छत्तीसगढ़
सुप्रिया श्रीनेत द्वारा नक्सलियों को शहीद कहने से कांग्रेस की मानसिकता उजागर-धरम
19 Apr, 2024 10:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलासपुर । बिल्हा विधायक एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता व सोशल मीडिया विभाग की अध्यक्ष सुप्रिया श्रीनेत की छत्तीसगढ़ में हुई प्रेस वार्ता पर तीखा हमला किया है। कौशिक ने कहा कि कांग्रेस के लोगों ने छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के मारे जाने के बाद उन्हें शहीद बताने वाली सुप्रिया श्रीनेत की छत्तीसगढ़ में प्रेस वार्ता करवाई।
कौशिक ने कहा कि यह करके कांग्रेस ने इस बात को स्पष्ट कर दिया कि छत्तीसगढ़ के सारे नेता सुप्रिया के साथ है व नक्सलियों को शहीद मानते हैं और कहीं ना कहीं छत्तीसगढ़ कांग्रेस और भूपेश बघेल के कहने पर ही सुप्रिया ने यह बयान दिया। कौशिक ने कहा कि छत्तीसगढ़ के पत्रकारों का भी सुप्रिया ने अपमान किया , उनके सवालों को अभद्र बताया ।छत्तीसगढ़ के पत्रकार अभद्र नहीं है हां जरूर सुप्रिया जी आपको अपने अंदर झांकने की जरूरत है कि वे क्या है? कौशिक ने कहा सुप्रिया ने छत्तीसगढ़ आकर मणिपुर की बात कर रही थी उन्हें यह बताना चाहिए था की कांग्रेस शासन में बिरनपुर में साहू समाज के भुनेश्वर साहू की निर्ममता से हत्या की गई तब कांग्रेस के तत्कालीन मुख्यमंत्री ,भूपेश बघेल ,गृहमंत्री उस क्षेत्र के विधायक कांग्रेस का कोई नेता ,कार्यकर्ता ईश्वर साहू का दुख बांटने क्यों नहीं गया। कौशिक ने यह भी सवाल पूछा की महंगाई पर लोगों को झूठ बोलने वाली सुप्रिया महंगाई के आंकड़े सामने रखतीं। क्योंकि देश में यूपीए सरकार के 10 वर्षों में महंगाई की औसत दर 8त्न रही है जबकि कोरोना की भयंकर आपदा के बावजूद मोदी सरकार में औसत महंगाई की दर केवल 5 प्रतिशत ही रही। कौशिक ने कहा कि कांग्रेस को किसानों की हितैषी मानने वाली और बताने वाली सुप्रिया ने जनता को यह बताना चाहिए था कि 10-10 साल में किसानों को एमएसपी पर कितना भुगतान सरकारों ने किया है केवल धान की एमएसपी पर खरीद से मोदी सरकार ने 12 लाख करोड रुपए से ज्यादा का भुगतान किसानों को किया है जबकि कांग्रेस ने केवल चार लाख करोड़ रुपए किया था। कांग्रेस की राज्य सरकार 5 वर्षों तक किसानों को गांधी परिवार की जयंती पर तरसा तरसा कर किस्तों में पैसा देती थी लेकिन विष्णु देव सरकार उन्हें एकमुश्त राशि दे रही है सुप्रिया को पहले तो छत्तीसगढ़ आना ही नहीं चाहिए था लेकिन अगर वह आई तो उन्हें अपने नक्सलियों को शहीद बताने वाले बयान पर माफी मांगनी चाहिए थी।
नदी-नाले पहाड़ पार कर वोट डालने पहुंच रहे ग्रामीण
19 Apr, 2024 02:06 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
छत्तीसगढ़ में लोकसभा प्रथम चरण के चुनाव में एकमात्र बस्तर लोकसभा सीट पर मतदाताओं ने नक्सल भय को परे रखते हुए बुलेट के आगे बैलेट को प्राथमिकता दी है। एक लाख से अधिक सुरक्षा बल और 10 हजार मतदानकर्मी, बस्तर के 14 लाख मतदाता बस्तर में लोकतंत्र का उत्सव में अपनी सहभागिता निभा रहे हैं।संभागीय मुख्यालय जगदलपुर से लेकर सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर के अंदरूनी गांव में भी मतदाताओं में चुनाव को लेकर जमकर उत्साह दिखाई दे रहा है। बस्तर के अति नक्सल प्रभावित 234 गांव के लिए विस्थापित मतदान केंद्र बनाए गए हैं। ऐसे क्षेत्रों में भी ग्रामीण पैदल, ट्रैक्टर या अन्य वाहनों में सवार होकर लोकतंत्र को सशक्त बनाने मतदान करने पहुंच रहे हैं। बस्तर और जगदलपुर निर्वाचन क्षेत्र के अतिरिक्त बीजापुर, नारायणपुर, सुकमा, कोंडागांव, चित्रकोट में सुबह सात से तीन बजे तक ही मतदान होगा।
बिलासपुर में प्रचंड गर्मी, रात में सता रही उमस
