मध्य प्रदेश (ऑर्काइव)
सीएम शिवराज का कांग्रेस और कमलनाथ पर तंज, बोले-
8 Jun, 2023 10:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अभी शादी तय नहीं हुई, यह लोग शेरवानी सिलाकर घूम रहे
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के मुख्यमंत्री फेस को लेकर तंज कसा। सीएम ने कहा कि अभी शादी-विवाह कुछ तय नहीं है। यह लोग शेरवानी सिला कर घूम रहे हैं। सूत ना कपास जुलाहों में ल_म ल_ा। वहीं, बजरंग सेना के कांग्रेस के विलय पर सीएम ने कहा कि यह पाखंड है। इस पाखंड को जनता समझती है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी में पौधरोपण के बाद मीडिया के सवाल पर कहा कि कांग्रेस में अब नेता कौन है मुझे समझ में नहीं आता। कोई कहता है भावी, फिर वो कही कहलवाते हैं अवश्यंभावी और उनकी ही पार्टी के नेता कह देते है कि अभी कोई फेस ही नहीं है। फिर कोई कह देता है कि नेता प्रतिपक्ष नेता ही नहीं हैं। उनको विधायकों ने कब चुका। अभी तो शादी विवाह कुछ तय भी नहीं है। यह लोग शेरवानी सिलवा के घूम रहे हैं। सूत ना कपास जुलाहो में ल_म ल_ा। सीएम ने कमलनाथ के मंदसौर गोलीकांड के कार्यक्रम में शामिल होने पर कहा कि चुनाव आते ही उनको मंदसौर याद आता है। मौतों पर राजनीतिक रोटियां सेकना यह कांग्रेस का ही काम रहा है। अब तक क्यों नहीं गए।
दमोह मामले में जांच के आदेश दिए
दमोह में गंगा जमुना स्कूल मामले पर सीएम ने कहा कि मैंने जांच के निर्देश दिए हैं। उच्च स्तरीय जांच होगी। एक बात साफ है कि कोई भी स्कूल बेटियों को अलग ड्रेस पहनने या हिजाब बांधने के लिए बाध्य नहीं कर सकता। कठोर कार्रवाई की जाएगी। जांच की रिपोर्ट के बाद कार्रवाई करेंगे। वहीं, कांग्रेस के आदिवासियों को साधने पर सीएम ने कहा कि कांग्रेस केवल चुनाव में साधने की कोशिश करती है। कांग्रेस ने कभी पेसा एक्ट लागू नहीं किया। आज कई ग्राम पंचायत तेंदू पता खुद तोड़ रही हैं।
कांग्रेस चुनाव देखकर नकल रही
सीएम ने कहा कि 2006 से लेकर आज तक अनेकों मोर्चों पर हमने मां, बहनों के सशक्तिकरण के लिए काम किया है। मैं कांग्रेस और कमलनाथ जी से इतना पूछना चाहता हूं कि उनकी सवा साल की सरकार ने संबल योजना के 16 हजार देना बंद क्यों कर दिया। बेटियों की शादी में उन्होंने घोषणा की, कि शिवराज से दोगुनी राशि देंगे। बेटियों की शादी हो गई, किसी को राशि नहीं मिली। बैगा, भागरिया और सहारिया को भी एक हजार रुपये की राशि से सरकार ने वंचित कर दिया। वो छिनने का काम करते हैं। मेरी तो जिंदगी का मकशद है मां, बहन और बेटी का सशक्तिकरण। पहले 912 बेटियां पैदा होती थी, अब 956 हो रही हैं। हमारे प्रयास लगातार जारी रहेंगे। लेकिन वो लोग जो चुनाव देखकर नकल कर रहे हैं। कई वादे कर रहे हैं। वो यह तो बता दें कि पुराने वादे कितने पूरे किए। गिन कर कहते थे, कि 10 दिन में कर्जा माफ नहीं तो मुख्यमंत्री बदल देंगे।
सीएम ने गिनाई सरकार की योजनाएं
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना महज एक योजना नहीं है। एक सामाजिक क्रांति की कड़ी है। यह सामाजिक क्रांति मैंने 2006 में शुरू की थी, लाडली लक्ष्मी योजना बनाकर। बेटा और बेटी में भेद ना करें। बेटी लखपति बन जाए। इसको और बढ़ाया। स्थानीय निकाय के चुनाव में 50 प्रतिशत आरक्षण बहनों को दिया। उनको राजनीतिक महत्व दिया। उसी का परिणाम है कि आज बढ़ी संख्या में मेयर हो, नगर पालिका अध्यक्ष हो, पार्षद, सरपंच चुन कर बहने आ रही है और स्थानीय सरकारें चला रही हैं। इसको हमने और आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना लाई। ताकि बेटी का विवाह भी बोझ ना बनें। इसलिए हमने 2007 से मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना प्रारंभ की थी। इसको आगे बढ़ाते हुए हमने बहन-बेटियों के नाम पर भी संपत्ति आए। पहले पुरुषों के नाम पर ही संपत्ति होती थी। हमने यह किया कि बहनों के नाम पर रजिस्ट्री हो तो स्टाम्प शुल्क एक प्रतिशत लिया जाएगा। अब बहन और बेटियों के नाम पर संपत्ति अब आ रही है। इसको और आगे संबल योजना के माध्यम से आगे बढ़ाया, जिसमें हमने तय किया कि बेटा और बेटी को जन्म देन वाली गरीब और मजदूर बहन है। तो जन्म के पहले चार हजार और जन्म देने के बाद 12 हजार रुपये देंगे। ऐसे एक नहीं अनेकों कदम बहनों के सशक्तिकरण के लिए उठाए। 2017 में अत्यंत गरीब परिवार की पिछड़ी जनजाति की बैगा, भारिया और सहरिया इन बहनों के खाते में एक हजार रुपये हर महीने डाले जाएं। ताकि यह अपने बच्चों की देखभाल पर ध्यान दे सकें। लेकिन अब उससे एक कदम आगे बढ़कर हमने बनाई है। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना है। जिसमें निम्न और मध्य वर्ग परिवार की बहनों के खाते में एक हजार रुपये डालने का फैसला लिया है। 10 जून को बहनों के खाते में राशि डाली जाएगी। यह एक श्रृखंला है। ऐसा नहीं है कि चुनाव देखा और घोषणा कर दी।
पांचवीं-आठवीं में फेल छात्रों को फिर मौका
8 Jun, 2023 09:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । पांचवीं-आठवीं की परीक्षा के परिणाम में छात्रों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा था। हल्ला मचने के बाद पुनर्मूल्यांकन 3 जून तक किया गया, जिसमें हजारों बच्चों के परिणाम में सुधार भी हुआ। अब फेल छात्रों को दोबारा परीक्षा देने का मौका 22 जून से दिया जा रहा है। इसके लिए टाइम टेबल जारी हो चुका है। वहीं इन्दौर डीपीसी पद पर अधिकारी का इंतजार है।
राज्य शिक्षा केंद्र ने पांचवीं-आठवीं की परीक्षा में असफल छात्रों को फिर से परीक्षा देने का अवसर दिया है। भोपाल से जारी टाइम टेबल में 22 से 27 जून तक दोनों कक्षाओं में अनुत्तीर्ण छात्र परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। 15 जून से छात्रों को प्रवेश पत्र ऑनलाइन लेने की सुविधा रहेगी। वहीं आंतरिक अंक और त्रुटि सुधार के लिए 10 जून तक का समय राज्य शिक्षा केंद्र की ओर से निर्धारित किया गया है। भोपाल से जारी निर्देश में बीआरसी को परीक्षा संबंधित दिक्कतों को दूर करने के लिए स्कूल एवं छात्रों में बेहतर तालमेल रखना होगा। समस्या आने पर डीपीसी इसमें सुधार भी कर सकते हैं। प्रदेश में करीब 24 लाख छात्र पांचवीं-आठवीं की परीक्षा में शामिल हुए थे।
13 साल बाद पांचवीं-आठवीं की परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर ली गई थी। परिणाम जारी करने में राज्य शिक्षा केंद्र की खामियां बहुत रहीं, जिससे छात्र व शिक्षक लंबे समय तक परेशान भी रहे। कई छात्रों को ऑनलाइन जारी अंकसूची में नंबर तो कुछ को विषय सही नहीं दिख रहे थे। वहीं सैकड़ों निजी स्कूलों के छात्रों का परिणाम तो शून्य आया था। पुनर्मूल्यांकन किया गया, जिसमें हजारों छात्र पास भी हो गए। गलती किसकी है, किस स्तर पर हुई थी इस पर राज्य शिक्षा केंद्र मौन है। छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों पर कार्रवाई नहीं की गई।
महिला सशक्तिकरण की दिशा में “मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना” कारगर सिद्ध होगी- राज्य मंत्री यादव
7 Jun, 2023 11:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्य मंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा बहनों की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए “मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना" शुरू की गई है। यह योजना महिलाओं के सशक्तिकरण में मील का पत्थर साबित होगी। राज्य मंत्री यादव अशोकनगर के ग्राम सुरेल में “मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना” की पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
