मध्य प्रदेश (ऑर्काइव)
परमात्मा की प्राप्ति ही मनुष्य के जीवन का अंतिम उद्देश्य : मुख्यमंत्री चौहान
13 May, 2023 09:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि परमात्मा की प्राप्ति के लिए तीन मार्ग बताए गए हैं-ज्ञान मार्ग, भक्ति मार्ग और कर्म मार्ग। संत ज्ञान मार्ग से ईश्वर को प्राप्त करते हैं, भक्ति मार्ग से भी भगवान की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही कर्म मार्ग से भी ईश्वर को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हम सभी को कर्म मार्ग पर चलने की कोशिश करना चाहिए। मुख्यमंत्री चौहान बुधनी विकासखण्ड के ग्राम आमोन में महालक्ष्मी नारायण यज्ञ में शामिल हुए और संतों का आशीर्वाद लिया।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि भगवान ने जो काम अपने लिए निश्चित कर दिया है उसको मेहनत और ईमानदारी से करेंगे तो भगवान को प्राप्त करना आसान होगा। यदि किसान पूरी मेहनत और लगन से खेती कर फसल उगाए, डॉक्टर नि:स्वार्थ भाव से मरीजों का इलाज करें और शिक्षक ईमानदारी से बच्चों को शिक्षा प्रदान करेंगे तो कर्म के मार्ग पर चलते हुए ईश्वर की प्राप्ति की जा सकती है।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि एक जमाना था जब महिलाएँ घर से नहीं निकलती थी, पुरूष ही अक्सर चुनाव लड़ा करते थे। प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए स्थानीय निर्वाचन में महिलाओं को 50 प्रतिशत का आरक्षण दिया। इसके फलस्वरूप आज अनेक नगर एवं ग्राम पंचायतों में महिलाएँ जन-प्रतिनिधि के रूप में जनता की सेवा कर रही है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बहनें अपनी छोटी-छोटी जरूरतों को खुद ही पूरा कर सके, इसके लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना बनाई गई है। सभी महिलाओं के पंजीयन का कार्य सुनिश्चित किया गया है और 10 जून से पात्र महिलाओं के खातों में प्रतिमाह एक हजार रूपए की राशि योजना के तहत डाली जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब माता-पिता के प्रतिभावान बच्चों की पढ़ाई में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना संचालित की है जिसमें सरकार द्वारा विद्यार्थियों की फीस भरी जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को ब्याज की चिंता से मुक्ति दिलाने के लिए डिफाल्टर किसानों का ब्याज भी राज्य सरकार द्वारा भरा जाएगा।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सलकनपुर में देवीलोक बनने जा रहा है। इसके लिए 29 से 31 मई तक तीन दिवसीय देवीलोक महोत्सव मनाया जाएगा। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की कि 16 मई से गाँव-गाँव में रथ आएगा, जिसमें सभी घर से एक शिला (ईंट) देवी लोक के लिए भेंट करना है, जिससे देवीलोक के निर्माण में सभी नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। साथ ही तीन दिवसीय देवीलोक महोत्सव में भी सभी लोग शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाये और देवी विजयासन का आशीर्वाद प्राप्त करें। मुख्यमंत्री चौहान ने ग्रामवासियों से संवाद के दौरान अनेक निर्माण एवं विकास कार्यों की घोषणा भी की।
मुख्यमंत्री चौहान ने महालक्ष्मी नारायण यज्ञ में महंत नरेन्द्रानंद सरस्वती जी महाराज, महंत महावीरदास ब्रह्मचारी जी महाराज और मानस मोहिनी संध्या तिवारी जी से आशीर्वाद लिया। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, सांसद रमाकांत भार्गव, सिलवानी विधायक एवं पूर्व मंत्री रामपाल सिंह, पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह राजपूत, सलकनपुर ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश उपाध्याय सहित अनेक जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री चौहान ने गोटेगाँव में स्व. मणिनागेंद्र सिंह पटेल को श्रद्धांजलि दी
