उत्तर प्रदेश (ऑर्काइव)
धनबाद में होगा चंद्रयान-3 का लाइव प्रसारण, साथ में मिलकर देखेंगे लैंडिंग....
23 Aug, 2023 04:12 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चंद्रमा की सतह पर लैंडर-रोवर को अलग होते हुए धनबाद के लोग भी देखेंगे। भारत का चंद्रयान-3 आज शाम 6:04 बजे चंद्रमा पर उतरेगा। देश भर के साथ ही धनबाद के लोग भी इस पल के गवाह बनेंगे। यहां भी लाइव प्रसारण की तैयारी की गई है।
आईआईटी आईएसएम में शाम साढ़े पांच बजे से चंद्रयान-3 मिशन का सीधा प्रसारण शुरू हो जाएगा। आईएसएम के छात्र-छात्राएं और शिक्षक लैंडर विक्रम की साॅफ्ट लैंडिंग देखेंगे। संस्थान के पेनमेन ऑडिटोरियम में प्रसारण की व्यवस्था की गई है।
सभी छात्रों एवं शिक्षकों को शाम साढ़े पांच बजे तक रिपोर्ट करने को कहा गया है। उपनिदेशक प्रो. धीरज कुमार ने बताया कि पूरा देश इस पल का गवाह बनने जा रहा है इसलिए आईएसएम ने भी यहां प्रसारण की व्यवस्था की है। हम लोगों के लिए यह गर्व का क्षण है।
प्रतिष्ठित धनबाद क्लब में भी चंद्रयान-3 मिशन का प्रसारण बिग स्क्रीन पर होगा। क्लब के सचिव संजीव बियोत्रा ने बताया कि चंद्रयान-3 की साॅफ्ट लैंडिंग पूरे देश के लिए गर्व की बात है। क्लब के लाॅन में बिग स्क्रीन लगाया गया है। साढ़े पांच बजे से लाइव प्रसारण शुरू हो जाएगा। अब तक दुनिया का कोई भी देश चांद के दक्षिणी ध्रुव पर नहीं उतरा है, हम रिकार्ड बनाने जा रहे हैं। अपने देश के लिए यह एक गौरव की बात है।
सिंफर में भी चंद्रयान-3 का लाइव प्रसारण होगा। सिंफर समेत इसकी सभी प्रयोगशालाओं में चंद्रयान की साॅफ्ट लैंडिंग का सीधा प्रसारण किया जाएगा।
सिंफर के निदेशक प्रो. एके मिश्रा ने बताया कि चंद्रयान-3 से संबंधित तीन हजार परीक्षण सीएसआईआर के बेंगलुरू के एनएएल (नेशनल एयोरोस्पेस लैब) में किया गया है।
सिम्युलेशन एवं प्रेशर से संबंधित अधिकतर टेस्ट एनएल में ही हुए। एनएएल लाइट काॅम्बेट हेलीकाॅप्टर आदि के निर्माण से जुड़ी प्रयोगशाला है। कई अहम प्रोजेक्ट में एनएएल डीआरडीओ का भी सहभागी है।
झारखंड समेत राज्य के इन हिस्सों में भारी बारिश के आसार, अलर्ट जारी....
23 Aug, 2023 03:31 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
झारखंड में पिछले कुछ दिनों से मानसून कमजोर नजर आ रहा है। आने वाले दिनो में मानसून के टर्फ का असर झारखंड में नजर आयेगा। झारखंड के उत्तर पूर्वी भाग में मौसम का असर साफ नजर आ रहा है। आज और कल राज्य के सभी स्थानों में हल्के और मध्यम दर्जे के बारिश होने की संभावना है। आज राज्य के उत्तर पूर्वी इलाके में भारी बारिश हो सकती है जबकि राज्य के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है। 24 अगस्त को राज्य के पूर्वी भाग संताल कोल्हान सहित कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। आने वाले तीन से चार दिनों में बारिश की अच्छी संभावना है। मौसम विभाग ने 23 और 24 अगस्त को भारी बारिश की संभावना जाहिर करते हुए अलर्ट जारी किया है। संताल और राज्य के उत्तर पूर्वी इलाके में वज्रपात की संभावना जाहिर की है। 22 से लेकर 25 अगस्त तक वज्रपात की पूरी संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से अलर्ट रहने के लिए कहा है
वज्रपात के समय पेड़ और बिजली के पोल के नीचे ना रहने की अपील की है। राज्य में अभी भी 38 प्रतिशत कम बारिश हुई है। मौसम विभाग ने 23 से 25 अगस्त तक बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। आसपास के क्षेत्रों में भी बारिश की संभावना जताई है अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान लगाया गया है।
ठगी के आरोपी को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला, परिजनों का आरोप लूट के बाद हत्या....
