मध्य प्रदेश (ऑर्काइव)
भोपाल नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी और उनके पति पर हमला
9 Jun, 2023 12:29 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । राजधानी भोपाल में श्यामला हिल्स थाने के नजदीक नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेत्री शबिस्ता जकी पर दो भाईयों ने अड़ीबाजी की। रकम नहीं देने पर आरोपियों ने उन पर बेस बॉल के डंडे तथा धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए शबिस्ता के पति कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आसिफ जकी को भी आरोपियों ने बेरहमी से पीटा। हमला करने वाले सीएम हाउस में पदस्थ आरक्षक के बेटे बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में अड़ीबाजी,मारपीट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धाराओं में इजाफा किया जाएगा। आरोपियों की अभी गिरनफ्तारी नहीं की जा सकी है। प्रधान आरक्षक ब्रजेंद्र यादव के अनुसार 45 वर्षीय एडवोकेट शबिस्ता जकी पत्नी आसिफ जकी कांगे्रस नेत्री वार्ड 24 की पार्षद और नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष हैं। वह सिविल लाइन श्यामला हिल्स में रहती हैं। उनके पति कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। शबिस्ता ने एफआईआर में लिखवाया कि थाना श्यामला हिल्स के बाहर सड़क किनारे खाली स्थान पर पूर्व से उनकी गाडिय़ां खड़ी होती आ रही हैं। पार्किंग के ठीक सामने यासिर अंसारी जो स्वयं को भाजपा का नेता बताता है रहता है। बीती रात करीब 10:45 बजे वह अपने वाहन को पार्किंग में खड़ा कर रही थीं। तभी यासिर का भाई तोहीद आया। उसने वाहन को खड़ा करने से मना कर दिया। शबिस्ता ने सरकारी जगाह का हवालता देते हुए वाहन न खड़ा करने की वजह पूछी, आरोपी ने बताया कि यह पेड पार्किंग है। यहां गाड़ी खड़ी करने के 500 रुपए महीना देना होगा। इस बात का विरोध किया तो आरोपी ने बदसलूकी। शबिस्ता थाने शिकायत करने आई, यहां दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया।
- थाने से निकलते ही हमला
शबिस्ता बाहर निकलीं तो तोहिद ने फिर विवाद किया, इसी बीच यासिर हाथ में धारदार हथियार लेकर निकला। उसने शबिस्ता से मारपीट शुरु कर दी। तभी उसकी मां राशिदा ने दूसरे बेटे को भी बेसबॉल का डंडा दे दिया। विवाद की सूचना के बाद बचाव करने पहुंचे आसिफ जकी को भी आरोपियों ने बेरहमी से पीटा। दोनों को उपचार के लिए मालीपुरा के चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शबिस्ता के सिर में धारदार हथियार से वार किया गया है। आरोपी यासिर के पिता सीएम हाउस में तैनात आरक्षक बताए जा रहे हैं। शबिस्ता का आरोप है कि इसी कारण आरोपी इलाके में रौब झाड़ते और अड़ीबाजी करते हैं।
- एक कहानी यह भी
बताया जा रहा है कि आरोपी पक्ष जिस मकान में रहते हैं उसे हाल ही में उन्होंने खरीदा है। इससे पूर्व इस मकान को आसिफ जकी व उनकी पत्नी शबिस्ता लेना चाहती थीं। उनके दो वाहन पूर्व से ही इस मकान के सामने खड़े होते हैं। आरोपियों द्वारा मकान खरीदने के बाद से ही वह अपने पांच सात वाहन इस पार्किंग में खड़े करने लगे थे। जिस पर यासिर और उसके भाई ने पेड पार्किंग का बोर्ड लगा दिया। इसी बात को लेकर दोनों पार्टियोंं में विवाद हो गया।
दमोह के गंगा जमुना स्कूल में एक्शन पर असदुद्दीन ओवैसी बोले-भाजपा को मुसलमान और हिजाब दोनों से नफरत
9 Jun, 2023 12:19 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
दमोह । दमोह के गंगा जमुना स्कूल में किया जा रहा एक्शन गलत है। भाजपा को मुसलमान और हिजाब दोनों से नफरत है। कलेक्टर और एसपी की रिपोर्ट को भी नकार दिया। यह बातें आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहीं। वह गंगा जमुना स्कूल पर की जा रही कार्रवाई पर बोल रहे थे।
गंगा जमुना स्कूल का मामला लगातार बढ़ता जा रहा
उल्लेखनीय है कि गंगा जमुना स्कूल का मामला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस मामले में प्रतिदिन किसी ना किसी प्रकार के खुलासे हो रहे हैं। एमपी एससीपीआर के सदस्यों को निरीक्षण के दौरान स्कूल से मस्जिद की ओर जाने वाला एक गुप्त मार्ग मिला है, जिससे यह प्रतीत होता है कि छात्रों को इस्लामी प्रार्थना पढ़ने के लिए मजबूर किया जाता है।
