छत्तीसगढ़
मेला घुमाने के बहाने होटल ले गया युवक, प्यार करता हूं कहकर किया दुष्कर्म
13 Apr, 2024 09:50 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
शिवरिनारायण थाना क्षेत्र में फेसबुक के माध्यम से युवती से दोस्ती कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी रवि साहू (24) वर्ष को पुलिस ने ग्राम भैसो से गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
शिवरिनारायण थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने 13 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि जनपद पंचायत पामगढ़ के ग्राम भैसो में रहने वाले रवि साहू से फेसबुक के माध्यम से तीन साल पहले दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों एक-दूसरे से बात करने लगे। इस बीच रवि साहू अपने साथ लेकर शिवरिनारायण मेले में गया था।
मेला घूमने के बाद वह एक होटल में ले गया और प्यार करता हूं तुमसे शादी करूंगा कहने लगा। इसके बाद जबरन दुष्कर्म किया। फिर शादी का झांसा देता रहा और कई बार दुष्कर्म किया। बाद में शादी की बात कहने पर टाल-मटोल जवाब देने लगा। इस बीच युवक रवि साहू की शादी कहीं और लगने पर पीड़ित युवती उसके घर भी पहुंची, जहा उसे शादी नहीं करने की बात कही गई।
पीड़िता के तहरीर के आधार पर पुलिस न मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी रवि साहू की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने तलाशी शुरू की। पुलिस टीम को सूचना मिली कि आरोपी अपने ग्राम भैसो में है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी रवि साहू को हिरासत लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
एक झटके में मिटा देंगे हिंदुस्तान से गरीबी बस्तर में राहुल गांधी बोले
13 Apr, 2024 09:33 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Lok Sabha Election 2024; Rahul Gandhi Bastar visit: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने आज शनिवार को बस्तर की धरती से बीजेपी की डबल इंजन की सरकार और पीएम मोदी पर जमकर बरसे। जगदलपुर के लालबहादुर शास्त्री मैदान में आयोजित जनसभा में केंद्र सरकार पर कई आरोप लगाये। उन्होंने कहा कि अगर पीएम मोदी अरबपतियों को पैसा दे सकते हैं तो कांग्रेस भी गरीबों को पैसा दे सकती है। चुनाव जीतने के बाद हम महालक्ष्मी योजना लाएंगे, जो भी लोग गरीबी रेखा से नीचे हैं, सबकी लिस्ट बनेगी। हर परिवार से हम एक महिला को चुनेंगे। केंद्र में हमारी सरकार बनने पर महिलाओं के बैंक अकाउंट में हर महीने 8500 रुपये सरकार डालेगी। इस तरह सालाना सभी महिलाओं के खाते में एक लाख रुपये डाले जाएंगे। मतलब एक झटके में हम हिंदुस्तान से गरीबी को मिटा देंगे। इससे करोड़ों लोगों को फायदा मिलेगा। सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 50% आरक्षण और जो महिलाएं आंगनबाड़ी और आशा में काम करती हैं। उनके वेज को दोगुना करेंगे। आज उनको जितना मिलता है चुनाव के बाद डबल मिलेगा।
दंतेश्वरी माता की जय, गंगा माता की जय से अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र में हमारी सरकार बनने के बाद हम जाति जनगणना कराएंगे ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए। इस चुनाव में दो विचारधाराओं की लड़ाई है। एक तरफ कांग्रेस पार्टी और इंडिया एलियांज लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए लड़ रही है,तो दूसरी तरफ पीएम नरेंद्र मोदी और उद्योगपति अडानी संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।
'बीजेपी की सरकार में गरीबों को नहीं मिलती नौकरी'
बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी सरकार में गरीब लोगों को परमानेंट नौकरी नहीं मिलती। अमीर लोगों को सैलरी, पेंशन, मेडिकल, सब कुछ मिलता है। अगर गरीब लोग मनरेगा में काम करते हैं या फिर ठेकेदारी प्रथा में काम करते हैं। कभी भी उन्हें काम से निकाला जा सकता है। कांग्रेस की सरकार में सरकारी कंपनियों में, पब्लिक सेक्टर में ठेकेदारी प्रथा को खत्म करेंगे। चाहे पब्लिक सेक्टर हो या सरकारी ऑफिस सबको परमानेंट नौकरी मिलेगी। आरोप लगाते हुए कहा कि पीएम मोदी ने 22 से 25 लोगों का 16 लाख करोड़ रूपया कर्ज माफ किया है। 24 साल का मनरेगा का पैसा 22 से 25 लोगों का कर्जा माफ किया है पर वो किसानों का कर्जा माफ नहीं करते हैं। वह 22-25 लोगों का ही कर्ज माफ करते हैं। छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार बनी तो हमने छत्तीसगढ़ के किसानों का कर्जा माफ किया। उनसे समर्थन मूल्य पर धान लिया। हिंदुस्तान की सरकार को 90 अफसर चलाते हैं। जब बजट बनता है तो यहीं 90 लोग निर्णय लेते हैं।
'पीएम मोदी पर साधा निशाना'
पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वो हर भाषण में अलग-अलग चीजें कहते हैं। कभी समुद्र के नीचे घुस जाते हैं, समुद्र के नीचे पूजा करते हैं। कोरोना में कहते हैं भाई और बहनों ताली बजाओ। मतलब ऑक्सीजन नहीं है, सांस नहीं ले पा रहे हैं। अस्पताल के सामने लाशों का ढेर है और वो कह रहे हैं कि ताली बजाओ। उसके बाद कहते हैं कि थाली से काम नहीं चलेगा अब मोबाइल फोन की लाइट जलाओ। अस्पतालों में बिजली नहीं थी, वो कहते हैं मोबाइल फोन की टॉर्च चलाओ।
'बीजेपी ने आदिवासियों में किया फर्क'
उन्होंने आदिवासियों को साधते हुए कहा कि पीएम मोदी ने आदिवासी शब्द को बदलने की कोशिश की। हम आदिवासी कहते हैं, बीजेपी के लोग वनवासी कहते हैं। वनवासी और आदिवासी में जमीन आसमान का फर्क है। आदिवासी का मतलब जो इस जमीन का, जल, जंगल का पहले से असली मालिक था। यानी जब हिंदुस्तान में कोई और नहीं था तो आदिवासी रहते थे। आदिवासियों का जल, जंगल, जमीन पर अधिकार नहीं होना चाहिए। बीजेपी और आरएसएस के लोग अदिवासियों के धर्म, विचारधारा, आपकी भाषण, इतिहास पर आक्रमण करते हैं। आरोप लगाते हुए कहा कि हिंदुस्तान में जंगल कम होते जा रहे हैं। बीजेपी के लोग अदानी जी जैसे अरबपतियों को जंगल, जमीन देते जा रहे हैं। एक ऐसा दिन आएगा जब हिंदुस्तान में जंगल नहीं होगा और बीजेपी आरएसएस के लोग कहेंगे कि आप वनवासी हो, अब जंगल और वन नहीं हैं तो आप कहीं के नहीं हो।
'राम मंदिर के उद्घाटन में राष्ट्रपति मुर्मू को नहीं बुलाया'
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि लाखों लोग कोरोना की वजह से घर वापस लौटे। दिल्ली से, पंजाब से, महाराष्ट्र से लोग छत्तीसगढ़ वापस आए। दिल्ली की सरकार ने किसी की मदद नहीं की। वो पूरा का पूरा दिन दो-तीन अरबपतियों को ही दे देते हैं। वो अरबपतियों के लिए काम करते हैं। अडानी-अंबानी ये पांच छह लोग हैं। राम मंदिर के उद्घाटन में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को मना कर दिया गया कि आप राम मंदिर के उद्घाटन में नहीं आ सकतीं। राष्ट्रपति को आदिवासी होने से राम मंदिर के उद्घाटन में नहीं आने दिया गया।
बीजेपी का नेता आदिवासी युवाओं पर पेशाब कर रहे हैं, ये सबने देखा है। इसके बाद उस वीडियो को बीजेपी के लोग पूरे हिंदुस्तान में फैला रहे हैं कि देखो आदिवासियों के साथ हम क्या कर सकते हैं, यह उनकी सोच है और इनका लक्ष्य वही है कि जल, जंगल, जमीन पर कब्जा कर लें। आपको एक दूसरे से लड़ने के लिए अडानी को जल, जंगल और जमीन दे दें।
'अप्रेंटिसशिप का अधिकार देने का वादा'
बेरोजगारी पर कहा कि 30 लाख सरकारी वैकेंसी है। केंद्र की सरकार इसे नहीं भर रही है। इन 30 लाख वैकेंसी को कांग्रेस की सरकार बनते ही हम आपके हवाले कर देंगे। अमीरों के घर बच्चे होते हैं वह काम करने से पहले एक साल की अप्रेंटिसशिप करते हैं, उनकी एक साल की ट्रेनिंग होती है। ट्रेनिंग के लिए उनका पैसा मिलता है। हमारी कांग्रेस सरकार में मनरेगा लाए थे। इसके माध्यम से करोड़ों लोगों को फायदा हुआ। अब हम अप्रेंटिसशिप का अधिकार लाने जा रहे हैं। हिंदुस्तान में जो भी शिक्षित हैं, चाहे उनके पास डिग्री हो डिप्लोमा। हम सबको अप्रेंटिसशिप का अधिकर देंगे। एक साल के लिए प्राइवेट कंपनी में,पब्लिक सेक्टर यूनिट में, सरकारी ऑफिसेज में बेरोजगार युवाओं को एक साल की नौकरी मिलेगी। उसमें उनकी ट्रेनिंग होगी। एक साल के लिए उनके बैंक अकाउंट में एक लाख दिया जाएगा। जो बेहतर काम किये रहेंगे उन्हें संस्थानों में पक्की नौकरी मिलेगी।
'डायनासोर की तरह विलुप्त हो जाएगी कांग्रेस': राजनाथ सिंह बोले- बिग बॉस की तरह कपड़े फाड़ रहे कांग्रेसी
13 Apr, 2024 05:14 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
दंतेवाड़ा । रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज शनिवार को दंतेवाड़ा के गीदम में भ्रष्टाचार को लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल और कांग्रेस को घेरा। कई आरोप लगाये। जय मां दंतेश्वरी और जय जोहार से अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि कहा कि कांग्रेस जंग लगे लोहा की तरह हो गई है। लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस भारत की राजनीति से डायनासोर की तरह विलुप्त हो जाएगी। लोग पूछेंगे कौन थी कांग्रेस? वह लगातार कमजोर होती जा रही है। उसके नेता टीवी सीरियल बिग बॉस की तरह एक दूसरे के कपड़े फाड़ रहे हैं। घोटाले पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस ने लंबे समय तक हिंदुस्तान में राज किया। जब-जब कांग्रेस की सरकार आई तब-तब भ्रष्टाचार हुए। कभी कोल घोटाला, कभी राफेल घोटाला, खाद घोटाला हुए। घोटाले की बाढ़ आ गई, घोटाले पर घोटाले हुए। छत्तीसगढ़ में सब घोटाला छोड़कर गोबर और गोठान घोटाला हो गया। आज तक किसी भी सरकार ने ऐसा घोटाला नहीं किया था। मवेशियों के चारे में भी घोटाला हुए। केंद्र की बीजेपी सरकार पर एक भी भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे हैं। भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए व्यवस्था में बदलाव करना होगा। कांग्रेस के बिहार के आरजेडी के एक नेता ने कहा था कि हम लोग प्रधानमंत्री होंगे तो पीएम मोदी को जेल में डाल देंगे, लेकिन उनके नेता खुद ही जेल में हैं। दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने वाली नहीं है। वो जनता की आंखों में धूल झोंक रहे हैं, लेकिन भाजपा आंखों में आंखें डालकर जनसमर्थन हासिल करती है।
'भूपेश राज में जमकर हुआ भ्रष्टाचार'
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की धरती और भगवान श्रीराम का ननिहाल है। यहां से मेरा बहुत ही गहरा रिश्ता रहा है। पहली बार विधानसभा चुनाव के दौरान में प्रभारी बनकर आया था। उसे समय हालात ऐसे थे कि लोग कहते थे कि भाजपा की यहां दाल नहीं गलने वाली, लेकिन हालात बदले और लोगों ने स्पष्ट बहुमत के साथ भाजपा की तीन बार सरकार बनाई। कोरोनाा काल में जनता ने टेस्ट बदलकर कांग्रेस को मौका दिया। कांग्रेस की भूपेश सरकार ने पांच साल जमकर भ्रष्टाचार किया। इसलिए जनता ने एक बार फिर बीजेपी की पूर्ण बहुमत से चौथी बार सरकार बनाई और सीएम विष्णुदेव की सकार में तेजी से कार्य हो रहा है।
'एक ही समय पर होंगे लोकसभा और विधानसभा चुनाव!'