19 Apr, 2024 02:04 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलासपुर।न्यायधानी भीषण गर्मी की चपेट में है। धूप चिलचिलाने लगी है। घर की छत और दीवार तप रही है। धरती पर नंगे पांव चलना अब मुश्किल हो गया है। चमड़ी जला देने वाली गर्मी का अहसास होने लगा है। दिन में पेड़ों की छांव भा रही है। रात में उमस ने हलकान कर दिया है। तभी तो बाजार में कूलर व एसी की बंपर बिक्री हो रही है।गर्मी का आलम यह है कि बुध को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। इसकी तुलना में गुरुवार को गर्मी का अहसास अधिक हुआ।मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक मौसमी तंत्र के कमजोर हो जाने के कारण प्रदेश में 19 अप्रैल को मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। मौआने वाले दो-तीन दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि का क्रम इसी तरह जारी रहेगा। गर्मी बढ़ने के साथ अब शहर के कई इलाकों में पानी की किल्लत भी शुरू हो जाएगी। इसका असर अभी से दिखने लगा है।देवरीखुर्द, सिरगिट्टी क्षेत्र में नगर निगम द्वारा प्रतिदिन टैंकर से पानी भेजा जा रहा है। ग्राउंड वाटर लेवल भी कम हो रहा है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा चुका है। वहीं अगर कुछ तालाबों की बात की जाए तो पिछले साल से तालाब में अभी ठीक ठाक पानी है। हालांकि अब तापमान बढ़ने के साथ ही तेजी से पानी कम होना शुरू हो जाएगा।
फैक्ट्री में लगी भीषण आग, छह ट्रांसफार्मर जलकर हुए खाक
19 Apr, 2024 01:59 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र स्थित गणपति इस्पात परिसर में लगे बिजली ट्रांसफार्मर में आज सुबह नौ बजे भीषण आग लग गई है। वहां मौजूद सात ट्रांसफार्मर में से छह पूरी तरह जलकर खाक हो गई है। घटना की सूचना मिलने दमकल की टीम मौके पर पहुंची। लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है।बताया जा रहा है कि ट्रांसफार्मर से छोटी सी चिंगारी उठी। इसके बाद कुछ मिनटों में चिंगारी भीषण आग के रूप में बदल गया। आग की लपटें दूर तक दिखाई दे रही थी। मौके पर दमकल की तीन गाडियां पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने से फैक्ट्री को लाखों का नुकसान होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
बस्तर की जनता आज करेगी 11 प्रत्याशी के भाग्य का फैसला
19 Apr, 2024 01:57 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर । लोकसभा चुनाव के पहले चरण में छत्तीसगढ़ के बस्तर लोकसभा सीट पर आज मतदान जारी है। बस्तर में नौ बजे तक 12.02 प्रतिशत मतदान हुआ है। बस्तर लोकसभा चुनाव के लिए कुल 1961 मतदान केंद्र बनाया गया है, जिसमें 1957 मूल मतदान केंद्र हैं। वहीं चार सहायक मतदान केंद्र बनाया गया है। लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले छह विधानसभा में सुबह सात से तीन बजे तक मतदान होगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहब कंगाले ने बताया कि बस्तर और जगदलपुर में सुबह सात से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। वहीं 800 मतदान केंद्रों में वेब कास्टिंग की जाएगी।बस्तर में 11 प्रत्याशी लड़ेंगे चुनावमुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कंगाले ने बताया कि बस्तर लोकसभा सीट से कुल 11 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इसमें से तीन उम्मीदवार मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल से हैं। छह रजिस्ट्रीकृत और दो निर्दलीय उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।बस्तर लोकसभा में कुल 14 लाख 72 हजार 207 मतदाता हैं। इसमें से पुरुष मतदाता की संख्या सात लाख 746 हैं। महिला मतदाताओं की संख्या सात लाख 71 हजार 679 हैं। वहीं तृतीय लिंग मतदाताओं की संख्या 52 है। इसमें 18 से 19 साल के मतदाताओं को संख्या 47 हजार 10 है, दिव्यांग 12 हजार 703, 85 प्लस तीन हजार 487 और 100 प्लस मतदाताओं की संख्या 119 है।
मतदान के बीच यूबीजीएल सेल ब्लास्ट होने से एक जवान घायल