स्कूल से मस्जिद की ओर जाने वाला एक गुप्त मार्ग
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को लिखे अपने 7 बिंदुओं के पत्र में अनेक खुलासे किए गए हैं, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण यह है कि स्कूल से मस्जिद की ओर जाने वाला एक गुप्त मार्ग है। प्रतीत होता है कि छात्रों को इस्लामी प्रार्थना पढ़ने के लिए मजबूर किया जाता है।
भारत का गलत भौगोलिक नक्शा पढ़ाया जा रहा
छात्रों को भारत का गलत भौगोलिक नक्शा पढ़ाया जा रहा है, जिसमें नक्शे के साथ छेड़छाड़ करके आधा भारत गायब कर दिया गया है। वहीं स्कूल और उसके अन्य सभी व्यवसायियों के लोगो के रूप में उपयोग किया गया है। जो राष्ट्रीय मानचित्र नीति 2005 एवं भारतीय सर्वेक्षण के द्वारा 2016 में जारी विस्तृत दिशा निर्देशों का उल्लंघन है।
धर्म विशेष से जुड़े विषय हिंदी बच्चों को भी पढ़ाया जा रहा था
मध्य प्रदेश बाल संरक्षण आयोग की सदस्य मेघा पवार ने बताया कि गंगा जमुना स्कूल के केजी वन के सिलेबस में धर्म विशेष से जुड़े विषयों को हिंदी बच्चों को भी पढ़ाया जा रहा था। केजी के बच्चों को इस्लाम से जुड़ी बातें बताई जा रही थीं। हिंदू बच्चों पर इसे याद करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था।
सवा करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में कल आएंगे एक-एक हजार रुपये
9 Jun, 2023 12:13 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । प्रदेश की सवा लाख लाड़ली बहनों के बैंक खातों में सरकार शनिवार को एक-एक हजार रुपये जमा कराएगी। जबलपुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक क्लिक से राशि अंतरित करेंगे। विभिन्न जिलों ने इस मौके को यादगार बनाने की तैयारी कर ली है। दतिया जिला प्रशासन ने इसे आनंद उत्सव नाम दिया है।
ग्राम पंचायतों में विशेष ग्रामसभा का आयोजन
नगरीय क्षेत्रों में डीजे बजाया जाएगा, तो महिलाएं घर से व्यंजन बनाकर लाएंगी और मिल-बैठकर खाएंगी। उधर, विदिशा जिले में लाड़ली बहनों के पैर पखारे जाएंगे, तो टीकमगढ़ में बहनों को आमंत्रित करने के लिए पीले चावल दिए गए हैं। गुरुवार को प्रदेशभर में लाड़ली बहनों के लिए ग्राम पंचायतों ने विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया है।
सीएम शिवराज ने की सभी जिला प्रशासन की सराहना
मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिला प्रशासन द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना बहनों के जीवन में ऐतिहासिक परिवर्तन लाने वाली होगी। इस पर बेहतर अमल के लिए टीम मध्य प्रदेश ने जुटकर कार्य किया है।
जिलों के प्रयास प्रशंसनीय हैं। सामाजिक संगठन, प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मिलकर योजना को नया आयाम दे रहे हैं। उज्जैन जिले में बड़ी पंचायतों में बहनों को स्वीकृति पत्र प्रदान करने के अवसर पर नुक्कड़ नाटक किए गए।
जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी निश्चलानन्द सरस्वती ने कहा, भारत में निवास करने वाले सभी नागरिकों के पूर्वज हिंदू हैं
9 Jun, 2023 12:05 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किए जा रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह कार्यक्रम के तहत गुरुवार को हवन, पूर्णाहुति तथा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न हुआ। आज प्रातः श्रीमज्जगदगुरू स्वामी जी शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती जी का आगमन भोपाल रेलवे स्टेशन पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विजय सिंह व अन्य पदाधिकारियों और विद्यार्थियों के बड़े समूह द्वारा उल्लासपूर्वक स्वागत किया गया।
आने वाला समय भारत का होगा