राज्यमंत्री यादव ने कहा कि राज्यमंत्री ने कहा कि बहनों को स्वावलम्बी एवं आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने की दिशा में शासन सतत प्रयास कर रही है। स्वरोज़गार और आजीविका के संसाधनों में महिलाओं की सशक्त भूमिका को विकसित किया जा रहा है। इन योजनाओं में से अनूठी लाड़ली बहना योजना से बहनों में आत्म-निर्भरता आयेगी। राज्यमंत्री ने कहा कि आगामी 10 जून को बहनों के खातों में एक-एक हजार रूपये की राशि अंतरित की जायेगी। कार्यक्रम में स्थानीय जन-प्रतिनिधि, आँगनवाड़ी, आशा कार्यकर्ता एवं लाड़ली बहनें उपस्थित रही।
मध्य प्रदेश सरकार 65 लाख विद्यार्थियों को निश्शुल्क ड्रेस देगी, आर्डर देने की तैयारी
7 Jun, 2023 11:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले पहली से आठवीं कक्षा के 65 लाख से अधिक विद्यार्थियों को राज्य सरकार निश्शुल्क गणवेश (ड्रेस) उपलब्ध कराएगी। इस पर करीब 390 करोड़ रुपये खर्च होंगे। प्रदेश में काम कर रहे महिला स्व-सहायता समूहों से गणवेश तैयार कराई जाएंगी। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य आजीविका मिशन को आर्डर देने की तैयारी कर ली है। आर्डर इसी माह दिया जा सकता है। बता दें कि बीते शैक्षणिक सत्र (2022-23) में सरकारी स्कूलों के 25 प्रतिशत विद्यार्थियों को ही गणवेश मिली हैं। उनमें भी खराब कपड़ा और साइज छोटा या बड़ा होने की शिकायतें आई हैं।
महिला सशक्तीकरण की दिशा में काम कर रही राज्य सरकार ने स्कूली बच्चों की ड्रेस तैयार करने की जिम्मेदारी स्व सहायता समूहों की महिलाओं को सौंपी है। पिछले तीन साल से समूह ही ड्रेस तैयार कर रहे हैं। हालांकि इसे लेकर कई शिकायतें हैं। पिछले साल भी दिया गया ड्रेस का आर्डर अब तक पूरा नहीं हो पाया है और अब वर्तमान शैक्षणिक सत्र के लिए आर्डर दिया जा रहा है। स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री इंदर सिंह परमार का कहना है कि इस बार से ड्रेस की गुणवत्ता और समय पर वितरित हुई या नहीं, इसका पूरा हिसाब रखा जाएगा। इसकी प्रक्रिया निर्धारित की जा रही है।
एम.पी. ट्रांसको ने तैयार किये नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के लिये चार फीडर-वे
7 Jun, 2023 10:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : एम.पी. ट्रांसको (मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी) ने अपने 220 के.व्ही. सबस्टेशन चापड़ा (देवास) से नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के लिये 132 के.व्ही. के चार फीडर-वे तैयार कर ऊर्जीकृत की है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि देवास जिले के बागली तहसील में क्षिप्रा और काली सिंध नदियों की परियोजनाओं पर कार्य हो रहा है, इससे क्षेत्र के कृषकों को अभूतपूर्व लाभ होगा
इस परियोजना की माइक्रो लिफ्ट इरिगेशन सिस्टम के चार पावर हाउसों को एम.पी. ट्रांसकों विद्युत आपूर्ति करेगी। माइक्रो लिफ्ट इरिगेशन सिस्टम के लिये पंपिग स्टेशनों को 132 के.व्ही. वोल्टेज लेवल पर बिजली देने की प्राथमिकता के अनुसार यह कार्य पूरा किया गया है।
एमपी ट्रांसको के अधीक्षण अभियंता एस .डी .सकोरीकर ने बताया कि कंपनी जल प्रदाय सिंचाई जैसी महत्वकांक्षी परियोजना से संबंधित कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है|
मुख्यमंत्री चौहान के साथ पौध-रोपण कर मनाया जन्म-दिवस
