छत्तीसगढ़ (ऑर्काइव)
भरोसे का सम्मेलन : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुर्ग जिले के पाटन के ग्राम सांकरा पहुँचे
21 May, 2023 10:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुर्ग जिले के पाटन के ग्राम सांकरा पहुँचे पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम मुख्यमंत्री विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को करेंगे राशि का अंतरण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के भवन का शिलान्यास सांकरा पाटन में 120 करोड़ की लागत से बनेगा महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय भव्य भवन
विश्वविद्यालय के अंतर्गत 14 शासकीय एवं 4 अशासकीय महाविद्यालय संचालित राज्य में उद्यानिकी एवं वानिकी को बढ़ावा देने के लिए की गई है विश्विद्यालय की स्थापना भरोसे का सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय के ब्लू प्रिंट का अवलोकन भी किया।
मुख्यमंत्री ने यहां विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर, उपस्थित लोगों से बात करके जानकारियां ली।
कृषि विभाग के स्टॉल में उन्होंने उपस्थित किसानों, गोधन न्याय योजना में कार्यरत स्व-सहायता समूह की महिलाओं से बात की।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने सुराजी गांव योजना के अंतर्गत लगे नरवा, घुरवा, बाड़ी के स्टॉल का अवलोकन किया। जहां उन्होंने विभाग द्वारा प्रस्तुत वर्किंग मॉडल को देखा, गौठानों में तैयार किए जा रहे उत्पादों की प्रक्रिया को बारीकी से देखा। इसी तरह बाड़ी में जैविक सब्जियों के उत्पादन और आम की वैरायटी के बारे में जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग के स्टॉल में स्वामी आत्मानंद स्कूल मॉडल का अवलोकन किया एवं शैक्षणिक गतिविधियों को भी समझा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को किया 13.57 करोड़ रूपए का भुगतान
गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को हो चुका है अब तक 445 करोड़ 14 लाख रूपए का भुगतान पाटन के सांकरा में आयोजित भरोसे का सम्मेलन में गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को राशि का ऑनलाइन अंतरण गोधन न्याय योजना 20 जुलाई 2020 को हरेली पर्व से शुरू हुई
ग्रामीण पशुपालकों से 2 रूपए किलो में गोबर की खरीदी तथा 4 रूपए लीटर में गौमूत्र की खरीदी की जा रही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साढ़े 24 लाख किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की पहली किश्त का किया अंतरण सांकरा पाटन में आयोजित भरोसे के सम्मेलन में 1895 करोड़ रूपए की पहली किश्त का अंतरण राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत राज्य के किसानों को अब तक 18208 करोड़ रूपए की इनपुट सब्सिडी
किसानों को आगामी अगस्त, अक्टूबर और मार्च महीने में क्रमशः तीन और किश्तों में राशि दी जाएगी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भूमिहीन कृषि मजदूरों को किया इस वर्ष की प्रथम किश्त की राशि का अंतरण ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों के 5 लाख 63 हजार 576 भूमिहीन कृषि मजदूर होंगे लाभान्वित
112 करोड़ 71 लाख 52 हजार रूपए हितग्राहियों के बैंक खाते में अंतरित
पाटन के सांकरा में भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम में राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की राशि अंतरित
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पाटन के सांकरा में आयोजित भरोसे का सम्मेलन में किया राशि का अंतरण
13 जिलों के राजीव युवा मितान क्लबों को मिली 7.71 करोड़ रूपए की राशि युवाओं को रचनात्मक कार्यों से जोड़ने के उद्देश्य से किया गया है राजीव युवा मितान क्लबों का गठन योजना प्रारंभ होने से अब तक राजीव युवा मितान क्लबों को 60 करोड़ 18 लाख रूपए की राशि उपलब्ध करायी गई
सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा ने मुख्यमंत्री बघेल की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज हर एक प्रदेशवासी के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिल रही है।
मुख्यमंत्री हर किसी से मिलते हैं, सबसे बात करते हैं। छत्तीसगढ़ की जनता का जुड़ाव मुख्यमंत्री भूपेश जी से सहज ही दिखता है। जो कहा वो करके दिखाया है, गरीब, मजदूर, किसान, महिला, युवा सभी वर्गों को न्याय मिला। हमारी सरकार ने साढ़े 4 साल में बहुत अच्छा काम किया है, हर वर्ग में खुशी है। युवाओं के लिए रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराने के लिए भी उन्होंने मुख्यमंत्री की प्रशंसा की।