23 Aug, 2023 03:23 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रामगढ़ में मॉब लिंचिंग का एक और मामला सामने आया है। भीड़ ने मंगलवार को सिकनी गांव में शमशाद अंसारी की हत्या कर दी। ग्रामीणों ने उस पर ठगी का आरोप लगाया और भीड़ ने उसे इतना पीटा की उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।घटना की सूचना मिलने के बाद रजरप्पा थाने की पुलिस ने शमशाद अंसारी को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इलाके में अब भी तनाव का माहौल है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना रामगढ़ जिले के दुलमी प्रखंड के सिकनी गांव की है। आज पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को शव सौंपा जायेगा। बताया जा रह रहा है कि दस बजे के बाद पोस्टमॉर्टम होगा। इलाके में सुरक्षा बल तैनात हैं।
बाइक से नीचे उतार ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान उसके कपड़े फट गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरिनंदन सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की मारपीट में शमशाद की मौत हुई है। मृतक शमशाद अंसारी पर रामगढ़ जिले के कई स्थानों में मामले दर्ज हैं पतरातू थाने में भी ठगी के इसी तरह का मामला दर्ज है। इस मामले को लेकर शमशाद के परिजन लूट और हत्या का आरोप लगाते हुए मोब ब्लीचिंग की बात कह रहे है।
झारखंड पुलिस ने पलामू जिले में चलाया अभियान, तीन गिरफ्तार....
23 Aug, 2023 02:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
झारखंड के पलामू जिले में नक्सली संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों को छतरपुर उपमंडल क्षेत्र में एक विशेष माओवादी विरोधी अभियान के दौरान पकड़ा गया।
छतरपुर के एसडीपीओ अजय कुमार ने बताया, 'इस संगठन के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए अभियान जारी है।' गिरफ्तार किए गए माओवादियों की पहचान गोविंद यादव, शंभू परहिया और मोती साव के तौर पर की गई है।
लुप्त हो रहे पनियाला फल संरक्षण को लेकर योगी सरकार गंभीर
23 Aug, 2023 01:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
लखनऊ । रंग जामुनी पर साइज में जामुन से कुछ बड़ा और आकर में लगभग गोल। स्वाद, कुछ खट्टा मीठा और थोड़ा सा कसैला। इस फल का नाम है ष्पनियालाष्। आज से चार पांच दशक पूर्व यह गोरखपुर का खास फल हुआ करता था। नाम के अनुरूप इसके स्वाद को याद कर इसे देखते ही मुंह में पानी आ जाता था। पर अब यह लुप्त होने के कगार पर है। ऐसे में, योगी सरकार ने खत्म हो रहे पनियाला के संरक्षण और उसे और खास बनाने की गंभीर पहल की है।
जाने माने हॉर्टिकल्चर विशेषज्ञ पद्मश्री डॉक्टर रजनीकांत ने बताया कि उत्तर प्रदेश के जिन खास 10 उत्पादों की जियोग्राफिकल इंडिकेशन (जीआई) पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हुई है इसमें गोरखपुर का पनियाला भी है। नाबार्ड के वित्तीय सहयोग से गोरखपुर के एक एफपीओ और ह्यूमन वेलफेयर एसोसिएशन के तकनीकी मार्गदर्शन में इन सभी उत्पादों का आवेदन जीआई पंजीकरण के लिए चेन्नई भेजा जा रहा है। जीआई टैग मिलने पर यह गोरखपुर का दूसरा उत्पाद होगा। इससे पहले 2019 में गोरखपुर टेराकोटा