उत्तर प्रदेश (ऑर्काइव)
गोशाला में 35 गोवंश की बिगड़ी तबीयत, 13 की मौत....
16 Aug, 2023 03:55 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कमालपुर बिचलका गांव में स्थित गोशाला में सोमवार रात 35 गोवंश की तबीयत बिगड़ गई। कुछ ही घंटे के भीतर उनमें से एक के बाद एक 13 गोवंश की मौत हो गई। ग्राम प्रधान शवों को दफनाने के लिए जेसीबी से गड्ढा खोदवाने लगे। जानकारी पर दर्जनों ग्रामीण जुटे और शव दफनाने से रोक दिया। भड़के ग्रामीणों ने प्रधान व अन्य जिम्मेदारों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। मौके पर पुलिस प्रशासन के अफसर पहुंचे। ग्रामीणों को शांत कराया। ग्राम प्रधान माता प्रसाद की तहरीर पर अज्ञात पर चारा में जहर मिलाकर गोवंश की हत्या करने की धारा में एफआईआर दर्ज कराई है।
कमालपुर विचिलका गांव के पशु आश्रय केंद्र पर कुल 151 निराश्रित गोवंश था। सोमवार रात अचानक गोवंश बेसुध होकर गिरने लगे। गोशाला के कर्मचारियों ने ग्राम प्रधान को सूचना दी। वह अपने साथियों संग वहां पहुंचे। ग्राम प्रधान शव दफन कराने के इंतजाम में जुट गए तभी सभी ग्रामीणों को जानकारी मिल गई। उन्होंने शव दफनाने से रोक दिया। वह अड़ गए कि जब तक पुलिस प्रशासन नहीं आ जाता तब तक शव नहीं दफनाए जाएंगे। करीब दो घंटे तक हंगामा चलता रहा।
मौके पर एसडीएम मोहनलालगंज हनुमान प्रसाद मौर्य, बीडीओ पूजा सिंह और इंस्पेक्टर नगराम फोर्स के साथ पहुंचे तब पशु चिकित्सक को बुलाया गया। अफसरों ने बातचीत कर ग्रामीणों को शांत कराया। जब चिकित्सक ने अन्य बेसुध पड़े गोवंश का इलाज शुरू किया तब ग्रामीण पूरी तरह से शांत हुए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ये स्पष्ट नहीं हो सका कि गोवंश की मौत किस वजह से हुई।
टीम ने चारा का सैंपल कलेक्ट किया है। जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। एडीसीपी साउथ शशांक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। सुबूतों केआधार पर कार्रवाई की जाएगी।
आजादी के दिन ही क्रांतिकारी सिदो, कान्हु की प्रतिमा संग तोड़फोड़
16 Aug, 2023 03:52 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बोरियो प्रखंड के जिरूल गांव में 15 अगस्त की देर शाम ठाकुर सोरेन व उसके पुत्र सोमाय सोरेन ने सिदो कान्हु की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीणों ने दोनों को पकड़कर जमकर पिटाई की, जिसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया।उधर, अंचल प्रशासन ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत करा दी है। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्राम प्रधान छोटा चुनकू हेम्ब्रम ने बताया कि 2018 में ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा कर सिदो कान्हु की प्रतिमा स्थापित की थी। मंगलवार शाम सभी लोग फुटबाल प्रतियोगिता देखने गए थे।
उसी दौरान ठाकुर सोरेन एवं उसके पुत्र सोमाय सोरेन एवं एक अज्ञात व्यक्ति ने सिदो कान्हु की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया।कुछ बच्चों ने इसे देखा और ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीण पहुंचे और दोनों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों उसी जमीन में एक झोपड़ी बनाकर रहते थे। गांव के राजकुमार मड़ैया ने बताया कि आरोपितों को फांसी की सजा होनी चाहिए।गांव के बाबूराम मुर्मू ने बताया कि दोनों आरोपित बिहार में रहते थे। एक साल से गांव में आकर झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं और उस जमीन पर दावा कर रहे हैं।
प्लाईवुड फैक्टरी में लगी भीषण आग....