एकता और भाईचारे का बंधन भौगोलिक सीमाओं को पार कर सद्भाव के वातावरण को बढ़ावा देता है - राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन
21 May, 2023 10:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : राजभवन में आज ओडिशा, हिमाचल प्रदेश और सिक्किम राज्यों का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने इस अवसर पर कहा कि हमारे बीच एकता और भाईचारे का बंधन भौगोलिक सीमाओं को पार कर सद्भाव के वातावरण को बढ़ावा देता है। विभिन्न राज्यों के लोगों की उपस्थिति ने छत्तीसगढ़ के आर्थिक और सामाजिक परिदृश्य में नये विचारों, दृष्टिकोण और कौशल का संचार किया है।
राजभवन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ओडिशा, हिमाचल प्रदेश और सिक्किम राज्यों का स्थापना दिवस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर शुरू की गई केन्द्र सरकार के “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम के तहत विविधता में एकता की भावना को बढ़ावा देने के लिए सभी राज्य एक-दूसरे राज्यों का स्थापना दिवस मना रहे हैं। इसी कड़ी में राजभवन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें छत्तीसगढ़ में निवास करने वाले ओडिशा, हिमाचल प्रदेश और सिक्किम राज्य के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। राज्यपाल ने स्थापना दिवस के अवसर पर सभी को बधाई दी।
राजभवन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ओडिशा, हिमाचल प्रदेश और सिक्किम राज्यों का स्थापना दिवस
राजभवन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ओडिशा, हिमाचल प्रदेश और सिक्किम राज्यों का स्थापना दिवस
कार्यक्रम में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने कहा कि छत्तीसगढ़ को अपना घर कहने वाले इन राज्यों के लोगों के अपार योगदान के लिए उनके सामने खड़े होकर आभार व्यक्त करना परम सौभाग्य की बात है। हमें गर्व है कि हमारे बीच ओडिशा, हिमाचल प्रदेश और सिक्किम के लोग हैं, जो हमारे जीवन को समृद्ध बना रहे हैं और छत्तीसगढ़ के उत्थान और विकास में योगदान दे रहे हैं। उन्होंने यहां की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया है और इसकी प्रगति को गति दी है।
उन्होंने कहा कि ओडिशा के लोगों के कृषि ज्ञान और कौशल ने छत्तीसगढ़ में कृषि पद्धतियों की उन्नति में योगदान दिया है, जबकि खनन में उनके अनुभव ने राज्य में खनन उद्योग के विकास में मदद की है। इसके अलावा, ओडिशा के नागरिकों ने अपने अनूठे त्योहारों, नृत्य रूपों और हस्तशिल्प के साथ छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विविधता को समृद्ध किया है।
राज्यपाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पर्यटन, बागवानी और शिक्षा जैसे क्षेत्रों के विकास में हिमाचल के नागरिकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। स्थायी पर्यटन को बढ़ावा देने में उनकी विशेषज्ञता से राज्य में पर्यटन उद्योग का विकास हुआ है। इसके अलावा, बागवानी में उनके ज्ञान ने कृषि विधियों में मदद की, जबकि शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान ने छत्तीसगढ़ के युवाओं को सशक्त बनाया है।
हरिचंदन ने कहा कि सिक्किम राज्य के नागरिकों ने अपनी परंपराओं को साझा किया है, जिसमें उनके विशिष्ट कला रूप, संगीत और व्यंजन शामिल हैं। जिसने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत स्पर्श किया है। उन्होंने न केवल राज्य की अर्थव्यवस्था में योगदान दिया है बल्कि सामाजिक एकीकरण और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी बढ़ावा दिया है।
कार्यक्रम में उपस्थित तीनों राज्यों के बच्चों एवं युवाओं ने अपने राज्य की संस्कृति एवं लोक परंपरा आधारित संास्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। ओडिशा राज्य के ओडिशी नृत्य, हिमाचल के नाटी नृत्य, सिक्किम के मारूनी नृत्य, वंदे उत्कल जननी नृत्य ने अपनी पारंपरिक छटा बिखेर दी।
तीनों राज्यों के प्रतिनिधियों पुरंदर मिश्रा, विवेक आचार्य, और संगीता मदान ने राज्यपाल को अपने राज्य की ओर से सम्मानित किया। राज्यपाल द्वारा भी विशिष्ट कार्य करने वाले इन राज्यों के व्यक्तियों एवं मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
भारती बंधु, भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी एम.के. रावत, पी. सी. दलेई, एस. के. मिश्रा, सेवानिवृत्त लेफ्टीनेंट कर्नल डी. क.े वर्मा, साहित्यकार डाॅ. चितरंजन कर, समाजसेवी अरूण पण्डा सहित अन्य विशिष्ट जनों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य सचिव सुब्रत साहू, राज्यपाल के सचिव अमृत खलखो, उपसचिव दीपक अग्रवाल तीनों राज्यों के छत्तीसगढ़ में निवासरत, बच्चे, युवा, महिलाए एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ में कोरोना के पॉजिटिविटी दर में गिरावट, 24 घंटे में मिले 31 मरीज