को जीआई टैग मिल चुका है। औषधीय गुणों से भरपूर पनियाला के लिए जीआई टैगिंग संजीवनी साबित होगी। इससे लुप्तप्राय हो चले इस फल की पूछ बढ़ जाएगी। सरकार द्वारा इसकी ब्रांडिंग से भविष्य में यह भी टेरोकोटा की तरह गोरखपुर का ब्रांड होगा। जीआई टैग किसी क्षेत्र में पाए जाने वाले कृषि उत्पाद को कानूनी संरक्षण प्रदान करता है। जीआई टैग द्वारा कृषि उत्पादों के अनाधिकृत प्रयोग पर अंकुश लगाया जा सकता है। यह किसी भौगोलिक क्षेत्र में उत्पादित होने वाले कृषि उत्पादों का महत्व बढ़ा देता है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में जीआई टैग को एक ट्रेडमार्क के रूप में देखा जाता है। इससे निर्यात को बढ़ावा मिलता है, साथ ही स्थानीय आमदनी भी बढ़ती है तथा विशिष्ट कृषि उत्पादों को पहचान कर उनका भारत के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय बाजार में निर्यात और प्रचार प्रसार करने में आसानी होती है।
इसका लाभ न केवल गोरखपुर के किसानों को बल्कि देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, बहराइच, गोंडा और श्रावस्ती के बागवानों को भी मिलेगा। क्योंकि ये सभी जिले समान एग्रोक्लाईमेटिक जोन (कृषि जलवायु क्षेत्र) में आते हैं। इन जिलों के कृषि उत्पादों की खूबियां भी एक जैसी होंगी। पनियाला के पेड़ 4-5 दशक पहले तक गोरखपुर में बहुतायत में मिलते थे। पर अब यह लगभग लुप्तप्राय हैं। यूपी स्टेट बायोडायवरसिटी बोर्ड की ई पत्रिका के अनुसार मुकम्मल तौर पर यह ज्ञात नहीं कि यह कहां को पेड़ है, पर बहुत संभावना है की यह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का ही है। 2011 में एक हुए शोध के अनुसार इसके पत्ते, छाल, जड़ों एवं फलों में एंटी बैक्टिरियल प्रॉपर्टी होती है। इस कारण इस फल के इस्तेमाल से पेट के कई रोगों में लाभ मिलता है। स्थानीय स्तर पर पेट के कई रोगों, दांतों एवं मसूढ़ों में दर्द, इनसे खून आने, कफ, निमोनिया और खरास आदि में भी इसका प्रयोग किया जाता रहा है। फल लीवर के रोगों में भी उपयोगी पाए गए हैं। फल को जैम, जेली और जूस के रूप में संरक्षित कर लंबे समय तक रखा जा सकता है। लकड़ी जलावन और कृषि कार्याे के लिए उपयोगी है।
पनियाला परंपरागत खेती से अधिक लाभ देता है। कुछ साल पहले करमहिया गांव सभा के करमहा गांव में पारस निषाद के घर यूपी स्टेट बायो डायवरसिटी बोर्ड के आर दूबे गये थे। पारस के पास पनियाला के नौ पेड़ थे। अक्टूबर में आने वाले फल के दाम उस समय प्रति किग्रा 60-90 रुपये थे। प्रति पेड़ से उस समय उनको करीब 3300 रुपये आय होती थी। अब तो ये दाम दोगुने या इससे अधिक होंगे। लिहाजा आय भी इसी अनुरूप। खास बात ये है कि पेड़ों की ऊंचाई करीब नौ मीटर होती है। लिहाजा इसका रखरखाव भी आसान होता है। ऐसी दुर्लभ चीजों में रुचि लेने वाले गोरखपुर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर आलोक गुप्ता के मुताबिक पनियाला गोरखपुर का विशिष्ट फल है। शारदीय नवरात्री के आस पास यह बाजार मे आता है। सीधे खाएं तो इसका स्वाद मीठा एवं कसैला होता है। हथेली या उंगलियों के बीच धीरे धीरे घुलाने के बाद खाएं तो एक दम मीठा।
जितेन्द्र
सराफ से ठगी में दो नामजद व दो अज्ञात पर केस दर्ज....