16 Aug, 2023 03:49 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
राजधानी लखनऊ के थाना नाका क्षेत्र के मोतीनगर चौकी की एक प्लाईवुड फैक्टरी में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई। जिसे बुझाने के प्रयास में तीन फायर कर्मी झुलस गए। उन्हें शहर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां व स्थानीय पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। फायरकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, इस दौरान फायरकर्मी भी झुलस गए।
झुलसे फायरकर्मियों नवनीत कुमार, मानवेंद्र सिंह और आशीष कुमार पांडे को लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।
डीआईजी फायर जुगल किशोर तिवारी घायल फायरकर्मियों का हालचाल लेने के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे।
महिला की हत्या कर फेंकी लाश....
16 Aug, 2023 03:47 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
आगरा के मलपुरा में दक्षिणी बाइपास पर महिला का गला काटने के बाद शव को सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक गए। मंगलवार की दोपहर मिले 26 वर्षीय महिला के शव की पहचान नहीं हो सकी है। उसके दाएं हाथ पर अंग्रेजी में एआरएस लिखा है। अनुमान है कि शव काे बाहर से लाकर यहां फेंका गया है।
हरे रंग का सूट, गले में मंगलसूत्र
दक्षिणी बाइपास पर मलपुरा-राेहता नहर के पास राहगीरों ने महिला का शव पड़ा देखा। उसका गला धारदार हथियार से काटा गया था। महिला हरे रंग की सूट पहने है। माथे पर बिंदी, गले में मंगलसूत्र और हाथों में चूड़ियां है। वह एक पैर में पायल पहने थी, दूसरी शव के पास ही उतरी पड़ी थी।
घटनास्थल पर कुछ चूड़ियां टूटी पड़ी थीं। महिला पर्पल रंग की चप्पले पहने हैं। पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन सोनम कुमार ने बताया कि महिला के दाएं हाथ पैर अंग्रेजी में एसआरएस लिखा है।शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। कमिश्नरेट और आसपास जिले के थानों में वाट्सएप ग्रुप मे उसकी फोटो प्रसारित की गई है।
न्यू आगरा में मंगलवार की दोपहर जनता क्वार्टर और अबुल उलाह दरगाह के बीच के बीच झाड़ियाें में स्थित नाले में लगभग 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार मरने वाला पूरी आस्तीन की सफेद कमीज और भूरे रंग की पैंट पहने है। मरने वाले का चेहरा क्षत-विक्षत हो चुका है। शव चार दिन पुराना होने का अनुमान है।
एसीपी सैयद अरीब अहमद मौके पर पहुंच गए।फील्ड यूनिट को बुला लिया। घटनास्थल पर किसी तरह के निशान नहीं मिले। आसपास रहने वालों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। एसीपी बताया कि शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
हलपेक की चपेट में आने से दो लोगों की मौत
16 Aug, 2023 03:44 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
लोदना क्षेत्र के देव प्रभा आउटसोर्सिंग परियोजना में मंगलवार दोपहर लगभग 12:30 बजे ओबी डंपिंग करने जा रहे हालपेक की चपेट में आने से कैंपर चालक लोदना श्रमिक कल्याण निवासी 30 वर्षीय जय चौहान व इंचार्ज भूली निवासी 25 वर्षीय रज्जी इमाम अली की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के काफी संख्या में लोग घटना स्थल पहुंचे। कैंपर पूरी तरह चपटा हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोग व मजदूरों ने जमकर विरोध किया।
घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी अभिषेक कुमार, झरिया अंचलाधिकारी प्ररेश कुशवाहा, घनुडीह ओपी प्रभारी मुकेश कुमार सिंह आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराने की काफी कोशिश की, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ।लगभग तीन घंटे बाद आक्रोशित लोगों को शांत करा कर कंपनी से गैस कटर मंगवाया गया और दोनों को गैस कटर से कटकर बाहर निकल गया।
घटना के दौरान वहां मौजूद मजदूरों ने बताया कि पाकलेन कैंपर को अपनी चपेट में लेते हुए कुछ दूरी तक घसीटते हुए ले गया। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक दूसरे पाकलेन के चालक ने उक्त पाकलेन के चालक को इसकी जानकारी भी दी। इसके बावजूद चालक को समझ में नही आया। कुछ दूरी के बाद पाकलेन ने उसे अपने पुरी चपेट में ले लिया।
झारखंड के इन 11 जिलों में हो सकती है भारी बारिश, जारी की चेतावनी....