19 Apr, 2024 12:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के गलगम इलाके में एरिया डॉमिनेशन पर निकली सीआरपीएफ की टीम में तैनात एक जवान यूबीजीएल सेल ब्लास्ट होने से जख्मी हो गया। पुलिस के मुताबिक गलगम पोलिंग बूथ से 500 मीटर की दूरी पर एरिया डॉमिनेशन पर पार्टी निकली थी। घायल जवान का प्राथमिक उपचार कर इवाक्यूएट किया जा रहा है।वहीं घटना पर सीएम साय ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बस्तर लोकसभा में जारी मतदान के बीच बीजापुर में UBGL ब्लास्ट होने से मतदान केंद्र की सुरक्षा में लगे एक जवान के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है। घायल जवान के उचित इलाज के निर्देश दिए हैं और उसकी हालत खतरे से बाहर है। जवान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
सीएम साय का कांग्रेस पर हमला, 60 साल तक चलाई सरकार कर सकते थे बहुत कुछ
19 Apr, 2024 12:41 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
दूसरे चरण का मतदान अब करीब है, और राजनीतिक दलों के प्रचार प्रसार में तेजी भी आ रही है। राजनीतिक दलों के नेता धुँआधार प्रचार में जुट गए है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी लगातार प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी मे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय महासमुंद लोकसभा के खल्लारी विधानसभा में बागबहरा में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ उप मुख्यमंत्री अरूण साव और वित्त मंत्री ओ पी चौधरी भी सभा में मौजूद रहे।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री साय ने भाजपा की लोकसभा महासमुंद की प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी के लिए 26 अप्रैल को होने वाले मतदान में वोट करने की अपील किया। इसके अलावा अपने संबोधन भाषण में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। यहां मुख्यमंत्री साया नें कहा विरोधी लोग ये भ्रम फैला रहे हैं कि, महतारी वंदन योजना चुनाव के बाद बंद हो जाएगा, लेकिन मुख्यमंत्री के नाते मैं बताना चाहता हूं कि, महतारी वंदन योजना जब तक हमारी सरकार रहेगी तबतक इसका पैसा हर महीने के पहले सप्ताह में आपको मिलता रहेगा। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री साय आरक्षण की बात पर भी बरसते हुए कहा कि, कांग्रेसी कह रहे हैं कि, भाजपा कि सरकार आते ही संविधान के साथ छेड़छाड़ करेंगे और आरक्षण खतम कर देंगे, लेकिन मैं बताना चाहता हूं कि, हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी ने कह दिया है कि आरक्षण कभी ख़त्म नहीं होगा।
सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में एक लाख की घोषणा पर फार्म भराए जाने पर जनता से पूछा, क्या आपको लगता है कि, एक लाख रुपये मिलेगा, हमारे गांव में एक कहावत है कि, ना नौ मन तेल होगा ना राधा नाचेगी। छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार है, और केंद्र में उनकी सरकार आने की दूर दूर तक कोई नामो निशान नहीं है। ये लोग विधानसभा में भी ठगने का काम किया, और अब लोकसभा में भी ठगने का काम कर रहे हैं। जबकि साठ साल तक इन लोगों ने देश में सरकार चलाया, ये बहुत कुछ कर सकते थे, लेकिन छत्तीसगढ़ हमने बनाया, इनको आदिवासियों की कभी चिंता नहीं हुई। इन लोगों नें आदिवासियों को सिर्फ वोट के लिए इस्तेमाल किया, बंधुआ मजदूर समझा, इसलिये इस लोकसभा में इनको सबक सिखाना है।
सीवर लाइन में सफाई करने उतरे रेस्टोरेंट के दो कर्मचारियों की मौत
18 Apr, 2024 04:12 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
राजधानी रायपुर के तेलीबांधा स्थित अशोका बिरयानी रेस्टोरेंट के पास गहरे सीवर लाइन की सफाई करते हुए दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सफाई करते समय सीवर से निकली जहरीली गैस से दम घुटने की वजह से दोनों मजदूरों की मौत हो गई। दोनों मृतक अशोका बिरयानी रेस्टोरेंट के कर्मचारी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना तेलीबांधा थाना की है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर कवरेज के लिए मौके पर पहुंचे मीडियाकर्मियों के साथ रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने मारपीट की।