवाल, अनिल जैन कालूहेड़ा सहित महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति सदस्य समेत वरिष्ठ अधिकारी, जन-प्रतिनिधि व नागरिक उपस्थित रहे।
श्रीमहाकाल लोक द्वितीय चरण के निर्माण कार्य समय-सीमा में ही पूर्ण हो : मुख्यमंत्री चौहान
22 Mar, 2023 11:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ने गुरूवार को उज्जैन में श्रीमहाकाल लोक स्थित कंट्रोल रूम में श्रीमहाकाल लोक के द्वितीय चरण के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिये कि निर्माण कार्यों की गति और गुणवत्ता का ध्यान रखा जाये। जिन कार्यों की समय-सीमा जून एवं जुलाई में पूर्ण करने की है, उसी के अनुरूप निर्माण कार्यों को पूर्ण किया जाये। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीमहाकाल लोक के आसपास का विकास एवं श्रद्धालुओं के लिये सुविधाओं का विकास सिंहस्थ-2028 को ध्यान में रखते हुए किया जाये।
कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने प्रेजेंटेशन से द्वितीय चरण के विभिन्न निर्माण कार्यों की जानकारी दी। बताया गया कि शिखर दर्शन, आपातकालीन द्वार, कोटि तीर्थ का जीर्णोद्धार एवं फसाड का कार्य गति के साथ पूरा किया जा रहा है। द्वितीय चरण में महाराजवाड़ा परिसर का उन्नयन तथा हैरिटेज धर्मशाला के पुनरुपयोग का कार्य, महाराजवाड़ा बेसमेंट पार्किंग निर्माण, नीलकंठ वन मार्ग का विकास और नीलकंठ वन का विकास कार्य भी जारी है। उक्त सभी निर्माण कार्य जून माह तक पूर्ण हो जायेंगे। साथ ही शिखर दर्शन, आपातकालीन प्रवेश तथा निर्गम मार्ग, लेजर एवं वाटर स्क्रीन-शो, श्रीमहाकालेश्वर मन्दिर परिसर का फसाड, आन्तरिक परिसर का विकास, नन्दी हॉल का सौंदर्यीकरण, महाकालेश्वर मन्दिर परिसर में महाराजवाड़ा परिसर का सम्मिलन कार्य, दान द्वारा धर्मशाला एवं अन्नक्षेत्र का निर्माण भी द्वितीय चरण में किया जा रहा है। द्वितीय चरण के कुछ कार्य जुलाई माह तक पूर्ण होंगे। कलेक्टर ने दानदाताओं के सहयोग से निर्मित किये जा रहे अन्नक्षेत्र के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अन्नक्षेत्र में 2हजार व्यक्ति एक साथ बैठ कर भोजन कर सकेंगे। एक दिन में 90 हजार से एक लाख लोगों को भोजन प्रसादी प्रदान की जा सकेगी। अन्नक्षेत्र में विशाल एवं आधुनिक रसोई का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही रसोई में सेवा करने के इच्छुक लोगों के लिये पृथक से व्यवस्था की जा रही है।
कलेक्टर ने श्रीमहाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति के आय-व्यय की जानकारी भी दी। बताया गया कि वर्ष 2020-21 में मन्दिर में कुल 22 करोड़ रूपये की आय हुई थी, जबकि वर्ष 2021-22 में 46 करोड़ 51 लाख रूपये की आय हुई है। वर्तमान में जब से श्रीमहाकाल लोक का लोकार्पण हुआ है, तब से लेकर अब तक प्रतिमाह 7 करोड़ 74 लाख रूपये की आय हो रही है। उन्होंने बताया कि महाकाल लोक स्थित दुकानों से भी 65 करोड़ रुपये की आय होने का अनुमान है। श्रीमहाकाल लोक में आने वाले श्रद्धालुओं और सिंहस्थ-2028 के मद्देनजर ट्रैफिक प्लान पर भी काम हो रहा है। साथ ही 16 हेक्टेयर जमीन पर भक्त निवास निर्माण की भी योजना है, जहाँ 2250 कमरे, 2 हजार कार और 100 बसों की पार्किंग हो सकेगी।
सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक बहादुरसिंह चौहान, महापौर मुकेश टटवाल, संभागायुक्त संदीप यादव, आईजी संतोष कुमार सिंह, डीआईजी अनिल कुशवाह, कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार सहित जन-प्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे।
निर्माण कार्य का निरीक्षण
मुख्यमंत्री चौहान ने बैठक के बाद श्रीमहाकालेश्वर मन्दिर परिसर पहुँच कर द्वितीय चरण में किये जा रहे कोटि तीर्थ विकास के कार्य का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। कलेक्टर ने कार्य संबंधी जानकारी से अवगत कराया।
मुख्यमंत्री ने माँ हरसिद्धि के दर्शन किए
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन प्रवास के दौरान चैत्र नवरात्रि की प्रतिपदा पर शक्तिपीठ माँ हरसिद्धि मंदिर पहुँचकर दर्शन किए और पूजन-अर्चन किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
अवन्तिका तीन लोक से न्यारी और कितनी प्यारी है: मुख्यमंत्री चौहान