रक्षामंत्री ने कहा कि एक ही समय पर लोकसभा और विधानसभा चुनाव हो इसके लिए केंद्र सरकार प्रयासरत है ताकि धन और समय दोनों की बचत हो सके। पूरे देशभर में स्थानीय निकाय चुनाव भी एक ही समय पर हो जाये। मैं जहां-जहां भी गया जनता ने इस प्रस्ताव का तालियां बजाकर स्वागत किया है।
कांग्रेस पर कसा तंज
सीएम विष्णुदेव सरकार की तारीफ करते हुए क्या है कि वह शांतिपूर्ण तरीके से छत्तीसगढ़ में सरकार चला रहे हैं। यदि डबल इंजन की सरकार बनी रहेगी तो भारत के साथ ही छत्तीसगढ़ में तेजी से विकास होगा। पीएम मोदी के विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा। कोई गरीब शेष नहीं बचेंगे, सबको काम करने का अवसर मिले,ऐसे भारत का निर्माण होगा। कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी सरकार में पहले हमारा भारत गरीब देश माना जाता था। गरीब देशों की कतार में था भारत की बातों को कोई तवज्जो नहीं देता था, लेकिन अब पीएम मोदी की सरकार में भारत की हैसियत इतनी बढ़ गई है कि आज दुनिया की नजरे भारत की तरफ है। आज पूरी दुनिया मोदी को देखती है। पहले कांग्रेस की सरकार दुनिया के देशों के पास अपनी शिकायत लेकर जाती थी लेकिन आज दो देशों में संघर्ष होता है तो बातचीत करने के लिए लोग भारत के पास आते हैं कि पीएम मोदी समाधान निकालें।
'कांग्रेस राज में 86 पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता था'
कांग्रेस के पीएम नेहरू ने कहा था कि हम 100 पैसा भेजते हैं तो 86 पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है। केवल 15 पैसा ही मिल पाता है। पीएम मोदी ने जनधन और मोबाइल एक ऐसा आधार बना दिया है कि जो भी पैसे केंद्र भेजती है तो 100 का 100 मिलता है। केंद्र सरकार की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि गरीबों,पिछड़ों, दलितों और आदिवासियों की ज्यादा से ज्यादा फिक्र करती है। पूर्व पीएम अटल जी के समय में आदिवासियों के प्रति काफी सम्मान था। उन्होंने आदिवासियों के लिए एक अलग से आदिवासी मंत्रालय बना दिया। पीएम मोदी ने भी आदिवासी जनमन योजना प्रारंभ की। सबसे पिछड़ों की चिंता करने के लिए इस योजना को लॉन्च की। आज 100 से अधिक वनोपज एमएसपी रेट पर मिल रहे हैं। आदिवासियों के देवता भगवान बिरसा मुंडा की किसी ने आज तक चिंता नहीं की। पहली बार पीएम नरेंद्र मोदी ने इसकी चिंता कर भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन को आदिवासी गौरव दिवस के रूप में मनाने का एलान किया। आदिवासी भाई- बहन हर मोर्चे पर लड़ते हैं।
राहुल गांधी बोले- संविधान बदलने की लड़ाई लड़ रहे पीएम, सरकार में आते ही होगी जनगणना
13 Apr, 2024 05:09 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बस्तर । छत्तीसगढ़ में पहले चरण में 19 अप्रैल को बस्तर लोकसभा क्षेत्र में मतदान होगा। ऐसें में जनता को साधने के लिए बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं का बस्तर दौरा हो रहा है। दोनों ही दलों के दिग्गज नेता चुनावी सभा कर बस्तर के आदिवासियों को साधने में लगे हैं। इसी कड़ी में पीएम मोदी की सभा के बाद अब बस्तर में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनावी सभा को संबोधित किया। वहीं राजनाथ सिंह ने भी दंतेवाड़ा के गीदम में जनसभा को संबोधित किया।
सरकार आते ही होगी जनगणना- राहुल गांधी
महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण सरकारी नौकरी में देंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दोगुना वेतन देंगे। 90 प्रतिशत आबादी गरीब, अदिवासियों, माइनॉरिटी का है लेकिन इनकी भागीदारी कहीं नहीं है। मीडिया की बड़ी कंपनी में एक भी दलित, आदिवासी नहीं है। पूरा देश एक वर्ग चला रहा है। हिंदुस्तान की सरकार को 90 अफसर चलाते हैं। बजट का निर्णय भी ये 90 लोग करते हैं। जाती जनगणना जरूरी है। इससे पता चलेगा कि कौन कितने का हकदार है।सरकार आते ही जाती जनगणना होगी।
बीजेपी का कार्यकर्ता आदिवासी पर पेशाब करता है- राहुल
राहुल गांधी ने कहा कि पूरे देश में बेरोजगारी, महंगाई, भगीदारी मुद्दा है लेकिन मीडिया नहीं दिखा रही है। ये सिर्फ मोदी को हवाई जहाज में उड़ते दिखाते हैं। राम मंदिर के इनोग्रेशन में राष्ट्रपति को आने नहीं दिया क्योंकि वो आदिवासी हैं। बीजेपी का कार्यकर्ता आदिवासी पर पेशाब कर रहा है। कांगेस की सरकार बनी तो हम पांच काम करेंगे। बेरोजगारी पर एक्शन लेंगे 30 लाख नौकरी निकालेंगे, मनरेगा की तर्ज पर अपरटेंसन का अधिकार लाने वाले है। पढ़े लिखे बेरजगरों को एक साल के लिए सरकारी ऑफिस में एक साल की नौकरी मिलेगी। यहां ट्रेनिंग होगी। इसके लिए एक लाख दिए जाएंगे। अच्छा काम किया तो वहीं पक्की नौकरी मिलेगी।
कोरोना में थाली बजवा रहे थे पीएम मोदी- राहुल
राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी के लोग उद्योगपतियों को जल, जंगल, जमीन दे रहे हैं। एक दिन ऐसा आएगा जब जंगल नहीं बचेगा। ये चाहते हैं कि आपके बच्चे आगे न बढ़ें हम चाहते हैं कि आपके बच्चों को शिक्षा मिले। नरेंद्र मोदी कभी समुंदर के नीचे चले जाते हैं कोविड होता है तो थाली बजाओ कहते हैं। ऑक्सीजन नहीं है लाशों के ढेर पड़े है पीएम कहते है थाली बजाओ। हॉस्पिटल में लाइट नहीं थी पीएम टॉर्च की लाइट जलवा रहे थे। सरकार ने किसी की मदद नहीं की।
बीजेपी आदिवासी को वनवासी कहती है -राहुल गांधी
जनसभा को संबधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई है, कांग्रेस संविधान के लिए लड़ रही है दूसरी और मोदी जी, आरएसएस संविधान को बदलने की लडाई लड़ रहे हैं। हम आदिवासी को आदिवासी कहते हैं लेकिन बीजेपी आपको वनवासी कहती है। जो आपको वनवासी कहते हैं वो आपको जंगल का वाशी मानते है। जंगल पर आपका अधिकार नही मानते है। हम आपके लिए पेशा, ट्रायबल बिल लाये आपकी जमीन वपास दी। बीजेपी के लोगे आपके धर्म,भाषा,पर हमला कर रहे है।
सचिन पायलट बोल- देश में बदलाव की बयार
सचिन पाायलट ने कहा कि आज सुबह लखमा मिले थे कहा की मैं सभा स्थल नही आऊंगा खर्चा जुड़ जाएगा, मैने कहा कि खर्चा की चिंता छोड़ो। प्रदेश देश मे बदलाव की बहार चल रही है। भाजपा हिन्दू मुस्लिम को लड़ा रही है। बस्तर की जनता सच्चाई को चुनेगी, मेहनत करने वाली को चुनेगी। बिना डरे राहुल ने पैदल चलकर लोगों को जोड़ने की कोशिश की। लोगों को बरगलाकर विधानसभा में वोट ले लिया। लोकतंत्र को बचाने, गणतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस को जितायें।