इसके उपरांत श्रीमज्जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानन्द सरस्वती जी महाराज श्री ऋगवैदिय पूर्वाम्नाय गोवर्धन मठपुरी पीठाधीश्वर जी से बातचीत के सत्र का आयोजन हुआ। जिसमें उन्होंने भारतीय अध्यात्म, वैचरिक समृद्धता और प्रगतिशील भारत एवं हिंदू राष्ट्र पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व गुरु बनने की दस्तक दे चुका है। आने वाला समय भारत का होगा। उन्होंने भारतीय ज्ञान की व्याख्या करते हुए यह भी कहा कि हमें विश्वगुरू बनना नहीं है क्योंकि हम आज भी ज्ञान के मामले में विश्वगुरू ही हैं। इस दौरान कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति संतोष चौबे, इलेक्ट्रॉनिकी संपादक डॉ विनीता चौबे, आईसेक्ट के एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट डॉ सिद्धार्थ चतुर्वेदी, आईसेक्ट ग्रुप का यूनिवर्सिटीज की निदेशक डॉ अदिति चतुर्वेदी वत्स, आईक्यूएसी के निदेशक नितिन वत्स, विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ ब्रह्म प्रकाश पेठिया, कुलसचिव डॉ विजय सिंह और शिक्षाविद डॉ अमिताभ सक्सेना समेत गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इसके बाद प्रसाद वितरण और भंडारा का आयोजन हुआ जिसमें भोपाल, रायसेन एवं होशंगाबाद जिलों के पांच हजार से अधिक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम में धर्म सभा का आयोजन हुआ। इस दौरान बात करते हुए श्रीमज्जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानन्द सरस्वती जी महाराज ने धर्म, राजनीति, अध्यात्म और गृहस्थ जीवन के साथ ही संन्यास पर लोगों के प्रश्नों के उत्तर दिए। उन्होंने कहा कि आज विज्ञान का युग है। विज्ञान सनातन धर्म की देन है। विज्ञान भी वेद पुराण की महत्ता को नकार नहीं सकता। उन्होंने आगे कहा कि हमें सनातनी परंपरा का पालन कर लोगों के बीच इसका प्रचार प्रसार करना होगा भारत में निवास करने वाले सभी नागरिकों के पूर्वज हिंदू हैं वह सनातन धर्म से पोषित है उन्हें अपने अतीत का स्मरण कराकर वापस लाना होगा। हिंदी में ही संस्कृत का समावेश है। वेद और पुराण का हिंदी वर्जन सनातन धर्म को सही तरीके से परिभाषित करता है इसलिए हिंदी भाषा का प्रचार प्रसार भी जरूरी है।
बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचे
आज इस शुभ अवसर पर उमा भारती जी, पूर्व मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश, ऊषा ठाकुर, माननीय मंत्री, संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास और धर्मस्य, मध्य प्रदेश शासन, भोपाल क्षेत्र की सांसद साध्वी प्रज्ञा स्वामी जी से सादर भेंट की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचे थे। सभी ने जगतगुरु शंकराचार्य जी के दर्शन मात्र को सौभाग्य बताते हुए कहा कि गोवर्धन मठ पीठाधीश्वर शंकराचार्य साक्षात भगवान शिव के अवतार माने जाते हैं। उनके आगमन से भोपाल सहित विश्वविद्यालय परिसर की पावन धरा धन्य हो गई। श्रद्धालुओं ने बताया कि धर्म सभा में उन्होंने सनातन धर्म और सनातनी परंपरा से साक्षात्कार किया। जगतगुरु के दिव्य दर्शन के लिए भोपाल ही नहीं बल्कि आसपास के होशंगाबाद, रायसेन, विदिशा जिले से कई लोग विश्वविद्यालय परिसर पहुंचे थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री संतोष चौबे जी ने स्वामी जी का स्वागत किया। वही कार्यक्रम के अंत में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ विजय सिंह जी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
शुक्रवार के कार्यक्रम
जगद्गुरू शंकराचार्य जी द्वारा छोटे समूहों में बातचीत एवं संगोष्ठियों का आयोजन प्रातः 9:00 से 12:00 बजे तक होगा। वहीं सायं 7 बजे से भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें सुप्रसिद्ध भजन गायिका मैथिली ठाकुर की प्रस्तुति होगी।
कमल नाथ पहुंचे हरसूद, बोले- पलायन की राजधानी बन गई ये जगह
9 Jun, 2023 11:50 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