13 May, 2023 09:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज नरसिंहपुर ज़िले के गोटेगाँव की नई कृषि उपज मंडी में विधायक जालम सिंह पटेल के सुपुत्र स्व. मणिनागेंद्र सिंह पटेल (मोनू भैया) की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। उन्होंने स्व. मणिनागेंद्र सिंह पटेल की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने परिवारजन को ढांढस बंधाया।
मुख्यमंत्री चौहान ने स्व. मोनू के समाज-सेवा कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि मैं बचपन से मोनू को जानता था। पटेल परिवार ने मणिनागेंद्र सिंह फाउंडेशन द्वारा उनके सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है। इस फाउंडेशन द्वारा युवाओं के ब्लड सेम्पल लेकर जाँच कराई जायेगी, जिससे गंभीर रोगों का समय पर पता लगा कर उनका तत्परता से उपचार किया जा सके।
केंद्रीय जल शक्ति, खाद्य प्र-संस्करण उद्योग राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने श्रद्धांजलि सभा में आये सभी लोगों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने परिवार की ओर से स्व. मोनू पटेल के सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।
श्रद्धांजलि सभा में केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग सहित सांसद, विधायक, जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे।
मानसिक रुप से बीमार विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या
13 May, 2023 08:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। निशातपुरा थाना इलाके में मानसिक रुप से बीमार विवाहिता द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या किये जाने की घटना सामने आई है। मर्ग कायम कर पुलिस आगे की जॉच कर रही है। पुलिस के अनुसार एकता नगर, हाउसिंग बोर्ड निशातपुरा में रहने वाली 40 वर्षीय ज्योति पटेल पति लखन पटेल घरेलू महिला थी, उसका पति मेहनत-मजदूरी करता है, उसका दो बेटिया और एक बेटा है। बेटी की शादी हो चुकी हैं, वहीं बेटा पिता के साथ ही काम करता है। बीती सुबह लखन बेटे के साथ काम पर चला गया। दोपहर करीब दो बजे बेटा खाना खाने वापस घर लौटा तो उसे मॉ ज्योति बेसुध हालत में नजर आई, उसके मुंह से फैन निकल रहा था। उसके पास ही एक गिलास पड़ा था, जिसमें अलग सी गंध आ रही थी। बेटे ने पिता को इसकी जानकारी, खबर मिलने पर पिता घर लौटे। इसके बाद ज्योति को इलाज के लिये अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टर ने आंशका जताते हुए कहा कि महिला ने जहरीला पर्दाख खाया है। कुछ देर बाद ही ज्योति की मौत हो गई। हॉस्पिटल से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के बाद परिवार वालो को सौंप दिया। शुरुआती जांच में सामने आया कि मृतका का मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था, परिवार वालो का कहना है कि उसे किसी उपरी हवा का असर हो गया था।
कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा, दक्षिण ने उत्तर भारत को दिशा दी
13 May, 2023 08:08 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । कर्नाटक में कांग्र्रेस की जीत से मध्य प्रदेश कांग्रेस में जबरदस्त उत्साह दिखा। पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमल नाथ ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान कर्नाटक में आठ विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार करने गए थे। इनमें छह में भाजपा हार गई है। मध्य प्रदेश में भी यही हाल होने वाला है। आज दक्षिण ने उत्तर भारत को दिशा दी है। हमे इससे सबक लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चुनाव के पांच माह बचे हैं। मतदाताओें को प्रदेश की तस्वीर सामने रखकर मूल्याकंन करना चाहिए। वह शनिवार शाम 10 मिनट के लिए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने यह बात कही। उनके आने पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और कमल नाथ के जयकारे लगाए। नाथ ने कहा, कर्नाटक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरा जाेर लगा दिया। 15-15 किमी तक रोड शो किया। सरकारी मशीनरी का उपयोग कर भीड़ जुटाई, पर जनता ने नकार दिया है। वहां मतदाताओं की और बजरंग बली की जीत हुई। उन्होंने कहा, कर्नाटक बुद्धजीवियों का हब है। जितनी सीटें कांग्रेस को मिली उसकी आधी भी भाजपा को नहीं मिलीं।
