मध्य प्रदेश (ऑर्काइव)
मुख्यमंत्री चौहान ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शर्मा को किया नमन
19 Aug, 2023 10:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व राष्ट्रपति स्व. डॉ. शंकर दयाल शर्मा की जयंती पर मुख्यमंत्री निवास सभा कक्ष में डॉ. शर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने स्व. डॉ. शर्मा के योगदान का स्मरण भी किया।
स्व. बैनर्जी ने पदचिन्ह बनाए, उनके सपनों के राष्ट्र निर्माण का संकल्प लें - मुख्यमंत्री चौहान
19 Aug, 2023 09:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज जबलपुर में राष्ट्रवादी विचारक स्व. सुभाष चंद्र बैनर्जी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि स्व. बैनजी ने जैसा राष्ट्र बनाने का सपना देखा, उस दिशा में हम प्रयास करने का संकल्प लें। वे ऐसे व्यक्ति थे, जो किसी के पद चिन्हों पर नहीं चले, बल्कि खुद, पद चिन्हों का निर्माण किया।
मुख्यमंत्री चौहान ने प्रतिमा के अनावरण के बाद स्व. बैनर्जी स्मृति संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि स्व. सुभाष चंद्र बैनर्जी का जीवन मातृभूमि के लिए समर्पित था। अपने लिए तो सभी जीते हैं लेकिन कुछ होते हैं जो, देश और समाज के लिए जीते हैं। उनका अपना कुछ नहीं होता। स्व. बैनर्जी भी ऐसे ही समर्पित राष्ट्र सेवक थे। जबलपुर के साथ ही महाकौशल क्षेत्र में वे समाज हित में निरंतर सक्रिय रहें। आपातकाल के दौरान इस परिवार के 6 लोग कारावास में रहे। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए भी कार्य किया। उनकी धर्मपत्नी जय बैनर्जी ने अपनी सम्पूर्ण क्षमताओं से प्रदेशवासियों की सेवा की।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि स्व. बैनर्जी का व्यक्तित्व और कृतित्व ही उनके सेवाभावी होने की जानकारी दे देता है। किसी भी संगठन के इतिहास में प्रारंभिक काल के सक्रिय कार्यकर्ता महत्व रखते हैं। ये कार्यकर्ता नींव के पत्थर होते हैं। ऐसे नींव के पत्थर ही एक विशाल भवन के निर्माण के आधार बनते हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि स्व. बैनर्जी का जीवन प्रेरणा प्रदान करता है। गीता के श्लोक के अनुसार ऐसा व्यक्ति जो राग-द्वेष से युक्त न हो, उसमें अहंकार भी न हो, धैर्यवान हो और उत्साह से भरा हो, सफलता मिले तो ठीक है, असफलता पर भी निराश न हो, सात्विक कार्यकर्ता माना जाता है। स्व. बैनर्जी ऐसे ही सात्विक कार्यकर्ता थे।
मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश की जनता की ओर से स्व. बैनर्जी को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जलशक्ति एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल ने स्व. बैनर्जी को सामाजिक और राजनैतिक क्षेत्र का आदर्श बताते हुए कहा कि उन्होंने निष्काम भाव से अपने जीवन को जिया तथा आपातकाल जैसी विपरीत परिस्थितियों का भी एक योद्धा की तरह सामना किया।
खजुराहो के सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने अपने संबोधन में स्व. बैनर्जी को श्रध्दा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि महाकौशल क्षेत्र में एकात्म और अंत्योदय के विचार को आगे बढ़ाने में स्व. बैनर्जी का सबसे ज्यादा योगदान रहा। उन्होनें स्व. बैनर्जी की प्रतिमा की स्थापना को उनके व्यक्तित्व से युवा पीढ़ी को परिचित कराने का सराहनीय प्रयास बताया। संगोष्ठी में स्वागत उद्बोधन विधायक अशोक रोहाणी ने दिया। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता धर्मनारायण थे।
इसके पहले संगोष्ठी का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर एवं कन्या-पूजन कर किया गया। इस अवसर पर स्व. सुभाष बैनर्जी के जीवन पर लघु फिल्म प्रदर्शित की गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी अतिथियों के साथ श्रद्धेय स्व. बैनजी की धर्मपत्नी पूर्व सांसद जय बैनजी का सम्मान भी किया।