देश की दशा बदलने का चुनाव- दीपक बैज
चार हजार किमी पैदल चलने वाले राहुल गांधी बस्तर की धरती पर आए हैं। ये चुनाव देश की दशा बदलने वाला चुनाव है। इस समय मुझ पर बड़ी जिम्मेदारी है 11 सीटों की जिमेदारी है। मैं चुनाव नहीं लड़ रहा हूं कवासी चुनाव लड़ रहे हैं। बस्तर के जल, जंगल, जमीन, खनिज, आदिवासी और नगरनार स्टील प्लांट को बाचना है। नगरनार प्लांट को बचाना है। हसदेव की कटाई कर रहे है आदिवासियों पर फर्जी मुकदमा बना रहे हैं। भाजपा सरकार ने योजनाओं को बंद कर दिया है। देश को बचाना है संविधान को बचाना है राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनना है। ईमानदार नेता को प्रधानमंत्री बनना है।
राहुल गांधी की सभा में कवासी का भाषण
आज हमारे बस्तर में नेहरू गांधी परिवार का सदस्य पूरे भारत मे पैदल घूमने वाला, फर्जी नरेन्द्र मोदी का मुकाबला करने वाला राहुल गांधी यहां आए हैं। लोक सभा चुनाव हो रहा है मैं चुनाव नहीं लड़ रहा हूं आप लोग लड़ रहे हो। आज हिदुस्तान संकट में है। आरक्षण बचाना है ये चुनाव कांग्रेस का नहीं है बस्तर के आदिवासियों का चुनाव है। नरेंद मोदी बोलता है एसटी एससी को नौकरी नहीं देना है। मोदी ने बोला था नोकरी दूंगा, 15 लाख दूंगा नहीं दिया। कांग्रेस की सरकार बनेगी तो किसानों पर लगने वाला जीएसटी बंद होगा। हमारी सरकार बनेगी तो रेल लाइन बनाएंगे, दंतेवाड़ा कोंडागांव में एयरपोर्ट बनाएंगे। सरकार बनी तो महिलाओं को साल में एक लाख देंगे।
राजनाथ सिंह आज छत्तीसगढ़ दौरे पर, बस्तर और बालोद में है चुनावी सभा
13 Apr, 2024 12:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जगदलपुर । चुनावी सीजन में छत्तीसगढ़ में लगातार केंद्रीय नेताओं का दौरा हो रहा है। इसी क्रम में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 13 अप्रैल को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। वो बस्तर और कांकेर लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सभा लेंगे। जनता और बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। दंतेवाड़ा में आयोजित सभा को संबोधित करने करने के बाद रक्षामंत्री कांकेर लोकसभा क्षेत्र के बालोद के सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में आयोजित आमसभा में दोपहर 03:15 बजे कांकेर प्रत्याशी भोजराज नाग और छत्तीसगढ़ के सभी 11 लोकसभा क्षेत्र में भाजपा की जीत के लिए उत्साह का संचार करेंगे। सभा को संबोधित करने के बाद वो शाम 4:40 बजे राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
बालोद में तैयारी पूरी
बालोद में राजनाथ सिंह की सभा को लेकर लोकसभा प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सभी 11 लोकसभा सीट जिसमें बालोद भी शामिल हैं। यहां जीत हासिल हो इसके लिए स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ साथ केंद्रीय नेतृत्व भी पूरी ताकत के साथ जुटा हुआ है। राजनाथ सिंह छत्तीसगढ़ से शुरू से ही जुड़े हुए हैं। अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ का कोना-कोना देखा है। अब मोदी की गारंटी को लेकर भी छत्तीसगढ़ और बालोद की जनता को संबोधित करेंगे। शर्मा ने सभी 9 मंडलों की बैठक ली। सभी जगह से कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनता को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने के लिए निर्देशित किया गया है। इस मौके पर भाजयुमो बाइक रैली निकालेगा।
ये है रक्षामंत्री का शेड्यूल
तय कार्यक्रम के अनुसार, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह दिल्ली से सुबह 10:30 बजे रवाना होंगे। दोपहर 12:30 बजे जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी विमानतल पहुंचेंगे। दोपहर 1:15 बजे बस्तर के भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप के लिए बरपुर रोड गीदम दंतेवाड़ा में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।
छत्तीसगढ़ में आज भी बारिश के आसार; 15 अप्रैल को बदलेगा मौसम का मिजाज, बढ़ेगा पारा
13 Apr, 2024 10:34 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर । छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम में बदलाव होगा। दो दिनों बाद मौसम साफ हो जाएगा। साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि अभी वातावरण ठंडा रहेगा। आज शनिवार को प्रदेश के एक दो जगहों पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस बीजापुर में दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार,प्रदेश में आने वाले दो दिनों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री तक वृद्धि होने की संभावना है। यानि कि आगामी 15 अप्रैल से प्रदेश में मौसम साफ हो जाएगा। इसके बाद अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं आज शनिवार को प्रदेश के एक-दो जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं 14 अप्रैल को एक-दो जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि प्रदेश में नमी हवाओं को आगमन जारी है। इसके प्रभाव से एक-दो दिन और बारिश हो सकती है। इसके बाद मौसम में बदलाव आएगा। बादल साफ होने के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी होगी। बीते एक सप्ताह की तुलना में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से नीचे ही है। शुक्रवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में बौछारें पड़ी हैं।
लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन शुरू, नामांकन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल को