16 Aug, 2023 03:40 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
झारखंड में किसानों के लिए एक बार फिर से गुड न्यूज़ है. यहां पर एक बार फिर से मानसून एक्टिव हो गया है. मानसून के एक्टिव होने की वजह से राज्य में कई जगहों पर अच्छी बारिश देखी जा रही है. इस बारिश की वजह से किसानों के चेहरे खिल गए हैं. किसान काफी समय से मानसून के फिर से सक्रिय होने का इंतजार कर रहे थे. बता दें कि इस बार राज्य में 38% बारिश कम हुई है. लेकिन आने वाले दिनों में राज्य में अच्छी बारिश हो सकती है. इससे इस डिफिशिएंसी में कमी आ सकती है.
मानसून को लेकर रांची मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि इस समय डीप साइक्लोनिक सर्कुलेशन बंगाल की खाड़ी में बना हुआ है. इस वजह से आने वाले चार-पांच दिनों में झारखंड में अच्छी खासी बारिश हो सकती है. इसके अलावा कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है.
इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश
मौसम विभाग ने कई जिलों में 18 अगस्त को भारी बारिश को लेकर चेतवानी दी है. इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी कर दिया था. इस दौरान यहां पर गर्जन के साथ वज्रपात भी हो सकता है. इसको लेकर लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है.गढ़वा, पलामू, लातेहार ,लोहरदगा ,गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम ,पूर्वी सिंहभूम व सरायकेला खरसावां में भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा अन्य जिलों में बारिश हो सकती है.
बता दें कि राज्य के सिर्फ तीनों जिलों में सामान्य बारिश हुई है. ये जिलें गोड्डा, साहिबगंज और सिमडेगा है. इसके अलावा राज्य में 20 ऐसे भी जिलें हैं, जहां पर 60 फीसदी से कम बारिश हुई है. जिस वजह से किसानों को काफी ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है.
राहुल गांधी को झारखंड हाईकोर्ट से मिली राहत
16 Aug, 2023 03:40 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मोदी सरनेम केस में राहुल गांधी को झारखंड हाई कोर्ट से राहत मिली है। जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत ने राहुल गांधी को निचली अदालत में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने आदेश को निरस्त कर दिया है।अब उनकी ओर से अधिवक्ता निचली अदालत में उपस्थित हो सकेंगे। इस संबंध में राहुल गांधी की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। अदालत के उक्त आदेश को चुनौती दी गई थी।बता दे कि लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने मोदी सरनेम को लेकर टिप्पणी की थी। इसके खिलाफ प्रदीप मोदी ने निचली अदालत में शिकायत वाद दर्ज कराया है।
इस साल 16 मुठभेड़ों में ढेर किए गए नौ माओवादी, 236 गिरफ्तार
16 Aug, 2023 03:34 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
झारखंड के पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह ने मंगलवार को इस साल सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ से जुड़े अहम जानकारियां साझा कीं। उन्होंने कहा कि इस साल 16 मुठभेड़ों में सुरक्षा बलों ने नौ माओवादियों को मार गिराया गया। इस दौरान एक केंद्रीय समिति के सदस्य और एरिया कमांडरों सहित 236 को गिरफ्तार किया गया।उन्होंने बताया कि पुलिस ने बड़े पैमाने पर माओवाद विरोधी अभियान चलाया। इसके साथ-साथ राज्य में आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति पर काम किया गया। इससे कम से कम 267 माओवादियों को आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
डीजीपी ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण के बाद यहां पुलिस मुख्यालय में पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड सरकार राज्य में माओवादी समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। झारखंड पुलिस को माओवादियों के खिलाफ अपने अभियान में अभूतपूर्व सफलता मिली है। इस साल एक केंद्रीय समिति सदस्य, एक क्षेत्रीय समिति सदस्य, चार जोनल कमांडर, 5-6 एरिया कमांडर समेत कुल 236 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा 16 मुठभेड़ों में कुल नौ माओवादी मारे गए।
कुल्हाड़ी से काटकर पत्नी और आठ माह की बेटी की हत्या, गिरफ्तार....