मप्र में इतने बहुमत से जीतेंगे की हेरफेर की गुंजाइश नहीं रहेगी : दिग्विजय
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस की जीत पर कहा कि भाजपा दक्षिण भारत में मिट गई है। मध्य प्रदेश में भी इस वर्ष अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में हम इतनी बहुमत से आएंगे कि हेरफेर की गुंजाइश ही नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि 2018 में हम 114 सीटें जीते थें और भाजपा को 109 मिली थीं। कांग्रेस ने सरकार बनाई, पर ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ उनके वफादार विधायक भाजपा में चले गए, जिससे सरकार गिर गई।
अब वकील पंचायत आयोजित करेगी मध्य प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री करेंगे संवाद
13 May, 2023 08:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार सभी वर्ग और समाज को साधने में जुट गई है। विभिन्न वर्गों की पंचायत आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में अब जल्द ही मुख्यमंत्री निवास में वकील पंचायत भी बुलाई जाएगी। इस पंचायत मेंं मुख्यमंत्री वकीलों से संवाद करेंगे। संभवत: इस पंचायत में मुख्यमंत्री द्वारा वकीलाें के हित में महत्वपूर्ण घोषणाएं की जा सकती है। दरअसल, स्टेट बार काउंसिल का प्रतिनिधि-मंडल शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात करने उनके निवास कार्यालय भोपाल पहुंचा था।
इनमें विजय चौधरी, राजेश व्यास, संजय गुप्ता, प्रेमसिंह भदौरिया सहित अन्य अभिभाषक उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि शीघ्र ही वकील पंचायत बुला कर संवाद किया जाएगा। प्रतिनिधि-मंडल ने वकीलों के कल्याण संबंधी मांगें प्रस्तुत की। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मांगों पर विचार कर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं के कौशल उन्नयन से उन्हें बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए लागू की जा रही मुख्यमंत्री कौशल कमाई योजना में युवाओं को प्रतिष्ठित ला फर्म तथा वकीलों से भी संबद्ध किया जाएगा। इस अप्रेंटिसशिप से वे वकालत तथा विधि से संबंधित विभिन्न क्षेत्रों में दक्षता अर्जित कर सकेंगे और रोजगार के साथ युवाओं के स्वावलंबन के अवसर भी बढ़ेंगे।
भारत में तीसरा बच्चा पैदा करने पर हो जेल का प्रविधान : डा प्रवीण भाई तोगड़िया
13 May, 2023 07:16 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करना अब बेहद जरूरी हो गया है। हिंदुओं की संख्या लगातार घट रही है और अल्पसंख्यकों की संख्या में वृद्धि हो रही है। यह बात अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा प्रवीण भाई तोगड़िया ने कही। डा प्रवीण भाई तोगड़िया शनिवार को भोपाल में पत्रकारवार्ता को संबोधित कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा प्रवीण भाई तोगड़िया ने आगे कहा कि इस तरह के जनसंख्या असंतुलन से हिंदुओं के अस्तित्व पर संकट बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि अब आवश्यकता है कि भारत सरकार को जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू कर देना चाहिए। डा प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि भारत में अगर दो बच्चों के अलावा कोई व्यक्ति तीसरा बच्चा पैदा करता है तो उसके लिए जेल की सजा का प्रावधान किया जाना चाहिये। उनका कहना है कि इससे इस असंतुलन को संतुलित किया जा सकेगा। उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा प्रवीण भाई तोगड़िया अपने बयानों के कारण अक्सर चर्चा में रहते हैं।
बैंक मैनेजर के मकान से चोरी करने वाले बदमाश गिरफ्तार