12 Apr, 2024 11:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलासपुर । लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए कल 12 अप्रैल को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी। जिला कार्यालय में नाम निर्देशन पत्र संबंधी सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। कलेक्टर एवं रिटर्निंग अफसर श्री अवनीश शरण एवं एसपी श्री रजनेश सिंह ने विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निर्देशन पत्र कलेक्टर के न्यायालय कक्ष क्रमांक 20 में लिए जाएंगे। नाम निर्देशन पत्र की अंतिम तिथि आयोग द्वारा 19 अप्रैल निर्धारित की गई है। अवकाश के दिनों को छो?कर प्रतिदिन सवेरे 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्देशन पत्र स्वीकार किए जाएंगे।
जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दौरान 13 अप्रैल, 14 अप्रैल और 17 अप्रैल को अवकाश रहेगा। 13 अप्रैल को दूसरा शनिवार, 14 अप्रैल को रविवार और 17 अप्रैल को रामनवमी अवकाश के कारण निर्देशन पत्र नहीं लिया जायेगा। नामांकन निर्देशन पत्रों की जांच 20 अप्रैल 2024 को की जाएगी। नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 22 अप्रैल 2024 को दोपहर 3 बजे तक होगा। मतदाता सूची का अवलोकन एवं सत्यापित प्रति उपलब्ध कराने के लिए मंथन सभा कक्ष की गैलरी में व्यवस्था की गई है। विधानसभा वार अपडेट मतदाता सूची का अवलोकन यहां किया जा सकता है। डिप्टी कलेक्टर शिवकुमार कंवर को इस कक्ष का प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। इसी स्थल पर जमानत राशि भी लिया जायेगा। महिला सहित सामान्य एवं ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 25 हजार रूपये जमानत राशि निर्धारित की गई है। अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को इसका आधा राशि अर्थात सा?े 12 हजार रूपये लगेगा। बशर्त उन्हें जाति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना होगा।
जिला निर्वाचन कार्यालय में नामांकन के दौरान पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गये हैं। कार्यालय के 100 मीटर की परिधि के भीतर केवल 3 वाहन आ सकेंगे। उम्मीदवार सहित केवल 5 लोग ही नामांकन के लिए भीतर प्रवेश कर सकेंगे। सूचनाके लिए के लिए माईक भी लगाए गये हैं। कलेक्टर-एसपी ने आज अधिकारियों के साथ नामांकन कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने आयोग के निर्देशानुसार तमाम व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए। कक्ष की घ?ी में समय का मिलान किया। इन्टरनेट सुविधा भी चेक कर रिपोर्ट प्राप्त किए। उम्मीदवारों के कलेक्टरोट गेट से न्यायालय कक्ष तक जाने के लिए बैरिकेड्स ख?े किए गये हैं। चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित मुक्त चुनाव चिन्हों का नोटिस बोर्ड में प्रदर्शन भी किया गया है। संभावित उम्मीदवारों एवं लोगों के चुनाव संबंधी मार्गदर्शन के लिए जगह-जगह बैनर एवं सकेंतक भी लगाये गये हैं। नामांकन प्रक्रिया में सहयोग के लिए एसडीएम कोटा युगल किशोर उर्वशा को एआरओ बनाया गया है। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिव कुमार बनर्जी, एडीएम श्री आरए कुरूवंशी, एडिशनल एसपी अर्चना झा सहित पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
13 अप्रैल को कांग्रेस के कन्हैया कुमार भदौरा में, करेंगे चुनावी सभा को संबोधित
12 Apr, 2024 11:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलासपुर । एनएसयूआई संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार का बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र में 13 अप्रैल को चुनावी दौरा होने जा रहा है, शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने जिला प्रभारी और प्रदेश महामंत्री सुबोध हरितवाल की उपस्थिति में कांग्रेस भवन में रणनीति बनाई। शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि बिलासपुर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव के चुनाव प्रचार के लिए कन्हैया कुमार 13 अप्रैल को बिलासपुर आ रहे है, उन्होंने बताया कि कन्हैया कुमार सुबह 10.30 बजे कांग्रेस भवन में प्रेस वार्ता करेंगे पश्चात मस्तूरी विधानसभा के भदौरा गांव में सुबह 11 बजे आम सभा को सम्बोधित करेंगे। अध्यक्ष ने कहा कि कन्हैया कुमार राष्ट्रीय स्तर के वक्ता है ,जिन्हें सामाजिक, राजनीतिक या समसामयिक विषयो पर गहन अध्ययन और पकड़ है ,जिसके कारण राष्ट्रीय मंचो पर वक्ता के रूप बुलाये जाते है। अध्यक्ष द्वय ने कहा आमसभा की तैयारी जोरों पर चल रही है, आमसभा में अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेसजन पहुंचे साथ ही लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्र मुंगेली, लोरमी, कोटा, तखतपुर, बिल्हा, बिलासपुर, मस्तूरी, बेलतरा से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल होंगे।
प्रभारी सुबोध हरितवाल ने ली बैठक
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी और प्रदेश महामंत्री सुबोध हरितवाल आज प्रभारी बनने के बाद पहली बार बिलासपुर पहुंचे। प्रभारी सुबोध हरितवाल ने कांग्रेस भवन में कांग्रेसजनों से भेंट- मुलाकात की। शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी से सुबोध हरितवाल जी का स्वागत किया। हरितवाल प्रदेश सचिव पंकज सिंह, सिद्धांशु मिश्रा, शिबली मिराज, शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय, महिला कांग्रेस अध्यक्ष पिंकी निर्मल बतरा, ब्लाक अध्यक्ष जावेद मेमन, विनोद साहू, आदिल खैरानी, गजेंद्र श्रीवास्तव, पुष्पा शर्मा, रामदुलारे रजक, वीरेंद्र लाहर्षन, अजय काले, राजेश ताम्रकार, मनोज सिंह, बबलू मगर, गौरव एरी, कमल सिंह, प्रतीक तिवारी, दिनेश सूर्यवँशी, अजय पंत आदि ने मुलाकात की।
चार तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे, भारी मात्रा में गांजा बरामद