22 Mar, 2023 11:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आज उज्जयिनी का जन्म उत्सव है। अवन्तिका नगरी तीन लोक से न्यारी और प्यारी है। उज्जयिनी नगरी अलौकिक और अदभुत नगरी है, जो अपनी संस्कृति और परम्परा को सहेजे हुए है। यहां आकर हमेशा एक अदभुत और दिव्य अनुभव होता है। उज्जैन का शुद्ध एवं सात्विक वातावरण सबका मन मोहता है। आज का दिन अदभुत है, आज गुड़ी पड़वा है। इस दिन विक्रम संवत का प्रारम्भ हुआ। सम्राट विक्रमादित्य ने उस काल में शको और हुणों को पराजित कर विजयी भारत की नींव रखी। हमें यह याद रखना चाहिये कि हमारी संस्कृति हजारों वर्ष पुरानी है। सनातन नया वर्ष आज प्रारम्भ हो रहा है और इसी दिन वर्ष 2005 से हमने विक्रमोत्सव मनाना शुरू किया था। आज ही के दिन अवन्तिका का गौरव दिवस मनाया जा रहा है। उज्जैन का गौरव सबको गौरवान्वित करता है। उज्जैन की अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान है जो युगों से पल्लवित होती रही है। सृष्टि के आरम्भ से ही उज्जयिनी का अस्तित्व माना जाता है। युग बदलते गये और उज्जैन को उज्जयिनी, अवन्तिका, कनकश्रृंगा आदि नामों से जाना जाता रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरूड़ पुराण में उज्जैन को सर्वश्रेष्ठ नगरी बताया गया है। वहीं अग्निपुराण में उज्जयिनी को मोक्षदा कहा गया है। पार्वती माँ के कहने पर भगवान शिव ने उज्जयिनी नगरी बसाई थी। इसीलिये उज्जयिनी नगरी को विशाला भी कहते हैं।
मुख्यमंत्री चौहान बुधवार को उज्जैन के गौरव दिवस तथा भारत उत्कर्ष नवजागरण और वृहत्तर भारत की सांस्कृतिक चेतना पर एकाग्र विक्रमोत्सव में शामिल हुए शिप्रा तट (दत्त अखाड़ा घाट) पर आयोजित कार्यक्रम में प्रसिद्ध पार्श्व गायक शान और उनके दल की भव्य संगीत निशा हुई।
श्रीमहाकाल लोक के बाद ओरछा में राम लोक का निर्माण होगा
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि उज्जैन में श्रीमहाकाल लोक के निर्माण से न केवल मध्यप्रदेश अपितु देश में उज्जैन का नाम गौरवांवित हुआ है। पूरे विश्व में भारत और श्रीमहाकाल लोक छाये हुए हैं। विदेशी पर्यटक भी उज्जैन आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जुलाई माह तक श्रीमहाकाल लोक का दूसरा भाग तैयार हो जायेगा। मध्यप्रदेश आगे और भी नये आयाम स्थापित करेगा। यह नया मध्यप्रदेश है। श्रीमहाकाल लोक के बाद ओरछा में श्रीराम लोक, चित्रकूट में वनवासी लोक और सलकनपुर धाम में देवी लोक बनायेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम अपनी संस्कृति और परम्परा न भूलें। इसको स्थापित करने के लिये अपना सर्वस्व योगदान दें।
मुख्यमंत्री चौहान ने गौरव दिवस पर जय श्रीमहाकाल स्तुति गीत के पूर्ण संस्करण को लांच कर बाबा महाकाल को समर्पित किया। प्रख्यात बॉलीवुड सिंगर कैलाश खेर, शंकर महादेवन, सोनू निगम एवं अरिजीत सिंह ने गीत में अपनी आवाज दी है। संस्कृति विभाग, पर्यटन विभाग और श्रीमहाकाल मंदिर न्यास द्वारा यह गीत तैयार कराया गया।
मुख्यमंत्री ने उज्जयिनी गौरव रत्न सम्मान प्रदान किया
पर मुख्यमंत्री चौहान ने गौरव दिवस विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विख्यात विभूतियों को उज्जयिनी गौरव रत्न सम्मान प्रदान किया। सम्मान में शाल एवं प्रशंसा-पत्र प्रदान किये। चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर डॉ. सी.एम. पौराणिक को, शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. रामराजेश मिश्र, साहित्य के क्षेत्र में शिव चौरसिया को, विधि के क्षेत्र में कुलदीप भार्गव को, अभियांत्रिकी के क्षेत्र में वैशंपायन, ज्योतिष के क्षेत्र में शिवेंद्र चंद्र द्विवेदी, उद्योग एवं व्यवसाय के क्षेत्र में मुकेश रांका तथा खगोलशास्त्र के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिये घनश्याम रत्नानी को सम्मान प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने संस्कृति विभाग द्वारा स्थापित वेदव्यास सम्मान, वर्ष 2019-20 के लिये अंकुर एजुकेशन अल्टरनेटिव सोसायटी के प्रभात कुमार झा और सुशीला को प्रदान किया। वर्ष 2020-21 का वेदव्यास सम्मान आर. बालाशंकर नई दिल्ली और अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद सम्मान बालगोकुलम संस्था केरल के बाबूलाल जी एवं टी. शिवकुमार को प्रदान किया।
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एक नये भारत का उदय हुआ है
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हम हर वर्ष अंग्रेजी कैलेण्डर के अनुसार नया साल मनाते हैं। हम अपने वर्ष प्रतिपदा, गुड़ी पड़वा एवं विक्रम संवत को भूल चुके थे। यह दर्द मुझे हमेशा रहता था कि हम प्राचीन इतिहास को भूलने लगे हैं। इसलिये मैंने तय किया कि हर वर्ष गुड़ी पड़वा एवं नव संवत्सर पर्व को पूरी परम्परा के साथ मनाया जायेगा और प्राचीन भारत के गौरव को पुन: स्थापित किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नये भारत का उदय हुआ है। भारत की कीर्ति चहुँओर फैल रही है। उन्होंने कहा कि हमने अपने गौरव को पुन: स्मरण करने के लिये गुड़ी पड़वा पर अवकाश भी घोषित किया हुआ है।