23 Aug, 2023 01:24 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
खजनी इलाके में बुलाकर सराफ संतोष कुमार वर्मा से 12 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने बांसगांव थाना क्षेत्र के टिकरी बुजुर्ग निवासी दीपक, दिनेश प्रजापति और दो अज्ञात लोगों को जालसाजी, रुपये हड़पने और आपराधिक साजिश रचने का आरोपी बनाया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
जानकारी के मुताबिक, शाहपुर निवासी संतोष ने तहरीर में कहा है कि दोस्त अविनाश कुमार और विवेक कुमार के कहने पर वह दिनेश प्रजापति से मिला था। उससे सोने के सिक्के खरीदने की बात हुई। कुछ दिनों पहले दीपक ने उन्हें सोने का एक सिक्का दिया। सिक्के को बेचने पर वह सही था। इस वजह से विश्वास हो गया फिर 12 लाख रुपये में 109 सिक्के का सौदा तय हुआ। बातचीत के बाद वह रुपये लेकर गए और कथित सोने का सिक्का ले लिया। आगे आकर जांच की तो सोने का सिक्का नकली निकला।
एसपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
शामली में झमाझम बारिश ने दी उमस से राहत, गिरा तापमान....
23 Aug, 2023 01:10 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जिले में बुधवार तड़के से लगातार वर्षा हो रही है। तेज वर्षा से शहर जलमग्न हो गया। गलियों से लेकर बाजार और सड़के पानी से लबालब भरे रहे। शहर व देहात के विभिन्न इलाको में सड़कों पर तालाब जैसी स्थिति रही। इसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से ही कभी तेज तो कभी धीमी वर्षा चल रही है। जिससे जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। हालांकि, कई दिनों से हो रही गर्मी व उमस से राहत मिली है।
बुधवार को जिले में तड़के से वर्षा शुरू हो गई। सुबह करीब साढ़े चार बजे जिले में बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। इसके बाद कभी तेज तो कभी धीमी वर्षा चल रही है। तेज बारिश होने से शहर जलमग्न हो गया। हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है।
शहर के कबाड़ी बाजार, नेहरू मार्किट, मिल रोड, कैराना मार्ग, धीमानपुरा, भिक्की मोड, माजरा रोड, टंकी रोड, रेलपार, दयानंद नगर आदि मोहल्लों में कई-कई फीट तक पानी भरने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजारों में भी जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से छाता लेकर ही पहुंच रहे हैं। किसानों का कहना है कि वर्षा धान व गन्ना फसल के लिए मुफीद है, लेकिन लगातार अधिक वर्षा से सब्जियों की फसल को नुकसान हो सकता है।
झिंझाना में 4:00 बजे से झमाझम बरसात शुरू हुई। झमाझम बरसात से गलियों में नदियों जैसी स्थिति रही। डेयरी चौक पर नाला चौक होने का परिणाम सामने आया। जलभराव से आवागमन बेहद मुश्किल भरा हो गया। जल भराव में एक एंबुलेंस भी फंस गई। शुक्र रहा कि उसमें कोई मरीज नहीं था। घंटे की मशक्कत के बाद निकल सकी। उमड़ घुमड़ कर बादलों का साया बना रहा। सुबह 11 बजे बरसात हल्का हुई। मौसम सुहावना बना रहा।
चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने की प्रक्रिया का लाइव टेलीकास्ट देखेंगे छात्र, पहली बार आज शाम को एक घंटे के लिए खुलेंगे स्कूल
23 Aug, 2023 12:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