12 Apr, 2024 10:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलासपुर । पुलिस ने गांजा तस्करी के जुर्म में मध्यप्रदेश जबल परुर निवासी चार आरोपियों को पकड़ा है। पकडे गए सभी आरोपी जबलपुर के रहने वाले हैं। आरोपियों से कुल सात किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है। तारबाहर पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 20 बी का अपराध दर्ज किया गया है। किशन कछवाहा निवासी राठी कालोनी लटकारी के पड़ाव महात्मा गाधी वार्ड थाना लाडग़ंज जबलपुर (मप्र), हर्षित अग्रवाल निवासी जगदीश मंदिर गडा फाटक थाना लाडगंज जिला जबलपुर मध्यप्रदेश, शिवम केशरवानी निवासी गडा फाटक रानीताल लिंक रोड थाना लाडग़ंज जिला जबलपुर मध्यप्रदेश, साहिल पटेल निवासी सब्जी मंडी आटा चक्की लटकारी के पड़ाव थाना लाडग़ंज जिला जबलपुर मध्यप्रदेश। अतिरिक्त पुलिस कप्तान उमेश कश्यप ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली कि चार लोग 12 खोली हनुमान मंदिर के पास गांजा बिक्री के फिराक में हैं। चारो लोग शायद बाहर के रहने वाले है और ग्राहक तलाश रहे हैं। खबर के बाद आईपीएस पूजा कुमार के निर्देश में टीम का गठन किया गया। आरोपियों के धर पकड़ के लिए टीम को रवाना किया गया। मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम ने तत्काल संदेहियों को घेराबंदी कर पकड़ा। चारों आरोपियों के कब्जे से थैले में छानबीन के दौरान करीब सात किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। पकड़े गए चारो आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 20(क्च) के तहत अपराध दर्ज किया गया। चारो को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया गया है।
लुटेरी महिलाओं का गैंग का पदार्फाश, भागवत कथा की भीड़ में बनाते थे अपना शिकार, सोने -चांदी के आभूषण बरामद
12 Apr, 2024 10:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलासपुर । पुलिस ने लुटेरी महिलाओं के एक गैंग को पकड़ा है। गैंग की महिलाएं ध्यान भटकाकर पलक झपकते ही गले से सोने की चैन काट लेते थे। गिरोह के सदस्य भागवत कथा की भीड़ में महिलाओं को अपना शिकार बनाते थे। मामले का विवरण इस प्रकार है कि जयपाल टावर्स, साकेत अपार्टमेन्ट अग्रसेन चौक निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि 9 अप्रैल के दोपहर करीब 1:15 बजे अग्रसेन चौक से सवारी आटो में बैठी, थोडा आगे जाने पर काली साडी पहनी महिला अन्य साथियो के साथ बस स्टेण्ड जाने के लिए बैठ गयी। उसमे से एक महिला ने प्रार्थीया को धक्का मारकर साईड करते हुए उसके पैर के पंजे को अपने पंजे से दबाई। जिससे प्रार्थीया का घ्यान अपने पैरों के तरफ गया ठीक उसी समय दुसरी महिला उल्टी करने का बहाना की और ध्यान हटते ही तीसरी महिला ने उसके गले से सोने की चैन को काटकर चोरी कर लिया। उसके बाद सभी महिलाये पुराना बस स्टैण्ड में उतर गई। प्रार्थीया उसी आटो में बैठकर अपने दुकान श्याम टाकिज पहूची और दुकान में पहूचने पर देखी कि गले में सोने की चैन और लाकेट वजनी करीब 17 ग्राम चोरी हो गया है तब उस महिलाओ के उपर शंका होने पर सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी प्रकार चडडा बाडी नेहरू नगर निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई की वह अपनी सहेली के साथ मगरपारा से आटो लेकर गोलबजार की ओर जाने के लिये निकली थी। उसी दौरान मगरपारा चौक के पास अज्ञात महिलाये आटो में बैटी व प्रार्थीया के साथ उसी प्रकार पैर को दबाकर धक्का मारकर प्रार्थीया का ध्यान भटकाया और महिलाओं के गिरोह ने प्रार्थीया के गले से 22 ग्राम की सोने की चैन को चोरी कर लिया। प्रार्थीया जब बाजार पहूची तो अपना गला चेक करने पर पता चला कि सोनी की चैन चोरी हो गई है जिसकी रिपोर्ट सिविल लाईन में दर्ज कराई थी। उक्त दोनो प्रकरणों के संबंध में तत्काल पुलिस अधीक्षक राजनेश सिंह को अवगत कराया गया। जिनके द्वारा आरोपीयों को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए। अज्ञात आरोपीयों के पतातलास हेतु थाना सिविल लाईन एवं एसीसीयू से अलग अलग टीमो का गठन किया गया। जिनके द्वारा आरोपीयों की पता तलास हेतु संदिग्ध स्थानों बस स्टेण्ड, डेरों व रेलवे स्टेशन को चेक करने हेतु कई टीमे भेजी गई। जिन्हे संदेही बिन्दु बाई मिली जिससे पुछताछ करने पर घटना को अपने अन्य 07 साथियों के मिलकर घटित करना स्वीकार किया। पुलिस ने 02 नग सोने की चैन को बरामद किया है और आरोपीयों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से सभी को रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पकड़े गए सभी निवासी, ग्राम सिघरा नई बस्ती थाना झुसी जिला इलाहाबाद यूपी के है। प्रकरण की सफलता पर एसपी रजनेश सिंह द्वारा थाना सिविल लाईन व एसीसीयू टीम के प्र.डी.एस.पी.ठाकुर गौरव सिंह निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य, सहायक उपनिरीक्षक मीना ठाकुर, अमृत साहू, अवधेश सिंह, राजेशधर दीवान, प्रधान अरक्षक देवमून पहूप, आरक्षक निखिल जाधव, बोधूराम, अतुल सिंह, अविनाश काश्यप, आशीष राठौर, महिला आरक्षक छंदा वैष्णव, ओम वैष्णव, प्रिति वर्मा, आशा नेताम, सुनीता मण्डावी, हेमलता उरांव की प्रशंशा की है।
पकड़े आरोपियों का नाम
0 बिन्दु देवी पति संजय कुमार उम्र 35 वर्ष
0 रिता देवी पति सुनील कुमार उम्र 40 वर्ष
0 श्रीमति पूजा देवी पति विनोद कुमार उम्र 30 वर्ष
0 प्रिति देवी पति आजाद कुमार उम्र 22 वर्ष
0 अनिता देवी पति संजय कुमार उम्र 25 वर्ष
0 सविता देवी पति अजय कुमार उम्र 21 वर्ष
0 शालू पिता संजय उम्र 19 वर्ष
0 आरती कुमारी पिता सुनील कुमार उम्र 20 वर्ष,
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा विचार गोष्टी का किया आयोजन
12 Apr, 2024 10:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलासपुर । 19वीं सदी के महान भारतीय विचारक और समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला बिलासपुर द्वारा अनुराग विधा मंदिर चकरभाठा में विचार गोष्टी का आयोजन कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि महान समाज सुधारक विचारक समाज सेवी क्रांतिकारी कार्यकर्ता महात्मा ज्योतिबा फुले का जन्म महाराष्ट्र के पुणे में हुआ था। ज्योतिबा फुले जीवन भर भारतीय समाज की सेवा में जुटे रहे। उन्होंने वंचितों शोषितों व महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अपना पूरा जीवन अर्पण कर दिया। 19वीं सदी के भारतीय समाज में जात-पात, बाल विवाह समेत कई कुरीतियां व्याप्त थीं। महिलाओं और दलितों की स्थिति बेहद खराब थी। महात्मा फुले ने भारतीय समाज की इन कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई। वह बाल-विवाह विरोधी और विधवा विवाह के समर्थक थे। भाजपा जिला उपाध्यक्ष रूखमणी कौशिक ने महान भारतीय विचारक और समाज सुधारक ज्योतिबा फुले की जयंती पर उन्हें नमन् करते हुए कहा कि ज्योतिबा फुले ने गरीबों, महिलाओं, दलितों एवं पिछड़े वर्ग के उत्थान तथा सामाजिक ज?