21 May, 2023 02:39 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर | छत्तीसगढ़ में कोरोना के रफ्तार में अब धीरे-धीरे लगाम लग रही है। बीते कुछ दिनों से कोरोना मरीजों की संख्या में काफी गिरावट दर्ज की गई है। छत्तीसगढ़ में 24 घंटे में 31 नए कोरोना मरीज आए हैं। वहीं 1772 सैम्पलों की जांच की गई है। इस दौरान औसत पॉजिटिविटी दर 1.75 प्रतिशत रही। वहीं रायपुर में 1 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हुई है।आज सबसे ज्यादा दुर्ग से 10 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या में भी लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। बीते 24 घंटे में प्रदेशभर से 45 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए। आज नए मरीज मिलने के बाद प्रदेश में सक्रीय कोरोना संक्रमितों की तादाद घटकर रह गई हैं।
बाइक सवार को बचाने की चक्कर में हादसा, दो घायल
21 May, 2023 02:26 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जगदलपुर | छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के डीआईजी वीएस ध्रुव रविवार को हुए सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। वह जगदलपुर से रायपुर जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने की चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई। इसके बाद बाइक सवार को टक्कर मार सड़क किनारे जा घुसी। हादसे में बाइक सवार और कार चालक घायल हो गए हैं। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं डीआईजी ध्रुव भी चोटिल हुए हैं। फिलहाल सभी की हालत ठीक बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, डीआईजी वीएस ध्रुव की कार नेशनल हाईवे-30 पर मेटावाड़ा के नजदीक पहुंची थी कि हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि हाईवे पर अचानक बाइक सवार के सामने से आने के कारण कार अनियंत्रित हो गई और उसे बचाने की चक्कर में हादसा हो गया। हालांकि कार की टक्कर से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और चालक को भी चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला और उन्हें स्थानीय अस्पताल ले गए। वहां से सिनेमा रानी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सांकरा थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, 14 लोग घायल
21 May, 2023 01:57 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
महासमुंद जिले के सांकरा थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां चलते ट्रक में टाटा 407 वाहन की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 14 लोग घायल हो गए हैं। NH-53 क्रासिंग में चैनडीपा गांव के पास की घटना है। बताया जा रहा है कि बसना के गोहेदादर गांव की कीर्तन मंडली पिथौरा के सुखीपाली गांव भजन करने जा रहे थे। देर रात 407 वाहन के चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
राइस मिल में हाथी का उत्पात, खा गए बोरों में रखा धान
21 May, 2023 01:55 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
छत्तीसगढ़ के बालोद में हाथियों का उत्पात जारी है। करीब डेढ़ महीने से हाथी लोगों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। अब शनिवार रात हाथियों ने संजारी बालोद के पूर्व विधायक की राइस मिल पर धावा बोल दिया। सुरक्षा दीवार तोड़कर अंदर घुसे हाथी वहां बोरों में रखा धान खा गए और बाकी तहस-नहस कर दिया। जिले में हाथी अब तक छह लोगों की जान ले चुके हैं। हालांकि वन विभाग सतर्कता का दावा जरूर करता है।जानकारी के अनुसार, हाथी की वर्तमान में लोकेशन बालोद और धमतरी वन मंडल की सीमा बताई जा रही है। हाथियों ने जमकर फसलों को नुकसान पहुंचाया है। वन विभाग ने बताया कि हाथी की उपस्थिति को देखते हुए लगातार मुनादी कराई जा रही है और लोगों को अकेले जंगल में जाने की अनुमति नहीं दी जा रही। वहीं हाथी दिखने पर नजदीकी वन विभाग को सूचित करने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।
CM भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के पाटन को देंगे 443 करोड़ की सौगात
21 May, 2023 01:53 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर | छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल आज रविवार को 'भरोसे का सम्मेलन' के तहत दु्र्ग जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान जिले के पाटन विकासखंड के ग्राम सांकरा में 443 करोड़ 14 लाख रुपए की सौगात देंगे। कुल 88 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इन कार्यों में से 68 करोड़ 26 लाख रुपए की लागत के 17 कार्यों का लोकार्पण और 374 करोड़ 87 लाख रूपए की लागत के 71 कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे। वहीं पर राजीव गांधी न्याय योजना और गोधन की राशि भी बांटेंगे।