लखनऊ । कल बुधवार शाम को जब भारत का महत्वाकांक्षी मून मिशन चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर पहली बार लैंड करेगा तो उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों के छात्र भी इस ऐतिहासिक लम्हे के साक्षी बनेंगे। प्रदेश की योगी सरकार ने इस अवसर पर छात्रों के ज्ञानवर्धन, उनकी जिज्ञासाओं की पूर्ति के लिए सभी परिषदीय विद्यालयों को 23 अगस्त की शाम को एक घंटा खोलने और छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। सरकार ने शिक्षा मंत्रालय के निर्देश का हवाला देते हुए कहा है कि 23 अगस्त को शाम 5.27 बजे चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने की प्रक्रिया का इसरो वेबसाइट, यू-ट्यूब चौनल व डीडी नेशनल पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। ऐसे में 5.15 से 6.15 बजे तक विद्यालयों व शैक्षणिक संस्थानों में विशेष सभा आयोजित कर सीधे प्रसारण की व्यवस्था की जाए।
अपर राज्य परियोजना निदेशक मधुसूदन हुल्गी ने बताया कि यह पहली बार है जब सरकार ने इस तरह के ऐतिहासिक अवसर पर छात्रों को एजुकेट करने के लिए शाम को स्कूल खोलने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि भारत के चंद्रयान-3 का चंद्रमा पर उतरना एक यादगार अवसर है, जो न केवल जिज्ञासा को बढ़ावा देगा बल्कि हमारे युवाओं के मन में अन्वेषण के लिए एक जुनून भी जगाएगा। इससे गर्व और एकता की गहरी भावना पैदा होगी क्योंकि हम सामूहिक रूप से भारतीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी की शक्ति का उत्सव मनाएंगे। इसी क्रम में सभी डायट प्राचार्य व बीएसए को निर्देश दिया है कि इस दिन 5.15 से 6.15 बजे तक विद्यालयों व शैक्षणिक संस्थानों में विशेष सभा आयोजित कर सीधे प्रसारण की व्यवस्था की जाए।
त्रिकुट पर्वत पर होगा रोपवे का निर्माण....
23 Aug, 2023 11:47 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
देवघर स्थित त्रिकुट पर्वत पर रोपवे का निर्माण नए सिरे से होगा। इसके निर्माण के लिए डीपीआर तैयार की जाएगी। पर्यटन, कला-संस्कृति एवं खेलकूद विभाग के अंतर्गत कार्यरत झारखंड पर्यटन विकास निगम लिमिटेड ने इसे लेकर विशेषज्ञ एजेंसी के चयन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विशेषज्ञ एजेंसी को डीपीआर तथा टेंडर प्रस्ताव तैयार करने से लेकर इसके संचालन की निगरानी की जिम्मेदारी दी जाएगी। डीपीआर का निर्माण हादसे की जांच को लेकर गठित उच्चस्तरीय समिति द्वारा की गई अनुशंसा के आलोक में किया जाएगा। साथ ही पूर्व की तकनीकी त्रुटियों को भी ध्यान में रखा जाएगा।
रोपवे के लिए डीपीआर का निर्माण बिहार में लागू बीआईएस मानकों तथा ओडिशा रोपवे अधिनियम, 1924 के प्रविधानों तथा उच्चस्तरीय जांच कमेटी की रिपोर्ट को लागू करने को लेकर राज्य सरकार के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए किया जाएगा।
चयनित एजेंसी रोपवे के निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए निर्धारित अवधि के भीतर काम पूरा कराएगी। जेटीडीसी द्वारा रोपवे के संचालन शुरू करने से पहले फिटनेस प्रमाणपत्र देने की भी इसकी जिम्मेदारी होगी। साथ ही अगले पांच-पांच वर्ष के लिए रोपवे का वार्षिक फिटनेस प्रमाणपत्र इसके द्वारा दिया जाएगा।
त्रिकूट में 10 अप्रैल, 2022 को रोपवे टूटने से हादसा हुआ था। इसमें तार टूटने की वजह से ट्रॉलियां ऊंची पहाड़ी पर लटक गईं, जिसमें 48 लोग 24 घंटे से ज्यादा देर तक ट्रालियों में फंसे रहे, जबकि तीन लोगों की मौत हो गई।