पुस्तकों एवं कैलेण्डर का विमोचन
मुख्यमंत्री चौहान ने गौरव दिवस पर 4 पुस्तक का विमोचन किया। इसमें अयोध्या, सामाजिक एवं आर्थिक कल्याण, सम्राट विक्रमादित्य एवं जल परम्पराएँ पुस्तक शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने नव संवत्सर के कैलेण्डर का भी विमोचन किया। उज्जैन के गौरव दिवस पर भव्य एवं रंगारंग आतिशबाजी की गई।
एक अप्रैल से शराब के अहाते बन्द होंगे
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि एक अप्रैल से समूचे प्रदेश में शराब के अहाते बन्द हो जाएंगे। साथ ही यदि कोई सड़क पर शराब पीता दिखा तो उसे डंडे भी पड़ेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशामुक्ति अभियान निरन्तर चलता रहेगा।
उज्जैन को स्वच्छता में नम्बर वन बनाने का संकल्प दिलाया
मुख्यमंत्री चौहान ने नागरिकों का आव्हान किया कि वे उज्जयिनी को स्वच्छ एवं साफ बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दें। उन्होंने उज्जैनवासियों को संकल्प दिलाया कि वे इस वर्ष उज्जैन को स्वच्छता में नम्बर एक जिला बनायेंगे। उन्होंने स्वच्छ प्रतियोगिता आयोजित करने के भी निर्देश दिये। महापौर मुकेश टटवाल ने कहा कि नगर निगम हर वर्ष गौरव दिवस पर सवा लाख रूपये का स्वच्छता गौरव पुरस्कार प्रदान करेगा।
संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने उज्जैनवासियों को गौरव दिवस की बधाई दी और कहा कि हम सबको वैदिक परम्परा अपनाना चाहिये। वैदिक परम्परा को अपनी जीवन शैली का हिस्सा बनाना चाहिये। ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हम सब 21वीं सदी में पुन: अपनी प्राचीन संस्कृति की प्राण-प्रतिष्ठा को प्रतिष्ठित करेंगे। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि हमारे जिले में हर पर्व एवं त्यौहार में मुख्यमंत्री चौहान शामिल होते हैं। इससे हमारा पथ प्रदर्शन होता है। उन्होंने विक्रमादित्य शोधपीठ द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी और बताया कि उज्जैन में हाल ही में वैज्ञानिकों का एक बहुत बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया था। दुनिया की पौराणिक फिल्मों का प्रदर्शन भी उज्जैन में किया गया। सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन एवं बहादुर सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
विदिशा जिले में खेतों में बिखरी किसानों की किस्मत, अनाज के पड़े लाले
22 Mar, 2023 10:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
विदिशा । दो दिन पहले तक हंसते खिलिखिलाते गांव पिथौली में अब अजीब सा सन्नाटा है। मायूस किसान खेतों में जाकर ओलों से बर्बाद फसल को समेटने में लगे है। उन्हें इंतजार सर्वे दलों का है, ताकि वे उन्हें फसलों की बर्बादी दिखा सके। फसल देख कर बार बार रुआंसे होते किसानों का कहना था कि ओले उनकी फसल पर नहीं किस्मत पर पड़े है। गेहूं, चना की बर्बादी इतनी है कि अब परिवार के साल भर के अनाज की पूर्ति नहीं हो पाएगी। कुरवाई तहसील का पिथौली वह गांव है जहां दो दिन पहले सोमवार को मूसलाधार वर्षा के साथ करीब आधा घंटे तक बेर से लेकर आंवले तक के आकार के ओले गिरे थे। शहर की गलियों से लेकर डामर की सड़कें तक पर ओलों की मोटी परत बिछ गई थी। किसानों की मानें तो 12 घंटे बाद भी गांव में ओलों के ढेर लगे थे। 40 साल बाद हुई इस तरह की ओलावृष्टि ने इस गांव की खुशियों को छीन लिया। गांव के 60 वर्षीय पूर्व सरपंच लखपत सिंह कहते हैं कि गांव में इस बार एक पखवाड़े में दूसरी बार ओले गिरे, जिसमें गेहूं, चना और सरसों की पूरी फसल बर्बाद हो गई। वे बताते है कि इस गांव में करीब 200 परिवार रहते है, जिनकी आजीविका का साधन खेती ही है, लेकिन अबकी बार मौसम की मार ने उनकी खुशियां छीन ली। कुछ किसान परिवार ऐसे हैं, जिनके घर में साल भर खाने के लिए गेहूं भी नहीं बचा। वे बताते है कि इस बार उन्होंने 22 बीघा में गेहूं बोया था, जिसमें करीब सवा दो सौ क्विंटल गेहूं निकलता, लेकिन अब ओलों की मार में गेहूं की बालियां टूट गई और दाने खेत में बिखर गए। कटाई करने पर भी बमुश्किल 50 क्विंटल से अधिक अनाज नहीं निकलेगा। इसमें तो लागत भी नहीं निकल पाएगी।
कर्ज चुकाना मुश्किल, टालना पड़ेगी शादी
इसी गांव के कृष्णपाल सिंह बताते हैं कि करीब 20 बीघा में उन्होंने सरसो, गेहूं और सब्जी की फसल लगाई थी। फसल इतनी अच्छी थी कि इस बार सारे कर्ज उतरने की उम्मीद के साथ ही धूमधाम से छोटे भाई की शादी करने की इच्छा थी, लेकिन ओले और वर्षा ने पूरी उम्मीदों को मिट्टी में मिला दिया। पहली बार आठ बीघा में सरसो बोया था, फसल रहती तो तीन लाख रुपये की होती, पर अब सरसों के दाने खेत में बिखरे पड़े हैं। वे कहते है कि कर्ज चुकाना तो दूर उन्हें नई फसल के लिए फिर कर्ज लेना पड़ेगा। भाई की शादी भी अब नहीं कर पाएंगे।