जानकारी के अनुसार अशोका बिरयानी के दो कर्मचारी कमलेश और डेविड गुरुवार की सुबह रेस्टोरेंट के पास करीब 15 फीट गहरे सीवर लाइन की सफाई करने अंदर दाखिल हुए थे। सफाई करते समय सीवर से निकली जहरीली गैस से दम घुटने की वजह से दोनों कर्मचारियों की मौत हो गई।इसकी घटना की सूचना तत्काल तेलीबांधा थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर पेट्रोलिंग की टीम मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद दोनों को निकालने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। बाद में किसी तरह दोनों शवों को बाहर निकाला गया। इसके बाद तुरंत निजी अस्पताल में लाया गया, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद दो मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। एक साथ दो शवों को देखकर पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।
पीसीसी प्रतिनिधि विष्णु यादव ने छोड़ी कांग्रेस
18 Apr, 2024 04:02 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलासपुर लोकसभा सीट से तीन दिन पहले कांग्रेस से नामांकन फॉर्म खरीदने वाले प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य विष्णु यादव ने भाजपा में प्रवेश कर लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में वे भाजपा में शामिल हुए। भाजपा प्रत्याशी तोखनराम साहू की नामांकन रैली के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को बिलासपुर पहुंचे। जगन्नाथ मंगलम में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उसी वक्त उनकी मौजूदगी में विष्णु यादव ने भाजपा में प्रवेश किया। बता दें कि विष्णु यादव ने नामांकन फॉर्म खरीदने के बाद कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि बार-बार उनके साथ अन्याय हो रहा है। एक बार उनका नाम घोषित हो जाने के बाद टिकट में बदलाव कर दिया जाता है। वे पूर्व में एआईसीसी के डेलिगेट रह चुके हैं।विष्णु यादव द्वारा बिलासपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस की ओर से नामांकन फॉर्म खरीदने के बाद संगठन के कान खड़े हो गए थे। कांग्रेस की संवाद एवं संपर्क समिति के अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने बिलासपुर पहुंचकर संगठन के नेताओं के साथ कांग्रेस भवन में बैठक की थी। इसके बाद रात में विष्णु यादव के घर पहुंचकर उन्हें मनाने का प्रयास भी किया था। हालांकि विष्णु यादव ने उनकी बात नहीं मानी और भाजपा की सदस्यता ग्रहण की कर लिया।
पहले चरण के मतदान से पहले, इन दो दिग्गज नेताओं ने छोड़ी पार्टी
18 Apr, 2024 03:43 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर। लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच कांग्रेस को एक ही दिन में दो बड़े झटके लगे हैं। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पूर्व विधायक शिशुपाल सोरी ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है। खबरों के अनुसार शिशुपाल सोरी भाजपा का दामन थाम सकते हैं। शिशुपाल सोरी अपने समर्थकों के साथ रायपुर में गुरुवार शाम के समय भाजपा में शामिल हो सकते हैं।इधर, बिलासपुर में तीन दिन पहले कांग्रेस से नामांकन फार्म खरीदने वाले प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य विष्णु यादव ने भी कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में प्रवेश कर लिया है। इसके अलावा कांग्रेस विधायक चंद्रदेव राय के भी भाजपा में शामिल होने की खबर है।शिशुपाल शोरी ने मीडिया से बातचीत में वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों से काफी प्रभावित हैं। उन्होंने कहा, पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ को आदिवासी मुख्यमंत्री देकर आदिवासियों का मान बढ़ाया है। शिशुपाल शोरी ने कहा, कांग्रेस में 10 साल तक निष्ठा से कार्य करने के बाद भी पार्टी में उनकी अनदेखी होती रही। लेकिन अब वो मन बना चुके हैं कि आम जनता के हित में काम करने वाली भाजपा के साथ जाकर लोगों की सेवा करेंगे।
छेड़छाड़ के आरोप में युवक की जमकर पिटाई की, लीवर फटने से मौत
18 Apr, 2024 12:43 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