16 Aug, 2023 11:26 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव भुडेली में बुधवार सुबह अखिलेश नाम के युवक ने कुल्हाड़ी से काटकर अपनी पत्नी और आठ माह की बेटी की हत्या कर दी। वारदात के बाद इसके बाद घर में बैठा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि मां-बेटी की हत्या बुधवार सुबह करीब 7:00 बजे हुई। उस दौरान अखिलेश के घर में साफ सफाई के बाद लोग चाय नाश्ता कर रहे थे। इस दौरान किसी बात को लेकर अखिलेश और उसकी पत्नी खुशबू के बीच विवाद हो गया। तभी गुस्से में आकर अखिलेश कुल्हाड़ी ले आया और उसने अपनी पत्नी पर ताबड़तोड़ बार कर दिए।
बाद में उसने आठ माह की बेटी सृष्टि को भी कुल्हाड़ी से काट डाला, जिससे दोनों मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और अखिलेश से पूछताछ भी की जा रही है कि उसने दोनों मां बेटी की हत्या क्यों कर दी।
CM सोरेन ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर की बड़ी घोषणा....
15 Aug, 2023 04:02 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को बड़ी घोषणा की है, उन्होंने अगले दो वर्षों में जरूरतमंदों के लिए घर बनाने के लिए 15000 करोड़ रुपये की 'अबुआ आवास योजना' शुरुआत की है। उन्होंने रांची के मोरहाबादी मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और वहां लोगों मौजूद लोगों को संबोधित किया। सीएम सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार एक मजबूत राज्य बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और अपने वादों को पूरा करने का पूरा प्रयास कर रही है।
सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि मैंने राज्य में सभी को तीन कमरों का मकान देने का वादा किया था। अपने वादे को पूरा करते हुए, मैं मंच से एक नई योजना ‘अबुआ आवास योजना’ की घोषणा करता हूं। आने वाले दो वर्षों में सरकार अपनी निधि से 15,000 करोड़ रुपये की लागत से जरूरतमंदों को मकान देगी।
उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने पुरानी पेंशन योजना फिर से लागू करने, पुलिसकर्मियों को अवकाश लाभ देने, छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए विदेश भेजने और योजनाओं को घर-घर तक ले जाने जैसे कुछ कदम उठाए हैं। स्थानीय नागरिकों के फायदे के लिए करीब 38,000 पदों पर नियुक्तियां की जा रही हैं।
आगे सीएम सोरेन ने कहा कि युवाओं के कौशल विकास के लिए राज्य के 80 मंडलों में मुख्यमंत्री सारथी योजना शुरू की गई है। मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के प्रावधानों में छूट दी गयी है। सरकार अपने कर्मचारियों की समयबद्ध तरीके से पदोन्नति भी कर रही है। उन्होंने बताया कि 35 लाख लाभार्थियों को विभिन्न मदों में पेंशन दी जा रही है और जुलाई 2023 तक पेंशन देने पर 1,400 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2022-23 में 33 लाख छात्रों को पूर्व मैट्रिक छात्रवृत्तियां दी गयी है जिस पर 724 करोड़ रुपये खर्च किए गए जबकि 2.50 लाख छात्रों को मैट्रिक के बाद की छात्रवृत्तियां दी गयी है जिस पर 315 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। सरकार छात्रों के लिए आधुनिक बहुमंजिला छात्रावास भी बना रही है जो आधुनिक पुस्तकालयों से सुसज्जित होंगे।
किसानों का जिक्र करते हुए सीएम सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार उनके लाभ के लिए कुल 88 योजनाएं चला रही है, जिसमें बिरसा सिंचाई कूप योजना भी शामिल है, जिसके तहत 15 नवंबर 2024 तक एक लाख कुएं खोदे जाएंगे। इसके अलावा, सोन कनहर पाइपलाइन योजना पर भी काम चल रहा है और गढ़वा और दुमका जिलों में पानी और सिंचाई के मुद्दों के समाधान के लिए मसालिया रानेश्वर मेगा लिफ्ट योजना चलाई जा रही है। आगे बोले कि झारखंड सरकार 2024 तक जल जीवन मिशन के तहत 61 लाख ग्रामीण परिवारों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य को केंद्र सरकार से अपेक्षित मदद नहीं मिली, फिर भी राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना और झारखंड कृषि ऋण माफी योजना के माध्यम से किसानों को हर संभव मदद देने की कोशिश की। सरकार हर स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है।
स्वतंत्रता दिवस पर धनबाद में हर घर शान से लहराया तिरंगा....