फसल की बर्बादी देख छलक पड़े आंसू
55 वर्षीय लक्ष्मण सिंह बताते हैं कि सोमवार को वे खेत में गेहूं की कटाई कराने के लिए गए थे लेकिन दोपहर में मौसम बिगड़ने पर घर आ गए। कुछ देर बाद ही ओलों की बरसात होने लगी। घर के बच्चे और महिलाएं डर के मारे रोने लगे। इसके पहले इतनी तेज रफ्तार से ओले नहीं गिरे थे। मौसम खुलने के बाद जब वे खेत पहुंचे तो फसल की बर्बादी देख उनकी आंखों से भी आंसू छलक पड़े, कुछ घंटे पहले लहलहाती फसल आड़ी पड़ी थी और दाने जमीन पर बिखरे थे। वे कहते है कि परिवार की आजीविका ही खेती के भरोसे है। अब भविष्य की चिंता सताने लगी है। वे बताते है कि गांव में अब तक कोई सर्वे दल नहीं पहुंचा है। किसान रोज खेतों पर जाकर बिखरी किस्मत को समेटने में लगे है।
MP के दो लाख से अधिक युवाओं को स्वरोजगार के लिए मिलेगा 2,779 करोड़ रुपये का ऋण
22 Mar, 2023 09:58 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । प्रदेश में दो लाख से अधिक युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से दो हजार 779 करोड़ रुपये का ऋण मिलेगा। शुक्रवार को नीमच में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय रोजगार दिवस मनाया जाएगा। इसमें ऋण स्वीकृति के पत्र वितरित किए जाएंगे। साथ ही मुख्यमंत्री मुरैना, बैतूल, गुना, सतना जिले के एक-एक हितग्राही से वर्चुअल संवाद भी करेंगे। प्रदेश में युवाओं को स्वरोजगार के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से बैंकों से ऋण स्वीकृत कराए जा रहे हैं। रोजगार दिवस कार्यक्रम में स्वीकृति पत्रों का वितरण होता है। शुक्रवार को सभी जिला मुख्यालयों पर कार्यक्रम होगा, जिसमें स्थानीय, प्रभारी मंत्री और जनप्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। ये विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं में लाभांवित होने वाले हितग्राहियों को स्वीकृति देंगे। सर्वाधिक एक लाख 81 हजार 193 युवाओं को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में एक हजार 623 रुपये का ऋण दिया जाएगा। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत 13 हजार 514 युवाओं को 655 करोड़, मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता योजना में दो हजार 921 हितग्राहियों को दो करोड़ 92 लाख, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के 10 हजार 107 समूहों को 271 करोड़, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में 18 हजार 993 हितग्राहियों को 56 करोड़, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन व्यक्तिगत में एक हजार 277 हितग्राहियों को 17 करोड़, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के 22 समूह को 74 लाख, 703 समूह को 13 करोड़ रुपये का क्रेडिट लिंकेज दिया जाएगा।
इसी तरह प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत एक हजार 75 हितग्राहियों को 105 करोड़, संत रविदास स्वरोजगार योजना में 436 हितग्राहियों को 16 करोड़ 84 लाख, डा. भीमराव आंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना में 423 हितग्राहियों को दो करोड़ 37 लाख, भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना में 535 हितग्राहियों को 20 करोड़ 18 लाख और टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना में 558 युवाओं को दो करोड़ 97 लाख रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र दिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान – आंखों में आंसू नहीं,आत्मविश्वास भरी मुस्कान देखना चाहता हूं
22 Mar, 2023 09:20 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं नर्सों की आंखों में आंसू नहीं, दृढ़ आत्मविश्वास से भरी मुस्कान देखना चाहता हूं। भगवान ने बहनों के जीवन को बदलने के लिए मुझे एक वरिष्ठ मंत्री बनाया। हमारी सरकार बहनों को सुख, समृद्धि, सुरक्षा और आनंद के पथ पर आगे बढ़ने के अवसर पैदा करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश में बेटी को बोझ नहीं बल्कि वरदान बनाने के उद्देश्य से लाड़ली लक्ष्मी योजना शुरू की गई थी। इसी क्रम में नर्सों के आर्थिक सशक्तिकरण, स्वावलंबन और स्वाभिमान की लाड़ली बहना योजना की शुरुआत होती है। गुड़ी पड़वा के अवसर पर ‘लाडली बहन के संग-नववर्ष महोत्सव’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान चैत्र, शुक्ल एवं प्रतिपदा ने मुख्यमंत्री निवास पहुँची बहनों को संबोधित किया.