संगोष्ठी में प्रदेश के किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल, नरसिंह पीठाधीश्वर डॉ. नरसिंहदास जी महाराज, सांसद राकेश सिंह, राज्य सभा सदस्य सुमित्रा वाल्मीकि, भाजपा के नगर अध्यक्ष प्रभात साहू, नगर निगम जबलपुर के अध्यक्ष रिकुंज विज, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल एवं स्व. बैनर्जी के परिवार जन भी मंचासीन थे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार रवीन्द्र वाजपेयी ने किया।
भोपाल की हर गली और इलाके में डॉ. शर्मा के कार्यों का प्रतिबिंब - मुख्यमंत्री चौहान
19 Aug, 2023 09:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने आज भोपाल के रेत घाट चौराहे पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति स्व. डॉ. शंकर दयाल शर्मा की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।
मुख्यमंत्री चौहान ने डॉ. शंकर दयाल शर्मा को याद करते हुए कहा कि डॉ. शर्मा मध्य प्रदेश का गौरव थे। भोपाल की हर गली में उनके कार्यों की झलक मिलती है। भोपाल का हर क्षेत्र उनके योगदान को प्रतिबिंबित करता है। डॉ. शर्मा ने केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रपति के रूप में जो कार्य किया, वह अद्भुत था। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेशवासियों की ओर से मैं डॉ. शंकर दयाल शर्मा जी को नमन करता हूँ।
इस अवसर पर डॉ. शंकर दयाल शर्मा के परिजन और नागरिक उपस्थित थे। डॉ. शर्मा की जयंती के अवसर पर महापौर मालती राय, पूर्व महापौर आलोक शर्मा सहित कई जन-प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। सभी ने डॉ. शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और नमन किया। डॉ. शंकर दयाल शर्मा के योगदान का स्मरण किया गया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मासिक पत्रिका कृषि समाधान के डॉ शंकर दयाल शर्मा पर केंद्रित विशेषांक का विमोचन भी किया।
पौध-रोपण
मुख्यमंत्री चौहान ने आज रेत घाट चौराहे पर डॉ. शंकर दयाल शर्मा की प्रतिमा के निकट स्थित उद्यान में उनकी स्मृति में पौध-रोपण किया। पौध-रोपण में डॉ. शर्मा के परिजन और नागरिक शामिल हुए। स्व. डॉ. शर्मा के भाई ईशदयाल शर्मा, भतीजे अमित शर्मा, भतीजी रितु शर्मा सहित सुमित पाठक, मनीष दयाल शर्मा, दिनेश दयाल शर्मा, संजय दयाल शर्मा, ध्रुव सोनी, अशोक वर्मा, राजेन्द्र शर्मा, राजा शर्मा, रोशनी शर्मा भी पौध-रोपण में शामिल हुए। आज ओरियंटल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने भी पौध-रोपण किया।
चुनावी तैयारियों को लेकर रविवार को मंथन करेगी कांग्रेस
19 Aug, 2023 09:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा द्वारा 39 उम्मीदवारों की घोषणा के बाद कांग्रेस भी चुनाव अभियान तेज करने जा रही है। रविवार को पार्टी की चुनाव समिति और चुनाव अभियान समिति की बैठक होने जा रही है। चुनाव समिति की बैठक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ की अध्यक्षता में होगी। इसमें भाजपा से मिल रही चुनौतियों का तोड़, चुनाव प्रचार के मुद्दे, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सागर में 22 अगस्त को प्रस्तावित सभा, चुनाव प्रचार के लिए अन्य राष्ट्रीय नेताओं के दौरे की रूपरेखा, उम्मीदवारों के चयन सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी।इसके अलावा चुनाव अभियान समिति की बैठक भी रविवार को होगी। इसके अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया हैं। इसमें चुनाव अभियान की रूपरेखा पर चर्चा की जाएगी।
कांग्रेस द्वारा हाल ही में भाजपा सरकार के कामकाज को लेकर आरोप पत्र जारी किया है। पार्टी इंटरनेट मीडिया से लेकर हर माध्यम से इसे जनता तक पहुंचाने पर भी चर्चा करेगी। छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्णा में शनिवार को आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे प्रभारी मंत्री कमल पटेल के बयान से विवाद खड़ा हो गया है। कमल पटेल ने कह दिया कि हम इस बार पांढुर्णा के अलावा छिंदवाड़ा की सातों सीटों पर चुनाव जीतेंगे और कमल नाथ को अनाथ कर देंगे, उनके पूरे खानदान को अनाथ कर देंगे। कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने घोषित प्रत्याशी को लेकर जमकर नाराजगी जाहिर की।
टिकट को लेकर भाजपा में विरोध