मुख्यमंत्री जिन विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे, उनमें 19.60 करोड़ की लागत से ग्राम अमलेश्वर (खम्हरिया) में स्थापित 132/33 के.व्ही. विद्युत उपकेन्द्र, 14.43 करोड़ रूपए की लागत से 132/33 के.व्ही. उपकेन्द्र पाटन से प्रस्तावित 132/33 के.व्ही. उपकेन्द्र खम्हरिया (अमलेश्वर) तक 132 के.व्ही. 19 किलोमीटर डीसीडीएस पारेषण लाईन, 2 करोड़ 21 लाख रूपए की लागत से 220/132 के.व्ही. उपकेन्द्र पाटन में 132 के.व्ही. पाटन अमलेश्वर लाइन के लिए 02 नं. 132 के.व्ही. फीडर बे का निर्माण कार्य, 2 करोड़ 95 लाख रूपए की लागत से पंहदा व्यपवर्तन के शीर्ष कार्य एवं नहर लाइनिंग कार्य, 7 करोड़ 84 लाख रूपए की लागत से मगरगट्टा कापसी सांकरा माईनर का जीर्णोद्धार एवं लाईनिंग कार्य, 9 करोड़ 76 लाख की लागत से निर्मित निपानी एनीकट, 1 करोड़ 2 लाख रूपए की लागत से निर्मित कसही स्टापडेम, 1 करोड़ 71 लाख रूपए की लागत से ग्राम कुर्मीगुण्डरा के पास निर्मित स्टापडेम शामिल है।
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने की स्काई डाइविंग
21 May, 2023 01:50 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अंबिकापुर । छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री व अंबिकापुर विधायक टीएस सिंहदेव इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। इस दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनका खास अंदाज देखने को मिल रहा है। दरअसल, वायरल हो रहा यह वीडियो खुद टीएस सिंहदेव ने शेयर किया है, जिसमें वो स्काई डाइविंग करते नजर आ रहे हैं।स्काई डाइविंग का लुत्फ उठाते हुए उन्होंने अपना वीडियो आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, "आकाश की कोई सीमा नहीं होती। कभी नहीं...ऑस्ट्रेलिया टूर पर मेरे पास स्काई डाइविंग का मौका था। यह एक असाधारण एडवेंचर था। यह बहुत ही सुखद अनुभव रहा।"इस वीडियो में टीएस सिंहदेव हजारों फिट की ऊंचाई से छलांग लगाने के बाद गाइड के साथ नीचे उतरते हुए नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे की चमक से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे इसका कितना आनंद उठा रहे हैं।
चिरायु से जन्मजात पैर की विकृति से ग्रसित बच्चों का इलाज हुआ संभव
20 May, 2023 11:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सारंगढ़-बिलाईगढ़ : चिरायु दल बरमकेला द्वारा आंगनबाड़ी में स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान पैर की विकृति (क्लब फुट) से ग्रसित कई बच्चों का चिन्हांकन किया गया। उनके परिजनों को अवगत कराया गया कि उचित समय में इलाज करा लेने पर विकृत पैर सामान्य हो सकता है। चिरायु दल द्वारा दिए गए मार्गदर्शन के फलस्वरूप बच्चों के परिजनों ने इलाज हेतु तत्परता दिखाई। इस प्रकार जिला अस्पताल रायगढ़ में प्रत्येक बुधवार को आयोजित होने वाले क्लब फुट डे शिविर में ग्राम कंडोला निवासी कृष्णा चौहान उम्र 4 महीना पिता टीकाराम चौहान, ग्राम भीखमपुरा के शबिर सिदार उम्र 4 महीना पिता बिलाईगढ़िया सिदार , ग्राम तरेकेला के सचिन कोडाकु उम्र 6 वर्ष पिता गजेंद्र कोडाकू , ग्राम मेड्रा के तेजस पटेल उम्र 3 महीना पिता अशोक पटेल, ग्राम अडभार के पायल चौहान उम्र 2.5 वर्ष पिता रूपचंद चौहान तथा प्रीतम खड़िया उम्र 3 वर्ष उत्तरा कुमार खड़िया को इलाज के लिए ले जाया गया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा जांचोपरांत उचित सलाह दी गई एवम इनमें से एक बच्चे के पैर की कास्टिंग प्रक्रिया की गई तथा जरूरतमंद बच्चों को करेक्शन शूज नि:शुल्क उपलब्ध कराया गया।
चिरायु के समस्त कार्यक्रम में जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एफ. आर. निराला, डी.पी.एम. एन. एल. ईजारदार, चिरायु नोडल अधिकारी डॉ. प्रभुदयाल खरे, खंड चिकित्सा अधिकारी बरमकेला डॉ. अवधेश पाणिग्राही , बी.पी.एम. ईश्वर प्रसाद दिनकर, चिरायु टीम के डॉ. सुरेन्द्र सिंह , डॉ. हेमलता रायसागर, डॉ. नीतू भगत, फार्मासिस्ट प्रवीण कुमार पाणिग्राही, कविता पटेल, ए.एन. एम. राधा खूंटे, अनिता तांडी, का विशेष सहयोग रहा। चिन्हित बच्चों व टीम को समय पर सुरक्षित लाने ले जाने में सक्रिय समर्पित चिरायु वाहन चालक हीराचंद व उद्धव यादव का सराहनीय कार्य रहा।