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मैं अपनी बहनों से मुख्यमंत्री के रूप में नहीं भाई के रूप में बात कर रहा हूं। यह सच है कि माताओं, बहनों और बेटियों के साथ अन्याय हुआ है। यह भी एक सच्चाई है कि समाज की मानसिकता के चलते बेटियों को कोख में ही मार दिया जाता था और बहन-बेटियों को समाज में दोयम दर्जे का नागरिक बनकर रहने को मजबूर किया जाता था। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बहन-बेटियाँ इस पीड़ा, क्लेश और पीड़ा को क्यों सहें। इस स्थिति को बदलने के लिए हमारी सरकार ने बहन-बेटियों के सशक्तिकरण और कल्याण के लिए योजनाएं शुरू की हैं। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना हो या लाडली लक्ष्मी योजना, हमने बेटियों के जीवन में हर कदम को सरल बनाने का प्रयास किया है। तद्नुसार स्थानीय निकायों एवं पंचायतों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण प्रदान कर उनके राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी प्रयास किये गये। बेटियों को सरकारी पदों पर अधिक अवसर देने के भी उपाय किए गए हैं। पुलिस भर्ती में 33 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित करने का भी निर्णय लिया गया। मुझे विश्वास था कि अगर मैं अपनी बेटियों के हाथ में बंदूक और लाठियां थमा दूं तो उन्हें उन मूर्खों की समझ आ जाएगी।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2080 की शुभकामनाएं दीं
22 Mar, 2023 09:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2080, चैत्र नवरात्रि और गुड़ी पड़वा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सोशल मीडिया के माध्यम से संदेश दिया कि मैं देवी माता से प्रार्थना कर रहा हूं कि नया साल सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशियां लेकर आए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि नवरात्रि में पूरा प्रदेश मां की भक्ति में लीन रहता है। यह सच्ची उपासना का पर्व है। हम बेटी, बहन और मां को शक्ति-देवी मानते हैं। यह हमारे देश का मूल है। माताओं, बहनों और बेटियों के सशक्तिकरण के बिना समाज और देश को सशक्त नहीं बनाया जा सकता है। प्रदेश में उनके राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण का अभियान जारी रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज नवरात्रि के साथ उगादी भी है, नववर्ष का प्रारंभ हो रहा है. सभी को भारतीय नव वर्ष, गुड़ी पड़वा, चैती चांद और चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री श्री चौहान श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पौधारोपण करने के बाद पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान आंखों में आंसू नहीं,आत्मविश्वास भरी मुस्कान देखना चाहता हूं
गुड़ी पड़वा पर मुख्यमंत्री श्री चौहान अपनी पत्नी श्रीमती के साथ. साधना सिंह ने मुख्यमंत्री आवास पर गुड़ी लगवाई। यह गुड़ी शुभ प्रतीक और विजय पताका का रूप धारण करती है। गुड़ी पड़वा के दिन घर के दरवाजे पर गुडिया रखने की परंपरा है। यह महाराष्ट्र में अधिक प्रचलित है। भारतीय सांस्कृतिक परंपरा में शुभ कार्यों की शुरुआत गुड़ी पड़वा से होती है।
ईवी क्रांति का केंद्र बनेगा मंडीदीप
22 Mar, 2023 09:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल की संख्या तेजी से बढ़ रही है। 2030 तक देश को 100 प्रतिशत ई-मोबिलिटी वाली अर्थ व्यवस्था बनाने का लक्ष्य है। इसके लिए देश में नई और एडवांस तरह की बैट्रियों की जरूरत होगी। अभी ईवी में लिथियम आयन बैट्रीज लगती हैं। इन बैट्रीज को बनाने में ग्रेफाइड इनोड की जरूरत होती है। आने वाले दिनों में देश की कुल ग्रेफाइड इनोड की 60 प्रतिशत जरूरतें भोपाल से चंद किमी दूर मंडीदीप से पूरी होंगी।
एक हजार करोड़ का निवेश
यहां एचईजी कंपनी एक हजार करोड़ के निवेश से ली ऑन इनोड प्लांट स्थापित कर रही है। इनोड का निर्माण तांबे की पतली चादर से होता है। बैटरी सेल को बनाने में 15 प्रतिशत इनोड पर ही खर्च आता है। फिलहाल, प्लांट की प्रोडक्शन क्षमता सालाना 12 गीगा वॉट आवर्स की होगी। बैटरी की क्षमता गीगा वॉट ऑवर्स से नापी जाती है। जीडब्ल्यूएच यानी गीगावाट घंटे, एक अरब (1000000000) वाट घंटे का प्रतिनिधित्व करने वाली ऊर्जा की एक इकाई है और एक मिलियन किलोवाट घंटे के बराबर है।
मौजूदा जरूरत 3 जीडब्ल्यूएच
फिलहाल, देश में इनोड की मौजूदा जरूरत 3 गीगा वॉट आवर्स की है। 2026 तक कम से कम 20 गीगा वॉट आवर्स और 2030 तक 70 गीगा वॉट आवर्स की जरूरत होगी। आने वाले सालों में इनोड की मांग में 250 प्रतिशत से ज्यादा इजाफा होने वाला है। अभी देश की जरूरत का 90 प्रतिश ग्रेफाइड इनोड जापान और चीन से आता है।
ओलावृष्टि के प्रभावित किसान कर सकते है बीमा क्लेम