19 Aug, 2023 08:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । छतरपुर में बीजेपी प्रत्याशी ललिता यादव के टिकट घोषणा के बाद से संभावित और दौड़ में रहीं प्रत्यासी अर्चना गुड्डू सिंह के समर्थकों द्वारा सडक़ पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। शहर के छत्रसाल/डाकखाने चौराहे पर बड़ी संख्या में कुछ महिलाओं ने हाथ में चूडिय़ां लेकर महाराजा छत्रसाल की प्रतिमा के कई चक्कर लगाए और फिर सडक़ पर फेंक दीं, तत्पश्चात महिलाओं ने सडक़ पर बैठकर जाम लगा दिया।
दरअसल, यह तमाम महिलाएं बीजेपी से घोषित प्रत्याशी ललिता यादव का विरोध और बीजेपी से ही टिकट की दौड़ में रहीं अर्चना गुड्डू सिंह का समर्थन कर रही हैं। सडक़ पर विरोध प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है कि बीते रोज बीजेपी ने प्रत्याशियों की जो सूची जारी की है, जिसमें से छतरपुर से पूर्व मंत्री ललिता यादव को टिकट दी है। वह उन्हें नहीं अर्चना को मिलनी चाहिए थी, असली हकदार वे ही हैं। प्रदर्शन में मौजूद कुछ महिलाओं का कहना है बीजेपी ने जिन्हें अभी टिकट दी है उन्होंने (ललिता यादव) कभी जनता के बीच काम नहीं किया है। जबकि अर्चना सिंह हमेशा आम जनता के बीच में लोगों के दुख-सुख में शामिल रही हैं। इसमें बीजेपी आलाकमान को एक बार फिर से छतरपुर टिकट को लेकर विचार करना चाहिए।
विरोध प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने अपने हाथों में तख्तियां एवं बैनर पोस्टर ले रखे थे, जिसमे वी स्पोर्ट अर्चना सिंह हमें चाहिए अर्चना सिंह जैसा विधायक लिखा हुआ था। इस बीच प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने अर्चना सिंह के समर्थन में जानकर नारे भी लगाए। इस प्रदर्शन की खास बात यह रही की प्रदर्शन कर रही महिलाओं के हाथों में चूडिय़ां भी थी। महिलाओं का कहना है कि चूडिय़ां कमजोरी का नहीं, बल्कि नारी शक्ति को प्रदर्शन करती हैं। इसीलिए वह हाथों में चूडिय़ां लिए हुए हैं। प्रदर्शन के दौरान कई महिलाओं ने चूडिय़ां फेंककर भी प्रदर्शन किया।
डाकखाने पर प्रदर्शन कर रही महिलाएं अचानक धरने पर बैठ गईं, जिससे जाम लग गया। इस बीच मौके पर मौजूद पुलिस जाम को खुलवाने और जनता को संभालने में लगी रही। अपने विरोध मामले पर ललिता यादव का कहना है कि पार्टी से दावेदार बहुत होते हैं और सभी को आशा उम्मीद होती है। पर प्रत्याशी का चुनाव हमारी पार्टी और संगठन करता है। उन्होंने कहा, भाजपा में व्यक्ति विशेष नहीं होता पार्टी और संगठन विशेष होता है। विरोध करने वाले सब हमारे अपने हैं। एक-दो दिन में सारे शिकवे गिले दूर हो जाएंगे। फिर चाहे वह अर्चना सिंह हों, गुड्डू सिंह हों, उमेश शुक्ला हों, जिलाध्यक्ष मलखान सिंह हों हम सब मिलकर संगठित होकर जिले की छह विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे और जिले की छह की छह विधानसभा जीतकर लाएंगे।
लाडली बहनों को अब हर माह मिलेंगे 1250
19 Aug, 2023 07:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पन्ना । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को पन्ना जिले के दौरे पर थे। उन्होंने गुनौर में आयोजित जन दर्शन यात्रा और लाडली बहना सम्मेलन में घोषणा की। अब हर माह लाडली बहन को 1250 रुपए दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने सम्मेलन में कहा, कि वह 1000रु. दिए जाने से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने बहनों से कहा कि मैं तुम्हारा सगा भाई हूं। राखी के इस कच्चे धागे की कसम मैं तुम्हारी आंख में आंसू नहीं रहने दूंगा। अब हर माह 1250 रुपए बहनों को मिलेंगे।
मुख्यमंत्री शिवराज ने जारी किया 'मध्य प्रदेश गान'
19 Aug, 2023 05:55 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को 'मध्य प्रदेश गान' जारी किया। यह गाना तकरीबन आठ मिनट का है, जिसके जरिए शिवराज सरकार की उपलब्धियों को गुणगान किया जा रहा है।मध्य प्रदेश गान सुख का दाता, सब का साथी... को शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर शेयर करते हुए लिखा कि मैं मध्य प्रदेश हूं... मैं देश के दिल में और पूरा देश मेरे दिल में!