खंडवा । जननायक बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर हरसूद में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता को संबोधित करने से पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने पत्रकारों से चर्चा की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार चुनाव के पूर्व जनहित की योजनाओं की बजाए लगातार कर्ज लेकर कमीशनबाजी में व्यस्त है। पिछले 15 माह में अधिकांश ठेके अपने लोगों के कमीशन के लिए दिए गए है। पहले जो हरसूद छिंदवाड़ा से बेहतर माना जाता था, वहां कुपोषण, बेरोजगारी, भ्र्ष्टाचार का बोलबाला है। यह पलायन की राजधानी बन गया है। 35 साल पहले हरसूद व्यापार का बड़ा केंद्र था। हरसूद और खालवा में विकास ठप है। युवा भटक रहा है। किसान परेशान है। प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है।
कांग्रेस के चुनावी अभियान का श्रीगणेश होगा नर्मदा पूजन से
9 Jun, 2023 11:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । एमपी में आनेवाले विधानसभा चुनावों में जीत के लिए कांग्रेस पूरा जोर लगा रही है। कांग्रेस अपने चुनावी अभियान का श्रीगणेश नर्मदा पूजन से करेगी। 12 जून को प्रियंका गांधी जबलपुर से नर्मदा पूजन के साथ चुनाव का शंखनाद करेंगी। इन चुनावों में कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी अहम रोल निभाएंगी, यह तय है। प्रियंका अभी से इसके लिए सक्रिय हो उठी हैं। मध्यप्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने बताया कि उनके जबलपुर प्रवास के लिए कांग्रेस की तैयारियां तेज हो गई हैं। वे यहां कई कार्यक्रमों में शामिल होंगी।
प्रियंका गांधी वाड्रा के 12 जून के जबलपुर दौरे को लेकर कांग्रेसी खासे उत्साहित दिख रहे हैं। उनकी जनसभा में 50 हजार से अधिक लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। जिलेभर के कांग्रेस नेता, मोर्चा, प्रकोष्ठ व संगठन के पदाधिकारी इस सभा को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।
पहले प्रियंका गांधी के रोड शो और महिला मार्च का कार्यक्रम भी था पर अब इसे स्थगित कर दिया गया है। फिलहाल प्रियंका का कार्यक्रम है उसके अनुसार ग्वारीघाट में वे नर्मदा की पूजा करेंगी। नर्मदाजी की आरती करने के बाद वे गोलबाजार शहीद स्मारक रवाना होंगी जहां उनकी जनसभा होगी। जनसभा की तैयारियों के लिए बैठक बुलाई गई जिसमें राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने आनेवाले विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए जबर्दस्त अवसर है। उन्होंने पार्टी नेताओं व पदाधिकारियों से कहा कि सभी को इसके लिए खुद को झोंक देना चाहिए।
प्रियंका गांधी करीब साढ़े चार घंटे जबलपुर में रुकेंगी। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। दोनों ही राजनैतिक दलों के लिए महाकौशल हमेशा से ही खास रहा है। मध्यप्रदेश में अगर सरकार बनानी है, तो 38 सीटों वाला महाकौशल महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। विधानसभा चुनाव 2018 में कांग्रेस के खाते में 38 में से 24 सीटें आई थीं, जबकि भाजपा को 13 सीटों से ही संतोष करना पड़ा था। एक सीट कांग्रेस से बागी हुए निर्दलीय ने जीती थी। इससे पहले 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को महाकौशल से 24 सीटों पर जीत मिली थी। भाजपा और कांग्रेस महाकौशल के जरिए विंध्य और बुंदेलखंड को भी साधने की कोशिश में है। प्रियंका गांधी के पहली बार महाकौशल दौरे से कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साहित हैं। राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कहा कि लोग प्रियंका गांधी को सुनना चाहते हैं। जबलपुर दौरे के दौरान प्रियंका गांधी का रोड शो भी होगा। प्रियंका गांधी की जनसभा और रोड शो में शामिल होने प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं के शामिल होने का अनुमान है। इस दौरान शहर की ट्रेफिक व्यवस्था न बिगड़े, इसके लिए करीब छह स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