छत्तीसगढ़ के कवर्धा से एक छेड़छाड़ के बाद मारपीट की खबर सामने आ रही है। 37 वर्षीय युवक धरमसिंह धुर्वे पर 15 अप्रैल को एक महिला के साथ छेड़छाड़ कर गला दबाने का आरोप लगाया। जिसके बाद एक महिला समेत 10 लोगों ने धरमसिंह धुर्वे को पेड़ से बांध दिया और लाठी व नोकदार पत्थर से हमला कर खूब मारपीट की और उसे गंभीर चोट पहुंचाया।स्थिति ऐसी रही कि युवक का लीवर फट और उसकी मौत हो गई। इस मामले में अबतक एक महिला सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपित मृतक धरमसिंह धुर्वे को पेड़ से बांधकर लाठी व नोकदार पत्थर से हमला कर गंभीर चोंट पहुंचाया। इसके बाद मृतक के स्वजनों से मृतक को छोड़ने के एवज में 50 हजार रुपये की मांग की। स्वजनों द्वारा रुपये न देने पर मृतक धरमसिंह धुर्वे की पीट-पीटकर कर हत्या कर दी।
पति ने ही गला दबाकर पत्नी को उतारा मौत के घाट
18 Apr, 2024 12:31 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बेमेतरा में आशिफा परवीन हत्याकांड में पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी पति ने अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी थी। बेमेतरा सिटी कोतवाली पुलिस ने पति शहजादा शेखानी पिता आरिफ शेखानी उम्र 26, निवासी वार्ड 18 बाजार पारा बेमेतरा के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है।पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, 13 अप्रैल की रात दो बजे आरोपी पति शहजादा ने अपनी 22 वर्षीय पत्नी आशिफा की हत्या कर दी थी। इसके बाद परिजनों को सामान्य मौत बताकर 13 अप्रैल को ही बेमेतरा के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। इस बीच मायके पक्ष ने मौत को लेकर सवाल खड़े किए कि आशिफा की हत्या उसके पति ने किया है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू की।सोमवार 15 अप्रैल को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्रिस्तान से शव की खुदाई कर बाहर निकाला गया, जिसे पोस्टमार्टम के लिए रायपुर के मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की बात सामने आई। तब आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
महादेव सट्टेबाजी ऐप से जुड़े आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
18 Apr, 2024 12:26 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
दुर्ग के सुपेला थाना क्षेत्र के वीआईपी कैफे (हुक्काबार) में छापामारी के दौरान पुलिस महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े बड़े सटोरियों तक पहुंच गई है। पुलिस ने पहले ही कैफे संचालक दोनों भाइयों को गिरफ्तार किया है। अब पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक केनरा बैंक वैशाली नगर का कर्मचारी है और दूसरा उसका सहयोगी है। इस मामले का मास्टर माइंड आरोपी रिक्की पारख और उसका भाई पुलिस की पहुंची से अभी बाहर हैं। आरोपी रिक्की पारख महादेव ऑनलाइन सट्टा के संचालक सौरभ चंद्राकर का करीबी बताया जा रहा है।
दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने एक विशेष टीम बनाकर जांच के निर्देश दिए थे। जांच के दौरान सूचना मिली कि इस काम में केनरा बैंक का कर्मचारी संतोष कुमार कोसरे और उसका सहयोगी कुणाल उर्फ कुनाल सोनी शामिल हैं। पुलिस ने दोनो आरोपियों को घेराबंदी कर सुपेला के गंदा चौक के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
सुपेला पुलिस ने बीते दिनों अवैध हुक्काबार संचालन की जानकारी मिलने पर देर रात दबिश देकर कार्रवाई की थी। इस दौरान हुक्काबार संचालक भाईयों को गिरफ्तार किया था। पुलिस को हुक्काबार में तलाशी के दौरान ऑनलाइन सट्टे से जुड़े सुराग हाथ लगे थे। सुपेला कोसा नगर भिलाई निवासी प्रियांशु निले ने सुपेला थाने में शिकायत दर्ज की दी थी कि गुरुशरण और कुणाल सोनी नाम के दो लोगों ने उसे गुमराह करके उसके नाम पर एक बैंक खाता खोला है। उन्होंने उसके नाम की एक फर्जी सिम खरीदा है। अब वे उसके खाते में लाखों का ट्रांजेक्शन कर रहे हैं।
टॉप कमांडर शंकर राव और ललिता ढेर, 29 नक्सली भी मारे गए....