13 May, 2023 07:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। रातीबड़ थाना इलाके में करीब एक महीने पहले बैंक मैनेजर के सूने मकान का ताला चटकाकर कीमती माल पर हाथ साफ करने वाले दो आरोपियो को पुलिस ने दबोचते हुए चोरी का काफी माल बरामद किया है। जानकारी के अनुसार जनकपुरी कालोनी, नाथू बरखेड़ा रोड नीलबढ़ में रहने वाले 39 वर्षीय संदीप मिश्रा एसबीआई जनरल बैंक इंश्योरेंश न्यू मार्केट में मैनेजर हैं। बीती 13 अप्रैल की सुबह करीब नौ बजे उनकी पत्नी अपने माता-पिता से मिलने के लिए हरीनगर चली गई थी। बाद में वह भी घर में ताला लगाकर अपनी नौकरी पर चले गए। शाम करीब सात बजे जब वह वापस लौटे तो उन्हें मकान के मेन गेट के साथ ही कमरों के ताले टूटे मिले। भीतर घुसे बदमाशो ने यहॉ रखी 50 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। पुलिस ने अज्ञात चोरों आरोपियो के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी सुरागशी के प्रयास शुरु कर दिये। छानबनी के दौरान सीसीटीवी कैमरों खंगालने पर पुलिस को एक सदिंग्ध कार नजर आई। बीते दिन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जिस कार की तलाश है, वह केरवा रोड पर खड़ी है, जिसमें दो युवक बैठे हुए हैं। खबर मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उनकी पहचान पवन वर्मा पुत्र गंगाराम वर्मा (38) निवासी ग्राम मोगराफूल, थाना मंडी जिला सीहोर और विकाश राजपूत पुत्र ओमप्रकाश राजपूत (36) निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी अयोध्या नगर के रुप में हुई। दोनों ने जनकपुरी कालोनी स्थित मकान में चोरी की वारदात करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियो के पास से वारदात में प्रयोग की गई कार, दीवार घड़ी सहित हजारो की नगदी बरामद की हैं। पुलिस आरोपियों से इलाके में हुई चोरी की अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है।
घर के भीतर आग में झुलसकर विवाहिता की मौत, परिवार वालो को भनक तक नहीं लगी
13 May, 2023 06:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। कटारा हिल्स थाना इलाके में स्थित ग्राम बगरौदा में विवाहिता की घर के भीतर ही आग से झुलसकर मौत हो गई। पुलिस घटना को संदिग्ध मान कर जॉच कर रही है। जिसका कारण यह है कि हादसे के समय घर में महिला का पति सहित चार बेटियां और बेटा मौजूद थे। लेकिन उनका कहना है, कि उन्हें घटना की भनक तक नहीं लगी। पुलिस के मुताबिक ग्राम बगरौदा में रहने वाले हरिप्रसाद मैहर का गॉव में ही बड़ा मकान है, पेशे से खेती-किसानी करते है उनके चार बच्चो में तीन बेटी और एक बेटा है। हरिप्रसाद ने पुलिस को बताया कि बीती अलसुबह करीब 6 बजे उनकी नींद खुली और सामने वाले कमरे में गये तो उन्हें पत्नी नीचे पड़ी नजर आई, जिसकी आग में बुरी तरह से झुलसकर मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना काफी देर बाद परिवार वालो ने पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम ने घटनास्थल की जॉच के बाद शव को पीएम के लिये भेज दिया। फिलहाल पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर आगे की पड़ताल कर रही है।
अगले वर्ष राज्य पुलिस सेवा के सिर्फ चार अधिकारी ही हो पाएंगे पदोन्नत
13 May, 2023 05:46 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । राज्य पुलिस सेवा के कई अधिकारी आइपीएस बनने का सपना लिए सेवानिवृत हो रहे हैं। अगले दो वर्ष यानी 2024 और 2025 में भी सिर्फ 11 अधिकारी ही पदोन्नत हो पाएंगे। वजह, पद बढ़ने की उम्मीद कम है। अगले वर्ष चार और इसके बाद 2025 में सात अधिकारी सेवानिवृत हो रहे हैं। उन्हीं पदों के विरुद्ध पदोन्नति हो पाएगी। केंद्र से हर पांच वर्ष में काडर रिव्यू नहीं होने की वजह से पद नहीं बढ़ रहे हैं, इससे राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को नुकसान हो रहा है। हाल ही में आइपीएस अवार्ड करने के लिए राज्य पुलिस सेवा के 1996 बैच और 1997 बैच के कुछ अधिकारियों को मिलाकर 16 पदों के लिए दिल्ली में डीपीसी की बैठक हुई थी। हर पांच वर्ष में काडर रिव्यू करने का नियम है। मध्य प्रदेश में आइपीएस के कुल 319 पद हैं। एक बार रिव्यू होने पर पांच से 10 प्रतिशत यानी 15 से 32 पद पद बढ़ जाते हैं। 2022 में पांच प्रतिशत पद बढ़े थे। इस तरह रिव्यू नहीं होने से सबसे ज्यादा नुकसान राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को हो रहा है। इनमें भी 1999 और 2000 बैच के राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियोें को अधिक नुकसान है। वजह, यह दोनों बैच बड़े हैं। दूसरा यह कि राज्य पुलिस सेवा (एसपीएस) से आइपीएस बने अधिकारी कम सेवानिवृत होंगे। इस कारण कम लोेगों को मौका मिलेगा।