15 Aug, 2023 03:54 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
आज आजादी को मिले 76 वर्ष हो गए। बचपन से आज तक पुस्तकों की पाठ्यक्रमों से लेकर सामान्य सामाजिक स्तर पर होने वाले वाद-विवाद एवं चर्चाओं का ही यह असर है कि आजादी की सैकड़ों कहानियां हमारे मानस पटल पर ऐसे छाई हुई हैं, जैसे लगता ये कल की ही बात है। यही कारण है कि मंगलवार को हर घर तिरंगा लहराया गया।
फिर चाहे गली मोहल्ला हो, निजी संस्थान हो या फिर सरकारी कार्यालय, शान से तिरंगा लहराता हुआ नजर आया। मुख्य कार्यक्रम रणधीर वर्मा स्टेडियम गोल ग्राउंड में हुआ। यहां उपायुक्त वरुण रंजन ने ध्वजारोहण किया। उनके साथ एसएसपी संजीव कुमार उपस्थित थे। इसके बाद सीआइएसएफ, सीआरपीएफ, जिला पुलिस और एनसीसी कैडेट ने सलामी दी।
उत्कृष्ट कार्यों के लिए कई पुलिस कर्मियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। उपायुक्त ने धनबादवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा अब हमारा भविष्य आराम करने के लिए नहीं, बल्कि उन प्रतिज्ञाओं को पूरा करना है, जिसकी हम स्कूल से लेकर अपने नौकरीकाल तक शपथ लेते आ रहे हैं।
नगर निगम कार्यालय में नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार ने ध्वजारोहण किया। यहां अपर नगर आयुक्त महेश्वर महतो, सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार, कंचन कुमारी भदोलिया, कार्यपालक पदाधिकारी मो अनीस समेत सभी सिटी मैनेजर और निगम कर्मी उपस्थित थे।
नगर आयुक्त ने कहा कि सूचना क्रांति के दौर में आज पूरी दुनिया सिमटकर एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा करती नजर आ रही है। ऐसे में हमारा कर्तव्य है कि सूचना क्रांति को साथ लेते हुए अपने सांस्कृतिक मूल्यों को भी बचाए रखें।
उन महान विभूतियों से हमें प्रेरणा लेने की जरूरत है, जिनकी बदौलत आज हम स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। सिर्फ बाॅर्डर पर ही नहीं, देश के अंदर रहते हुए भी एक बेहतर नागरिक बनकर देश सेवा की जा सकती है।
पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में कार्यपालक अभियंता भीखराम भगत ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने सभी कनीय पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए धनबाद को विकास के पथ पर ले जाने के लिए प्रेरित किया।
आईआईटी आइएसएम कार्यवाहक निदेशक प्रो जेके पटनायक ने ध्वजारोहण करते हुए सभी प्राध्यापकों एवं छात्रों से संस्थान को आगे ले जाने के लिए सहयोग करने की अपील की।
इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर देशभक्ति की अलख जगाई। कार्यक्रम में उपनिदेशक प्रो धीरज कुमार, डीएसडब्ल्यू प्रो एमके सिंह, डीन मीडिया एंड ब्रांडिंग डॉ रजनी सिंह उपस्थित थे।
सरकारी विभागों के साथ ही स्कूलों में भी 15 अगस्त पर खूब धूम मची। हर जगह अलग-अलग तरीके से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चे रंग-बिरंगे पोशाक में आकर्षक लग रहे थे। धनबाद पब्लिक स्कूल केजी आश्रम में आयोजित रंगारंग कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया।