बताया जाता है कि प्रियंका गांधी सबसे पहले सुबह 10:30 बजे मां नर्मदा नदी के गौरीघाट जाएंगी। यहां नर्मदा पूजन कर महाआरती में शामिल होंगी। इसके बाद शहीद स्मारक में जनसभा को संबोधित करेंगे। नारी सम्मान योजना की औपचारिक शुरुआत करते हुए महिला मार्च के जरिए भी कांग्रेस शक्यिू प्रदर्शन करेंगी। हालांकि फिलहाल प्रियंका का मिनट टू मिनट कार्यक्रम तय नहीं हुआ है। कार्यक्रम में प्रियंका गांधी के अलावा राष्ट्रीय महासचिव जेपी अग्रवाल, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, अजय सिंह राहुल उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा, महिला प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे, सेवादल प्रदेश अध्यक्ष योगेश यादव भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मध्य प्रदेश में किसान ने की आत्यमहत्या, प्याज की फसल में हुआ था घाटा
9 Jun, 2023 11:29 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । नजीराबाद थाना इलाके में एक किसान ने फांसी लगा ली। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर छानबीन शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह लगातार प्याज की खेती कर रहा था। प्लाज की फसल उसके घर पर रखी थी, लेकिन उचित दाम नहीं मिलने से वह तनाव में था। कुछ लोग उसके उधारी के रुपये भी नहीं लौटा रहे थे। नजीराबाद थाना पुलिस के मुताबिक ग्राम कोलखेड़ी निवासी 40 वर्षीय जगन्नाथ सिलावट पेशे से किसान था। उसके पास चार एकड़ जमीन थी। परिवार में पत्नी के अलावा उसके दो बच्चे हैं। मंगलवार रात वह नशे की हालत में घर पहुंचा और अपने कमरे में सोने के लिए चला गया था।
बुधवार सुबह नौ बजे पत्नी ने आवाज दी, लेकिन जगन्नाथ की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद पत्नी अपने काम में जुट गई। दोपहर एक बजे तक जब जगन्नाथ कमरे से बाहर नहीं आया तो स्वजन को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद जगन्नाथ के कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। कमरे में अंदर जगन्नाथ फांसी पर लटका था। पुलिस को जांच में पता चला कि जगन्नाथ के घर के कमरों में प्याज भरी हुई है, लेकिन उचित दाम नहीं मिलने के कारण वह निराश हो गया था। पुलिस को शव के पास से एक कागज मिला है। उसमें लोगों से हजारों रुपये की उधारी लेने का हिसाब लिखा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शिवराज के सपने की मंडी को नहीं मिल रही जमीन
9 Jun, 2023 10:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । देश की सबसे अत्याधुनिक अनाज मंडी इंदौर में बनाने की मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने घोषणा की थी। सालभर पहले घोषणा हुई थी, लेकिन आज तक शिवराज के सपनों की मंडी को जमीन नहीं मिली। मंडी सचिव ने एक बार फिर जिला प्रशासन को जमीन आवंटित करने का आग्रह किया है ताकि मंडी बोर्ड से उस पर मुहर लगाई जा सके।
इंदौर तो ठीक आसपास के जिलों से भी किसान अपनी फसलों को बेचने के लिए छावनी अनाज मंडी आता है। अब मंडी छोटी पडऩे लग गई है तो दूसरी तरफ उसमें आने वाले वाहनों की वजह से तीन इमली से नौलखा क्षेत्र में रोज-रोज जाम लग जाता है। किसान से लेकर व्यापारी भी परेशान हैं। ढाई साल पहले जिला प्रशासन ने बायपास पर कैलोद करताल और माचला की 104 एकड़ जमीन तय किया था। प्रस्ताव मंडी बोर्ड के पास पहुंचा तो उन्होंने 150 एकड़ जमीन मांग ली। ये बात बाद में ठंडी हो गई।
बाद में मुख्यमंत्री चौहान के रुचि लेने पर नई मंडी को लेकर गति आई। तब मोरोद नेहरू स्थित 142.3320 हेक्टेयर जमीन पर मंडी बनने का प्रस्ताव तैयार हुआ। जिस पर शिवराज ने जून 2022 को अत्याधुनिक मंडी बनाने की घोषणा कर दी। उसके बाद से फाइल कछुए की चाल से चल रही है। अब तक शिवराज के सपनों की मंडी को जमीन नसीब नहीं हुआ है। हाल ही में इंदौर एयरपोर्ट पर कुछ भाजपा के पदाधिकारियों ने आग्रह किया तो मुख्यमंत्री चौहान ने कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी को तुरंत जमीन के आवंटन करने के निर्देश दिए। इस बीच मंडी सचिव ने भी कलेक्टर को एक पत्र लिखकर जमीन आवंटन की मांग की है। उन्होंने मोरोद नेहरू की 351.71 एकड़ जमीन शासकीय कृषि उपज मंडी समिति को आवंटित का कहा है ताकि हाईटेक स्मार्ट मंडी प्रांगण की स्थापना हो सके।