इस गाने में मध्य प्रदेश का प्राकृतिक दृश्य, ऐतिहासिक महत्व की चीजें, सरकार की महत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना, भांजियों के लिए मामा ( शिवराज सिंह चौहान) के जरिए किए जा रहे कार्यों को दिखाया गया है। बता दें कि मध्य प्रदेश गान अधिकतर सरकारी आयोजनों में गाया जाता है। इस गाने को अलग-अलग संगीत के साथ पिरोया गया है।
'मध्य प्रदेश गान' में प्रदेश के हर हिस्से का इतिहास, संस्कृति, भाषा-बोलियों के माधुर्य का सामंजस्य है। वीडियो में प्रदेश के हर हिस्से के प्राकृतिक सौंदर्य की झलकियां, बुंदेली, मालवी, निमाड़ी एवं हर हिस्से के लोकसंगीत के साथ ही युवाओं को पसंद आने वाली रैप विधा का भी फ्यूजन किया गया है। साथ ही गाने को नर्मदा और क्षिप्रा नदी के तटों पर फिल्माया गया है।
मुख्यमंत्री शिवराज 22 अगस्त को दतिया में करेंगे महिला सम्मेलन
19 Aug, 2023 05:44 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज 22 अगस्त को दतिया जिले के सेवढा में महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे और शिवपुरी जिले के पोहरी में मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना के अंतर्गत तेंदूपत्ता संग्राहकों को सामग्री का वितरण किया जाएगा। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान मंगलवार की शाम मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।मुख्यमंत्री शिवराज 23 अगस्त को शहडोल जिले में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को स्कूटी वितरण के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसी दिन दमोह में महिला सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे।
मुख्यमंत्री शिवराज 24 अगस्त को छिंदवाड़ा में हनुमान लोक परियोजना का भूमि पूजन करेंगे। इसके साथ ही रोजगार दिवस एवं महिला सम्मेलन का कार्यक्रम भी रहेगा। इसी दिन बैतूल जिले में मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना के अंतर्गत सामग्री वितरित करेंगे।मुख्यमंत्री शिवराज 25 अगस्त को जबलपुर में महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे एवं सुराज कॉलोनी का शुभारंभ करेंगे।सनद रहे कि मुख्यमंत्री शिवराज ने आगामी सप्ताह भोपाल सहित प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर हो रहे लोकार्पण/ शिलान्यास कार्यक्रम, लाड़ली बहना सम्मेलन और जनदर्शन के संबंध में कलेक्टर एवं वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टरों संग चर्चा कर निर्देश दिए।
भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने कमल नाथ पर लगाए बड़े आरोप
19 Aug, 2023 03:39 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले आरोप-प्रत्यारोपों का दौर शुरू हो गया है। हाल में भाजपा के दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल मिश्रा ने इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो जारी कर एमपी के पूर्व सीएम और काग्रेस नेता कमल नाथ पर निशाना साधा है। 10 मिनट 59 सेकेंड का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे मध्य प्रदेश भाजपा के विधायक और जनप्रतिनिधि भी अपने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर कर रही हैं।
सीआइए को लीक की देश के परमाणु कार्यक्रम की जानकारी
वीडियो में कपिल मिश्रा ने कमल नाथ पर बड़े आरोप लगाते हुए कई सवाल किए हैं। इसमें देश की सुरक्षा और सहित कई सवाल पूछे गए हैं। कमल नाथ की चक्की नाम से जारी इस वीडियो में देश के परमाणु प्रोग्राम की जानकारी लीक करने का आरोप लगाया गया है। कांग्रेस और कमल नाथ को कटघरे में लेते हुए पूछा गया है कि किसने अमेरिकी एजेंसी सीआइए को लीक की देश परमाणु कार्यक्रम की जानकारी? किसने की भिंडरावाले को फंडिंग की थी? सिख नरसंहार का आरोपी कौन है? अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में किसके रिश्तेदारों का नाम आए? कौन है मध्य प्रदेश और देश का गुनहगार ऐसे तीखे और बड़े सवालों ने कांग्रेस नेता कमल नाथ को कटघरे में खड़ा कर दिया है।