काडर रिव्यू में इस तरह हो रही देरी
2005 में काडर रिव्यू हुआ था। इसके बाद 2010 में होना चाहिए था, पर 2013 में हुआ। इसके बाद 2018 में किया जाना था , लेकिन इसकी जगह 2023 में किया गया। 2020 का रिव्यू अभी लंबित है। राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का कहना है कि इसे 2024 में किया जाए तो आइपीएस के 20 से 30 पद बढ़ जाएंगे। इनमें सात से 10 पद राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को मिलेंगे। पांच वर्ष के नियम से रिव्यू हुआ तो 2022 के बाद अब 2027 में होगा। ऐसे में कई अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद से ही सेवानिवृत हो जाएंगे।
परीक्षा केंद्र के बाहर खड़े दो पहिया वाहनो से बिना लॉक तोड़े सिम कार्ड और डेबिट कार्ड चोरी
13 May, 2023 05:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। ईटखेड़ी थाना इलाके में स्थित जेएनसिटी कॉलेज लांबाखेड़ा में परीक्षा देने आये उम्मीदवारो के दो पहिया वाहनो से अज्ञात बदमाशो ने बिना लॉक तोड़े एटीएम और मोबाइल से सिम चुरा लिये। जानकारी के अनुसार मोहम्मद बिलाल पटवारी चयन परीक्षा देने के लिए बीती 23 अप्रैल को जेएनसिटी कॉलेज लांबाखेड़ा पहुंचे वहॉ अपना दो पहिया वाहन परीक्षा केंद्र के बाहर खड़ा कर दिया था। परीक्षा देकर लोटने के बाद जब उन्होने वाहन से अपना मोबाइल निकाला तो उन्हें पता चला कि मोबाइल में सिम नहीं थी, और पर्स में रखा एटीएम भी गायब था। उन्होंने घटना की शिकायत पुलिस से की। बाद में जब फरियादी अपने घर पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उनके एकांउट से 25 हजार रुपए एटीएम के जरिये निकाले गए है। दूसरी वारदात आनंद कुमार सनोडिया (30) के साथ हुई थी। 23 अप्रैल को वह भी पटवारी परीक्षा का पेपर देने कॉलेज पहुंचे थे। अज्ञात आरोपियों ने उनके वाहन की डिक्की का लॉक तोड़े बिना उसे खोला ओर मोबाइल की सिम और क्रेडिट कार्ड, डेबिड कार्ड चुराकर वारदात को अंजाम दे दिया। सुत्रो का कहना है कि पुलिस ने सदिंग्ध युवको को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
टूटते रिश्तों को मिला लोक अदालत का सहारा, सालों की दूरियां पलभर में खत्म
13 May, 2023 05:03 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सागर । पति-पत्नी व परिवार के बीच रिश्ते में आई दरार के चलते दंपती सालों से अलग रह रहे थे। विवाद को सुलझाने के लिए कोर्ट की शरण ली तो यहां भी चक्कर लगा रहे थे। इसी बीच शनिवार को लोक अदालत आयोजित की गई, जहां न्यायाधीशों व अधिवक्ताओं ने कई परिवारों का सालों पुराना विवाद सुलझा दिया। जिला न्यायाधीश अरुण कुमार सिंह ने पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद की वजह सुनी। उन्हें समझादश दी और राजीनामा कराकर इन परिवारों के बीच सालों से चली आ रही दूरी को मिनटों में खत्म करा दिया। जिला न्यायाधीश सिंह के समक्ष इन जोड़ों ने एक-दूसरे को माला पहनाकर जीवनभर साथ रहने की बात कही। वहीं जीवन की पारी को नए शुरू से जीने की बात कही। लोक अदालत में आए इन दंपतियों के बीच विवाद भी छोटी-छोटी बातों को लेकर थे। कोई पति शराब अधिक पीता था, जिससे रोजाना विवाद हो रहे थे। तो कई पत्नी अपना अधिकतर वक्त मोबाइल पर ही बीताती थी, इससे पति खफा था। दंपति ने अपनी-अपनी आदत बदलने की बात कही। पति ने कहा कि वह शराब नहीं पीएगा। वहीं पत्नी ने ज्यादा मोबाइल न चलाने की बात मानी, इससे ट्रैक से उतरी रिश्तों के गाड़ी फिर पटरी पर दौड़ने लगी।
शराब के पीने के कारण अक्सर होती थी लड़ाई