छावनी अनाज मंडी के शिफ्ट होने से सभी को फायदा होना है। किसानों को शहर में अपना अनाज लेकर नहीं आना पड़ेगा। दूसरी तरफ व्यापारी भी सुखी हो जाएगे, क्योंकि मंडी में कहीं न कहीं दबा- प्रभाव में उन्हें काम करना पड़ता है। आसामाजिक तत्वों की दादागीरी की कई बार शिकायतें हो चुकी हैं। उसके अलावा रोज-रोज लगने वाले जाम से शहर की जनता को निजात मिल जाएगी। उसके अलावा सरकार को भी राजस्व का फायदा मिलने की उम्मीद है, क्योंकि अन्य जिलों से भी आवक तेज हो जाएगी। उसके अलावा रोजगार भी बढऩे की संभावनाएं हैं।
मोरोद नेहरू बायपास से लगा हुआ गांव है जहां पर नई मंडी प्रस्तावित है। यहां पर मंडी शिफ्ट होती है तो खंडवा, खरगोन, देवास और धार जिले के किसानों का सीधा कनेक्शन हो जाएगा। बाहर की बाहर वे आकर अपना माल बेच सकते हैं। वर्तमान में वे अपने ही जिले की मंडी में फसल बेचने के लिए जाना पड़ता है।
पुलिस कर्मचारियों को भी लेना पड़ेगा ट्रेन का टिकट
9 Jun, 2023 09:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । बिना टिकट यात्रा करने वाले पुलिस कर्मचारियों और रेलवे टिकट स्टाफ के बीच विवाद सामने आने के बाद कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। डिविजनल रेलवे मैनेजर कार्यालय से जारी आदेश में सहायक वाणिज्य प्रबंधक पंकज कुमार दुबे ने इस मामले में जुर्माना करने के निर्देश टिकट चेकिंग स्टाफ को दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि समस्त टिकट जांच कर्मचारियों को निर्देश दिया जाता है कि यात्रा के दौरान वातानुकूलित स्लीपर कोच में यदि कोई भी पुलिस कर्मचारी बिना टिकट यात्रा करते पाया जाता है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
इसकी सूचना वाणिज्य नियंत्रक जबलपुर डिविजनल मैनेजर कार्यालय को भी दे दी जाए। रेलवे के इस आदेश को लेकर निचले स्तर के पुलिस कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। कर्मचारियों का कहना है कि इमरजेंसी सेवाओं और जबलपुर में जरूरी पेशी अटेंड करने के लिए कई बार ट्रेनों में सफर करना पड़ता है। हालांकि अब सभी पुलिसकर्मियों को टिकट के साथ यात्रा करनी पड़ेगी।
बिना टिकट यात्रा करने पर क्या है जुर्माना
आपको जानकारी के लिए बता दें कि रेलवे बिना टिकट यात्रा करने वालों पर रेलवे अधिनियम की धारा 138 के तहत जुर्माना लगाता है। रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, अगर आप ट्रेन में बगैर टिकट यात्रा करते पाए जाते हैं तो आपसे 2 तरीके से किराया वसूला जा सकता है। पहला कि यात्री ने जितनी दूर सफर किया उतना किराया या फिर ट्रेन के शुरुआती स्टेशन से यात्री जहां पकड़ा गया वहां तक का किराया वसूला जाए और इसमें अतिरिक्यू 250 रुपये और जोड़े जाएं। दूसरा तरीका कि ट्रेन का सामान्य किराया वसूला जाए. इन दोनों में से जो भी अधिक होगा वह यात्री से लिया जाएगा।
अन्य अपराधों के लिए जुर्माना
-फर्जी तरीके सफर करने पर 6 महीने की जेल या 1000 रुपये का जुर्माना या फिर दोनों हो सकता है।
-बेवजह चेन पुलिंग करने पर 12 महीने की जेल या 1000 रुपये या फिर दोनों
-दिव्यांगों के लिए आरक्षित कोच में सफर करने पर 3 महीने की जेल और 500 रुपये जुर्माना या फिर दोनों।
-ट्रेन की छत पर यात्रा करने पर 3 महीने की जेल या 500 रुपये जुर्माना या फिर दोनों।
-रेलवे की संपत्ति में अनाधिकृत प्रवेश पर 6 महीने की जेल, 1000 रुपये जुर्माना या दोनों
-लोगों को जबरन कुछ सामान बेचते पाए जाने पर 3 साल तक की जेल या 10000 रुपये का जुर्माना या दोनों।
राजा भोज एयरपोर्ट पर एमआरओ हैंगर का निर्माण कार्य शुरू
9 Jun, 2023 08:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर विमानों में अचानक आई खराबी अब स्थानीय स्तर पर ही ठीक की जा सकेगी। अभी तक एयरलाइंस कंपनियों को इसके लिए दिल्ली या मुंबई से इंजीनियरों की टीम बुलानी पड़ती है। राजा भोज एयरपोर्ट पर एमआरओ हैंगर (मेंटनेंस, रिपेयर एंड ओवरआल) का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है। करीब पांच एकड़ जमीन पर प्रस्तावित हैंगर का निर्माण एक प्राइवेट कंपनी कर रही है। एयरपोर्ट ने इसके लिए कंपनी को जमीन किराये पर दी है।