कमल नाथ को बताया खालिस्तानी आतंकवाद समर्थक
वीडियो में कपिल मिश्रा ने कहा है कि एक व्यक्ति जो देश परमाणु कार्यक्रमों को लीक करने का आरोपित हो, एक व्यक्ति जो खालिस्तानी आतंकवाद का समर्थक हो, एक व्यक्ति जो हजारों बेगुनाह सिखों के नरसंहार का दोषी हो। एक व्यक्ति जिसके ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप हों, जिसका परिवार भारत के रक्षा सौदे में लिप्त रहा हो। क्या मध्य प्रदेश और यहां की जनता ऐसे व्यक्ति को राजनीति में, किसी भी रूप में स्वीकार करेगी। उन्होंने वीडियो में कहा है कि मध्य प्रदेश की जनता को इन सभी सवालों के जवाब का इंतजार रहेगा।
नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस को हटाने निर्वाचन आयुक्त को लिखा पत्र
19 Aug, 2023 02:28 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
ग्वालियर । पूर्व मंत्री व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस को हटाने के लिए मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में कहा है कि मुख्य सचिव की वजह से आगामी समय में प्रदेश के चुनाव प्रभावित हो सकते हैं। मुख्य निर्वाचन आयुक्त को लिखे पत्र में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा है कि एनजीटी की बैंच ने प्रदेश सरकार के सिस्टम को ही अक्षम बताया है। मुख्य सचिव के द्वारा बिना पढ़े लिखे ही बैंच में शासन का पक्ष रखना बताया है और पांच लाख रुपए की पैनल्टी लगाई है।
साथ ही सख्त टिप्पणी की है कि ऐसे राज्य का तो भगवान ही मालिक है। गोविंद सिंह ने पत्र के माध्यम से कहा कि निर्वाचन आयोग आगामी विधानसभा चुनाव को निष्पक्षता से कराने के लिए प्रतिबद्ध है। लेकिन मध्यप्रदेश में ऐसे मुख्य सचिव को सेवानिवृत्ति के उपरांत प्रदेश सरकार की अनुकंपा पर 6-6 माह के लिए सेवा वृदि्ध दी गई है। क्यो मुख्य सचिव इकाबल सिंह बैस के रहते प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव पूर्ण ईमानदारी और निष्पक्षता से संपन्न होंगे। यह यक्ष प्रश्न है। पहले भी बैस की सेवा वृदि्ध नहीं किए जाने के लिए निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा है। इसलिए मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैास को तत्काल पद से हटाकर अन्य किसी अधिकारी को नियमित मुख्य सचिव के पद पर नियुक्त करने के लिए प्रदेश सरकार को निर्देशित करें।
उदयपुर-खजुराहो एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में हड़कंप
19 Aug, 2023 02:11 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
ग्वालियर । उदयपुर से खजुराहो जा रही उदयपुर-खजुराहो एक्सप्रेस के इंजन में ग्वालियर के सिथौली स्टेशन के पास लग गई। आग लगने का पता चलते ही लोको पायलट ने ट्रेन को सिथौली के पास रोक दिया और कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही ग्वालियर से फायर अमले को तुरंत मौके पर भेजा गया। फायर अमले ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने का काम शुरू कर दिया है। खबर लिखे जाने तक फायर अमला आग को काबू करने का प्रयास कर रहा था। इंजन में आग लगने से ट्रेनों का आवगमन भी प्रभावित हो रहा है। आग लगने की वजहाें का अभी तक पता नहीं लगा हैै। घटनाक्रम के मुताबिक उदयपुर खजुराहो एक्सप्रेस ग्वालियर स्टेशन पर अपने निर्धारित समय 12.14 मिनट पर न आकर देरी से 12.35 मिनट पर आई। इसके बाद ट्रेन 12.45 पर झांसी के लिए रवाना हुई। जब वह ग्वालियर स्टेशन से करीब 7 किमी दूर सिथोली स्टेशन के पास पहुंची ही थी कि उसके इंजन में आग लग गई। आग का पता लगते ही लोको पायलट ने ट्रेन को रोक दिया। इसके बाद कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद ग्वालियर से फायर अमला सिथौली स्टेशन के पास पहुंचकर इंजन में लगी आग को बुझाने में लग गया। खबर लिखे जाने तक फायर अमला आग को काबू करने का प्रयास कर रहा था।