ताओं व कुरीतियों को दूर करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका पूरा नाम ज्योतिराव गोविंदराव फुले था। उन्हें ज्योतिबा फुलेया महात्मा फुले के नाम से जाना जाता था। उनका परिवार कई पी?ी पहले सतारा से पुणे आकर फूलों के गजरे आदि बनाने का काम करने लगा था। माली के काम में लगे ये लोग फुले के नाम से जाने जाते थे। ज्योतिबा फुले का जीवन और उनके विचार व महान कार्य आज भी लोगों के प्रेरणा का स्त्रोत बने हुए है। भाजपा मंडल महामंत्री ब्रजनंदन पात्रे ने ज्योतिबा फुले के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह अपनी पत्नी सावित्री बाई फुले के साथ मिलकर महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिलाने के लिए लड़े, वह और उनकी पत्नी भारत में महिला शिक्षा के अग्रदूत थे। फुले महिलाओं को स्त्री-पुरूष भेदभाव से बचाना चाहते थे। इनके लिए स्त्रियों को शिक्षित करना बेहद आवश्यक था। उन्होंने अपनी पत्नी में पढ़ाई के प्रति दिलचस्पी देखकर उन्हें पढाने का मन बनाया और प्रोत्साहित किया। समाज सेवक अभिषेक शर्मा ने ज्योतिबा फुले को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि ज्योतिराव फुले ने दलितों और वंचितों को न्याय दिलाने के लिए सत्य शोधक समाज की स्थापना की थी, उनकी पत्नि सावित्री बाई ने पुणे में टीचर की ट्रेनिंग लेकर साल 1848 में पुणे में ल?कियों के लिए देश का पहला महिला स्कूल खोला। इस स्कूल में उनकी पत्नी सावित्री बाई पहली शिक्षिका बनी। सावित्री बाई फुले को ही भारत की पहली शिक्षिका होने का श्रेय जाता है। समाज सुधार के इन अथक प्रयासों के चलते 1888 में मुंबई की एक विशाल सभा में उन्हें महात्मा की उपाधि दी गई। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री ब्रजनंदन पात्रे ने किया व आभार पिछ?ा वर्ग मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य पार्षद अनिल बलेचा ने किया। इस मौके पर कृष्ण कुमार कौशिक, रूखमणी कौशिक अनील बलेचा ब्रजनंदन पात्रे, नरेश कुमार कौशिक, दीपक वर्मा पार्षद लक्छमी नारायण मरावी, पार्षद देवी प्रसाद कौशिक, रामेश्वर ध्रुव पूर्व पार्षद सुनील मलघानी पुर्व पार्षद शुरेश पंजवानी, हीरालाल लोधी पुर्व पार्षद राजकुमार यादव पुर्व एल्डरमैन नजीर खान भाजपा अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष मोती लाल आडवाणी पदुमलाल कौशिक, चंद्रिका वर्मा विनोद कुमार वर्मा रोशन वासवानी रोहित आडवाणी ,त्रिलोक रजक, अशोक कुमार कौशिक, दशरथ मजारे, ?िरतु राम,बनवारे,हरी राम डोगरे, बनवारे,अशोक सोनी, शिव कांति लोधी, राधा तिवारी, नशीबा कुरेशी जोति कुलदीप राकेश मिश्रा विकास श्रीवास परमेश्वर यादव विशनाथ यादव घनश्याम साहू, संतोष साहू सरिता ,बॉबी वर्मा,नयन कुलदीप, सरोज चौहान, सागर कौशिक, दिलकुवर यादव, चन्द्रप्रकाश कौशिक सहित भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
दयालबंद गुरुद्वारा मे सजा दीवान
12 Apr, 2024 10:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलासपुर । सिक्ख समाज की खालसा साजना दिवस एवम बैसाखी पर्व पर दयालबंद गुरूद्वारा मे 11 अप्रैल एवम 12 अप्रैल को सुबह और शाम दीवान सजाया गया जिसमे सुबह 7 बजे से 8 बजे तक, भाई जगजीत सिंह हुजुरी रागी जत्था गुरुद्वारा दयालबंद 8 बजे से 9.15 तक भाई दविंदर सिंह जी निर्माण अमृतसर साहिब वाले का शाम को 7 बजे से 7.30 बजे तक भाई जगजीत सिंह हुजुरी रागी जत्था गुरुद्वारा दयालबंद 7.30 बजे से 8.45 तक भाई दविंदर सिंह निर्माण अमृतसर साहिब वाले ने किर्तन कल समुह साध को निहाल किया। बिलासपुर की पंजाबी समाज की समुह साध संगत खालसा साजना दिवस एवम बैसाखी पर्व मनाने पुरे जोर शोर के साथ पहुंची। यह जानकारी गुरुद्वारा श्री गुरूसिंघ दयालबंद बिलासपुर के सह सचिव चरनजीत सिंह गंभीर द्वारा दी गई।
उनकी बुआ आईं थीं इंदिरा पर गुस्सा जताने
12 Apr, 2024 07:27 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर। बात 1977 के लोकसभा चुनाव की है। छत्तीसगढ़ में रायपुर के सप्रे शाला मैदान में भीड़ जमा थी। लोग पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की बुआ विजय लक्ष्मी पंडित को सुनने के लिए उमड़े थे। विजय लक्ष्मी ने गुस्सा निकालते हुए कहा था कि देश में तानाशाह सरकार चल रही है। इस सरकार को उखाड़ फेंकना है।
विजय लक्ष्मी के भाषण को सुनने वालों की संख्या अधिक होने की वजह आपातकाल लागू होने के बाद हुए तत्कालीन चुनाव के दौरान कांग्रेस की इंदिरा सरकार के प्रति लोगों की नाराजगी रही। विजय लक्ष्मी ने जनता दल के प्रत्याशी पुरुषोत्तम लाल कौशिक के समर्थन में सभा की थी।
जनता दल को मिला फायदा
जितनी संख्या में भीड़ आई थी, उसका फायदा जनता दल के सभी प्रत्याशी को भी मिला और छत्तीसगढ़ की सभी सीट पर उसके प्रत्याशी जीते। बताते हैं कि इस सभा के बाद कांग्रेस के प्रत्याशी और तत्कालीन सूचना एवं प्रसारण मंत्री विद्याचरण शुक्ल के इशारे पर जनता दल के प्रत्याशी कौशिक पर हमला हुआ था। उनका कुर्ता फाड़ दिया गया था।
रावण से इंदिरा की तुलना
छत्तीसगढ़ में मीसा बंदियों के संगठन लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने बताते हैं कि विजय लक्ष्मी समेत कई नेताओं ने इंदिरा से नाराज होकर कांग्रेस छोड़ दी थी।
विजय लक्ष्मी ने सभा में कहा था कि इंदिरा में रावण सी प्रवृत्ति आ गई है। जिस तरह रावण ने अपने स्वजन की नहीं सुनी, उसी तरह इंदिरा कर रही है। उन्होंने इंदिरा के पांच साल के कार्यकाल को एक साल और बढ़ाने पर भी आपत्ति की थी। उनकी सभा आम राजनीतिक सभाओं से अलग थी, क्योंकि इसके लिए लोगों को बुलाया नहीं गया था।
एक में ‘डबल इंजन’ की खुशी तो दूसरे में मायूसी,जानिए पूरा मामला
12 Apr, 2024 07:22 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर। सिंगल और डबल इंजन की सरकार का धरातल पर प्रभाव देखना है तो छत्तीसगढ़-ओडिशा के सीमावर्ती गांव धनपुंजी-चांदली आइए। रायपुर से 310 किलोमीटर दूर बस्तर स्थित ग्राम धनपुंजी में रहने वाली देवरानी से ओडिशा के चांदली गांव में रहने वाली उनकी जेठानी व अन्य स्वजन मुंह फुलाए हुए हैं।