सेना, एनडीआरएफ और अन्य बचाव दल की मदद से बाकी लोगों को बचाया गया। मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित की गई थी, जिसमें वित्त सचिव अजय कुमार सिंह, आपदा प्रबंधन सचिव अमिताभ कौशल तथा अन्य तकनीकी सदस्य सम्मिलित थे। जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि रोपवे में लगा रिटर्न शाफ्ट टूटने से यह हादसा हुआ। शाफ्ट के स्टील में हाइड्रोजन बबल बने थे।
हाइड्रोजन की मात्रा दो से तीन पीपीएम होनी चाहिए, लेकिन यह 5.62 पीपीएम थी जो कि 85 प्रतिशत से अधिक थी। इससे शाफ्ट में दरारें बनीं और वह टूट गईं। रोपवे के बेयरिंग में ग्रीस भी कम थी, जिससे घर्षण अधिक पैदा हुआ और शाफ्ट टूटा।
बताया जाता है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर रोपवे का संचालन करने वाली एजेंसी पर नौ करोड़ रुपये जुर्माना लगाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रस्ताव के अनुसार, इसमें पांच करोड़ रुपये रोपवे के निर्माण पर खर्च होंगे, जबकि तीन करोड़ इसके संचालन में खर्च किया जाएगा।
झारखंड में शराब घोटाला मामले में ईडी ने शुरू की जांच....
23 Aug, 2023 11:42 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
छत्तीसगढ़ के बाद झारखंड में भी शराब घोटाले की जांच में ईडी की एंट्री हो गई है। ईडी के अधिकारी मनी लाॅड्रिंग के एंगल पर पूरे मामले को देख रहे हैं। इसी सिलसिले में बुधवार को झारखंड, बंगाल में बड़ी छापेमारी शुरू हो चुकी है।
दोनों राज्यों के 32 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी
राज्य के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, उनके बेटे रोहित उरांव, शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी से जुड़े दोनों राज्यों के 32 ठिकानों पर ईडी ने बुधवार की सुबह से ही छापेमारी तेज कर दी है।
ये ठिकाने रांची, देवघर, धनबाद, दुमका व कोलकाता में हैं। सुबह करीब साढ़े छह बजे से ही ईडी की टीम संबंधित सभी ठिकानों पर एक साथ दबिश दी है। सर्च जारी है।
वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव का राज्य के शराब कारोबार में बड़ा निवेश बताया जा रहा है। ईडी के सूत्रों की माने तो उसने योंगेंद्र तिवारी के माध्यम से इस व्यवसाय में बड़ी रकम लगाई है।
ईडी ने शराब घोटाले में योगेंद्र तिवारी व प्रेम प्रकाश तथा अन्य की भूमिका की प्रारंभिक जांच के बाद इस घोटाले की जांच में जुटी है। पूर्व में 21 मार्च की आयकर विभाग की छापेमारी में यह खुलासा हो गया था कि शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी ने करीब 15 करोड़ से अधिक की अघोषित संपत्ति अर्जित की है।
मंत्री रामेश्वर उरांव का रांची स्थित आवास, योगेंद्र तिवारी के दुमका के गिलानपाड़ा चौक स्थित व्यवसायिक कार्यालय, टाटा शोरूम चौक पर स्थित तनिष्क शोरूम, खिजुरिया में तिवारी ऑटो मोबाइल, कुम्हारपाड़ा में पप्पू शर्मा व अनिल सिंह का आवास, नेक्सजेन के विनय सिंह के यहां छापेमारी की जाने की खबर है।
भारत सरकार द्वारा सी.एम.एस. के 23 छात्रों को बानवे लाख रूपये की स्कॉलरशिप
23 Aug, 2023 11:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