तेरी मिट्टी, देश मेरा रंगीला, इस देश के सदके, मेरा कर्मा तू आदि गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर छात्राओं ने समां बांध दिया। यहां स्कूल की प्राचार्य शारदा महाजन ने ध्वजारोहण किया। इसी तरह कार्मल स्कूल धनबाद में भी रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम स्कूल की प्राचार्य मारिया कीर्ति ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस के बारे में बताया। उप प्राचार्य एल्सी जोसेफ ने भी अपने विचार रखे। इसके बाद एक से बढ़कर एक नृत्यगीत हुए।
नहर किनारे मिली 25 वर्षीय युवती का लाश....
15 Aug, 2023 02:55 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के थाना मलपुरा क्षेत्र में 15 अगस्त की सुबह एक युवती का लाश मिलने से सनसनी फैल गई। उसकी उम्र करीब 25 साल की प्रतीत हो रही है। मांग में सिंदूर और गले से खून बह रहा था। लोगों ने जब ऐसे हाल में लाश को देखा तो कांप गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। अभी मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
थाना मलपुरा क्षेत्र के नहर दक्षिणी बाईपास पर गांव सिरौली के नजदीक 25 वर्षीय युवती का शव मिला। राहगीर जब वहां से गुजर रहे थे, तो उनकी नजर लाश पर पड़ी। राहगीरों की सूचना पर थाना मलपुरा पुलिस के साथ एसीपी अछनेरा भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार प्रथम दृश्य मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। लाश के पास एक दुपट्टा और चप्पल भी मिली है। उसके गले से खून बह रहा है। महिला शादीशुदा प्रतीत हो रही है। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।
महिला की शिनाख्त के लिए पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी ली, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पहचान होने के बाद भी आगे की जानकारी मिल सकेगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
स्वतंत्रता दिवस पर शुरू हो रहा बीट पुलिसिंग का पायलट प्रोजेक्ट....
15 Aug, 2023 01:41 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
आगरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस और जनता के बीच संवाद स्थापित करने के लिए बीट पुलिसिंग का पायलट प्रोजेक्ट कोतवाली क्षेत्र में शुरू किया जा रहा है। इसके बाद बीट पुलिसिंग को आगरा कमिश्नरेट में लागू कर दिया जाएगा।
सिविल सोसायटी आफ आगरा के सदस्यों ने सोमवार को पुलिस उपायुक्त नगर सूरज राय से मुलाकात की। इस दौरान पुलिस उपायुक्त ने कहा कि सभी बीट अफसर के पास एप बेस्ड डिवाइस हैं। उनका उपयोग बीट पुलिसिंग में किया जाएगा। पर्यटन आगरा के लिए महत्वपूर्ण है। इसमें और सुधार किया जाएगा। इसके लिए पर्यटन थाना में संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।
सिविल सोसायटी आफ आगरा ने भी बीट पुलिसिंग पर अपना दृष्टिकोण रखा। कहा गया कि बीट प्रभारी की जानकारी क्षेत्रीय जनता को होनी चाहिए। क्षेत्रीय पार्षद को भी बीट प्रणाली में समाहित किया जाएगा। बैठक में अनिल शर्मा, ग्रुप कैप्टन डा. जय पाल सिंह चौहान, के एन अग्निहोत्री, असलम सलीमी, सुदेश कुमार आदि रहे।
यूनिक आईडी से पहचाने जाएंगे शहर के ऑटो व ई-रिक्शा....