22 Mar, 2023 08:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । इस समय कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि के कारण किसानों की गेहूं चना व अन्य रबी फसल बर्बाद हो गई है, इस ओलावृष्टि से प्रभावित किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत व्यक्तिगत फसल बीमा क्लेम कर सकते हैं। उन्हें इसके लिए राष्ट्रीय कृषि फसल बीमा कंपनी भोपाल को 72 घंटे के अन्दर फसल नुकसानी की लिखित सूचना देना चाहिए।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसानों को 2 प्रकार से फसल बीमा राशि दी जाती है, पटवारी हल्का में होने वाली नुकसानी का राजस्व विभाग द्वारा किए जाने वाले सर्वे के आधार पर भी किसान बीमा क्लेम के पात्र होते हैं। मगर ऐसे किसान जिनकी फसल ओलावृष्टि से खराब होती है वे भले ही पूरे गांव की फसल अच्छी हो ऐसे किसान बीमा कंपनी को 72 घंटे के अन्दर सूचना देकर व्यक्तिगत फसल बीमा क्लेम कर सकते हैं। इन किसानों को बीमा कंपनी द्वारा निर्धारित फार्म में बीमा कंपनी को ईमेल द्वारा सूचना देना चाहिए।
ओलावृष्टि के 72 घंटे के अन्दर देनी होगी सूचना
किसानों को यह सावधानी रखना चाहिए कि सूचना ओलावृष्टि के 72 घंटे के अन्दर देना है, बैंक में जिस फसल का बीमा प्रीमियम काटा गया है, या जिस फसल का बीमा किया गया है, उसी फसल के लिए क्लेम करना चाहिए। यदि गेहूं का बीमा किया है तो अन्य फसल का बीमा नहीं मिलेगा तथा फसल खराब होने का कारण ओलावृष्टि ही लिखना है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत ऐसे किसानों का 7 दिन के अन्दर सर्वे होता है, 15 दिन में बीमा राशि का निर्धारण होकर 21 दिन में बीमा कंपनी द्वारा बीमा क्लेम का भुगतान किसानों को किया जाना अनिवार्य है। साक्ष्य के तौर पर किसान अपनी खराब हुई फसल का फोटो, अखबारों में संबंधित समाचार की कतरन भी रख सकते हैं। किसानों को बीमा प्रीमियम की राशि बैंक खाता नंबर, खसरा नंबर व आधार कार्ड की जानकारी भी आवेदन में देना चाहिए। यह आवेदन बीमा कंपनी के अलावा खाता धारक बैंक, कृषि विभाग अधिकारी व तहसील कार्यालय में देकर पावती अपने पास रखना चाहिए।
पिछले विधानसभा चुनाव में मोदी आए थे तो भी छिंदवाड़ा में फर्क नहीं पड़ा था, शाह से भी नहीं पड़ने वाला : कमल नाथ
22 Mar, 2023 07:01 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । सत्ताधारी भाजपा इस बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में सेंध लगाने की पूरी कोशिश में है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 25 मार्च को होने जा रहे छिंदवाड़ा दौरे को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि कमल नाथ आश्वस्त हैं कि शाह के दौरे से विधानसभा चुनाव में कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 में विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी छिंदवाड़ा आए थे। उसके बाद भी कांग्रेस ने छिंदवाड़ा क्षेत्र की सभी विधानसभा सीटें जीती थीं। अभी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आ रहे हैं, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। कमल नाथ बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
इस दौरान मुंगावली से भाजपा से तीन बार विधायक रहे राव देशराज यादव के पुत्र यादवेंद्र यादव ने कांग्रेस की सदस्यता ली। अभी वह जिला पंचायत सदस्य हैं। यादवेंद्र यादव ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में आने के बाद पुराने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हो रही है। उन्हें विभिन्न तरीके से प्रताड़ित किया जा रहा है। वहां भाजपा के नेता कई तरह के अवैध कार्यों में लिप्त हैं। इस कारण अब भाजपा में रहने का कोई मतलब नहीं है।
चैत्र नवरात्र शुरू, मातारानी के मंदिरों में लगा भक्तों का तांता
22 Mar, 2023 07:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । बुधवार को चैत्र नवरात्र पर्व की शुरुआत हो गई। नौ दिन तक मंदिरों में मातारानी की आराधना में विशेष अनुष्ठान होंगे। घरों में भी लोग घट स्थापना कर, अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित करेंगे। जवारे बोए जाकर माता की आराधना की जा रही है। चैत्र माह की प्रतिपदा से नव संवत्सर भी प्रारंभ हो गया है। गुड़ी पड़वा पर्व भी बुधवार को मनाया गया। इस पावन मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ मातारानी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर सीएम शिवराज ने श्रद्धापूर्वक अपने आवास परिसर में गुड़ी की भी स्थापना की।
नवरात्र शुरू होने के साथ ही बुधवार सुबह से माता मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। नवरात्र पर्व के अवसर पर मंदिरों में विशेष साज-सज्जा की गई है। हिन्दू पंचांग के अनुसार बुधवार को प्रतिपदा के साथ नव संवत्सर प्रारंभ हो गया है। नव संवत्सर 2080 के राजा बुध व मंत्री शुक्र हैं।
पुलिस कप्तानों की बड़े पैमाने पर होगी पदस्थापना
22 Mar, 2023 01:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । प्रदेश में भले ही विधानसभा के आम चुनाव होने में अभी आठ माह का समय है, लेकिन सरकार अभी से अपने हिसाब से अफसरों की पदस्थापना करने में लग गई है। इसकी शुरुआत पुलिस महकमे के आला अफसरों से हो चुकी है। हाल ही में जारी की गई आईपीएस अफसरों की सूची में एडीजी से लेकर डीआईजी स्तर तक के अफसरों की नवीन पदस्थापनाएं की जा चुकी हैं। इसके बाद अब जिलों में पदस्थ पुलिस कप्तानों की बारी है। हालांकि अभी भी कई डीआईजी स्तर के अफसरों की नए सिरे से पदस्थापनाएं की जानी हैं। इसके लिए दो दौर की बात भी हो चुकी है। माना जा रहा है कि विधानसभा का बजट सत्र समाप्त होते ही यह सूची भी जारी कर दी जाएगी, जिसमें करीब दो दर्जन नाम हो सकते हैं। प्रदेश के एक दर्जन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की पहली तबादला सूची जारी होने के बाद से ही अब दूसरी सूची जारी होने का इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है।