यात्रियों में मची भगदड़
जेसे ही ट्रेन रुकी और लोगों को पता चला कि इंजन में आग लग गई है, वैसे यही यात्रियों में भगदड़ सी मच गई। सभी यात्री ट्रेून से नीचे आ गए।
आधी रात में केंद्रीय मंत्री तोमर व प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद शर्मा ने लगाए चौराहों पर पार्टी के ध्वज
19 Aug, 2023 12:50 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
ग्वालियर । भाजपा प्रदेश कार्य समिति की बैठक रविवार को है। इस बैठक का प्रचार प्रसार शहर में किया जा रहा है। चौराहों पर बैनर पोस्टर व पार्टी के झंडे लगाए जा रहे हैं। बैनर पोस्टर व झंडे लगाने का काम कार्यकर्ताओं का है। लेकिन शुक्रवार रात को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर व प्रदेश भाजपा के संगठन मंत्री हितानंद शर्मा भी शहर के चौराहों पर पार्टी झंडे लगाते हुए नजर आए। चूंकि केंद्रीय मंत्री तोमर स्थानीय हैं और उन्हें सभी जानते हैं। ऐसे में चौराहों पर पार्टी के झंडे लगाते देख सड़कों से गुजरने वाले लोग आश्चर्य चकित थे। क्योंकि उन्हें समझ में नहीं आ रहा था कि इतने बड़े पद व कद वाले नेता पार्टी का झंडा क्यों लगा रहे हैं। जबकि यह काम पार्टी के आम कार्यकर्ता का है। इस संबंध में नरेंद्र सिंह तोमर का कहना था कि पहले संगठन के पास इतने संसाधन नहीं होते थे। इसलिए दीवार लेखन से लेकर पोस्टर लगाने का काम कार्यकर्ता ही मिलकर करते थे। वे भी पार्टी के आम कार्यकर्ता हैं।
तैयारियों का जायजा लेने निकलते थे केंद्रीय मंत्री व संगठन मंत्री
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रविवार को अटल सभागार में 20 अगस्त को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में हुई। यह चुनाव से पहले की अंतिम कार्यकारिणी की बैठक होने के कारण महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में भाग लेने के लिए केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व के आने का सिलसिला शुरु हो गया है। जिला भाजपा द्वारा अतिथियों के सत्कार के लिए शहर को पार्टी ध्वज, पोस्टर बैनर व होर्डिंग्स लगाकर सजाया जा रहा है। चुनाव से जुड़े स्लोगन भी लिखे जा रहे हैं। आधी रात को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर व प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा तैयारियों का जायजा लेने के लिए निकले। नरेंद्र सिंह तोमर ने पुराने दिनों का स्मरण करते हुये नगर के प्रमुख चौराहे पर सामान्य कार्यकर्ता की तरह पार्टी की ध्वज लगाये। हितानंद शर्मा ने विवेकानंद चौराहे पर ध्वज पर पोस्टर लगाये। हालांकि इस तरह का प्रयोग भाजपा इंदौर कर चुकी है। ताकि संगठन का कार्यकर्ता बेझिझक होकर यह काम कर सकें। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि पहले संगठन के पास इतने संसाधन नहीं होते थे। इसलिए दीवार लेखन से लेकर पोस्टर लगाने का काम रात में सभी कार्यकर्ता मिलकर करते थे।
मध्य प्रदेश के मंत्री कमल पटेल ने छिंदवाड़ा में कमल नाथ को लेकर दिया विवादित बयान
19 Aug, 2023 12:12 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