7 Jun, 2023 10:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में बरगद, और जामुन के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ प्रकाश शुक्ला, श्वेता आनंद तिवारी और रेखा तिवारी ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे रोपे। इनके परिजन और परिचित शैलेन्द्र शुक्ला, सुधीर शर्मा, रेखा शुक्ला, पलक शुक्ला, नीना पुंज, निमिषा सक्सेना, नीता पॉसपुल, साध्वी श्रीवास्तव, पूनम शर्मा, शामिनी सिंह, आनंदिता त्यागी, सौरभ शर्मा, आनंद त्यागी, सौरभ निरवानी और प्रभात पांडे भी पौध-रोपण में शामिल हुए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ गायक ऋतिक चौहान ने भी पौध-रोपण किया। शिवनारायण चौहान, अखिलेश चौहान और कुणाल चौहान साथ थे।
मुख्यमंत्री चौहान ने परिणय-सूत्र में बंधे 1041 जोड़ों को दिया आशीर्वाद
7 Jun, 2023 10:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बेटियों को बोझ नहीं वरदान समझा जाए, इसीलिए प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी और मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना सहित महिला सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएँ लागू कर गई हैं। पंचायत और नगरीय निकायों में आरक्षण तथा महिलाओं के नाम अचल संपत्ति की रजिस्ट्री में विशेष छूट की व्यवस्था भी की गई है। महिलाओं का जीवन आसान बनाने के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना लागू की गई है। मुख्यमंत्री चौहान पन्ना जिले के अजयगढ़ और झाबुआ जिले के मेघनगर एवं रामा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह सम्मेलन में मुख्यमंत्री निवास कार्यालय समत्व से वर्चुअली शामिल हुए। अजयगढ़ में 305, मेघनगर में 458 और रामा में 278 जोड़े परिणय-सूत्र में बंधे। मुख्यमंत्री चौहान ने सभी नव-विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखी जीवन की कामना की। उन्होंने पन्ना और झाबुआ कलेक्टर को निर्देश दिए कि परिणय-सूत्र में बंध रही बेटियाँ जिन-जिन शासकीय योजनाओं के लिए पात्र हैं, उन्हें उन योजनाओं से जोड़ा जाए। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि नव-विवाहित बेटियों को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से भी जोड़ा जाएगा। अजयगढ़ पन्ना में हुए सामूहिक विवाह समारोह में खजुराहो सांसद वी.डी. शर्मा तथा जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे। झाबुआ जिले की जनपद पंचायत रामा और मेघनगर के कार्यक्रमों में भी जन-प्रतिनिधि और वर-वधु के परिजन उपस्थित रहे।
राज्य सरकार किसी को भी बेघर नहीं करेगी - मुख्यमंत्री चौहान
7 Jun, 2023 10:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य सरकार किसी को भी बेघर नहीं करेगी। राज्य सरकार शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे निवासी जिनके पास स्वयं के रहने का घर नहीं है उन्हें आवासीय पट्टे उपलब्ध कराने का अभियान चला रही है। इसी क्रम में बैराड़ निवासियों को भी आवासीय भूमि के पट्टे उपलब्ध कराये जाएंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने आज मुख्यमंत्री निवास पर लोक निर्माण राज्य मंत्री सुरेश धाकड़ के साथ आए शिवपुरी जिले की पोहरी विधानसभा क्षेत्र की नगर पंचायत बैराड़ के निवासियों से चर्चा के दौरान यह बात कहीं।
बैराड़वासियों ने मुख्यमंत्री चौहान से चर्चा में बैराड़ की चरनोई भूमि जिस पर अजा, अजजा और पिछड़ा वर्ग के परिवार 20-25 वर्षों से रह रहे है, को आबादी भूमि घोषित करने का आग्रह किया।
राजगढ़ में 13 जून को होगा किसान-कल्याण महाकुंभ