लखनऊ । सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस के 23 मेधावी छात्रों को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा 92 लाख रूपये की स्कॉलरशिप से नवाजा गया है। सी.एम.एस. छात्रों को यह स्कॉलरशिप विज्ञान विषय में उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु प्रदान की जायेगी, जिसके अन्तर्गत प्रत्येक छात्र को पाँच वर्षों तक प्रतिवर्ष रू. 80,000/- अर्थात कुल चार लाख रूपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। इस प्रकार, सभी 23 छात्रों को कुल 92 लाख रूपये की स्कॉलरशिप प्रदान की जायेगी। इन मेधावी छात्रों ने इस वर्ष की आई.एस.सी. (कक्षा-12) परीक्षा-2023 में अपने मेधात्व का अभूतपूर्व परचम लहराते हुए पूरे देश में ‘टॉप वन परसेन्ट’ मेरिट सूची में स्थान अर्जित किया है एवं इसी अभूतपूर्व प्रदर्शन हेतु इन छात्रों को विज्ञान की उच्चस्तरीय शिक्षा हेतु इस प्रतिष्ठित स्कॉलरशिप हेतु चयनित किया गया है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. के इन होनहार छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य कामना की।स्कॉलरशिप अर्जित करने वाले सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस के इन 23 छात्रों में संचिता सिंह, सृष्टि, सौम्य कुमार सिंह, शेफाली सिंह, हर्ष झा, विवेक देब, मनप्रीत सिंह गाँधी, यशवर्धन सिंह भदौरिया, निवेदिता पाण्डेय, ईशान कुमार, वैभव तिवारी, उत्कर्ष त्रिपाठी, रोनित गुप्ता, मोहम्मद असद, आरोलिका शंकर, लोकेश पाण्डेय, शाम्भवी शुक्ला, कुशाग्र गुप्ता, आकृति सिंह, अर्श अली, शताक्षी त्रिपाठी, सुयष श्रीवास्तव एवं रोनित सिंह शामिल हैं। सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा सी.एम.एस. के शैक्षिक वातावरण को दिया है।
चांद पर विक्रम लैंडर के सफल लैंडिंग के लिए वाराणसी में अनुष्ठान...
22 Aug, 2023 04:01 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
वाराणसी: भारत का एक बड़ा सपना कल यानि 23 अगस्त को साकार होने वाला है। इस दिन चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग होगी। विक्रम लैंडर के सफल लैंडिंग के लिए वाराणसी समेत देश के कई मंदिरों में पूजा-अर्चना की जा रही है। मंगलवार को काशी के कई मंदिरों में पूजा-पाठ कर चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए कामना की गई।
सुदामा कुटी आश्रम में संत महात्माओं द्वारा हवन पूजन किया गया। हाथों में तिरंगा और चंद्रयान की तस्वीर लेकर उसकी सफल लैंडिंग के लिए महादेव से प्रार्थना की गई। विद्वानों द्वारा मंत्र उच्चारण कर सफलता के लिए पूजा अर्चना की गई। कमच्छा स्थित मां कामख्या मंदिर में राष्ट्रीय हिंदू दल से जुड़े लोगों ने चंद्रयान-3 की तस्वीर के साथ खास हवन-पूजन किया।
बुधवार को भी कई मंदिरों में आयोजन
विक्रम लैंडर के सफल लैंडिंग एवं इसरो के वैज्ञानिकों की सफलता की कामना की। नमामि गंगे की टीम ने वेदपाठी बटुकों के साथ आरती उतारकर मां गंगा और भगवान भास्कर से आशीर्वाद मांगा। बीते दिनों भी अलग-अलग मंदिरों में इसरो के मिशन की सफलता के लिए पूजा-पाठ हुआ था। मंदिर में मौजूद लोगों ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता से पूरी दुनिया भारत की ताकत देखेगी। कहा कि चंद्रमा को हमारे भोलेनाथ अपने शीश पर धारण करते हैं। वे ही हमें सफलता देंगे। भारत के लिए यह गर्व की बात है। बुधवार को भी वाराणसी के कई प्रसिद्ध मंदिरों में हवन पूजन आयोजित है। कहीं हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा तो कहीं रुद्राभिषेक किया जाएगा।
डॉक्टर के घर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग....