हैंगर का निर्माण होते ही भोपाल भविष्य में एयरक्राफ्ट हब बन जाएगा। इससे ये फायदा होगा कि एयरलाइंस कंपनियों को विमान खराब होने पर दिल्ली एवं मुंबई से पाट्र्स बुलवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पुराने एयरपोर्ट टर्मिनल रोड पर स्थित यह जमीन काफी समय से खाली पड़ी थी। अथारिटी ने यहां कुछ हिस्से पर सोलर पावर प्लांट का निर्माण किया है। इसी के निकट ही एमआरओ हेंगर का निर्माण किया जा रहा है।
उड़ानें निरस्त होने की समस्या नहीं होगी
वर्तमान में अचानक तकनीकी खराबी आने पर विमान सुधारने का काम आसानी से नहीं हो पाता। विमान खराब होने पर कई बार उड़ानें निरस्त करनी पड़ती हैं। हाल ही में एयर इंडिया की उड़ान को इसी कारण निरस्त करना पड़ा था। पहले भी कई ऐसे अवसर आए, जब खराबी समय पर ठीक न होने पर उड़ानों को निरस्त कर देना पड़ा। हैंगर बनने से कंपनियां रन-वे के पास से ही विमान को हैंगर तक ले जा सकेंगी। बड़ी खराबी को भी कुछ ही मिनटों में सुधारा जा सकेगा। यात्रियों को भी घंटों इंतजार करने की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी। विमानों का नियमित मेंटेनेंस एवं सर्विस भी यहां हो सकेगी।
विमानों की नाइट पार्किंग भी होगी
एमआरओ हैंगर बनने से विमानों की नाइट पार्किंग सुविधा भी शुरू हो जाएगी। एमआरओ हैंगर नहीं होने के कारण एयरलाइंस कंपनियां विमान रात के समय यहां खड़े नहीं करतीं। हैंगर बनने के बाद विमानों की सर्विस रात के समय भी हो सकेगी। हैंगर में विमान की पूरी जांच (ओवरहॉलिंग) हो सकेगी। सुबह विमान बिना विलंब के समय पर टेकऑफ हो सकेंगे। यात्रियों को अचानक उड़ान लेट होने की समस्या से भी राहत मिलेगी।
मार्च 2024 तक काम पूरा होगा
एमआरओ हैंगर बनाने के लिए एक कंपनी से अनुबंध किया गया है। कंपनी ने जमीन का किराया देना भी शुरू कर दिया है। कंपनी को मार्च 2024 तक काम पूरा करना है। शुरूआती काम हुआ है। हैंगर बनने के बाद कुछ नई उड़ानें शुरू होने की उम्मीद है।
- रामजी अवस्थी, एयरपोर्ट डायरेक्टर
52 घंटे जिन्दगी ओर मौत के संघर्ष में 3 वर्ष की बेटी जिन्दगी की जंग हार चुकी
9 Jun, 2023 08:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सीहोर । सीहोर जिलें के ग्राम मुंगावली मे 300 फुट गहरे बोरवेल मे गिरी बेटी सृष्टि को बचाया नही जा सका। लगभग 52 घंटे के रेस्क्यू के बाद मासूम को बोरवेल से भीङ मससकत के बाद बाहर तो निकाला गया लेकिन सृष्टि जिन्दगी की जंग हार चुकी थी। वहीं बच्ची की मौत के बाद रेस्क्यू में जुटी टीम परिजनों ओर क्षैत्र के लोगों को गहरा सदमा लगा है।
ज्ञातव्य है कि मंगलवार दोपहर से 300 फीट गहरे बोरवेल मे गिरी बेटी सृष्टि को बचाने के लिए एस डी आर एफ तथा एन डी आर एफ सैना की टीम और पूरा जिला प्रशासन तथा जनप्रतिनिधि बच्ची को निकालने के प्रयास में लगे हुए थे।
राज्य सरकार युवाओं को अवसर देकर उनके सपनों को पूरा करने संकल्पित : मंत्री सिंधिया
8 Jun, 2023 10:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोज़गार मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की उपस्थिति में मध्यप्रदेश राज्य कौशल विकास और रोज़गार निर्माण बोर्ड ने बेंगलुरू स्थित व्यावसायिक प्रशिक्षण और सामाजिक परिवर्तन फ़ाउंडेशन उन्नति संस्था के साथ 50 हज़ार युवाओं के रोज़गार कौशल प्रशिक्षण के लिए 3 साल से अधिक के लिए साझेदारी की है। संस्था प्रथम वर्ष में 15 हज़ार युवाओं को रोज़गार कौशल में प्रशिक्षित करेगी।
तकनीकी शिक्षा मंत्री सिंधिया ने कहा कि हम युवाओं के सपनों को पूरा करने और उन्हें हासिल करने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित है। युवाओं को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण देकर उनके कौशल को निखारने के उद्देश्य से ग्लोबल स्किल्स पार्क का निर्माण प्रगतिरत है। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से युवाओं को अंग्रेज़ी संचार, आत्म-विश्वास निर्माण निरंतर सीखने और इंटरव्यू क्रेक करने की क्षमता से जुड़े 4 प्रमुख क्षेत्रों में मदद मिलेगी। सिंधिया ने ऑनलाइन जुड़े बोइंग एवं इंफोसिस कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों से भोपाल में विकसित किए जा रहे ग्लोबल स्किल्स पार्क में अपनी कंपनी की लेब स्थापित कर मध्यप्रदेश के छात्रों को रोज़गार हेतु प्रशिक्षित करने का आग्रह किया ।