वजह, छत्तीसगढ़ की निवासी देवरानी सावित्री को महतारी वंदन योजना में हर महीने एक हजार रुपये मिल रहे हैं। जेठानी व अन्य स्वजन ओडिशा में हैं और इस योजना से वंचित है।
जेठानी कहती हैं कि उनके स्वजन कहते हैं कि यदि उनका घर छत्तीसगढ़ में होता तो उन्हें भी महीने के हजार रुपये मिल रहे होते। गौरतलब है कि केंद्र के साथ छत्तीसगढ़ में भी भाजपा की सरकार है। उधर, ओडिशा में बीजू जनता दल (बीजद) की सरकार है। गांव की सीमा बदलने से न केवल योजनाएं, बल्कि परिवारों की कहानी और दशा भी बदल जाती है।
घर छत्तीसगढ़ में और खेत ओडिशा में
धनपुंजी के कुछ ग्रामीणों का घर छत्तीसगढ़ में है और उनके खेत ओडिशा में हैं। इसी तरह गांव के ही कुछ परिवारों के घर ओडिशा के चांदली में हैं और उनके खेत धनपुंजी में हैं। ओडिशा के चांदली के किसानों को धान का समर्थन मूल्य नहीं मिल पाता है, जबकि उनके ही परिवार के अन्य भाइयों का घर धनपुंजी में आने से उनका धान 3,100 रुपये प्रति क्विंटल में बिक रहा है।
ओडिशा का भाई उपेक्षित महसूस कर रहा है, जबकि छत्तीसगढ़ में रह रहे ग्रामीणों को भाजपा की डबल इंजन की तीन महीने की सरकार से कई योजनाओं का लाभ मिल रहा है। एक ही परिवार के किसान दो सरकारों की योजनाओं का मूल्यांकन भी कर रहे हैं।
लोकसभा चुनाव से पहले ग्रामीणों के तराजू और विकास के पैमाने पर ओडिशा की बीजू जनता दल (बीजद) पर छत्तीसगढ़ की भाजपा की डबल इंजन सरकार भारी पड़ती दिख रही है।
मायूस हो जाते हैं किसान
धनपुंजी के किसान मालवीय मिसई कहते हैं कि महतारी वंदन योजना का हमारी माताओं-बहनों को लाभ मिल रहा है। छत्तीसगढ़ में ज्यादा अच्छी सुविधाएं हैं। छत्तीसगढ़ के तेंदूपत्ता संग्राहकों को 5500 रुपये प्रति मानक बोरा कीमत व बोनस मिल रहा है और धान प्रति क्विंटल 3,100 रुपये में बिक रहा है। इससे छत्तीसगढ़ के किसान खुश हैं। ओडिशा के किसान विभिन्न सरकारी योजनाओं से वंचित होने के चलते मायूस हो जाते हैं।
ओडिशा सरकार की योजनाएं नहीं छोड़ पाई छाप
धनपुंजी के सरपंच नीलांबर बघेल के मुताबिक, ओडिशा में बीजद की सरकार है। सरकार ने पात्र किसानों को वित्तीय सहायता देने के लिए कालिया योजना शुरू की। इसके तहत किसानों को 5000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। लाभ कुछ ही किसानों को मिलता है, जबकि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार सभी वर्ग के किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीद रही है।
छत्तीसगढ़ के हिस्से की महिलाएं खुश
लोकसभा और ओडिशा विधानसभा के चुनावों से पहले ओडिशा सरकार ने मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को 10 लाख रुपये तक के ब्याज मुक्त ऋण देने की घोषणा की है। चांदली गांव के महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है, जबकि छत्तीसगढ़ की महिलाएं महतारी वंदन योजना का लाभ पाने से खुश हैं।
सौतेलापन महसूस कर रहा आधा परिवार
ओडिशा राज्य की स्थापना एक अप्रैल 1936 को हुई थी। आजादी के पहले यह क्षेत्र बंगाल प्रेसीडेंसी का एक हिस्सा था। यह बिहार और बंगाल से अलग हो नया राज्य बना था। जब अविभाजित मध्य प्रदेश व ओडिशा की सीमा निर्धारित हुई तो इस गांव की जनसंख्या कम थी।
धनपुंजी में दो हजार और चांदली की आबादी ढाई हजार है। दोनों राज्य की सरकारें ग्रामीणों से अलग-अलग दर से लगान वसूल रही हैं। ओडिशा के हिस्से में आने वाले ग्रामीणों का कहना है कि छत्तीसगढ़ में सुविधाएं ज्यादा हैं। ओडिशा के ग्रामीण चाहते हैं कि अब उन्हें छत्तीसगढ़ सरकार अपने अधीन कर ले।
रायपुर में बारिश और ठंडी हवा से तापमान 12 डिग्री गिरा
12 Apr, 2024 10:55 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
राजधानी रायपुर में पिछले पांच दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश और ठंडी हवा से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। अप्रैल के महीने में पड़ने वाली चिलचिलाती धूप और गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली है। बदले मौसम की वजह से अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटे में 12 डिग्री की गिरावट आई है। नमी भी बढ़कर 87 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जिसकी वजह से घरों और दफ्तरों में एसी, कूलर बंद कर दिए गए हैं।
मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर अंधड़, गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। इसके बावजूद तापमान में वृद्धि का दौर शुरू होने की संभावना है। मौसम केंद्र के अनुसार प्रदेश में निचले वायुमंडल में नमी का प्रवेश हो रहा है, जिसकी वजह से ठंड लग रही है।
रायपुर में बुधवार को आधी रात से तेज हवा के साथ हल्की बारिश होती रही। गुरुवार रूककर बूंदाबांदी को भी यहां रूक हुई। यहां 40 फीसदी बादल थे। पिछले 24 घंटे में रायपुर में करीब एक सेंटीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई है।
गुरुवार को अधिकतम तापमान रायपुर में 24.7, माना में 24, बिलासपुर में 28.4, पेण्ड्रारोड में 29.6, अंबिकापुर में 31.5, जगदलपुर में 26.8 और राजनांदगांव में 30 डिग्री सेल्सियस था। रायपुर में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस घटा है। पिछली रात यहां न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस था।
इस वजह से बदला रायपुर का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण पश्चिम राजस्थान के ऊपर स्थित है। यहीं से एक द्रोणिका, हवा की अनियमित गति तटीय कर्नाटक तक है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी बिहार के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
छत्तीसगढ़ में प्रचुर मात्रा में नमी का आगमन लगातार जारी है। 12 अप्रैल को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। वहीं गरज-चमक के साथ अंधड़ तथा वज्रपात की भी संभावना है। अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी का दौर शुरू होने की संभावना है।