22 Aug, 2023 03:55 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रांची में सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित टंगराटोली में रहने वाले डॉक्टर अभिषेक रामाधीन के घर में सोमवार की रात शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लग गई। आग घर के तीसरे तल्ले पर स्थित पहले पूजा घर में लगी, जिसके बाद तीसरे तल्ले पर रखा हुआ सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। सुखदेव नगर थानेदार विनोद कुमार ने बताया कि पूजा घर में पहले जोरदार आवाज हुई इसके बाद आग लगी। सोफे में आग लगने की वजह से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने की घटना शाम सात बजे हुई थी।
आग पर काबू पाने में लगे दो घंटे
दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में दो घंटा लग गये। तीसरे तल्ले पर लाखों रुपये का फर्नीचर और अन्य सामन रखा हुआ था, लेकिन सब जल गया। डॉक्टर अभिषेक रमाधीन कान के विशेषज्ञ हैं। इसके अलावा डॉक्टर अभिषेक चेंबर महा सचिव भी हैं। फायर एक्स्टिंग्यूशर से आग पर नहीं पाया जा सका काबू पुलिस का कहना है कि घर में फायर एक्स्टिंग्यूशर लगा हुआ था। लोगों ने फायर एस्टिंविस से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन लोग सफल नहीं हो पाए।
फायर एस्टिंविस भी फेल
तीसरे तल्ले पर कई सामानों में एक साथ आग लगने की वजह से फायर एस्टिंविस से आग पर काबू नहीं पाया जा सका। कोई भी व्यक्ति तीसरे तल्ले तक ठीक से पहुंच नहीं पा रहा था। कुछ लोगों ने पानी की मदद से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन वे भी सफल नहीं हुए।
जंगल वार वेलफेयर नेतरहाट में पदस्थ दरोगा शशांक की संदिग्ध मौत....
22 Aug, 2023 03:40 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
झारखंड में हजारीबाग स्थित आरोग्यम अस्पताल में सोमवार को इलाज के दौरान 2018 बैच के दारोगा शशांक कुमार की मौत हो गई। उनका निधन सोमवार की देर शाम हुआ। वे चतरा जिले के हंटरगंज निवासी वीरेंद्र कुमार सिंह के पुत्र थे। वर्तमान में जंगल वार वेलफेयर नेतरहाट में पदस्थापित थे।
स्पष्ट नहीं हो सका मौत का कारण
वे हजारीबाग स्थित अपने रिश्तेदार के यहां किसी काम से आए हुए थे। उनकी मौत का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। उनका इलाज आरोग्यम अस्पताल के डॉ. मनीष कुमार ने किया। इधर, उनके निधन को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। सदर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मोर्चरी में रखा है। स्वजन के आने के बाद मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।
पुलिस के पास भी नहीं है जवाब
स्थानीय पुलिस इसे लेकर कुछ भी कहने से बच रही है। हालांकि, अस्पताल में कुछ उनके जानने वाले पहुंचे थे। वे भी घटना से अनभिज्ञ थे या फिर कुछ भी बताने से कतरा रहे थे। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद ही इस मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
BJP के राज्यसभा सांसद हरिद्वार दुबे के निधन से खाली हुई सीट पर उपचुनाव 15 सितंबर को...
22 Aug, 2023 03:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
लखनऊ: भाजपा के राज्यसभा सांसद हरिद्वार दुबे के निधन से खाली हुई सीट पर 15 सितंबर को उपचुनाव होगा। इसके लिए नामांकन की तारीख 5 सितंबर और नाम वापस लेने की तारीख 8 सितंबर रखी गई है।
हरिद्वार दुबे संघ के पुराने कार्यकर्ता थे। वे भारतीय जनता पार्टी से दो बार विधायक चुने गए थे। दुबे कल्याण सिंह शासन में वित्त राज्यमंत्री भी रहे थे। 2020 में वे उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद चुने गए थे। इसके अलावा हरिद्वार दुबे भारतीय जनता पार्टी संगठन में भी कई पदों पर रह चुके थे।