मकरोनिया निवासी युवक की शादी पथरिया जाट निवासी युवती से छह साल पहले हुई थी। इनका एक ढाई साल का बच्चा भी है। पति मकरोनिया नपा में फायर ब्रिगेड वाहन चलाता है, लेकिन शराब पीने के कारण परिवार में अक्सर विवाद होता है। इसी के चलते रिश्तों में दरार आ गई थी। पत्नी का कहना है कि पति की शराब के लत से वह परेशान थी। रोजाना मारपीट होती थी। आज लोक अदालत में पति ने शराब नहीं पीने की बात कही है। इसी पर राजीनामा हुआ है। अब हम साथ मिलकर रहेंगे। अपने बच्चे को अच्छी शिक्षा देंगे। पति ने भी पत्नी को माला पहनाकर मिठाई खिलाकर अपने आप को सुधारने की बात कही।
पत्नी के अधिक मोबाइल चलाने से विवाद
कैंट थाना क्षेत्र के बहेरिया साहनी गांव निवासी युवक की शादी सदर में हुई है। पति-पत्नी के बीच विवाद की वजह पत्नी का अधिक मोबाइल चलाना था। पति का कहना है कि पत्नी दिनरात मोबाइल चलाती है। बात करने के अलावा इंटरनेट मीडिया पर व्यस्त रहती है। इसी के चलते दोनों में विवाद हुआ। पत्नी का कहना है कि मोबाइल चलाने पर पति को शक बना रहता है। वे मोबाइल चलाना कम कर देगी। वहीं पति को भी टोकाटाकी बंद करना होगी। दोनों ने अपनी आदत को सुधारने की बात कही। न्यायालय के समथ माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर सुखी से दांप्तय जीवन जीने की बात कही।
छोटी-छोटी बातों पर विवाद, पत्नी चली गई थी मायके
दमोह जिले अगरा गांव के युवक की शादी सागर के तालचिरी गांव में हुई थी। पति-पत्नी में अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता था। इसी बात से नाराज होकर पत्नी अपने मायके आ गई थी। जिला न्यायाधीश के समक्ष पति-पत्नी ने अपनी आदतों में बदलाव करने व किसी के कार्य में हस्तक्षेप न करने की बात कही। पति-पत्नी ने एक साथ रहने पर सहमति जताई। यहां एक-दूसरे को माला पहनाकर एक साथ जीवन की नई पारी की शुरुआत की।
पति बोला- जो घर तोड़ दे, ऐसी शराब से क्या फायदा
राहतगढ़ के युवक की शादी सागर के बहेरिया गांव की युवती से हुई थी। विवाद के बाद पत्नी जब सुसराल पहुंची तो पति के शराब पीने की वजह से वह परेशान होने लगी। शराब के वजह से रोज-रोज झगड़े होने लगे। लोक अदालत में दोनों को समझाइश दी गई। पति ने कहा कि जो घर तोड़ दे ऐसी शराब अब मैं नहीं पीऊंगा। पति के इस निर्णय पर पत्नी भी साथ रहने को तैयार हो गई। दोनों एक-दूसरे को माला पहनाई और साथ रहने का वचन दिया।
मुरैना में पूर्व सीएम कमल नाथ ने कहा इतना प्रचंड बहुमत आएगा कि भाजपा को सौदेबाजी का मौका नहीं मिलेगा
13 May, 2023 04:06 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुरैना । अगले पांच महीने बाद यह मप्र का भविष्य तय करेगा। यह किसी पार्टी या नेता का चुनाव नहीं है। यह चुनाव तय करेगा कि मध्यप्रदेश को किस पटरी पर ले जाएगा। भाजपा इस बार भी सौदेबाजी का पूरा प्रयास करेगी। भाजपा का डीएन की सौदेबाजी का बन गया है, लेकिन इस बार कांग्रेस का इतना प्रचंड बहुुमत आएगा, कि भाजपा को सौदेबाजी का कोई स्कोप नहीं रहेगा। जौरा में आयोजित कांग्रेस की सभा में आए पूर्व मुख्यमंत्री व मप्र कांग्रेस के मुखिया कमल नाथ ने यह बातें पत्रकाराें से चर्चा के दौरान कही। कमल नाथ ने कांग्रेस की सरकार बनते ही नारी सम्मान योजना के तहत हर महिला को 1500 रुपये महीने व 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने की बात दोहराते हुए कहा, कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बहनों को 18 साल बाद याद किया है। शिवराज सिंह ने भ्रष्टाचार का पाप धोने के लिए बहनों को याद किया है। आज देखिए हर जगह हड़ताल चल रही है। आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य कर्मचारी, संविदा कर्मचारी, अतिथि शिक्षक हड़ताल पर हैं। कुछ दिन पहले डाक्टर भी हड़ताल पर थे।प्रदेश में खोखली स्वास्थ्य व्यवस्था हो चुकी है, खोखली अर्थ व्यवस्था, खोखली कृषि व्यवस्था, खोखली स्वास्थ्य व्यवस्था, खोखली अर्थ व्यवस्था, खोखली कानून व्यवस्था, खोखली औद्योगिक व्यवस्था और खोखली नदियां हैं। यह भारतीय जनता पार्टी की 18 साल की सरकार का परिणाम है।