17 Apr, 2024 02:19 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कांकेर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के विरुद्ध अब तक हुई सबसे बड़ी कार्रवाई में कांकेर जिले के हापाटोला जंगल में जवानों ने 29 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। मंगलवार को बीएसएफ और डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के 1,000 से अधिक जवानों ने 50 से 60 नक्सलियों को जंगल में घेर कर इस अभियान को अंजाम दिया है।
मारे गए कई नक्सलियों की पहचान अभी तक नहीं हुई है, पर घटनास्थल से मिले हथियार से पता चलता है कि कई बड़े नक्सली मारे गए हैं। मारे गए नक्सलियों में उनका कमांडर और 25 लाख रुपये का इनामी शंकर राव तथा 25 लाख की इनामी ललिता भी शामिल है। एक और नक्सली कमांडर राजू भी मारा गया है।
मुठभेड़ के दौरान बीएसएफ इंस्पेक्टर को पैर में गोली लगी है। वहीं, डीआरजी के दो जवान भी घायल हुए हैं। तीनों को बेहतर इलाज के लिए हवाई मार्ग से रायपुर भेजा गया है। बता दें कि बस्तर में पहले चरण में लोकसभा चुनाव होना है।
बीएसएफ को मिली पुख्ता जानकारी, फिर हुई कार्रवाई
इस एनकाउंटर की जानकारी देते हुए डीआईजी इंटेलिजेंस आलोक कुमार सिंह ने बताया की काफी दिनों से नक्सल कमांडर की इलेक्शन को लेकर का कांकेर की सिचवेशन को लेकर सेंट्रल कमेटी और सब जोनल कमेटी की कमांडर की मूवमेंट की खबर मिल रही थी इसके लिए पुलिस और बीएसएफ ऑपरेशन की तैयारी कर रहे थे उसी के तहत आज ऑपरेशन प्लान किया था आज हमारे पास बीएसएफ के पुख्ता जानकारी थी।
हमें खबर मिली कि मने बड़ी तादाद में 185 के करीब एक जगह और 200 के करीब एक जगह नक्सली को ऑपरेट कराया जा रहा था। हमें यह भी जानकारी मिली कि शंकर राव और दूसरे सीनियर सेंट्रल कमांडर रामवेद की मौजूदगी है।
बीएसएफ कमांडो प्लाटून जो पूर्व दिशा से नक्सलियों से अटैक किया जिसमे बड़ी संख्या में नक्सली घायल हुए नक्सलियों के पास कोई रास्ता नहीं बचा था। दूसरे नाले की तरफ से डीआरजी की टीम ने घेर रखा था जिसमे ये नक्सली मारे गए है।
नक्सलियों को जवाबी कार्रवाई का कोई मौका नहीं देंगे: अरुण साव
यह मुठभेड़ ऐसे समय पर हुई है, पहले चरण (19 अप्रैल) में बस्तर में जब तीन दिन बाद मतदान होना है। बता दें, 14 अप्रैल को राजनांदगांव में चुनावी सभा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्र की सत्ता में तीसरी बार काबिज होने पर नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ का संकल्प लिया था। राज्य के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भी कहा कि गृह मंत्री के दिशा निर्देश के बाद प्रदेश सरकार ऑपरेशन मोड में
है। लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए किसी भी स्तर पर ढील नहीं दी जा सकती। नक्सलियों को जवाबी कार्रवाई का कोई मौका नहीं देंगे। राज्य में नक्सली गतिविधियों पर लगाम के लिए डीआरजी की स्थापना 2008 में की गई थी। वहीं संवेदनशील इलाकों में सरकार ने बीएसएफ की भी तैनाती कर रखी है।
बीजापुर में मारे गए थे 13 नक्सली
इससे पहले, दो अप्रैल को बीजापुर जिले के जंगल में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 13 नक्सलियों को मार गिराया था। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जवानों को बधाई देते हुए कहा है कि सरकार प्रदेश को नक्सलियों से मुक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश की सुख शांति के लिए नक्सलियों से वार्ता और मुख्यधारा में वापसी के लिए रास्ते अभी भी खुले हैं।