उल्लेखनीय है कि शासकीय डिग्री, आईटीआई, पॉलिटेक्निक और इंजीनियरिंग कॉलेज के अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए उन्नति संस्था द्वारा कार्यक्रम UNXT में विभिन्न सरकारी कॉलेजों के छात्रों को नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसकी अवधि लगभग 165 घंटे होगी जो 30 दिनों में पूर्ण की जाएगी। कक्षा में ऑफ़लाइन-सत्र प्रतिदिन 3 घंटे की कक्षाओं के साथ लगभग 90 घंटे का होता है। ऑनलाइन मॉड्यूल 75 घंटे तक चलता है, जिसमें युवाओं की मदद के लिए 600 से अधिक लघु वीडियो और 3 हज़ार से अधिक प्रश्न उपलब्ध है। प्रशिक्षण पूर्ण होने के साथ ही उन्नति संस्था द्वारा शत-प्रतिशत जॉब गारंटी भी दी जा रही है।
एमपीएसएसडीईजीबी UNXT कार्यक्रम के सहयोग से युवाओं को स्पोकेन इंग्लिश, जीवन-कौशल, मानव-संसाधन से संबंधित कौशल और मूल्य आधारित जीवन-कौशल में प्रशिक्षित करेगा।
ग्रामीण क्षेत्र के 19 युवाओं को फ्लिपकार्ट में मिली नौकरी
8 Jun, 2023 10:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 19 युवाओं को फ्लिपकार्ट कंपनी में नौकरी प्राप्त हुई है। मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एल.एम. बेलवाल ने आजीविका मिशन राज्य कार्यालय के सभागार में चयनित युवाओं को ऑफर लेटर दिया। बेलवाल ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए अनुशासन एवं समय का पाबंद होना बहुत जरूरी है। उन्होंने युवाओं को सदैव मुस्कराते हुये प्रगति-पथ में आगे बढ़ने का सुझाव देते हुये उनका हौसला बढ़ाया।
आजीविका मिशन की सहयोगी संस्था क्वेश ने प्लेसमेण्ट प्रक्रिया में सहयोग प्रदान किया है। साथ ही कार्य स्थल पर पहुँचने के लिये कंपनी द्वारा भोपाल से चेन्नई तक हवाई यात्रा की व्यवस्था की गयी है। कटनी, बुरहानपुर, शाजापुर, आगर-मालवा, देवास के चयनित 19 युवाओं में 2 बेटियाँ शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना का संचालन किया जा रहा है। योजना में 18 से 35 वर्ष के शिक्षित बेरोजगार ग्रामीण युवाओं को रोजगार-स्वरोजगार के लिये निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण और प्रशिक्षण उपरांत स्व-रोजगार की स्थापना में सहायता की जाती है। साथ ही रोजगार मेलों से भी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जाते हैं। योजना में अब तक लगभग 6 लाख युवाओं को लाभांन्वित किया जा चुका है।
मुख्यमंत्री चौहान और केन्द्रीय आयुष मंत्री सोनोवाल ने रोपे पौधे
8 Jun, 2023 10:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पीपल, बादाम, नीम और अमरूद के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री चौहान के साथ राज्य सभा सदस्य सुमेर सिंह सोलंकी, पूर्व विधायक भूपेन्द्र आर्य और बाबूलाल महाजन ने भी पौध-रोपण किया।
मुख्यमंत्री चौहान के साथ संत त्रिलोकदास उदासीन, स्वामी देव स्वरूपानंद जी और महंत हृदयगिरि महाराज ने भी पौधे लगाए। प्रसम जैन, ऋषि कुमार सिंह, अनिता मंडलोई ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे रोपे। पौध-रोपण में सौरभ तिवारी, लकी गुप्ता, सुमित नामदेव, अरूण बघेल, प्रहलाद सिंह लोधी, चंचल सिंह राजपूत, विकास आर्य, गजराज यादव, हेमंत सिंह, राहुल पवार और दवेन्द्र चौधरी भी शामिल हुए।
मुख्यमंत्री चौहान से केन्द्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने की सौजन्य भेंट
8 Jun, 2023 10:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल का निवास आगमन पर पुष्प-गुच्छ और चंदेरी का अंगवस्त्रम भेंट कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री चौहान ने सोनोवाल को प्रदेश में संचालित योजनाओं तथा कल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी। साथ ही मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, महिला सशक्तिकरण के लिए जारी कार्यक्रमों और आयुष विभाग द्वारा प्रदेश में संचालित गतिविधियों से भी अवगत कराया।