हर वर्ग परेशान
कमलनाथ ने कहा, कि प्रदेश में हर वर्ग परेशान है। हमारा भटकता हुआ नौजवान, हमारा दुखी किसान, हमारा छोटा व्यापारी सब परेशान है। प्रदेश की तस्वीर सबके सामने है।भाजपा के संगठन के मुकाबले कांग्रेस के संगठन की मजबूती के सवाल पर उन्होंने कहा, कि हमारा चुनाव केवल भाजपा से नहीं है, बल्कि बढ़ते हुए भाजपा के संगठन से भी है। यह चुनाव हमारे लिए भी संगठन मजबूत करने के लिए है।हम गांव-गांव में संगठन को मजबूत कर रहे हैं। कमल नाथ ने पत्रकार वार्ता के बाद कांग्रेस के मण्डल, सेक्टर अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों से चर्चा की। इसके बाद जौरा मण्डी परिसर में आयोजित सभा को संबोधित किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष डा. गोविंद सिंह, जिला प्रभारी बालेंदु शुक्ला आदि मौजूद थे।
कर्नाटक के नतीजों से मप्र कांग्रेस में जश्न का माहौल, कमल नाथ बोले- अब नहीं चलेगी भाजपा की सौदेबाजी
13 May, 2023 02:12 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । कर्नाटक विधानसभा चुनाव के रुझानों /नतीजों के मुताबिक वहां पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने जा रही है। कर्नाटक में कांग्रेस के शानदार प्रदर्शन से मप्र में भी पार्टी के समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। जैसे ही कर्नाटक की चुनावी तस्वीर साफ हुई, कांग्रेसियों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। राजधानी भोपाल में पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में विधायक व पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष कसाना समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता जुटे और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर व ढोल-नगाड़ों के साथ आतिशबाजी करते हुए कर्नाटक की जीत का जश्न मनाया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता हाथ में बजरंगबली की तस्वीर भी लिए नजर आए। गौरतलब है कि कर्नाटक चुनाव में भाजपा ने 'बजरंगबली' को मुद्दा बनाने की कोशिश की थी, लेकिन उसका यह दांव काम नहीं आया।
उधर, कर्नाटक में कांग्रेस के शानदार प्रदर्शन पर मप्र कांग्रेस के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ का बड़ा बयान आया है। कमल नाथ फिलहाल मुरैना में हैं। वहां उन्होंने पत्रकार वार्ता में कर्नाटक के रुझानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अब तक के चुनावी रुझान से साफ दिखाई दे रहा है कि कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक में बेहतर प्रदर्शन किया है। मुझे पूरा विश्वास है कि कर्नाटक में हम पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे। हालांकि भारतीय जनता पार्टी हमेशा की तरह सौदे की राजनीति करने का प्रयास करेगी, परंतु इसमें वे सफल नहीं हो पाएंगे। कमल नाथ ने प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस की सरकार का दावा किया और कहा कि हालांकि सौदेबाजी भाजपा का डीएनए बन चुका है, परंतु इस बार मध्यप्रदेश में जनता कांग्रेस पार्टी को इतना बड़ा बहुमत देगी कि सौदेबाजी की राजनीति का कोई स्कोप नहीं होगा।
कर्नाटक में भी खुल गई मोहब्बत की दुकान - सज्जन वर्मा
कर्नाटक के रुझानों/नतीजों को लेकर कांग्रेस विधायक व पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने भी इंटरनेट मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि राहुल गांधी जी की 'भारत जोड़ो यात्रा' के नतीजे आने लगे है। हिमाचल के बाद मोहब्बत की दुकान अब कर्नाटक में भी खुल गई। जल्दी ही 'मप्र' की तैयारी है।
15 को सभी शासकीय अस्पतालों में लगाया जाएगा स्वास्थ्य मेला