7 Jun, 2023 09:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा किसान-कल्याण के लिए अनेक गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। राजगढ़ जिले में लोकार्पित हो रही मोहनपुरा-कुंडालिया सिंचाई प्रणाली से क्षेत्र के किसानों की जिन्दगी बदल जाएगी। मुख्यमंत्री चौहान 13 जून को राजगढ़ में होने वाले किसान-कल्याण महाकुंभ की तैयारियों की निवास कार्यालय में समीक्षा कर रहे थे। राजगढ़ कलेक्टर और अन्य अधिकारी बैठक में वुर्चअली शामिल हुए।
बताया गया कि महाकुंभ में मुख्यमंत्री चौहान तथा केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना की लगभग 1400 करोड़ और किसानों के ऋण ब्याज माफी की 2200 करोड़ रूपए की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की जायेगी। साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में 2900 करोड़ रूपए के दावों के भुगतान का भी अंतरण किया जाएगा। इस दौरान मोहनपुरा-कुंडालिया प्रेशराइड पाइप सिंचाई प्रणाली का लोकार्पण होगा। जल जीवन मिशन की गोरखपुरा परियोजना के 156 ग्रामों में जल-प्रदाय योजना का शुभारंभ तथा जिले के 40 करोड़ रूपए लागत के कार्यों का ई-लोकार्पण और भूमि-पूजन भी किया जायेगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना के लाभार्थियों को अधिकार-पत्र वितरित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की हितग्राही बहनें भी महाकुंभ में शामिल होंगी। राजगढ़ सहित गुना, भोपाल, रायसेन, विदिशा, सीहोर, उज्जैन, देवास, शाजापुर और आगर-मालवा के किसान भी शामिल होंगे।
बैठक में आवागमन व्यवस्था, भोजन-पेयजल सहित बैठक व्यवस्था संबंधी आवश्यक निर्देश दिए गए। संपूर्ण प्रदेश के किसान, महाकुंभ से वर्चुअली जुड़ेंगे। सभी जिलों में समिति स्तर पर भी कार्यक्रम किए जाएंगे।
21 जून-अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जबलपुर में होगा राष्ट्रीय स्तर का आयोजन
7 Jun, 2023 09:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राष्ट्रीय स्तर का मुख्य आयोजन 21 जून को जबलपुर में होगा। वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग की थीम पर होने वाला राष्ट्रीय स्तर का यह कार्यक्रम पूर्ण गरिमा के साथ हो और अधिकाधिक लोगों को कार्यक्रम से जोड़ा जाए। मुख्यमंत्री चौहान ने कार्यक्रम के लिए जारी तैयारियों की निवास कार्यालय समत्व से जानकारी प्राप्त की। आयुष राज्य मंत्री रामकिशोर नानो कांवरे, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी, प्रमुख सचिव आयुष सोनाली वायंगणकर और अधिकारी उपस्थित थे।
बताया गया कि राष्ट्रीय स्तर का मुख्य कार्यक्रम जबलपुर के गैरिसन ग्राउण्ड में प्रात: 6 बजे से आरंभ होगा। कार्यक्रम में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल की सहभागिता प्रस्तावित है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौहान, केन्द्रीय आयुष मंत्री सर्वानंद सोनोवाल भी शामिल होंगे। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेश के सभी पर्यटन एवं ऐतिहासिक स्थल, नगरीय निकाय और ग्राम पंचायतों में भी योग कार्यक्रम होंगे। बैठक में कार्यक्रम के लिए जारी तैयारियों की जानकारी भी दी गई।
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने किया लाड़ली परिवार से संवाद
7 Jun, 2023 09:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि लाड़ली बहना योजना सहित महिला सशक्तिकरण की उनकी योजनाओं से अगले 5 वर्ष में अन्याय,अशिक्षा और गरीबी को पछाड़ कर नया जमाना आएगा। मुख्यमंत्री चौहान बुधवार को रायसेन जिले के बम्होरी कस्बा गाँव में लाड़ली बहना सम्मेलन तथा आवासीय भू-अधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम में बहनों और बड़ी संख्या में आए ग्रामीणों से संवाद कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने सिलवानी तथा उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र की जनता को 328 करोड़ 4 लाख 20 हजार रुपये के विकास कार्यों की सौगात भी दी। कार्यक्रम में 319 करोड़ रूपये से अधिक राशि के विभिन्न कार्यों का शिलान्यास तथा भूमि-पूजन और 8 करोड़ 45 लाख रुपये से अधिक राशि के विभिन्न कार्यो का लोकार्पण भी हुआ। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, सांसद रमाकांत भार्गव, विधायक रामपाल सिंह और सुरेन्द्र पटवा सहित जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान भी खुश हो जाए,अगले सप्ताह 13 जून को वे किसानों के सिर पर चढ़ा 2100 करोड़ का ब्याज भर देंगे, किसानों के खातों में फसल बीमा के 2900 करोड़ के अलावा दो-दो हजार रुपए की किसान सम्मान निधि भी डाली जाएगी।
मुख्यमंत्री चौहान ने बम्होरी कस्बा और सुल्तानगंज को तहसील बनाने और उदयपुरा के लिए एस डी एम आफिस बनाने की घोषणा की। उन्होंने बम्होरी काबा को नगर परिषद बनाए जाने के साथ ही 30 बिस्तर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने सिलवानी और बेगमगंज के कॉलेज को अगले सत्र से स्नातकोत्तर करने की भी घोषणा की। उन्होंने बहनों को लाड़ली बहना योजना के स्वीकृति पत्र के अलावा,आवासीय भू अधिकार पत्र और आजीविका मिशन को राशि के स्वीकृति-पत्र भी वितरित किए।
मुख्यमंत्री चौहान ने हर गाँव में लाड़ली बहना सेना का तत्काल गठन किए जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि ये सेनाएँ सरकार की आँखें होंगी, जो विकास और हितग्राहीमूलक योजनाओं की निगरानी कर उन्हें लागू करवाएगी। छोटे गाँव में 11 और बड़े गाँव में 21 बहनों की सेना होगी। यह सेना और सभी बहनें अब लाड़ली परिवार होंगी, जो सहयोग और संगठन के साथ गरीबी दूर करने का हथियार बनेगी।
मुख्यमंत्री ने बहनों को भरोसा दिलाया कि वे अपनी अंतिम साँस तक बेटियों, बहनों और माताओं के सम्मान के लिए काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना सामाजिक क्रांति है और महिला सशक्तिकरण के नए युग का सूत्रपात है। उनके द्वारा बनाई गई लाड़ली लक्ष्मी, मुख्यमंत्री कन्या-विवाह जैसी योजनाओं ने जहाँ समाज में बेटियों को अभिशाप से वरदान बनाया है, वहीं स्थानीय संस्थाओं के चुनाव और शासकीय सेवाओं में आरक्षण से आधी आबादी की सत्ता के साथ विकास में पर्याप्त भागीदारी सुनिश्चित हुई है।
मुख्यमंत्री ने योजनाओं को बंद करने के लिए पूर्ववर्ती सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि हमने गरीबों के कल्याण की सभी योजनाएँ फिर प्रारंभ कर दी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब वे मेधावी बेटियो को लैपटाप के साथ ई स्कूटी भी देंगे और पात्र भांजे-भांजियों की उच्च शिक्षा की फीस भी भरेंगे। प्रदेश में कोई भी बेघर नहीं रहेगा और सरकार उन्हें भूखंड भी देगी।
मुख्यमंत्री ने बहनों से कहा कि अब उन्हें अपनी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए मोहताज नहीं होना पड़ेगा, 10 जून को उनके खाते में 1000 रुपए की राशि आएगी। उन्होंने 8 जून को लाड़ली बहना ग्राम सभा और 9 और 10 जून को उत्सव मनाने की अपील की। इससे पहले सभा को सांसद रमाकांत भार्गव और विधायक रामपाल सिंह ने भी संबोधित किया।
कांग्रेस की सरकार आने पर दूसरी किस्त का कर्जा माफ
7 Jun, 2023 07:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंदसौर के पिपलिया मंडी की जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा हमारी 70 फ़ीसदी आबादी कृषि क्षेत्र से जुडी है। गोलीकांड की छठी बसी पर उन्होंने किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, कि उनकी सरकार आने पर किसानों की दूसरी किस्त का कर्जा भी माफ किया जाएगा। किसानों की बच्चे अच्छी पढ़ाई कर सकें। अच्छे कपड़े पहन सकें। इस पर उनकी सरकार का ध्यान होगा।