जिला स्तरीय रामायण प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित मंडली रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे भाग
20 May, 2023 10:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मनेंद्रगढ़ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार राज्य की कला एवं सांस्कृतिक परंपरा के अनुरूप छत्तीसगढ़ अंचल के रामायण मंडली के कलाकारों के संरक्षण, संवर्धन एवं कला दलों के सतत् विकास हेतु रामायण मंडली प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत कलाकारों को यथोचित प्रोत्साहन, सम्मान, पुरस्कार दिये जाने हेतु राज्य, जिला व विकासखण्ड स्तरीय रामायण मानस मण्डली 2023 का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार दुग्गा के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में विकासखण्ड एवं जिला स्तर पर निर्धारित तिथियों में रामायण मानस मण्डली प्रतियोगिता 2023 का आयोजन मनेंद्रगढ़ के सांस्कृतिक भवन में शुक्रवार को किया गया। जिलास्तरीय रामायण प्रतियोगिता में माँ महामाया मानस मंडली खड़गवां को प्रथम पुरस्कार, मनेंद्रगढ़ विकासखंड के शिवशक्ति मानस मंडली बंजी को द्वितीय पुरस्कार और भरतपुर विकासखंड के माँ शारदा मानस मंडली जनकपुर को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।जिलास्तर पर प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित कलाकार दल 27 से 29 मई 2023 के बीच पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में राज्य स्तरीय रामायण मानस मंडली प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
ज्ञातव्य है कि राज्य में पहली बार 01 से 03 जून 2023 तक राष्ट्रीय रामायण महोत्सव 2023 का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम होंगे जिसमें प्रस्तुत की जाने वाली नृत्य नाटिका का विषय महाकाव्य रामायण के अरण्य-कांड पर आधारित होगा। रायगढ़ के रामलीला मैदान में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन होगा। देश के विभिन्न राज्यों की मानस मंडली और विदेशी दलों द्वारा रामायण पर केंद्रित प्रस्तुति दी जाएगी।राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में सामूहिक हनुमान चालीसा एवं भव्य केलो-आरती का आयोजन भी किया जाएगा।
कार्यक्रम में जिला पंचायत के नोडल अधिकारी पीके हरित, जनपद सीईओ मनेंद्रगढ़ रघुनाथ राम, मण्डल संयोजक संजय श्रीवास्तव तथा अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में रामायण के दर्शक उपस्थित थे।
गौठानों में चारे पानी की हो पर्याप्त व्यवस्था-कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा
20 May, 2023 10:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायगढ़ : कलेक्टर सिन्हा ने रायगढ़ के संबलपुरी गौठान का निरीक्षण किया। यहां पर मवेशियों के लिए बने शेड और कोठना का उन्होंने जायजा लिया। कलेक्टर सिन्हा ने गौठानों में चारे और पानी की पर्याप्त व्यवस्था के निर्देश दिए और कहा कि गोबर खरीदी और वर्मी कंपोस्ट के निर्माण के भी सारे इंतजाम हों। उन्होंने गौठान में कार्यरत महिला समूह से भी उनके काम-काज को लेकर चर्चा की। समूह गौठान में वर्मी कंपोस्ट निर्माण का कार्य कर रही है। इसके अलावा यहां बायोफ्लॉक विधि से मछली पालन किया जा रहा है। कलेक्टर सिन्हा ने मछली के उत्पादन और विक्रय की जानकारी ली।
कलेक्टर सिन्हा रायगढ़ विकासखंड के ननसिया गौठान के निरीक्षण में पहुंचे। यहां पर महिलाएं वर्मी कंपोस्ट निर्माण के साथ सब्जी उत्पादन का कार्य कर रही हैं। कलेक्टर सिन्हा ने गौठान में मछली पालन को बढ़ावा देने पास ही खुदे तालाब का गहरीकरण करवाने के निर्देश सीईओ जनपद को देते हुए इस्टीमेट प्रस्तुत करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इससे भू-जल रिचार्ज करने में भी मदद मिलेगी। कलेक्टर सिन्हा ने बनसिया गौठान का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने वर्मी टांका, पशु और एक्टिविटी शेड का जायजा लिया। वे पुसौर विकासखंड के ग्राम बरपाली गौठान के निरीक्षण में भी पहुंचे। यहां महिला समूहों और पशुपालकों से उन्होंने चर्चा की और होने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी ली।
चरवाहे ने 3 माह में गोबर बेच कमाए 15 हजार
कलेक्टर सिन्हा ने गौठानों में गोधन न्याय योजना के तहत गोबर विक्रय के लिए आने वाले पशु पालकों से भी चर्चा की। ग्राम बरपाली के गौठान में चरवाहे के रूप में काम कर रहे है शौकीलाल ने बताया कि उन्होंने तीन माह में गोबर बेच कर 15 हजार रुपए कमाए हैं। इसी प्रकार गांव के किसान लाल बिहारी ने बताया कि उन्होंने 26 हजार 600 रुपए का गोबर बेचा है। साथ ही मुकुंदराम सिदार ने 26 हजार, द्वारिका ने 24 हजार, नोहर सिंह ने 19 हजार, लखेश्वरी सिदार ने 18 हजार रूपए गोबर बेच कर कमाए हैं। कलेक्टर सिन्हा ने इस पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि शासन की इस योजना से गोबर विक्रय के माध्यम से सीधे पशुपालकों के हाथ में पैसे आ रहे हैं। यह उनके अतिरिक्त आय का जरिया बना है।