13 May, 2023 01:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। सभी हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर में 15 मई को स्वास्थ्य मेला आरोग्यम-ओवरऑल वेल बीइंग लगाया जायेगा। हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर में शहरी स्वास्थ्य संस्थाएँ, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, उप स्वास्थ्य केन्द्र और मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक शामिल हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर तिवारी कि भोपाल जिले की सभी एचडब्ल्यूसी के अधिकारियों मेले में की जाने वाली गतिविधियों के संबंध में निर्देश दिये गये हैं। मेले में तम्बाकू के प्रयोग पर नियंत्रण किये जाने के लिये परामर्श देना, स्वच्छता और स्वास्थ्य पर वार्ता, किशोरियों के लिये सेनेटरी नेपकिन के प्रयोग के लिये जागरूकता, 60 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजन के जाँच केम्प, एनसीडी स्क्रीनिंग में डायबिटीज, हाईपरटेंशन, कैंसर और आँखों की जाँच की जायेगी। मेले में टीबी की स्क्रीनिंग और जागरूकता बढ़ाने के कार्यक्रम भी किये जायेंगे।
मेलों में आयोजित कार्यक्रमों का सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रचार-प्रसार किया जाएगा। मेले की जानकारी सोशल मीडिया एकाउंट पर अपलोड करेंगे। बताया गया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत माह की प्रत्येक 14 तारीख को हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर पर स्वास्थ्य मेला लगाया जाता है। मई माह में 14 तारीख को अवकाश होने से 15 मई को स्वास्थ्य मेले लगाये जायेंगे।
एफबी पर फ्रैंडशिप कर महंगे गिफ्ट भेजने का झांसा देकर ठगी करने वाला नायजीरीयन फरार
13 May, 2023 12:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। राजधानी भोपाल की सायबर क्राइम ब्रांच टीम ने फेसबुक पर दोस्ती कर महंगे गिफ्ट भेजने का झांसा देकर ठगी करने वाले आरोपी विदेशी नागरिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। शातिर आरोपी महंगे गिफ्ट भेजने का कहकर पहले तो लालच देते और बाद में फर्जी एयरपोर्ट एंव कस्टम अधिकारी बनकर फोन करते हुए फरियादी को गिफ्ट मे डॉलर का बताकर डरा-धमका कर मोटी रकम वसूलता था। अति. पुलिस उपायुक्त शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि 28 दिसम्बर 2022 को भोपाल निवासी फरियादी ने शिकायत करते हुए बताया कि फेसबुक पर विदेशी महिला के नाम की फर्जी प्रोफाइल (एक्सेनडर की) से उसकी दोस्ती हो गई थी, और व्हाट्सएप कॉल पर बातचीत होने लगी। बाद में उसने उन्हें गिफ्ट देने की बात कही, इसके बाद शातिर ने गिफ्ट में पाउंड व डॉलर बताते हुए फर्जी अधिकारी बनकर कस्टम विभाग व एयरपोर्ट के नाम पर अलग–अलग चार्ज के नाम पर उसे डराते हुए दो लाख 11हजार छह सौ की ऑनलाइन ठगी कर ली।
अधिकारियो ने बातया कि सायबर क्राइम टीम को जॉच के दौरान तकनीकि एनालिसिस में अहम सुराग हाथ लगे। इसके आधार पर टीम ने मुख्य आरोपी की पहचान नायजीरियन नागरिक मदाउ टोरे के रुप में की पहचान की। इसके बाद टीम ने उसकी धरपकड़ के लिये उसके ठिकाने रवि बाजार के पास, चंदन बिहार, थाना निहाल बिहार दिल्ली पर दबिश दी। वहॉ पता चला कि आरोपी गिरफ्तारी के डर से नायजीरिया भाग गया है। आरोपी के संबध मे एफआरनआरओ दिल्ली से जानकारी प्राप्त कर, आरोपी मदाउ टोरे निवासी नायजीरीया का लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। साथ ही अन्य आरोपियो की तलाश जारी है।
नायजीरियन जालसाज मदाउ टोरे फेसबुक पर विदेशी महिला की फर्जी प्रोफाइल बनाकर भारतीयो से दोस्ती करता था। इसके बाद उन्हें विदेश से भारत आकर शादी करने का झांसा देते हुए कहता कि उसने उनके लिये काफी कीमती गिफ्ट भेजा है, जिसे वह ले लें। इसके बाद शातिर फर्जी एयरपोर्ट व कस्टम अधिकारी बनकर फदियादी को फोन कर कहता कि आपके लिये आपके विदेशी दोस्त ने डॉलर व पाउंड भेजे है, जो दिल्ली एयरपोर्ट पर है। इस गिफ्ट की कस्टम ड्यूटी देने के बाद आप इसे ले सकते है। नायजीरीयन ठग कस्टम ड्यूटी के नाम पर पैसे फर्जी एकांउट मे डलवा लेता था। इसके अगले दिन फिर फर्जी कस्टम अधिकारी बनकर फोन कर कहता कि यह आपके लिये आये विदेश से आये डॉलर व पाउंड मनी लोंड्रिग के है, और फिर मनी लोड्रिंग मे फंसाने के नाम पर और पैसे फर्जी खातो मे डलवा लेता था।