मंत्री व सत्ता पक्ष को पता तक नहीं, और काट दिया फीता
7 Jun, 2023 05:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । कांग्रेस विधायक केपी सिंह द्वारा पिछोर नगर परिषद के नवीन भवन के उदघाटन का फीता काटने को लेकर शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि मंत्री व सत्ता पक्ष को पता तक नहीं, और फीता काट दिया। श्री सिसोदिया मंगलवार को लाड़ली बहना योजना की हितग्राही महिलाओं को स्वीकृति पत्र वितरण करने आए थे। प्रभारी मंत्री का कहना था कि भाजपा की सरकार और नगर परिषद भवन का निर्माण भी भाजपा के कार्यकाल में किया गया है। उन्होंने कहा सबसे पहला दोष पिछोर सीएमओ का है। इस कारण में सीएमओ राघवेंद्र पालिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित करता हूं। उन्होंने कहा कि यह ज्योतिरादित्य सिंधिया और शिवराज सिंह चौहान का क्षेत्र है। यहां हमारी सरकार है, हमारी सरकार में हमारे कार्यकर्ताओं को तवज्जो मिलना चाहिए। उनके अनुसार भाजपा की सरकार है तो भाजपा कार्यकर्ताओं की सुनना पड़ेगी और उनके साथ न्याय करना पड़ेगा। मंत्री सिसौदिया ने मंच से ही अधिकारियों को आगाह करते हुए कहा कि यह सब नहीं चलने वाला, खास करके उस जगह जहां मैं प्रभारी मंत्री हूं।
चंबल में नहाने गए दो युवक नदी में डूबे, रेस्क्यू जारी
7 Jun, 2023 12:55 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भिंड । फूफ थाना अंतर्गत सकराया गांव से गढ़ा घाट पर चंबल नदी में नहाने गए सात दोस्तों में से दो युवक नदी में डूब गए। डूबे दोनों युवकों को तैरना नहीं आता था। दोस्तों को डूबता देख युवकों ने स्वजनों और फूफ थाने में सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डूबे युवकों की तलाश के लिए एसडीईआरएफ को बुलाया। टीम ने चंबल नदी में रेस्क्यू शुरू कर दिया है।
फूफ थाना टीआइ प्रमोद साहू ने बताया कि बुधवार सुबह ग्राम सकराया से सात युवक बाइक से गढ़ा गांव में चंबल नदी में नहाने के लिए गए थे। नदी में जब सभी दोस्त नहा रहे थे, तभी अचानक 19 वर्षीय विवेक शाक्य पुत्र सुरेंद्र शाक्य और विकास पुत्र रमेश निवासी सकराया गहरे पानी में चले गए। जिससे वह डूबने लगे। दोनों युवकों को नदी में डूबता हुआ देखकर दोस्त विमल प्रजापति, देवराज शाक्य, सचिन राठौर, आशीष शाक्य और छोटू धाकड़ ने दोेनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। इसके बाद दोस्तों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पहले स्थानीय गोताखाेरों की मदद ली। साथ ही एसडीईआरएफ टीम सूचना दी। टीम करीब 11.45 बजे नदी पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू कर दिया है।
मप्र के सरकारी कर्मचारियों को 4 फीसदी डीए देने की तैयारी
7 Jun, 2023 12:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । मध्यप्रदेश सरकार विधानसभा चुनाव से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात देने की तैयारी में है। प्रदेश सरकार कर्मचारी का 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ा सकती है। इससे प्रदेश के साढ़े 7 लाख अधिकारियों कर्मचारियों को फायदा होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जल्द ऐलान कर सकते हैं।
राज्य के सरकारी कर्मचारियों का 4 फीसदी डीए बढ़ाकर केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर किया जा सकता है। प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को अभी 38त्न ष्ठ्र मिल रहा है। जिसमें 4 प्रतिशत की वृद्धि कर इसे 42त्न केंद्र के बराबर किया जाएगा। जुलाई में पेमेंट, एरियर, जीपीएफ में जमा हो सकता है। महंगाई भत्ता बढऩे से प्रदेश सरकार पर 160 करोड़ रुपये का भार आएगा।