बरपाली में ड्रिप इरिगेशन से समूह कर रही टमाटर की खेती
निरीक्षण के दौरान गौठानों में महिला समूहों ने चर्चा के दौरान के बताया कि यहां होने वाली गतिविधियों से उन्हें अलग-अलग कामों को सीखने, समझने और करने का मौका मिल रहा है। वे नए स्किल भी सीख रही हैं। बरपाली में बताया गया कि गौठान में ड्रिप इरिगेशन सिस्टम के माध्यम से टमाटर की खेती की जा रही है। अब तक 2 लाख रूपये से अधिक की फसल निकाली जा चुकी है।
तालाब गहरीकरण के काम 31 मई तक करने हैं पूरे-कलेक्टर
कलेक्टर सिन्हा ने निरीक्षण के दौरान तालाब गहरीकरण के कार्यों का भी मुआयना किया। उन्होंने ग्राम बनसिया में चल रहा काम देखा। यहां अंजनी स्टील द्वारा गहरीकरण किया जा रहा है। उन्होंने अतिरिक्त मशीनें लगाकर काम की स्पीड बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही ननसिया में भी गहरीकरण का कार्य जल्द पूर्ण करने के लिए एनआर इस्पात को निर्देशित किया। कलेक्टर सिन्हा ने कहा कि 31 मई तक गहरीकरण का काम पूरा करना है। गौरतलब है कि कलेक्टर सिन्हा की विशेष पहल पर जल संवर्धन के प्रयासों के तहत रायगढ़ जिले में विभिन्न तालाबों को चिन्हांकित कर उनके गहरीकरण का जिम्मा अलग- अलग उद्योगों को दिया गया है।
छत्तीसगढ़ में सबसे पहले यहीं माता सीता ने मवई नदी में पखारे थे पांव
20 May, 2023 10:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में सीतामढ़ी हरचौका ऐसी जगह है जहाँ वनवास के दौरान प्रभु श्रीराम और माता सीता के कदम छत्तीसगढ़ में पड़े थे और यह भूमि पुण्यभूमि हो गई। मवई नदी ने माता सीता के पैर पखारे। वनवास के दौरान अपना आरंभिक समय प्रभु श्रीराम ने यहीं बिताया और माता सीता और भ्राता लक्ष्मण ने उनका साथ निभाया। माता सीता ने यहां रसोई बनाई और इस वनप्रदेश में भगवान श्रीराम की गृहस्थी बसी। भगवान श्रीराम से जुड़े इस पुण्यस्थल के बारे में स्थानीय जनश्रुतियां तो थीं लेकिन श्रद्धालुओं के लिए पर्यटन नक्शे में इस जगह की जानकारी थी।
राम वनगमन पर्यटन परिपथ
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने रामवनगमन पर्यटन परिपथ बनाने की पहल की ताकि यहाँ आने वाले स्थानीय श्रद्धालुओं को भी जरूरी सुविधा मिल सके और देश-विदेश में बसे राम भक्त उन तक पहुंचे। अब यह सुंदर पुण्यस्थली भक्तों के लिए पूरी तरह तैयार है। इसका वैभव और इसका आध्यात्मिक महत्व अब लोगों के लिए सहज उपलब्ध है। भगवान श्रीराम और माता सीता से जुड़ी इस सुंदर पुण्य भूमि की गुफाओं में 17 कक्ष हैं। इस स्थान को हरचौका कहा जाता है और सीता की रसोई के नाम से भी लोग इसे जानते है।
सुंदर पुण्य भूमि की गुफाओं में 17 कक्ष
सीतामढ़ी हरचौका - भगवान राम के 14 वर्ष के वनवास काल का अधिकांश समय दण्डकारण्य में व्यतीत हुआ। वनवास काल में भगवान श्रीराम, पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ जहां-जहां ठहरे, उनके चरण जहां पड़े, ऐसे 75 स्थानों को चिन्हांकित किया गया हैै। इनमें से प्रथम 09 स्थानों को विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की शुरुआत छत्तीसगढ़ सरकार ने की है। राम वनगमन पर्यटन परिपथ परियोजना की शुरूआत मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ‘सीतामढ़ी हरचौका’ नामक स्थान से होती है। मवई नदी के किनारे स्थित सीतामढ़ी हरचौका, दण्डकारण्य का प्रारंभिक स्थल है, जहां से वनवास काल के दौरान भगवान राम का आगमन छत्तीसगढ़ की धरती पर हुआ था। सीतामढ़ी- हरचौका के पुरातात्विक महत्व को संरक्षित करने के लिए इस परिपथ के प्रमुख स्थलों का पर्यटन तीर्थ के रूप में विकास किया जा रहा है।
रामकथा के अरण्य कांड के अद्भुत सुंदर और अविस्मरणीय स्मृतियों को समेटे हुए है सीतामढ़ी हरचौका
रामकथा के अरण्य कांड के अद्भुत सुंदर और अविस्मरणीय स्मृतियों को समेटे हुए है सीतामढ़ी हरचौका
शिलाखंड पर भगवान राम के पदचिन्ह
सीतामढ़ी हरचौका में विशाल शिलाखंड स्थित है, जिसे लोग भगवान राम का पद चिन्ह मानते हैं। लोक आस्था और विश्वास के कारण लोग शिलाखंड की पूजा-अर्चना करते है। प्रभु राम के पदचिन्ह का पुरातात्विक महत्व होने के कारण इस पर शोध कार्य भी जारी है।
छत्तीसगढ़ में राम लोक मानस में बसे हैं। यह सुखद संयोग है कि छत्तीसगढ़ में उनसे जुड़े अनेक स्थान हैं जो उनके प्रसंगों को रेखांकित करते हैं। वनवासी राम का सम्पूर्ण जीवन सामाजिक समरसता का प्रतीक है। भगवान राम ने वनगमन के समय हमेशा समाज के वंचित वर्ग को गले लगाया।