दरअसल प्रदेश में मैदानी स्तर पर जिलों में पदस्थ करीब दो दर्जन जिलों के पुलिस अधीक्षकों को बदलने की वजह है उनका कार्यकाल या तो एक ही जगह पर तीन वर्ष को हो चुका है या फिर होने वाला है। जबकि कुछ की पदोन्नति हो चुकी है, लेकिन अभी भी उनके पास पुलिस अधीक्षक का ही प्रभार है। बहुत जल्द यह सूची जारी हो सकती है। मध्य प्रदेश में आठ माह बाद होने वाले विधानसभा को देखते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की जमावट होनी है। अब जो तबादला आदेश जारी होंगे, उसमें चुनावी जमावट का असर साफ दिखाई देगा। इसमें पुलिस रेंज के अधिकारी भी प्रभावित होंगे। इसके लिए गृह विभाग की ओर से सारी तैयारियां कर ली गई है। फिलहाल अभी सूची पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहमति आना बाकी है। विधानसभा चुनाव होने की वजह से सरकार स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी राय मशविरा कर रही है। इस सूची में वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे। चुनावी जमावट के चलते पुलिस मुख्यालय और मंत्रालय के अधिकारियों के बीच यह तय हो गया है कि जिन भी पुलिस अधीक्षकों का नवम्बर 2023 तक तीन साल पूरे हो रहे हैं, उनका तबादला किया जाएगा। इस दायरे में करीब डेढ़ दर्जन पुलिस अधीक्षक आ रहे हैं।
प्रमोटी आईपीएस को मिल सकती है कमान
बताया गया है कि नई सूची में वर्ष 1995-96 बैच के प्रमोटी आईपीएस को फील्ड पोस्टिंग मिल सकती है। ऐसे कई आईपीएस अफसर हैं जो पुलिस अधीक्षक नहीं बन पाए हैं। जिनको एसपी की कमान सौंपी जा सकती है। सूत्रों की मानें तो सरकार भारतीय पुलिस सेवा और राज्य पुलिस सेवा के अफसरों की जंबो तबादला सूची जारी करने की तैयारी कर रही है। जिसमें वह एसपी हटाए जाएंगे जिन्हें फील्ड में तीन वर्ष पूरे हो गए हैं या आगामी चुनाव तक तीन वर्ष पूरे होने वाले हैं। आगामी विधानसभा चुनाव की जमावट के हिसाब से अधिकारियों की तबादला सूची जारी की जाएगी।
इन जिलों के एसपी होंगे स्थानांतरित
पुलिस विभाग से जुड़े सूत्रों की मानें तो इस सूची में डीआईजी पद पर पदोन्नत हो चुके पुलिस अधीक्षकों के नाम शामिल होंगे । जिनमें विदिशा की मोनिका शुक्ला, कटनी के सुनील जैन, राजगढ़ के अवधेश गोस्वामी, सागर के तरुण नायक, रीवा के नवनीत भसीन, सीधी के मुकेश श्रीवास्तव शामिल हैं। नरसिंहपुर और छिंदवाड़ा के एसपी केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा चुके हैं। जबकि शिवपुरी में राजेश चंदेल, धार में आदित्य प्रताप सिंह को पदस्थ रहते हुए तीन साल से अधिक हो गए हैं। अमित सांघी ग्वालियर, वीरेन्द्र कुमार सिंह सिंगरौली, सत्येन्द्र शुक्ला उज्जैन, शिवदयाल देवास, विवेक सिंह खंडवा, राकेश सागर आगर मालवा, राहुल कुमार लोधा बुरहानपुर, सिमाला प्रसाद बैतूल, सिद्धार्थ बहुगुणा जबलपुर, सचिन शर्मा छतरपुर, प्रशांत खरे टीकमगढ़ सहित कई जिलों के एसपी ऐसे हैं, जिनका कार्यकाल सवा दो साल से अधिक हो चुका है। जिनकी जगह नए पुलिस अधीक्षक की पदस्थापना किए जाने की तैयारी की जा रही है।
नए पुलिस कमिश्नर ने पदभार संभालते ही मांगा शहर के थानों का चार्ट, ली त्योहार पर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी
22 Mar, 2023 01:22 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । राजधानी भोपाल के नए पुलिस कमिश्नर हरिनारायणाचारी मिश्र ने बुधवार को साढ़े दस बजे पुलिस कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। उसके बाद सभी पुलिस उपायुक्त से मुलाकात की और काम में जुट गए। उन्होंने सबसे पहले पुलिस उपायुक्त मुख्यालय से शहर के थानों का चार्ट और मैप मांगा। उसके बाद अतिरिक्त पुलिस आयुक्त से उन्होंने शहरभर में नवदुर्गा और रमजान को लेकर पुलिस की तैनाती को लेकर जानकारी ली। उन्होंने कहा कि महिला अपराध रोकना उनकी पहली प्राथमिकताओं में है। इसके अलावा वह शहर में साइबर अपराध, खुदकुशी और मादक पदार्थ तस्करी को रोकने हेल्पलाइन को प्रभावी बनाएगे।
मप्र के चुनावी समर में बूथ स्तर पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री
22 Mar, 2023 12:47 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है। एक तरफ सत्ताधारी भाजपा जहां अपने किले को बचाने में जुटी हुई है, वहीं कांग्रेस अपनी जड़ें मजबूत करने में लगी है। चुनावों को देखते हुए भाजपा इन दिनों पूरे प्रदेश में बूथ विस्तारक अभियान-2 चला रही है। इसमें संगठन के पदाधिकारियों के साथ-साथ विधायक भी बूथों का दौरा कर रहे हैं। पार्टी ने अब इस अभियान में सांसदों के साथ-साथ केंद्रीय मंत्रियों की ड्यूटी भी लगा दी है। केंद्रीय मंत्री बूथों पर जाकर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