छिंदवाड़ा । छिंदवाड़ा के पांढुरना में आयोजित भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे प्रभारी मंत्री कमल पटेल के बयान से विवाद खड़ा हो गया। कमल पटेल ने कह दिया कि हम इस बार पांढुर्णा के अलावा सातों सीटों पर चुनाव जीतेंगें कमल नाथ को अनाथ कर देंगे, पूरे खानदान को अनाथ कर देंगे। वहीं कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने घोषित किए गए प्रत्याशी को लेकर प्रभारी मंत्री और जिलाध्यक्ष के सामने जमकर आक्रोश व्यक्त किया।
नारेबाजी की गई
भाजपा के द्वारा पांढुर्णा विधानसभा के लिए प्रकाश उईके को प्रत्याशी घोषित किया गया है जिसको लेकर भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान प्रभारी मंत्री कमल पटेल सहित तमाम नेता मंच पर मौजूद थे, जिन्होंने उन्हे समझाने का प्रयास किया, लेकिन नाराज कार्यकर्ता यहां पर बाहरी प्रत्याशी हटाओ के नारे लगाते नजर आए।
कार्यकर्ताओं ने जमकर की हूटिंग
सरगम टाकीज में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया था, यहां पर प्रभारी मंत्री कमल पटेल बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए थे। कार्यकर्ताओं ने बाहरी प्रत्याशी नहीं चलेगा का नारे लगाने शुरू कर दिए, हालांकि प्रभारी मंत्री इस दौरान नाराज कार्यकर्ताओं को समझाते नजर आए, लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने और यहां हंगामा जारी रही। कार्यकर्ताओं की नाराजगी भाजपा जिला अध्यक्ष को भी झेलनी पड़ी। जैसे ही वे मंच पर भाषण देने के लिए खड़े हुए तो भाजपा के नाराज कार्यकर्ताओं ने हूटिंग शुरू कर दी और नारे लगाना शुरू कर दिया।
दिल्ली दरबार से ही तय होंगे सभी टिकट - सर्वे की भी शुरुआत
19 Aug, 2023 10:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । यह पहला मौका है जब भाजपा जैसी सबसे बड़ी और सत्तारुढ़ पार्टी ने विधानसभा चुनाव से तीन महीने पहले ही 39 उम्मीदवारों की पहली चौंकाने वाली सूची जारी कर दी। सोशल मीडिया पर जैसे ही यह सूची आई कुछ समय तक तो किसी को भरोसा नहीं हुआ। सबको लगा कि सूर्ची फर्जी है। मगर थोड़ी देर बाद स्थिति स्पष्ट हो गई कि दिल्ली दरबार ने ये सूची जारी की है। अभी लगातार पार्टी सूत्रों से ये खबरें आ रही थी कि इस बार के चुनाव में कढ़ाई से टिकट बांटे जाएंगे। परिवारवाद, हारे हुए यानी हरल्लों के साथ-साथ बागी या उम्रदराज नेताओं को टिकट नहीं मिलेगा। मगर इस पहली ही सूची में सारे मापदण्ड धरे रह गए। बागी-हरल्लों के साथ उम्रदराज भी टिकट पा गए और अब तीन महीने पहले जिन उम्मीदवारों को दूल्हा बना दिया है अब उन्हें बारातियों यानी पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं से लेकर अन्य के नखरे और खर्चे सहन करना पड़ेंगे।
अभी तक कांग्रेस की ओर से यह हल्ला मचाया जा रहा था कि सर्वे के आधार पर कमलनाथ उम्मीदवारों की पहली सूची जल्द ही जारी कर देंगे। मगर जिस तरह भाजपा के दिल्ली दरबार ने प्रदेश चुनाव की पूरी बागडोर अपने हाथ में ली, खासकर गृहमंत्री अमित शाह ने दौरे भी किए और दिल्ली में भी बैठक बुलाई और कल अचानक 39 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी भी कर दी, जिसमें कई नाम चौंकाने वाले तो हैं ही, वहीं उतने दमदार भी नहीं माने जा रहे हैं। हालांकि भाजपा ने ये सभी उम्मीदवार उन सीटों पर घोषित किए हैं जहां पिछले चुनाव में उसे हार का मुंह देखना पड़ा था। यानी इन सभी हरल्ली सीटों पर 100 दिन पहले उम्मीदवारों की घोषणा इसलिए की गई ताकि वे एक-एक मतदाता तक आसानी से पहुंच सकें। इसमें राऊ से मधु वर्मा को भी टिकट दिया गया है, जो कि पिछला चुनाव 5703 वोट से हार गए थे। हालांकि वर्मा ना सिर्फ मैदानी नेता हैं, बल्कि प्राधिकरण