पर्यटन तीर्थ के रूप में विकास
सीतामढ़ी-हरचौका को लोेक आस्था के केन्द्र के रूप में विकसित करने का कार्य किया जा रहा है। नदी के घाट का सौंदर्यकरण चल रहा है। यहां पर्यटकों के ठहरने के लिए आश्रम भी निर्माणाधीन है और खान-पान की व्यवस्था के लिए कैफेटेरिया भी बनाया जा रहा है। यहां से भगवान राम की 25 फीट ऊंची प्रतिमा भी नजर आएगी।
कैसे पहुंचे सीतामढ़ी हरचौका
राजधानी रायपुर से मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ की दूरी लगभग 400 किमी. है और सड़क मार्ग से सीधे हरचौका पहुंच सकते है।
राजधानी रायपुर से यहां पहुंचने के लिए सीधी ट्रेन उपलब्ध है जो बैकुंठपुर रोड स्टेशन तक जाती है। यहां से लगभग 170 किमी. की दूरी पर सीतामढ़ी-हरचौका स्थित है। बैकुंठपुर रोड स्टेशन से सीतामढ़ी- हरचौका जाने के लिए टैक्सी सेवा भी उपलब्ध है।
हाई स्कूल 9वीं, 10वीं एवं हायर सेकेन्डरी 11वीं एवं 12वीं मुख्य परीक्षा में 98.34 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण
20 May, 2023 09:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम् (बोर्ड) द्वारा आयोजित वार्षिक परीक्षा वर्ष 2022-23 का परिणाम घोषित किया। पूर्व मध्यमा प्रथम एवं द्वितीय वर्ष तथा उत्तर मध्यमा प्रथम एवं द्वितीय वर्ष (हाई स्कूल कक्षा 9वीं, 10वीं तथा हायर सेकेन्डरी कक्षा 11वीं, एवं 12वीं) की मुख्य परीक्षा में विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम 98.34 प्रतिशत रहा। शंखनाद वेदमंत्रों के उच्चारण के साथ अतिथियों द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।
स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. टेकाम ने परीक्षा में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। परीक्षा में अनुत्तीर्ण विद्यार्थी को कहा कि वे निराश ना हो फिर से मेहनत से पढ़ाई करें, उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। मंत्री डॉ. टेकाम ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार संस्कृत के विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। स्वामी आत्मानंद स्कूलों में संस्कृत विषय की पढ़ाई के लिए शिक्षकों की भर्ती की जा रही है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम् के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार शर्मा, राज्य गो सेवक आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महंत डॉ. रामसुन्दर दास, सदस्य छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम् डॉ. तोयनिधि वैष्णव, सचिव पूर्णिमा पाण्डेय, सहायक संचालक परीक्षा लक्ष्मण प्रसाद साहू, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की सदस्य निवेदिता चटर्जी सहित छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम् की कर्मचारी, प्राच्य संस्कृत विद्यालयों के प्राचार्य एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
मंत्री डॉ. टेकाम ने परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए बताया की कक्षा पूर्व मध्यमा प्रथम वर्ष 9वीं में शामिल 847 परीक्षार्थियों में से 829 उत्तीर्ण हुए और परीक्षा परिणाम 97.87 प्र्रतिशत रहा। इसमें 519 छात्र और 310 छात्राएं उत्तीर्ण हुई। कक्षा पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष 10वीं में शामिल 627 परीक्षार्थियों में से 622 उत्तीर्ण हुए और परीक्षा परिणाम 99.20 प्र्रतिशत रहा। इसमें 342 छात्र और 280 छात्राएं उत्तीर्ण हुई। इसी प्रकार कक्षा उत्तर मध्यमा प्रथम वर्ष 11वीं में शामिल 724 परीक्षार्थियों में से 710 उत्तीर्ण हुए और परीक्षा परिणाम 98.34 प्र्रतिशत रहा। इसमें 413 छात्र और 297 छात्राएं उत्तीर्ण हुई। कक्षा उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष 12वीं में शामिल 750 परीक्षार्थियों में से 738 उत्तीर्ण हुए और परीक्षा परिणाम 98.40 प्र्रतिशत रहा। इसमें 429 छात्र और 309 छात्राएं उत्तीर्ण हुई। इस प्रकार संस्कृत बोर्ड की परीक्षा में शामिल 2948 परीक्षार्थियों में से 2899 उत्तीर्ण हुए। इसमें 1703 छात्र और 1196 छात्राएं शामिल है। प्रथम श्रेणी में 1881, द्वितीय श्रेणी में 956 और तृतीय श्रेणी में 62 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए है। 28 परीक्षार्थियों को पूरक और 21 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रहे।
छत्तीसगढ़ संस्कृत बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित, 98.34 प्रतिशत विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण
20 May, 2023 03:18 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर । स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम् (बोर्ड) द्वारा आयोजित वार्षिक परीक्षा वर्ष 2022-23 का परिणाम घोषित किया। पूर्व मध्यमा प्रथम एवं द्वितीय वर्ष तथा उत्तर मध्यमा प्रथम एवं द्वितीय वर्ष (हाई स्कूल कक्षा 9वीं, 10वीं तथा हायर सेकेन्डरी कक्षा 11वीं, एवं 12वीं) की मुख्य परीक्षा में विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम 98.34 प्रतिशत रहा। शंखनाद वेदमंत्रों के उच्चारण के साथ अतिथियों द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।
मंत्री डॉ. टेकाम ने घोषित किया छत्तीसगढ़ संस्कृत बोर्ड का परीक्षा परिणाम
मंत्री डॉ. टेकाम ने परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए बताया की कक्षा पूर्व मध्यमा प्रथम वर्ष 9वीं में शामिल 847 परीक्षार्थियों में से 829 उत्तीर्ण हुए और परीक्षा परिणाम 97.87 प्रतिशत रहा। इसमें 519 छात्र और 310 छात्राएं उत्तीर्ण हुई। कक्षा पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष 10वीं में शामिल 627 परीक्षार्थियों में से 622 उत्तीर्ण हुए और परीक्षा परिणाम 99.20 प्रतिशत रहा। इसमें 342 छात्र और 280 छात्राएं उत्तीर्ण हुई।
इसी प्रकार कक्षा उत्तर मध्यमा प्रथम वर्ष 11वीं में शामिल 724 परीक्षार्थियों में से 710 उत्तीर्ण हुए और परीक्षा परिणाम 98.34 प्रतिशत रहा। इसमें 413 छात्र और 297 छात्राएं उत्तीर्ण हुई। कक्षा उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष 12वीं में शामिल 750 परीक्षार्थियों में से 738 उत्तीर्ण हुए और परीक्षा परिणाम 98.40 प्रतिशत रहा। इसमें 429 छात्र और 309 छात्राएं उत्तीर्ण हुई।
इस प्रकार संस्कृत बोर्ड की परीक्षा में शामिल 2948 परीक्षार्थियों में से 2899 उत्तीर्ण हुए। इसमें 1703 छात्र और 1196 छात्राएं शामिल है। प्रथम श्रेणी में 1881, द्वितीय श्रेणी में 956 और तृतीय श्रेणी में 62 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए है। 28 परीक्षार्थियों को पूरक और 21 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रहे। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. टेकाम ने परीक्षा में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। परीक्षा में अनुत्तीर्ण विद्यार्थी को कहा कि वे निराश ना हो फिर से मेहनत से पढ़ाई करें, उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। मंत्री डॉ. टेकाम ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार संस्कृत के विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। स्वामी आत्मानंद स्कूलों में संस्कृत विषय की पढ़ाई के लिए शिक्षकों की भर्ती की जा रही है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम् के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार शर्मा, राज्य गो सेवक आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महंत डॉ. रामसुन्दर दास, सदस्य छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम् डॉ. तोयनिधि वैष्णव, सचिवपूर्णिमा पाण्डेय, सहायक संचालक परीक्षा लक्ष्मण प्रसाद साहू, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की सदस्य निवेदिता चटर्जी सहित छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम् की कर्मचारी, प्राच्य संस्कृत विद्यालयों के प्राचार्य एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
भीषण गर्मी और लू को लेकर कई जिलों में अलर्ट जारी
20 May, 2023 12:56 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर | छत्तीसगढ़ में रविवार से सूरज की तपिश और ज्यादा बढ़ने वाली है। मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर और बिलासपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंच गया है। शुक्रवार को तिल्दा और सक्ती दोनों जगह 44.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।रायपुर का तापमान 42 डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि आज भी कई जिलों में शाम तक बारिश की संभावना जताई गई है।मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 21 मई को बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर, बलौदाबाजार, दुर्ग और रायपुर में लू चलने की संभावना है। इसी तरह 22 मई को कोरबा, मुंगेली और बिलासपुर जिले में लू का अलर्ट जारी किया गया है।राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार को तपती गर्मी के बाद मौसम में अचानक बदलाव देखा गया। शुक्रवार को बादल छाए रहे। और हवाएं चलने लगी। इसके बाद तेज बारिश भी हुई। हालांकि ये बारिश कुछ ही देर तक हुई। लेकिन थोड़ी ही देर में इसने लोगों को तरबतर कर दिया।