बूथ विस्तारक अभियान-2 के तहत केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर और आसपास के क्षेत्रों में पार्टी के नीतियों पर काम करेंगे। इसके अलावा प्रहलाद पटेल बड़वाह और महेश्वर में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करके आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाएंगे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक निवाड़ी और पृथ्वीपुर में बूथों पर जाएंगे। सभी केंद्रीय मंत्री बूथ पर पहुंचकर बूथ समिति के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे और बूथ स्तर पर आयोजित बैठक में पार्टी की कार्ययोजना बनाने का काम करेंगे। इसके जरिए पार्टी को मजबूती प्रदान की जाएगी। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 41 प्रतिशत वोट मिला था। लेकिन इस बार पार्टी ने 51 प्रतिशत वोट हासिल करने का लक्ष्य रखा है। दरअसल, ये केंद्रीय मंत्री अमित शाह का संकल्प है कि प्रदेश के प्रत्येक बूथ पर 51त्न वोट शेयर लेकर आना है। इसके तहत बूथ विस्तारक अभियान चलाया जा रहा है। पार्टी की रणनीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने और उनसे जुडऩे के लिए ये अभियान काफी ज्यादा कारगर साबित होगा।
बूथ को मजबूत करने की रणनीति
14 मार्च से शुरू हुआ ये अभियान 24 मार्च तक चलेगा। इस दौरान मध्यप्रदेश की पूरी भारतीय जनता पार्टी बूथों पर होगी। सीएम शिवराज सिंह चौहान से लेकर भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री, प्रदेश अध्यक्ष इस अभियान में शामिल होंगे। इस अभियान के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता 10 दिनों तक बूथ पर पहुंचकर संगठन द्वारा तय किए गए 22 कामों को पूरा कर बूथ को मजबूत करने की रणनीति पर काम करेंगे। भोपाल उत्तर विधानसभा क्षेत्र में सीएम शिवराज सिंह चौहान, राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय बड़वाह, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भोपाल मध्य और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा को जुन्नारदेव की जिम्मेदारी मिली है। 10 दिन तक चलने वाले अभियान में प्रदेश के सभी शक्ति केंद्रों पर लगभग 12000 विस्तारक मौजूद रहेंगे और जो 22 प्रकार के काम पार्टी संगठन ने तय किए हैं, उन्हें पूरा करेंगे। बूथ विस्तारक अभियान-2 में बूथ समिति की समीक्षा एवं गठन कर पन्ना प्रमुख एवं पन्ना समिति बनाई जाएंगी। हितग्राहियों से संपर्क और पार्टी की पन्ना समिति से जोडऩे का काम भी करेंगे। प्रत्येक बूथ पर की वोटर्स का वॉट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा। हर बूथ पर एक हितग्राही, महिला, युवा प्रमुख की नियुक्ति की जाएगी।
महिलाओं से लेकर सभी वर्गों पर पार्टी की नजर
भाजपा महिला वोटर्स को भी पार्टी जोडऩे के लिए नया अभियान शुरू करने जा रही है। इसके लिए पन्ना समिति में 33 फीसदी महिलाओं को जोडऩे का अभियान शुरू करेगी। संगठन ने कार्यकर्ताओं को यह निर्देश दिए हैं कि वे अपने बूथ को सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी बनाएं यानी बूथ में जाति, बिरादरी, मत-पंथ के अनुसार रचना कर सहज संपर्क का प्रयास करें। उन्हें अलग-अलग कार्यक्रमों और अभियानों में जोडऩे की कोशिश करें। अपने बूथ समिति, पन्ना समिति में महिलाओं की भागीदारी करके उन्हें एक्टिव रखने का प्रयास करें। बूथ समिति, पन्ना समिति के माध्यम से अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के सदस्यों को जोडऩे और सक्रिय बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।
महिला के सिर पर उभरी ॐ की आकृति, लोग मान रहे चमत्कार
22 Mar, 2023 12:16 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
छिंदवाड़ा । नवरात्र पर्व से पहले जिले में एक अनोखी घटना सामने आई है। सरिता मालवी नामक एक ग्रामीण महिला ने दावा किया है कि उसके माथे पर स्वाभाविक रूप से 'ॐ' की आकृति उभर आई है। इस घटना के सामने आने के बाद बड़ी संख्या में लोग उसे देखने पहुंच रहे हैं। कई लोग इसे ईश्वरीय चमत्कार मान रहे हैं। महिला इमलिया बोहता गांव की रहने वाली है और वहीं पर संतोषी माता मंदिर में मातारानी की पूजा-अर्चना करती है। सरिता मालवी का चांद तहसील के बादगांव में जन्म हुआ था। महिला का दावा है कि पिछली बार उसके हाथ में ॐ की आकृति उभरी थी। तब सरिता मालवी ने अपने पूरे शरीर पर चैत माह के नौ दिन अन्न-जल त्याग कर जवारे बोये थे। सरिता मालवी का कहना है कि वह जब आठ साल की थी, तब उसे अपने घर के पास ही संतोषी माता ने दर्शन दिए थे। संतोषी माता के आशीर्वाद से ही ये चमत्कार हो रहे हैं। पिछले दो साल से चैत्र नवरात्र के पहले उसके शरीर पर 'ॐ' की आकृति उभर कर आती है। पिछली बार हाथ में ॐ की आकृति उभरी थी। इस बार उसके सिर पर आकृति उभर आई है। महिला को देखने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंहुच रहे हैं और इस घटना को दैवीय चमत्कार मान रहे हैं। हालांकि इसे लेकर चिकित्सकों की राय थोड़ी अलग है। चिकित्सकों के मुताबिक इस प्रकार की घटना किसी शारीरिक बदलाव के कारण हो सकती है।