15 Aug, 2023 01:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गोरखपुर शहर में मनमाने तरीके से चल रहे ऑटो और ई-रिक्शा पर नियंत्रण लगाने की तैयारी परिवहन विभाग ने कर ली है। परिवहन विभाग, यातायात विभाग के साथ मिलकर शहर के ऑटो और ई-रिक्शा चालकों का सत्यापन करेगा। इसके साथ ही उन्हें यूनिक आईडी जारी की जाएगी। पुलिस परेड ग्राउंड में 16 से 30 अगस्त तक अभियान चलाकर ऑटो और ई-रिक्शा चालकों का सत्यापन किया जाएगा।
एडीजी अखिल कुमार की अध्यक्षता में बीते नौ अगस्त को महानगर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बैठक हुई थी। इस दौरान ऑटो और ई-रिक्शा चालकों का कोई डाटा बेस नहीं होने की वजह से कई घटनाएं होने की स्थिति में जांच करने में समस्या आने की बात रखी गई। इसके बाद निर्णय लिया गया कि शहर की 16 किलोमीटर की परिधि में चलने वाले ऑटो और ई-रिक्शा चालकों का सत्यापन करने के साथ ही उन्हें यूनिक आईडी जारी की जाएगी, ताकि उनके वाहनों की पहचान हो सके।
संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन संजय कुमार झा ने बताया कि शहर में चल रहे सभी ऑटो-ई-रिक्शा चालक शिविर में वैध ड्राइविंग लाइसेंस और चरित्र प्रमाण पत्र के साथ यातायात कार्यालय और परिवहन विभाग कार्यालय में संपर्क कर यूनिक आईडी नंबर प्राप्त कर सकते हैं। ऐसा नहीं करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पहली बार IAS का सफर तय करेंगे नायब तहसीलदार....
15 Aug, 2023 12:48 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
प्रदेश के प्रशासनिक सेवा में पहली बार दो नायब तहसीलदार अखिल भारतीय सेवा (आईएएस) तक का सफर तय करेंगे। 21 अगस्त को होने वाली चयन समिति की बैठक में जिन अधिकारियों को प्रमोशन मिलना तय है, उनमें नायब तहसीलदार के पद पर सरकारी सेवा में भर्ती हुए उमाकांत त्रिपाठी व नरेंद्र सिंह भी शामिल हैं। इस बैठक के लिए संघ लोक सेवा आयोग व केंद्र सरकार के प्रतिनिधि लखनऊ आएंगे।
चयन सूची-2022 के तहत राज्य कोटे से आईएएस बनने के लिए 22 रिक्तियां हैं। इनमें 2004 और 2006 बैच के पीसीएस अधिकारियों को पदोन्नति मिलेगी। वरिष्ठता क्रम में आगे एक अधिकारी का भर्तियों के घपले में फंसे होने के कारण अयोग्य होना तय माना जा रहा है। जबकि पांच के खिलाफ भी विभिन्न जांचों के चलते उनका लिफाफा बंद होना तय है। इस तरह फिलहाल कुल 17 अधिकारियों को आईएएस काडर मिल सकेगा। इनमें उमाकांत त्रिपाठी और नरेंद्र सिंह भी शामिल हैं, जिन्हें 2006 में पीसीएस काडर में पदोन्नति मिली थी।
वर्तमान में नरेंद्र सिंह अपर आयुक्त परिवहन व मुख्य महाप्रबंधक, उप्र. राज्य परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) हैं और उमाकांत त्रिपाठी बांदा में अपर जिलाधिकारी, वित्त एवं राजस्व के पद पर तैनात हैं। नियम है कि जिन पीसीएस अधिकारियों की उम्र 56 साल से अधिक नहीं है और इस कैडर में 8 साल की सेवा पूरी कर चुके हैं, उनका नाम आईएएस में प्रमोशन के लिए भेजा जा सकता है। ये दोनों अधिकारी इन मानकों को पूरा करते हैं। इसलिए डीपीसी के लिए उनके नाम को शामिल किया गया है।