अध्यक्ष के रूप में भी उनके खाते में कई उपलब्धियां दर्ज हैं। सुपर कॉरिडोर, एमआर-10 के साथ-साथ कई सौगातें उनके कार्यकाल में मिली। मगर एक परेशानी इन उम्मीदवारों के सामने यह अवश्य है कि अब उन्हें तीन महीने तक मतदाताओं के साथ-साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं, नेताओं सहित मीडिया को भी साधकर रखना पड़ेगा। दूल्हा बने इन उम्मीदवारों को बारातियों का खर्चा-नखरे अत्यंत महंगे भी पड़ेंगे, क्योंकि अभी तक 15 से 20 दिन चुनाव प्रचार का समय रहता था, मगर इन उम्मीदवारों को 100 दिन से अधिक मिलेंगे।
मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव की पूरी बागडोर दिल्ली दरबार ने संभाल रखी है और अमित शाह के सर्वे के मुताबिक ही 39 सीटों पर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की गई। उसी तरह सभी 230 सीटों पर ही दिल्ली दरबार की सहमति और सर्वे के आधार पर ही उम्मीदवारी का चयन होगा। प्रदेश के तमाम दिग्गजों की अधिक नहीं चलेगी और किसी का टिकट कट भी गया तो वह सवाल भी नहीं पूछ सकेगा, क्योंकि अमित शाह से बात करने की हिम्मत किसी में नहीं है।
इस बात की भी कोई गारंटी नहीं है कि तीन महीने पहले जो 39 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है इनमें से कुछ नाम ऐन वक्त पर बदले नहीं जाएंगे। संभव है अगर कुछ नए राजनीतिक समीकरण बदले या कांग्रेस ने मुकाबले में दमदार चेहरे उतार दिए तो संभव है कुछ उम्मीदवारों को दिल्ली दरबार बदल भी दे। वहीं एक-दो उम्मीदवार ऐसे हैं जो खुद अपनी सीट बदलना चाहते हैं, जिसमें शहपुरा सीट से उम्मीदवार बनाए गए पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे का नाम भी सामने आया है कि वे अपनी सीट बदलने के इच्छुक हैं। वहीं कांग्रेस के लिए थोड़ी आसानी यह अवश्य है कि वह इन 39 सीटों पर पहले से तय चेहरों में संशोधन कर दमदार उम्मीदवारों को उतार सकती है। बहरहाल भाजपा ने चुनावी बिगुल बजाने में बाजी अवश्य मार ली।
उज्जैन से चली धर्म ध्वज यात्रा का आज भोपाल में समापन
19 Aug, 2023 09:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । मप्र कांग्रेस के मंदिर पुजारी प्रकोष्ठ के तत्वाधान में उज्जैन से भोपाल तक 15 अगस्त से संत, पुजारियों द्वारा निकाली गई धर्म ध्वज यात्रा का आज राजधानी भोपाल के प्रदेश के प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी को धर्म ध्वज सौंपकर यात्रा का समापन हुआ।
प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण शर्मा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी की मजबूती और प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लेकर उज्जैन से करीब एक दर्जन वाहनों से निकली धर्म ध्वज यात्रा उज्जैन से सभी मुख्य मार्गो, शहर के चौराहों और मंदिरों पर रूकते-रूकते आज राजधानी में प्रवेश हुई। यात्रा में शामिल संत, पुजारियों ने कमला पार्क स्थित हनुमान मंदिर से सुबह 10 बजे से ढोल मजीरा आतिशबाजी, शंख घडियाल के साथ धर्म ध्वज यात्रा प्रारंभ की जो दोपहर 12 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंची और यहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को भव्य समारोह के दौरान धर्म ध्वज सौंपा।
इस अवसर पर प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, प्रदेश के मंदिरों के संत, पुजारी, औंकारदास वैष्णव, डॉ. रोहित बैरागी, हेमंत बैरागी, राजेश शर्मा, मोना शर्मा, लल्लू प्रसाद पांडे, पं. इकलेरा माता जी, हर्षित शर्मा, बाबूदास बैरागी, प्रेमदास सैलाना, माखनदास बैरागी, मदन दास बैरागी, आत्माराम दास वैष्णव, राजेश शर्मा सहित लगभग 300 से अधिक संत पुजारी यात्रा में शामिल थे।