बड़ी सफलता
बस्तर के आइजी पी सुंदरराज तथा बीएसएफ के डीआइजी आलोक कुमार सिंह ने नक्सल विरोधी अभियान में इसे बड़ी सफलता करार दिया है। उन्होंने बताया कि थाना छोटेबेठिया से लगभग 14-15 किमी दूर डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त पार्टी और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। नक्सलियों से सात एके 47, तीन लाइट मशीन गन (एलएमजी) और इंसास रायफल भी मिली है।
कांकेर के एसपी आइके एलेसेला ने बताया कि चुनाव के दौरान हिंसा के लिए महाराष्ट्र की सीमा से सटे इस क्षेत्र में नक्सलियों की बैठक की सूचना के आधार पर संयुक्त कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की गई। नक्सलियों ने जवाबी हमला किया, लेकिन उन्हें पहाड़ी क्षेत्र में नीचे की तरफ भागने को मजबूर होना पड़ा। जवानों को इसका लाभ मिला और उन्हें ढेर कर दिया।
10 अप्रैल को हुई थी उच्च स्तरीय बैठक
नौ और 10 अप्रैल को दो दिवसीय दौरे के दौरान गृह सचिव अजय कुमार भल्ला और आइबी के डायरेक्टर तपन कुमार डेका नक्सलियों के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई की रणनीति बनाने के लिए रायपुर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने 10 राज्यों के मुख्य सचिवों और डीजीपी के साथ आनलाइन बैठक भी की थी।
उस दौरान शांतिपूर्ण लोकसभा चुनाव और नक्सल इलाकों में इंटेलिजेंस ब्यूरो के इनपुट के आधार पर खुफिया ऑपरेशन की रणनीति भी बनाई गई थी। अधिकारियों ने बताया था कि खुफिया सूचना पर कश्मीर के आतंकियों की तरह ही छत्तीसगढ़ के नक्सलियों पर लक्ष्य आधारित कार्रवाई की जाएगी। कांकेर के मुठभेड़ में भी बैठक का असर सीधे तौर पर दिख रहा है।
एनकाउंटर खत्म राजनीति शुरू, कांकेर मुठभेड़ को पूर्व CM बघेल ने बताया फर्जी.....
17 Apr, 2024 02:12 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर। छत्तसीगढ़ के कांकेर में जवानों ने मंगलवार को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इस एनकाउंटर में 29 नक्सलियों को ढेर किया गया।
मंगलवार को बीएसएफ और डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के 1,000 से अधिक जवानों ने 50 से 60 नक्सलियों को जंगल में घेर कर इस अभियान को अंजाम दिया है। इस एनकाउंटर को लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सवाल उठाए हैं।
आदिवासियों को डराया-धमकाया जा रहा: भूपेश बघेल
उन्होंने कहा, "हमारी सरकार ने पिछले पांच सालों में नक्सलियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की है। बीजेपी शासनकाल में कई फर्जी मुठभेड़ हुई हैं जो हमारे शासनकाल में नहीं हुईं। कई फर्जी गिरफ्तारियां हुई हैं।"
पूर्व सीएम ने आगे कहा कि आदिवासियों को डराया-धमकाया जा रहा है कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पिछले 4 महीनों से वे कवर्धा जिले में भी ऐसी घटनाएं घटी है।
फर्जी एनकाउंटर है तो साबित करें भूपेश बघेल: विष्णुदेव साय
भूपेश बघेल के कांकेर में नक्सली एनकाउंटर को फर्जी बताए जाने पर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा,"हर चीज में इनको (कांग्रेस) प्रश्न चिन्ह खड़ा नहीं करना चाहिए। सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक को भी उन्होंने काल्पनिक कहा। यह घटना तो उनके ही प्रदेश की है, कैसे सवाल उठा सकते हैं। यह घटना किसी भी तरह से फर्जी है तो उसको प्रमाणित करें।"